Category: featured

Featured posts

  • बोर्ड के मूल्यांकन को चुनौती दे बोकारो के आदित्य ने बदला इतिहास; Re-evaluation के बाद 99.60% अंकों के साथ बना Science का National Topper

    बोर्ड के मूल्यांकन को चुनौती दे बोकारो के आदित्य ने बदला इतिहास; Re-evaluation के बाद 99.60% अंकों के साथ बना Science का National Topper

    CBSE XIIth Result : पुनर्मूल्यांकन के नतीजों ने देश भर में मचाई हलचल; डीपीएस बोकारो के आदित्य मिश्रा ने झारखंड को दिलाया राष्ट्रीय सम्मान

    दीपक झा
    बोकारो :
    सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन परिणामों ने एक ऐसा ऐतिहासिक उलटफेर किया है, जिसने पूरे झारखंड प्रदेश को राष्ट्रीय पटल पर शीर्ष गौरव से नवाज दिया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो (DPS Bokaro) के अत्यंत मेधावी छात्र आदित्य मिश्रा अब 12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा में पूरे देश में विज्ञान संकाय (Science Stream) के संयुक्त नेशनल टॉपर बन चुके हैं। इससे पूर्व, गत 13 मई 2026 को घोषित हुए मुख्य परीक्षा परिणाम में आदित्य 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ झारखंड के स्टेट टॉपर बने थे, लेकिन वे अपनी बायोलॉजी की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं थे। अपने ज्ञान और मेहनत पर अटूट भरोसा रखते हुए आदित्य ने सीबीएसई की मूल्यांकन प्रणाली को आधिकारिक चुनौती दी और स्क्रूटनी व री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन किया। रविवार को जब इसके परिणाम आए, तो सीबीएसई को अपनी चूक सुधारनी पड़ी और आदित्य के बायोलॉजी के अंक 96 से बढ़कर सीधे 99 हो गए। इस तरह उनके कुल प्राप्तांक अब 500 में से 498 (99.60%) हो चुके हैं। इसके साथ ही वह कानपुर की सोनाक्षी गोयल और चंदौली (उप्र) के शशांक कुमार मौर्य के साथ संयुक्त रूप से पूरे देश के साइंस टॉपर बन गए हैं। आदित्य ने तीन विषयों—इंग्लिश कोर, केमिस्ट्री और पेंटिंग में पूरे 100 में 100 अंक हासिल किए हैं, जबकि फिजिक्स में उन्हें 99 अंक मिले हैं।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    जब आंसर शीट मंगवाकर खुद पकड़ा बोर्ड का फॉल्ट; Biology के नंबरों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त था यह जांबाज छात्र

    इस ऐतिहासिक सफलता के बाद विशेष बातचीत में आदित्य मिश्रा और उनके माता-पिता ने उस रोमांचक सफर को साझा किया, जिसने उन्हें देश का सर्वोच्च स्थान दिलाया। आदित्य ने बताया कि मुख्य परीक्षा का परिणाम आने के बाद जब उन्होंने बायोलॉजी में अपने नंबर कम देखे, तो उन्हें गहरा धक्का लगा। उन्होंने तुरंत अपनी उत्तरपुस्तिका (आंसर शीट) की कॉपी मंगवाई और उसका बारीकी से अध्ययन किया। जांच के दौरान आदित्य को साफ लगा कि उनके सही जवाबों पर भी सीबीएसई द्वारा बेवजह नंबर काट लिए गए हैं, जो किसी भी कीमत पर तर्कसंगत नहीं थे। आदित्य को पूरा विश्वास था कि परीक्षा कक्ष में उन्होंने जो लिखा था, वह शत-प्रतिशत सही था और उन्हें 96 से कहीं अधिक अंक मिलने चाहिए थे। विद्यालय प्रबंधन के पूर्ण मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने आत्मविश्वास के साथ पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। रविवार को जब फाइनल नतीजे घोषित हुए, तो उनकी आशंका बिल्कुल सही साबित हुई और उन विवादित सवालों पर उन्हें तीन अंक बोनस के रूप में वापस मिले, जिससे देश के सबसे बड़े बोर्ड को भी इस छात्र की मेधा के आगे झुकना पड़ा।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

    प्रिंसिपल डॉ. गंगवार ने किया सम्मानित, कहा- पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक और अत्यंत गौरवपूर्ण पल

    आदित्य के इस अद्वितीय और अभूतपूर्व प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही डीपीएस बोकारो परिवार में जश्न और उमंग की लहर दौड़ गई। सोमवार को विद्यालय में प्राचार्य डॉ. गंगवार ने आदित्य मिश्रा और उनके गौरवान्वित पिता प्रजेश चंद्र मिश्रा को सम्मानित किया। प्राचार्य ने खुद आदित्य को मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल व स्वर्णिम भविष्य की कामना की। डॉ. गंगवार ने इस ऐतिहासिक कामयाबी पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आदित्य का यह प्रदर्शन न केवल डीपीएस बल्कि पूरे बोकारो और समस्त झारखंड प्रदेश के लिए अत्यंत ही गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आदित्य शुरू से ही एक असाधारण और अनुशासित छात्र रहा है, जिसने अपनी कुशाग्र बुद्धि, अटूट लगन और विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों के सही मार्गदर्शन के दम पर भारत के शैक्षणिक मानचित्र पर बोकारो का झंडा गाड़ दिया है। इस गरिमामयी अवसर पर विद्यालय के वरीय उपप्राचार्य अंजनी भूषण और उपप्राचार्या शालिनी शर्मा सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    NEET रद्द होने से लगा था गहरा आघात; असाधारण प्रतिभा के धनी आदित्य अब डॉक्टर बन करेंगे मानवता की सेवा

    देश के इस नए नेशनल टॉपर की कामयाबियों का सफर बहुत लंबा और प्रेरणादायी है। सेल (SAIL) की रिफैक्ट्री यूनिट (SRU) में मुख्य महाप्रबंधक (वित्त) के पद पर कार्यरत प्रजेश चंद्र मिश्रा और कुशल गृहिणी सस्मिता मिश्रा के लाडले आदित्य ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया है। 10वीं बोर्ड में 96.8 प्रतिशत अंक लाने वाले आदित्य भविष्य में एक प्रख्यात चिकित्सक बनकर देश के गरीब मरीजों और मानवता की सच्ची सेवा करना चाहते हैं। हालांकि, इस वर्ष नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के पेपर लीक विवाद और परीक्षा रद्द होने के कारण वे मानसिक रूप से बेहद दुखी और आहत थे, लेकिन उन्होंने हौसला नहीं हारा और रविवार को ही दोबारा आयोजित हुई री-नीट (Re-NEET) की परीक्षा में शामिल हुए।

    आदित्य की प्रतिभा का लोहा देश पहले भी कई बार मान चुका है। वे वर्ष 2022 में प्रसिद्ध एनएसईजेएस (NSEJS) परीक्षा में पूरे झारखंड राज्य से अकेले सफल छात्र रहे थे। इसके अलावा, देश की प्रतिष्ठित आईएपीटी की जीव-विज्ञान परीक्षा (NSEB) में सफलता, साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा ‘बेस्ट ओलंपियाड विनर’ का पुरस्कार, नेशनल साइंस ओलंपियाड में देश भर में रैंक-1, जोनल रैंक-1 और राष्ट्रीय स्तर की क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में पूरे भारत में दूसरा स्थान हासिल करना उनकी अद्भुत प्रतिभा को दर्शाता है। फुटबॉल और कबड्डी के शौकीन आदित्य ने बताया कि कोरोना काल की ऑनलाइन पढ़ाई उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट थी; जब ऑनलाइन क्लास के कारण उनकी पढ़ाई थोड़ी शिथिल होने लगी थी, तब उन्होंने समय रहते अपनी कमजोरी को पहचाना और रोजाना छह घंटे की कठोर व नियमित पढ़ाई शुरू की, जिसका परिणाम आज पूरी दुनिया के सामने है।

    Varnan Live Report.

