पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखण्ड कार्यालय के निकट स्थित विवाह मण्डप के निकट NH 23 पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कामेश्वर बास्के नामक एक बाइकसवार घायल हो गया। घटना सोमवार रात्रि 8 बजे लगभग की है।
बताया जा रहा है कि कसमार थाना क्षेत्र के बेमरोटांड़ निवासी कामेश्वर वास्के अपने गाँव से ससुराल जरुवांटांड़ जा रहे थे कि विवाह मण्डप के निकट एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
घायल को आजसू नेता कुमार अनुज एवं राजेन्द्र महतो ने 108 एम्बुलेंस से पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रथमिक उपचारोपरांत उन्हें सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया। घायल को सिर एवं पैर में चोंटें आई हैं।