बोकारो। कारगिल विजय की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बोकारो इकाई ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ा अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत शनिवार को तालगड़िया मोड़, बिजुलिया स्थित बेलूट ग्राम के एकल विद्यालय से हुई। विद्यालय के बच्चों के बीच पूर्व सैनिकों ने लेखन सामग्री का वितरण किया। साथ ही, विद्यालय परिसर व आसपास के इलाके में 50 से ज्यादा पौधे लगाकर बच्चों व आमलोगों को पर्यावरण-संरक्षण के जागरूक करने का भी प्रयास भी किया गया। परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश्वर सिंह और महासचिव राकेश मिश्रा ने बच्चों को कारगिल विजय दिवस के बारे में जानकारी देते हुए शहीदों को अपना हीरो यानी आदर्श बनाए जाने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि आज देश के वीर सैनिकों की बदौलतही भारत सुरक्षित है हमें सैनिकों का सम्मान करना चाहिए। इस क्रम में बच्चों की शिक्षा की आवश्यकता, पर्यावरण की चिंता, जल संरक्षण की जरूरत, भारतीय सेना एवं सैनिकों के योगदान पर सार्थक चर्चा भी हुई। मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेश बाबू, अभिजीत, दिनेश्वर सिंह, मनोज सिंह, कार्तिक, नीरज, राजीव, शत्रुघ्न, राजहंस, मनीष, अमित, सरयू, राधा देवी, तापस पाल, बापी आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम की सफलता में ओ एन जी सी, एकल अभियान, अगल-बगल के गांव वालों व स्थानीय लोगों की भी अहम भूमिका रही। महासचिव ने बताया कि सामाजिक सरोकारों की कड़ी में अगला कार्यक्रम 21 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
- Varnan Live.