  • SAIL में ‘ईमानदारी’ का ‘Encounter’! ₹1.11 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बनानेवाले CMD को क्यों देना पड़ा इस्तीफा, जानिए अंदरखाने की रिपोर्ट

    SAIL में ‘ईमानदारी’ का ‘Encounter’! ₹1.11 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बनानेवाले CMD को क्यों देना पड़ा इस्तीफा, जानिए अंदरखाने की रिपोर्ट

    Varnan #Exclusive… सवालों के कटघरे में सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का ‘Forced Resignation’

    जब पीएम मोदी के ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ के मिशन को अपनों ने ही बनाया निशाना

    विजय कुमार झा
    नई दिल्ली/बोकारो :
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से हुंकार भरी थी- ‘‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा।’’ भ्रष्टाचार के खिलाफ इस महायज्ञ में स्टील अथॉरिटी आॅफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के अध्यक्ष सह- प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अमरेंदु प्रकाश एक ‘सच्चे सारथी’ बनकर उभरे थे। लेकिन, आज सेल के गलियारों में सन्नाटा है और हवाओं में एक ही सवाल तैर रहा है- क्या इस तंत्र में ईमानदारी की कीमत अब शहादत से चुकानी होगी? अपनी 31 साल की बेदाग सेवा और रिटायरमेंट से चार साल पहले ही अमरेंदु प्रकाश का इस्तीफा देना केवल एक पद का खाली होना नहीं है, बल्कि यह भ्रष्टाचार के उस ‘सिंडिकेट’ की जीत होगी, जिसने राष्ट्रसेवा के लिए अपना घर-संसार तक त्याग देने वाले एक कर्मयोगी को सिस्टम से बाहर कर दिया।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    जो कोई न कर सका, वो कर दिखाए अमरेंदु

    आंकड़ों की जुबानी कहें तो अमरेंदु प्रकाश ने सेल को वहां पहुंचाया, जहां पहुंचने का सपना पिछली कई पीढ़ियों ने देखा था। उनके नेतृत्व में चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में सेल ने 1.11 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक नकद संग्रह किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 फीसदी अधिक है। यही नहीं, 18.24 मिलियन टन इस्पात की बिक्री का वह रिकॉर्ड कायम किया, जिसने सेल को दुनिया के स्टील मानचित्र पर मजबूती से खड़ा कर दिया। जब कप्तान अपनी टीम को जीत की दहलीज पर ले जा रहा हो, तब उसे जबरन ‘रिटायरमेंट’ की ओर धकेलना यह बताता है कि पर्दे के पीछे कोई बहुत बड़ा ‘खेल’ चल रहा है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

    ₹1 लाख करोड़ के विस्तारीकरण का ‘कमीशन’ चक्रव्यूह

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस इस्तीफे के पीछे की असली वजह सेल की विस्तारीकरण योजनाएं हैं। प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के सपने को पंख देने के लिए सेल 1 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है, जिसमें अकेले बोकारो संयंत्र में 20,000 करोड़ का निवेश होना है। चर्चा आम है कि इन अरबों के कामों में कई उच्च पदस्थ अधिकारियों को मोटे ‘चढ़ावे’ और ‘कमीशन’ की आस थी। लेकिन, अटल बिहारी वाजपेयी को अपना आदर्श मानने वाले और बीआईटी सिंदरी से निकले इस टेक्नोक्रेट ने सिद्धांतों से समझौता करने के बजाय कुर्सी छोड़ना बेहतर समझा। उन्होंने न खाने की कसम ली थी और न ही किसी को खाने दिया और शायद यही उनकी सबसे बड़ी ‘खता’ बन गई। एक निष्पक्ष और सख्त टेक्नोक्रेट के रूप में अमरेंदु प्रकाश शायद इस व्यवस्था के लिए फिट नहीं बैठ रहे थे। क्या इसी ‘अड़ियल’ ईमानदारी की कीमत उन्हें चार साल पहले इस्तीफा देकर चुकानी पड़ी? यदि ऐसा है, तो यह न केवल सेल, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण अध्याय है। अमरेंदु प्रकाश 31 मार्च, 2026 को सेल के सीएमडी पद से विदा हो जाएंगे। नए सीएमडी पद पर नियुक्ति के लिए वैकेंसी निकल चुकी है, लेकिन नई नियुक्ति होने में कुछ महीने का समय लग सकता है। ऐसी स्थिति में तत्काल सेल का प्रभार मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव संभाल सकते हैं, लेकिन अमरेंदु प्रकाश का रिक्त स्थान भरना नामुमकिन नजर आता है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    सादगी की मिसाल, राष्ट्र को समर्पित कर दिया जीवन

    अमरेंदु प्रकाश कोई साधारण अधिकारी नहीं थे। उन्होंने राष्ट्र सेवा को इतना सर्वोपरि रखा कि अपना घर तक नहीं बसाया। एक युवा इंजीनियर के रूप में बोकारो से अपना करियर शुरू करने वाले श्री प्रकाश ने शॉप फ्लोर की बारीकियों से लेकर बोर्ड रूम की रणनीतियों तक अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। 1991 में एक ट्रेनी के रूप में सेल में कदम रखने वाले इस शख्स ने बोकारो को न केवल सजाया, बल्कि वहां पहली बार चेकर्ड प्लेट्स का उत्पादन शुरू कराकर झारखंड को औद्योगिक गौरव दिलाया। अमरेंदु प्रकाश का सेल के साथ रिश्ता केवल एक पद का नहीं, बल्कि जज्बात और मिट्टी का रहा है। वर्ष 2020 में जब उन्होंने बोकारो के निदेशक प्रभारी (डीआई) की कमान संभाली, तो वह कोरोना का भीषण दौर था। उन्होंने न केवल उत्पादन के रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) को आधुनिक बनाकर हजारों लोगों की जान बचाई। झारखंड के बोकारो प्लांट में पहली बार चेकर्ड प्लेट्स का सफल उत्पादन शुरू करना उनकी तकनीकी दूरदर्शिता का सबसे ताजा प्रमाण है। शहरी सौंदर्यीकरण में भी उनकी भूमिका अद्वितीय रही है। उन्होंने बोकारो को देश के सर्वोच्च पांच शहरों में शुमार कराने की योजना पर काम शुरू किया, जिसे मौजूदा निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन यकीनन गति देने में लगे हैं, परंतु उनके साथ ऐसी कथित ‘जबरदस्ती’ इस्पात जगत के गलियारे में चर्चा और अचरज का विषय बनी है। श्री प्रकाश के कार्यकाल में कंपनी ने फरवरी महीने में ही 1,000 करोड़ रुपये का कर्ज कम किया और इन्वेंट्री में भारी कटौती की। इसी वित्तीय अनुशासन का नतीजा था कि कंपनी के शेयर 155 रुपये के पार पहुंच गए। लेकिन अफसोस, जो अधिकारी कंपनी के शेयर बढ़ा रहा था, वह उन लोगों की आंखों की किरकिरी बन गया, जिनकी नजर कंपनी की तिजोरी पर थी।

