Vastu Tips : घर में चाहिये सुख-समृद्धि तो रखें ये 5 चीजें

0
306

महाभारत में युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से पूछा था कि घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए। तब श्रीकृष्ण ने बहुत सी बातें बताई थीं, उन्हीं बातों में कुछ चीजें ऐसी बताई थीं जो हमें घर में हमेशा रखनी चाहिए। यहां जानिए ये चीजें कौन-कौन सी हैं-

  1. चंदन: चंदन बहुत ही पवित्र माना गया है। इसकी महक से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। सभी देवी-देवताओं की पूजा में भी चंदन का विशेष महत्व है। चंदन का तिलक लगाया जाता है। इसके तिलक से मन को शांति मिलती है। चंदन घर में हमेशा रखना चाहिए, क्योंकि हर रोज पूजा करते समय देवी-देवताओं को चंदन अर्पित करना चाहिए।
  2. वीणा : बुद्धि और शिक्षा की देवी सरस्वती का प्रिय वाद्य यंत्र है वीणा। वीणा घर में रखेंगे तो सरस्वती की कृपा से सभी सदस्यों की बुद्धि का विकास होगा। मुश्किल परिस्थियों में भी धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा मिलेगी।
  3. घी : घर में घी हमेशा रखना चाहिए और नियमित रूप से इसका सेवन करते रहना चाहिए। घी से शक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। घर में रोज शाम को घी का दीपक भी जलाना चाहिए। पूजा में भी घी का महत्व है। इसी वजह से घी को अनिवार्य रूप से घर में रखने की सलाह दी जाती है। घी का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लेना चाहिए।
  4. शहद: वास्तु की मान्यता है कि घर में शहद रखने से वास्तु के कई दोष शांत हो जाते हैं। साथ ही, पूजन में भी शहद जरूरी होता है। ये सभी देवी-देवताओं का अर्पित किया जाता है। जिन घरों में रोज पूजा की जाती है, उन घरों में शहद हमेशा ही होना चाहिए।
  5. पानी : घर में हमेशा ही साफ जल भरा रहना चाहिए। जब भी कोई मेहमान घर आए तो सबसे पहले उसे पीने के लिए शीतल जल अवश्य देना चाहिए। इससे कुंडली के कई दोष दूर होते हैं।
    (साभार- जीवन मंत्र)
Previous articleतीन महान व्यक्तित्व : युधिष्ठिर, विदुर और श्रीकृष्ण- बुद्धिमान, विद्वान और नीतिज्ञ
Next articleअध्यात्म की राह का मानचित्र है गुरु
मिथिला वर्णन (Mithila Varnan) : स्वच्छ पत्रकारिता, स्वस्थ पत्रकारिता'! DAVP मान्यता-प्राप्त झारखंड-बिहार का अतिलोकप्रिय हिन्दी साप्ताहिक अब न्यूज-पोर्टल के अवतार में भी नियमित अपडेट रहने के लिये जुड़े रहें हमारे साथ- facebook.com/mithilavarnan twitter.com/mithila_varnan ---------------------------------------------------- 'स्वच्छ पत्रकारिता, स्वस्थ पत्रकारिता', यही है हमारा लक्ष्य। इसी उद्देश्य को लेकर वर्ष 1985 में मिथिलांचल के गर्भ-गृह जगतजननी माँ जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी की कोख से निकला था आपका यह लोकप्रिय हिन्दी साप्ताहिक 'मिथिला वर्णन'। उन दिनों अखण्ड बिहार में इस अख़बार ने साप्ताहिक के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनायी। कालान्तर में बिहार का विभाजन हुआ। रत्नगर्भा धरती झारखण्ड को अलग पहचान मिली। पर 'मिथिला वर्णन' न सिर्फ मिथिला और बिहार का, बल्कि झारखण्ड का भी प्रतिनिधित्व करता रहा। समय बदला, परिस्थितियां बदलीं। अन्तर सिर्फ यह हुआ कि हमारा मुख्यालय बदल गया। लेकिन एशिया महादेश में सबसे बड़े इस्पात कारखाने को अपनी गोद में समेटे झारखण्ड की धरती बोकारो इस्पात नगर से प्रकाशित यह साप्ताहिक शहर और गाँव के लोगों की आवाज बनकर आज भी 'स्वच्छ और स्वस्थ पत्रकारिता' के क्षेत्र में निरन्तर गतिशील है। संचार क्रांति के इस युग में आज यह अख़बार 'फेसबुक', 'ट्वीटर' और उसके बाद 'वेबसाइट' पर भी उपलब्ध है। हमें उम्मीद है कि अपने सुधी पाठकों और शुभेच्छुओं के सहयोग से यह अखबार आगे और भी प्रगतिशील होता रहेगा। एकबार हम अपने सहयोगियों के प्रति पुनः आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने हमें इस मुकाम तक पहुँचाने में अपना विशेष योगदान दिया है।

Leave a Reply