    31 को निकलेगी ‘नैतिकता की अर्थी’

    अमरेंदु प्रकाश का जाना एक डरावना संकेत है। यह बताता है कि यदि आप ईमानदार हैं, यदि आप रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा दे रहे हैं, और यदि आप प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी मिशन के सच्चे सिपाही हैं, तो आप इस ‘सिस्टम’ के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। यह इस्तीफा केवल अमरेंदु प्रकाश की हार नहीं है, बल्कि उन हजारों युवाओं के सपनों की हार है, जो ईमानदारी के दम पर सर्वोच्च पदों पर बैठने की चाहत रखते हैं। क्या 1.11 लाख करोड़ का नकद संग्रह करने वाले को इसलिए विदा किया गया, ताकि 1 लाख करोड़ के विस्तारीकरण में ‘कमीशन की बंदरबांट’ आसानी से हो सके? कुल मिलाकर, झारखंड की माटी और सेल के कारखानों में पसीना बहाने वाले मजदूर आज पूछ रहे हैं – अमरेंदु तो बेदाग निकले, पर उन्हें दागदार बनाने वाली ताकतों का हिसाब कौन करेगा? 31 मार्च को जब वह औपचारिक रूप से विदा होंगे, तो वह अपने साथ केवल अपनी फाइलें नहीं ले जाएंगे, बल्कि अपने साथ उस नैतिकता की अर्थी भी ले जाएंगे, जिसे उन्होंने 31 सालों तक सींचकर बड़ा किया था।

    • Varnan Live Report.
  • बोकारो में विस्तारीकरण और प्रगति पर फिर खतरे की आहट ! संकट में रोजगार और उन्नति की संभावना, जानें पूरा मामला-

    बोकारो में विस्तारीकरण और प्रगति पर फिर खतरे की आहट ! संकट में रोजगार और उन्नति की संभावना, जानें पूरा मामला-

    प्रबंधन ने की सभी से सहयोग की अपील, कहा- बोकारो इस्पात संयंत्र की प्रगति ही बोकारो के विकास का आधार

    – दीपक झा
    बोकारो।
    Steel Authority of India Limited (SAIL) की प्रमुख इकाई Bokaro Steel Plant (BSL) के विस्तारीकरण और बोकारो की औद्योगिक प्रगति के नए द्वार खुलते ही पुनः एक नए आंदोलन की आहट से विकास की नई संभावनाओं पर कुठाराघात होने का खतरा मंडराने लगा है। आंदोलन की इस नई सुगबुगाहट ने सेल प्रबंधन के साथ-साथ बोकारो की उन्नति की चाह रखने वालों की भी चिंता बढ़ा दी है।
    दरअसल, प्रतिकूल परिस्थितियों और कठिन चुनौतियों का सामना करने के एक साल बाद बोकारो इस्पात संयंत्र एक बार पुनः विस्तारीकरण के नए और सुखद मुहाने पर पहुंच सका है। संयंत्र के विस्तारीकरण हेतु लगभग 20,000 करोड़ रुपये का निवेश रोजगार, आधारभूत संरचना और औद्योगिक प्रगति के नए द्वार खोलने जा रहा है। बोकारो स्टील प्लांट के विस्तारीकरण से सम्बंधित कई टेंडर निकल चुके हैं और कई निकलने वाले हैं। इससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, बल्कि विस्थापित युवाओं के लिए भी रोजगार और आत्मनिर्भरता के बेहतर अवसर सृजित होंगे। यह निवेश निश्चय ही पूरे क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व विकास का आधार बन सकता है। लेकिन, प्रगति के नए द्वार खुलते ही एक बार फिर आंदोलनों की आहट ने विकास की उस उम्मीद पर ग्रहण लगाने की चिंता बढ़ा दी है।


    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    दरअसल, पिछले वर्ष 3 अप्रैल 2025 को बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रशासनिक भवन के समक्ष हुए आंदोलन और इस दौरान हुई हिंसक घटनाओं के कारण लगभग 20,000 करोड़ रुपए के निवेश से संयंत्र के विस्तारीकरण की परियोजना खटाई में पड़ गई थी और बोकारो के भविष्य पर खतरे के घने कोहरे छा गए थे। लिहाजा, केंद्रीय इस्पात मंत्रालय द्वारा बोकारो इस्पात संयंत्र के विस्तारीकरण की स्वीकृत यह परियोजना सेल की दूसरी इकाई में शिफ्ट किए जाने पर न सिर्फ मंथन शुरू हुआ था, बल्कि इसे अमल में लाने पर भी सहमति बन चुकी थी। लेकिन फिर कई सांसदों और जन-प्रतिनिधियों की पहल पर लगभग एक साल बाद इस ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजना को बोकारो में ही मूर्त रूप देना तय हुआ और अब इसे धरातल उतारने की दिशा में कार्य प्रारंभ हो चुके हैं।


    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

    गत वर्ष आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले प्रेम प्रसाद की माता गोमती देवी ने अपनी मांगों के पूरा न होने पर आगामी 06 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का ऐलान किया है। उन्होंने इस संबंध में सतर्कता अधिकारी, बोकारो इस्पात संयंत्र को विधिवत नोटिस सौंपते हुए स्पष्ट किया है कि 5 अप्रैल 2025 को जिला प्रशासन और प्रबंधन के साथ हुई मध्यस्थता के बावजूद एक साल बीत जाने पर भी उन्हें न्याय नहीं मिला है। गोमती देवी का आरोप है कि उनके पुत्र की मृत्यु के बाद उपायुक्त बोकारो की अध्यक्षता में, जिसमें सांसद, विधायक और बीएसएल के निदेशक प्रभारी भी मौजूद थे, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। समझौते के अनुसार, शहीद के परिजनों को 15 दिनों के भीतर नियोजन देना, पार्क निर्माण हेतु 20 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराना और विस्थापित अप्रेंटिस बच्चों के नियोजन की प्रक्रिया 3 महीने के भीतर पूरी करनी थी। गोमती देवी का आरोप है कि प्रशासन और संयंत्र प्रबंधन द्वारा इन शर्तों पर केवल बरगलाया जा रहा है, जिसके कारण विवश होकर उन्हें विस्थापित अप्रेंटिस संघ और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर दोबारा आंदोलन की राह चुननी पड़ रही है। इस संभावित धरने की संपूर्ण जवाबदेही उन्होंने जिला प्रशासन और बोकारो इस्पात संयंत्र पर तय की है।


    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    उल्लेखनीय है कि बोकारो इस्पात संयंत्र केवल एक औद्योगिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि पूरे बोकारो स्टील सिटी और आसपास के क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है। यह संयंत्र 20 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष तथा बड़ी संख्या में अन्य लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराता है। छोटे व्यवसायियों की आजीविका, शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी सामाजिक व्यवस्थाएं और क्षेत्रीय विकास – सभी इस संयंत्र की स्थिरता और सतत उत्पादन पर निर्भर हैं।

    गौरतलब है कि बोकारो इस्पात संयंत्र एक तरफ जहां इस शहर की लाइफलाइन है, वहीं दूसरी तरफ चंद लोगों की सियासत ने इसके लाइफ को ही संकट में डालने का प्रयास किया। एक बार नहीं, अनेक बार। दशकों से बीएसएल में विस्थापितों और बेरोजगारों की नाम की राजनीति होती आ रही है। प्रबंधन की मानें, तो जो योग्य एवं अर्हताधारी विस्थापित थे, उन्हें बहुत पहले ही लाभान्वित किया जा चुका है, उनके गांवों में भी परिक्षेत्रीय विकास की योजनाओं के तहत कई काम किए जा चुके हैं। लेकिन, आजतक विस्थापित आंदोलन के नाम पर विकास-कार्य को प्रभावित किया जा रहा है। दावों की मानें, तो इस छद्म लड़ाई में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनका न तो विस्थापितों के हित से कोई नाता है और न ही उनके संगठन से, उन्हें बस केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकनी और खुद के विकास से ताल्लुक है। और, सच्चाई भी यह है कि विस्थापितों के नाम की राजनीति करने वाले दर्जनों नेता ऐसे हैं, जो साइकिल से एसयूवी तक का क्रांतिकारी सफर तय कर चुके हैं, लेकिन उनका साथ देने वाले कुछ लोग आज भी जस की तस हालात में हैं। सूत्र बताते हैं कि गत वर्ष के कथित विस्थापित आंदोलन में घुसे कुछ तत्वों ने जिस प्रकार का आतंक फैलाया था, शहर में आगजनी, राह चलते निर्दोष लोगों की निर्मम पिटाई की गई थी और प्लांट के उत्पादन को ठप किए जाने आदि घटनाओं के कारण बोकारो में भोपाल गैस कांड जैसी बड़ी त्रासदी को आमंत्रित किया गया था। शहर की असुरक्षा और अराजकता की स्थिति के कारण बीएसएल के विस्तारीकरण की उक्त परियोजना खटाई में पड़ गई थी, लेकिन काफी प्रयासों के बाद यह डूबती नैया बचाई जा सकी है। शहर के प्रबुद्धजनों का कहना है कि अब भी कुछ नहीं बिगड़ा है। अब भी अगर सभी मिलकर इस विकास की यात्रा में साथ देंगे, तो यकीनन बीएसएल विकास के नए कीर्तिमान रचेगा और बोकारो देश ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय पटल पर औद्योगिक क्रांति की एक नई इबारत रचने में कामयाब होगा।

    आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पूर्व में हुए अवरोध और हिंसक विरोध से उत्पादन, वित्तीय प्रदर्शन और विस्तार योजनाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई थीं, जिससे विकास की रफ्तार थम गई थी। इस वित्त वर्ष पहले के 9 महीनों में प्लांट का वित्तीय प्रदर्शन भी उतना आशाजनक नहीं रहा है। हालांकि, हाल के महीनों में इसने वापस रफ़्तार पकड़ी है, इसलिए ऐसे समय में, जब बोकारो में परिस्थितियां पुनः सामान्य हो रही हैं और विकास की रफ्तार फिर से पटरी पर लौट रही है, यहां के आद्योगिक-सामाजिक वातावरण में किसी भी समूह द्वारा अस्थिरता पैदा करना दुर्भाग्यपूर्ण होगा। क्योंकि, किसी भी प्रकार का आंदोलन यदि संयंत्र के संचालन को बाधित करता है, तो उसका प्रभाव केवल प्रबंधन या कंपनी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि एक बड़े जन समुदाय को प्रभावित करता है। ऐसी घटनाएं बोकारो को आगे बढ़ाने के बजाय वर्षों पीछे धकेल देती हैं। बड़ी कठिनाइयों और अथक प्रयासों के बाद ही निवेश और औद्योगिक विश्वास को पुनः स्थापित किया जा सका है।

    यह भी ध्यान देने योग्य है कि इस संयंत्र की भूमिका केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां निर्मित इस्पात देश की प्रमुख आधारभूत परियोजनाओं से लेकर भारतीय नौसेना के युद्धपोतों तक में उपयोग होता है, जो राष्ट्र की आर्थिक और सामरिक शक्ति को सुदृढ़ करता है। पिछले एक वर्ष में ही नौसेना के अनेक नए जहाजों के निर्माण में बोकारो के इस्पात की आपूर्ति की गई है।

    बोकारो इस्पात प्रबंधन का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण और रचनात्मक विरोध सभी का अधिकार है, परंतु यह भी उतना ही आवश्यक है कि विरोध का स्वरूप ऐसा हो, जिससे औद्योगिक माहौल, निवेश और रोजगार प्रभावित न हों। संवाद, सहयोग और आपसी समझ ही स्थायी समाधान का मार्ग हैं, टकराव नहीं। संयंत्र प्रबंधन ने भी क्षेत्र की जनता, खासकर विस्थापित समूहों और युवाओं के कई मुद्दों पर सकारात्मक पहल करते हुए उनके कल्याण के लिए कई कदम जैसे- अप्रेंटिस युवाओं को संवेदकों द्वारा संयंत्र के कार्य में प्राथमिकता में नियोजन उपलब्ध कराना, विस्थापित ठेकेदारों को वरीयता के आधार पर कार्य उपलब्ध कराना इत्यादि उठाए है। प्लांट के विस्तारीकरण से ऐसे कल्याणकारी पहलों में और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

    प्रबंधन ने शहर के विकास में सहयोग की भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि बोकारो की तरक्की, बोकारो स्टील प्लांट की तरक्की से सीधे जुड़ी है। इसलिए सभी हितधारकों और पक्षों से यह अपेक्षा है कि संयंत्र और शहर की शांति, सुरक्षा और निरंतरता बनाए रखने में उनका सहयोग रहे, ताकि बोकारो और इस क्षेत्र की प्रगति जारी रहे।

    • Varnan Live Report.
  • “नए भारत का चेहरा हैं NCC Cadets”, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भरा जोश

    “नए भारत का चेहरा हैं NCC Cadets”, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भरा जोश

    एनसीसी गणतंत्र दिवस कैंप में दिखा शौर्य और संकल्प का संगम

    ब्यूरो संवाददाता
    नई दिल्ली :
    दिल्ली कैंट के ऐतिहासिक प्रांगण में आज अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और युवा शक्ति का एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। अवसर था थल सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी के नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस कैंप (आरडीसी) 2026 के दौरे का। इस दौरान पूरा कैंप ‘भारत माता की जय’ के नारों और कैडेटों की कदमताल से गूंज उठा। उपराष्ट्रपति श्री सी पी राधाकृष्णन के विजन को उद्धृत करते हुए सेना प्रमुख ने कैडेटों को संबोधित करते हुए उन्हें “नए भारत का चेहरा” करार दिया। उन्होंने बेहद प्रभावशाली अंदाज में कहा कि ये युवा देश की सबसे शक्तिशाली आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो अपने अटूट अनुशासन, स्पष्ट उद्देश्य और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय परिवर्तन लाने की पूरी क्षमता रखते हैं।

    ऑपरेशन सिंदूर: जब कैडेट्स ने रचा इतिहास

    जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने हाल के वर्षों में एनसीसी कैडेटों द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए असाधारण योगदानों को रेखांकित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने इसे भारत की सशक्तता का एक जीवंत प्रमाण बताया और जानकारी दी कि कैसे इस ऑपरेशन के दौरान 75,000 से अधिक जांबाज एनसीसी कैडेटों ने पूरे देश में सिविल डिफेंस, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, राहत सामग्री वितरण और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ स्वयंसेवक की भूमिका निभाकर मानवता की सेवा की। आधुनिक भारत की जरूरतों को देखते हुए उन्होंने कैडेटों के प्रशिक्षण में शामिल की गई ड्रोन ट्रेनिंग जैसी क्रांतिकारी शुरुआत की जमकर सराहना की। सेना प्रमुख ने पुनीत सागर अभियान, एक भारत श्रेष्ठ भारत, ‘एक पेड़ मां के नाम’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और स्वच्छ भारत अभियान जैसी राष्ट्रीय पहलों में कैडेटों की सक्रिय भागीदारी को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।

    आधुनिक ट्रेनिंग और तकनीक पर जोर

    युवाओं के कौशल विकास पर जोर देते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा कि युवा आपदा मित्र योजना के तहत 28 राज्यों के 315 जिलों में 94,400 कैडेटों को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। इतना ही नहीं, 35,000 से अधिक कैडेटों ने देश भर में सैन्य इकाइयों और सैनिक अस्पतालों के साथ अटैचमेंट ट्रेनिंग प्राप्त कर सेना की कार्यप्रणाली को करीब से समझा है।

    सेना में भर्ती का सुनहरा द्वार है NCC

    अपने संबोधन के समापन पर उन्होंने गर्व के साथ साझा किया कि एनसीसी आज भी भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने का सबसे महत्वपूर्ण और विश्वसनीय मार्ग बना हुआ है, जिसका प्रमाण यह है कि इस साल 150 से अधिक कैडेटों ने सैन्य प्रशिक्षण अकादमियों में प्रवेश पाकर गौरव हासिल किया है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे सोच, प्रौद्योगिकी और चरित्र में पूरी तरह ‘आत्मनिर्भर’ बनें और आईआईटी में आर्मी सेल तथा इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम 2025-26 जैसी आधुनिक पहलों के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा और इनोवेशन का हिस्सा बनें।

    विविधता का अद्भुत संगम: मिनी इंडिया की झलक

    कार्यक्रम के दौरान सेना प्रमुख कैडेटों के अनुकरणीय आचरण और शानदार परेड देख मंत्रमुग्ध नजर आए। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर के प्रदर्शन और द सिंधिया स्कूल, ग्वालियर के बैंड की मधुर धुनों की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कैडेटों द्वारा तैयार किए गए ‘फ्लैग एरिया’ का भ्रमण किया, जहाँ भारत की विविधता में एकता और विभिन्न राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को जीवंत किया गया था। एनसीसी ‘हॉल ऑफ फेम’ के दौरे के साथ-साथ उन्होंने कैडेटों द्वारा बनाए गए स्टैटिक और फंक्शनल शिप मॉडल और एयरोमॉडलिंग के माध्यम से उनकी रचनात्मकता और तकनीकी सूझबूझ को भी सराहा। अंत में, कैडेटों में नई ऊर्जा फूंकते हुए जनरल द्विवेदी ने उनसे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अनुशासन के साथ मार्च करने और पूर्ण समर्पण के साथ मां भारती की सेवा करने का आग्रह किया, ताकि एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना साकार हो सके।

    • Varnan Live Report
  • इंडिगो घटना – एक चेतावनी – सरकारी रेगुलेटर नींद में  

    इंडिगो घटना – एक चेतावनी – सरकारी रेगुलेटर नींद में  

    इंडिगो एयरलाइंस की घटना को एक साधारण कंपनी के व्यवसाइक और व्यापारिक गलत निर्णय मानकर भूल जाने की गलती ना तो जनता को करनी चाहिए़ और ना तो सरकार को| देश में हर दिन लगभग ढाई हजार व्यावसायिक उड़ाने होती हैं और पांच दिसंबर को इन में से एक हजार फ्लाइट को रद्द कर देना पड़ा | इस का मतलब है कि लगभग पूरे देश की वायु परिवहन सेवाएं बस एक कंपनी की गलती की वजह से ठप्प हो गई और वो भी छुट्टियों और शादियों के सब से व्यस्त समय में | लाखों की संख्या में यात्रियों को जो परेशानी हुई है उस का कोई सानी नहीं है | इतनी बड़ी घटना से देश की वायु परिवहन सेवाओं के बारे में पूरी दुनिया में एक बहुत बदनामी हुई है| मैं इस घटना की रिपोर्ट नहीं लिख रहा हूं परन्तु सब से महत्वपूर्ण मुद्दा ये है कि इस के आगे सरकार क्या करती है जिस से ऐसी स्थिति फिर से नहीं आए |

    पहली बात, क्या इस घटना की निष्पक्ष और विशेषज्ञ से जांच होगी और जनता को ये पता चलेगा कि गलती किसकी थी और गलती करने वाले को सजा मिली या नहीं? और सजा मिली तो क्या सजा मिली? जब इस कानून को दो साल पहले लागू कर दिया गया था और  दिसंबर का दिन बहुत पहले से तय था तो कंपनी ने इस दिन के लिय तैयारी क्यों नहीं की? और अगर मंत्रालय ने इस कानून को लागू कर दिया था तो उन्होंने इस बात को सुनिश्चित क्यों नहीं किया कि सारे एयरलाइंस इस को लागू करने को तैयार है या नहीं ?इन को एयरलाइंस के निर्णयों पर क्यों छोड़ दिया गया था? DGCA, या मंत्रालय के सचिव की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए और चूक की सजा होनी चाहिए| एयरलाइंस पर एक वित्तीय पेनल्टी होनी चाहिए जिस से हर पैसेंजर को एक मुआवजा दिया जाए जिस से उनके मानसिक और वित्तीय कष्ट की कुछ भरपाई हो| एयरलाइंस के सीईओ और बोर्ड में किस स्तर पर इस बारे में कोताही हुई और किस ने इस काम को नहीं किया, उस पर मुकदमा होना चाहिए| इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि इस पूरी घटना में कोई मिली भगत तो नहीं है या कोई विदेशी शाजिश तो नहीं है |

    एक विशेषज्ञ कमिटी को इस बात का भी अध्ययन करना चाहिए कि भारतीय वायु परिवहन इंडस्ट्री में किसी एक एयरलाइंस की इतनी बड़ी मार्केट पर कब्जा कैसे हो गया और एक एकाधिकार की स्थिति आई कैसे ? मार्केट रेगुलेटर और DGCA कर क्या रहे थे? भारत जहां उड़ान जैसे कार्यक्रम से अपने वायु परिवहन क्षेत्र का विकास और विस्तार कर रहा है वहीं यहां किसी एक कंपनी का इतना बड़ा एकाधिकार होना बहुत खतरे की घंटी है| ये इस क्षेत्र के विकास के लिए बाधक है और देश के लिए सामरिक खतरे की घंटी है| ये एयरलाइंस अपने फायदे के लिए देश के बुरे समय में देश को बंधक बना सकते हैं, देश की जनता से मनमाने दाम वसूल सकते हैं और एक अफरा तफरी फैला सकते हैं| इस पूरी घटना से देश की साख पर अंतरराष्ट्रीय जगत में किरकिरी को हुई ही साथ में इस सरकार के विकास के मॉडल पर भी एक सवालिया निशान लगा दिया है | भारतीय वायु परिवहन व्यापार में मांग बहुत है पर फिर भी पिछले कुछ वर्षों में कई कंपनियाँ बंद हो गई| पिछले दो सालों से मुख्यतः दो कंपनियां ही चल रही थीं| इस घटना के तुरंत बाद सरकार ने तीन नए एयरलाइंस को मंजूरी दी है| आखिर ये कैसे हो गया? क्या मंत्रालय किसी ऐसे घटना का इंतजार कर रही थी? मंत्रालय में मंत्री और उनके बाबुओं से ये सवाल तो किया जाना जरूरी है| ये भी देखने वाली बात है कि इन कंपनियों की मंजूरी तो दे दी गई है पर किसी कंपनी ने अभी तक कोई शुरू करने की तारीख या कार्यक्रम नहीं बताया है| क्या ये मंजूरी की घोषणा बस जनता को तुरंत शांत करने के लिए है और अब ये कंपनियां अपने हिसाब से जब तक समय लगे तब तक इन लाइसेंस को लेकर बैठी रहेंगी?

    मोदी सरकार को इस घटना से चेतावनी लेनी चाहिए और कुछ सामरिक क्षेत्रों में रेगुलेटरों की कार्य प्रणाली और उनके कार्य प्रभाव का विश्लेषण किया जाना चाहिए| टेलीकॉम संचार क्षेत्र एक दूसरा ऐसा क्षेत्र है जहाँ बस कुछ कंपनी का एकाधिकार बढ़ता जा रहा है| टेलीकॉम व्यापार क्षेत्र में बहुत छोटी कंपनियां बंद हो गई और बस कुछ कंपनियों का अधिकार हो गया है| विगत समय में भारत में मोबाइल संचार में गुणवत्ता में गिरावट और दाम में उछाल आया है| सरकार को इस क्षेत्र में भी आगे बढ़कर कुछ कदम उठाने की जरूरत है जिस से इंडिगो आपदा जैसी स्थिति टेलीकॉम क्षेत्र में ना आए |

    विकसित भारत के सपने बहुत अच्छे हैं, पर अगर हमने इंडिगो आपदा जैसी घटनाओं से नहीं सीखा तो विकसित भारत की यात्रा रास्ते में ही दुर्घटना ग्रस्त हो सकती है |

  • एक बार संघी – आजीवन संघी

    एक बार संघी – आजीवन संघी

    लोग अक्सर पूछते हैं कि मेरी कोई वैचारिक या राजनीतिक निष्ठा कहीं है या नहीं। मैं शाखाओं में कम ही जाता हूं, भाजपा की रैलियों में भी नहीं जाता हूं फिर भी अपने आपको संघी मानता हूं। मैं संघ और भाजपा दोनों की आलोचना भी करता हूं, पर अक्सर संघ के आलोचकों के विरोध में सबसे मुखर तरीके से तर्क रखता हूं। चुनाव के समय मोदी का भक्त हो जाता हूं और सामान्य काल में मोदी सरकार की ख़ामियां निकालता हूं। कभी कभी मैं वामपंथियों की सभाओं में भी दिख जाता हूं और कुछ कांग्रेसियों के गुण गाता दिखता हुई। लोगों का पूछना है कि क्या मेरे व्यक्तित्व में कोई विरोधाभास है?

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    1925 में अपनी स्थापना के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक ऐसी वैचारिक धारा को रूप दिया, जो भारतीय सभ्यता की आत्मा, स्मृति और सांस्कृतिक चेतना से सीधे जुड़ती है। संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रवादोन्मेषी विचारधारा का वह जीवंत प्रवाह है, जो भारतीय समाज की गहरी जड़ों में स्पंदित होता है।

    आज जब संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है, देश के कोने-कोने में उसकी भूमिका, उसकी दृष्टि और उसके योगदान पर विमर्श का वातावरण स्वाभाविक रूप से बना हुआ है। इसी परिवेश ने मुझे भी अपने भीतर झांककर यह समझने का अवसर दिया कि मैं स्वयं को “संघी” क्यों कहता हूं- चाहे मैं शाखाओं में नियमित न जाऊं, न प्रतिदिन राजनीतिक गतिविधियों में दिखूं।

    व्यक्तित्व का विकास परिवार और पूर्वजों के संस्कार, धर्म और अध्यात्म से निर्मित चरित्र और शिक्षा प्रदत्त ज्ञान के एक मिले जुले स्वरूप के रूप में होती है। मेरे परिवार के संस्कारों ने मुझे कर्तव्य बोध से बहुत बाल्यकाल में ही अवगत करा दिया था। धर्म की सही व्याख्या मेरे पिताजी ने मुझे बचपन से ही बहुतेरे उदाहरणों द्वारा समझाया था और इसी कारण इस बात का बोध मुझे बहुत बचपन से था कि मेरे धर्म का एक भाग मेरे समाज और देश के प्रति मेरा कर्तव्य है। विज्ञान और आध्यात्म पर मेरे परिवार में अनगिनत वाद और विवाद ने मुझे ये सिखाया कि अपनी प्रज्ञा से कभी दूर नहीं भागो और चाहे जो भी हो, सत्य का अन्वेषण करने से नहीं चूको।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

    देश के प्रति मेरे कर्त्तव्य बोध ने मुझे एक राष्ट्रवादी विचार से संलग्न होने की प्रेरणा दी और इसलिए मेरा संघ से जुड़ना बहुत स्वाभाविक था, क्योंकि मुझे इस बात को कहने में जरा भी परहेज नहीं है कि संघ की विचारधारा में स्वर्ण-शुद्ध राष्ट्रवाद उसके अस्तित्व के कण कण में निहित है। संघ ने मेरे वैचारिक चेतना के राष्ट्रवादी तत्वों को एक आकार और आधार प्रदान किया। मेरे पारिवारिक संस्कारों ने मुझे संघ के नेतृत्व पर विश्वास और आदर करना सिखाया। साथ ही मेरे वैज्ञानिक शिक्षा और आध्यात्मिक चेतना ने मुझे प्रज्ञा-पूर्ण प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए विवश किया है। मैं चाहूं भी तो अपने आपको इन प्रश्नों से अपने को अलग नहीं कर सकता हूं।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    संघ अगर नींव है तो भाजपा इस राष्ट्रवाद के मंदिर की दीवारें हैं। इस मंदिर की अन्य दीवारें, गुंबदें, स्तंभ संघ के अन्य आनुषंगिक संस्थाएं हैं। इस मंदिर के हर कण ने इस भारतवर्ष में सनातन संस्कृति को सुदृढ़ किया है। मैं इस नींव और इसकी दीवार की हर कण से जुड़ा हुआ हूं और इसलिए इनकी दीवारों पर रंग-रोगन चाक चौबंद रहे, इसकी जिम्मेदारी समझता हूं। अगर कुछ टूटे हुए गड्ढे दिखाई दें तो उसके बारे में जरूर प्रश्न करूंगा, क्योंकि मुझे इन गड्ढों में बड़ी दरार हो जाने का डर हमेशा रहता है, पर जिस समय मौसम खराब हो और आंधियां चलती रहे, उस वक्त अगर किसी ने इन दीवारों के रंग-रोगन पर प्रश्न किया, या किसी ने इन गड्ढों की आड़ में इन दीवारों में सेंध लगाने की कोशिश की तो मैं उसे विरोधी और सनातन द्रोही मानकर उसका भीषण विरोध करूंगा। भाजपा की नीतियों में अगर कुछ नीतियां मुझे गलत लगें तो मैं जरूर पूछूंगा पर अगर देश युद्ध के मध्य में हो और किसी ने इन नीतियों का विरोध करना शुरू किया तो उसका पुरजोर विरोध करूंगा।

    संघ मार्गदर्शक है और भाजपा इस सनातन की सतत यात्रा का नायक। संघ अपौरुषेय वेद है, तो भाजपा कर्मयोगी कृष्ण की वाणी गीता। अर्जुन की तरह मैंने हमेशा अपने संघ के प्रचारक और मार्गदर्शकों से सवाल किए और किसी ने कभी बुरा नहीं माना। मुझे याद है जब मैं आई आई टी कानपुर में गुरु पूर्णिमा के बौद्धिक वचन के बीच में पूछा “मुगलसराय का नाम बदलने से हम इतिहास की एक सत्यता को नहीं दबा देंगे?” प्रो धुपद ने बहुत शांत चित्त से कहा, ” जरूर, इतिहास को सुरक्षित रखना जरूरी है, इसलिए नाम बदल देने के बाद पूरा इतिहास सही हो जाएगा – यह भी इतिहास हो जाएगा कि कभी किसी आक्रांता ने इसका नाम बदल दिया था, पर फिर जब हिन्दू-जागरण हुआ तो इसका नाम फिर से बदल दिया गया। अभी के इतिहास में सिर्फ यही दर्ज है कि इसका नाम मुगलों ने बदल दिया था।” मुझे जवाब मिल गया और इतनी स्पष्टता वाला जवाब मिला कि इस संबंध में सारे सवालों के जवाब मिल गए। उन्होंने मुझे सवाल पूछने से कभी मना नहीं किया।

    प्रश्न उपनिषदों के प्राण हैं। पूरी उपनिषदों की नींव प्रश्नों की शिलाओं से डाली गई हैं और उन प्रश्नों के उत्तर ही उपनिषदों की विशाल प्राचीर है। इस सनातन सभ्यता ने हजार सालों से प्रश्न नहीं पूछे हैं और इसलिए हजार सालों से अपने-आप को बस बचाकर रखा है। हमें प्रश्न पूछने होंगे कि हजार सालों के बाद आज जब पुनरुत्थान का समय आया है, तो इस प्राचीर के कौन से स्तंभ जर्जर हो गए हैं और उन्हें ढाह देने की जरूरत है और कौन से स्तंभ आज भी अनुकूल हैं। कुछ दीवारें आज भी मजबूत हैं और उन्हें नए रंग-रोगन की जरूरत है। प्रश्न पूछेंगे तो नए प्राण का संचरण होगा। जिस तरह उपनिषदों में हमने चार्वाकों को भी नहीं छोड़ा, उसी तरह आज हम वामपंथियों को दुत्कारेंगे, नहीं परन्तु उनकी निंदा सुनकर अपने-आप को सुधरेंगे।

    आज मेरा और मेरे आनेवाले वंश का आधार है ये सनातन संस्कृति और संघ इस संस्कृति का प्रहरी है और मैं उसका सिपाही। मेरा तन-मन जीवन इस सनातन को समर्पित है। अब मैं चाहकर भी इस से अलग नहीं हो सकता। संघ की विचारधारा इस सनातन संस्कृति से अभिन्न है और इसलिए एक बार जो संघ से जुड़ जाता है वो आजीवन संघी हो जाता है।

    “एक बार संघी – आजीवन संघी।” यह वाक्य किसी संगठन की सदस्यता नहीं, बल्कि एक सभ्यतागत प्रतिबद्धता, एक सांस्कृतिक उत्तरदायित्व और एक राष्ट्रधर्म-प्रधान जीवन-दृष्टि का घोष है।

    (लेखक वरिष्ठ समीक्षक व विश्लेषक हैं और ये इनके व्यक्तिगत विचार हैं)।

  • पलक झपकते खिलौने की तरह भरभराकर खाक में मिल गया 180 मीटर ऊंचा ‘बिजली का स्तंभ’, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला Video

    पलक झपकते खिलौने की तरह भरभराकर खाक में मिल गया 180 मीटर ऊंचा ‘बिजली का स्तंभ’, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला Video

    DVC बोकारो थर्मल प्लांट के एक युग का हुआ विस्फोटक अंत

    – कुमार संजय
    बोकारो थर्मल: एक युग का अंत हो गया! जिस डीवीसी (DVC) के बोकारो थर्मल पावर प्लांट ने 31 सालों तक झारखंड और देश के एक बड़े हिस्से को रोशन किया, वो अब सिर्फ इतिहास का हिस्सा बनकर रह गया है. शुक्रवार को इस प्लांट की 180 मीटर ऊंची विशालकाय चिमनी को ध्वस्त कर दिया गया, जिसके साथ ही यह 630 मेगावाट का पावर प्लांट पूरी तरह से धरती में समा गया. यह दृश्य इतना नाटकीय था कि देखने वालों की सांसें थम गईं.

    VIdeo देखें 👇👇👇

    कैसे गिराई गई 180 मीटर की चिमनी?
    बोकारो थर्मल के इस बी पावर प्लांट को स्क्रैप घोषित करने के बाद इसके डिस्मेंटलिंग का काम अंतिम चरण में था. हैदराबाद की कंपनी राधा स्मेल्टर्स, जिसे करीब 300 करोड़ रुपये का ठेका मिला था, प्लांट के ज्यादातर हिस्सों को काट चुकी थी, लेकिन चुनौती थी 180 मीटर ऊंची चिमनी को गिराने की. शुक्रवार को इस काम को अंजाम दिया गया. कंपनी के एक्सपर्ट्स की निगरानी में, चिमनी के निचले हिस्से को बड़ी ड्रिल मशीन से काटा जाने लगा, जबकि ऊपरी हिस्से पर केमिकल लगाया गया था.

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    पलक झपकते ही भरभराकर गिरी चिमनी!
    सुबह करीब 10 बजे, जब चिमनी को काटने का काम चल रहा था, अचानक उसका ऊपरी आधा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा. यह नजारा इतना भयानक था कि ऑपरेटर और वहां मौजूद कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए भागे. मौके पर मौजूद लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को अपने मोबाइल में कैद किया. दोपहर बाद, बची हुई आधी चिमनी को फिर से काटने का काम शुरू हुआ और शाम 5 बजे यह पूरी तरह से ध्वस्त हो गई.

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े

    31 साल का सफर, आखिर क्यों हुआ बंद?
    इस प्लांट की शुरुआत मार्च 1986 में हुई थी, जब इसका एक नंबर यूनिट चालू हुआ. इसके बाद नवंबर 1990 में दो नंबर और अगस्त 1993 में तीन नंबर यूनिट भी शुरू हो गया. इन तीनों यूनिटों ने 31 साल तक लगातार बिजली का उत्पादन किया. लेकिन, पर्यावरण मानकों पर खरा न उतरने और अत्यधिक कोयले की खपत के कारण केंद्र सरकार ने इसे बंद करने का निर्देश दिया. डीवीसी की बोर्ड बैठक में लिए गए फैसले के बाद, 30 जुलाई 2017 को यूनिट 1 और 2 को और 1 अप्रैल 2021 को यूनिट 3 को रिटायर कर दिया गया था.

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    इतिहास बन चुका है यह पावर प्लांट
    दो साल से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद, इसे स्क्रैप घोषित कर दिया गया और अब इसकी चिमनी भी गिरा दी गई है. जल्द ही प्लांट की बाकी एक और तीन नंबर चिमनियों को भी ध्वस्त किया जाएगा, जिसके बाद यह प्लांट सिर्फ तस्वीरों और लोगों की यादों में ही जिंदा रहेगा.

  • DPS Bokaro का जलवा! IIMUN 2025 में जीता ‘Best School Delegation’ का खिताब

    DPS Bokaro का जलवा! IIMUN 2025 में जीता ‘Best School Delegation’ का खिताब

    बोकारो : DPS Bokaro के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है! इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट ऑफ यूनाइट नेशंस (IIMUN) 2025 के झारखंड चैप्टर सम्मेलन में उन्होंने ‘बेस्ट स्कूल डेलिगेशन’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। धनबाद के क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में डीपीएस बोकारो की टीम ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    झारखंड भर से आए लगभग 250 छात्रों ने संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली के अनुरूप विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए जलवायु परिवर्तन, वैश्विक सुरक्षा, मानवाधिकार और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार और प्रस्ताव प्रस्तुत किए। डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने अपनी गंभीरता, आत्मविश्वास और परिपक्वता से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और कई श्रेणियों में पुरस्कार जीते।

    विजेताओं की सूची:

    • लोकसभा: नितेश कुमार, ध्रुव लोधा और स्वर्णिम
    • झारखंड विधानसभा (JLA): भाविनी सिन्हा और प्रीतम सागर
    • AIPPM (ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टीज मीट): मीनाक्षी तनु

    इसके अलावा, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की सभी श्रेणियों में डीपीएस बोकारो का दबदबा रहा:

    • स्पेशल मेंशन: अनवी राय
    • हाई कमेंडेशन: अदित्रि प्रिया
    • वर्बल मेंशन: आदित्य राज और सम्योजिता ठाकुर
    • बेस्ट डेलिगेट: अचिंत कौर

    बोले प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार- DPS Bokaro बच्चों को वैश्विक नागरिक बना रहा

    विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा –

    IIMUN जैसे मंच छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण, संवाद कौशल और समस्या-समाधान की समझ विकसित करने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि डीपीएस बोकारो छात्रों को वैश्विक नागरिक के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    • Varnan Live Report.
  • बोकारो स्टील प्लांट में ‘शून्य दुर्घटना’ का संकल्प: VR लैब और योग प्रशिक्षण का अत्याधुनिक शुभारंभ

    बोकारो स्टील प्लांट में ‘शून्य दुर्घटना’ का संकल्प: VR लैब और योग प्रशिक्षण का अत्याधुनिक शुभारंभ

    बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के सेक्टर 2सी स्थित ठेका श्रमिक प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को वर्चुअल रियलिटी लैब (VR Lab) और योग प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया। इसका उद्घाटन निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी आर मिश्रा, बीजीएच के प्रभारी डॉ बी बी करुणामय, मुख्य महाप्रबंधक (एस एंड एफ एस) बी के सरतापे, मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) शरद गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल) लक्ष्मी दास, वरिष्ठ अधिशासी, कर्मचारी और ठेका श्रमिक उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य महाप्रबंधक (एस एंड एफ एस) श्री बी के सरतापे ने ठेका श्रमिकों के सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए वर्चुअल रियलिटी लैब के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह लैब सभी ठेका श्रमिकों को कार्य संबंधी सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए उन्नत तकनीक प्रदान करेगी। इसमें सामान्य सुरक्षा, ऊंचाई पर काम करने के सुरक्षात्मक पहलू, सीमित स्थान में काम के प्रति सुरक्षा और जटिल कार्य विधियों के खतरों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    निदेशक प्रभारी श्री तिवारी ने वीआर लैब प्रशिक्षण कक्ष के शुभारम्भ के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वीआर लैब ठेका श्रमिकों के सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी और शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी। निदेशक प्रभारी ने ठेका श्रमिकों से इस केंद्र में योग प्रशिक्षण सुविधा का भी लाभ उठाने का आह्वान किया। उद्घाटन के बाद, निदेशक प्रभारी ने प्रशिक्षण केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) श्री हिमांशु शर्मा ने किया।

    Join us on

    👇👇👇

    – Varnan Live Report

  • खेत में धान रोप रही थी महिला, आसमान से गिरा कहर और हो गई मौत

    खेत में धान रोप रही थी महिला, आसमान से गिरा कहर और हो गई मौत

    #Bokaro के चंदनकियारी स्थित बहादुरपुर गांव की घटना

    बोकारो : मंगलवार देर शाम बरमसिया ओपी क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में खेत में धनरोपनी कर रही 34 वर्षीय लक्षी देवी की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। लक्षी देवी अन्य महिलाओं के साथ धान रोप रही थीं, तभी बारिश के दौरान बिजली कड़कने लगी और वह ठनके की चपेट में आकर घायल हो गईं। साथ काम कर रही महिलाओं ने उन्हें बेहोश देखकर ग्रामीणों और परिजनों को सूचित किया।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    परिजन उन्हें आनन-फानन में चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना बरमसिया पुलिस, चंदनकियारी सीओ और बीडीओ को दी गई है। बरमसिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर ली है। वहीं, पूर्व विधायक अमर बाउरी ने सीएचसी पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-