Thirst of power… Ramgarh Congress MLA disqualification on cards, Chances of Hemant joining hands with BJP cannot be ruled out.
Shashak Shekhar Delhi/Ranchi/Bokaro : There is an old adage repeated again and again , when a ship starts sinking, rats rush first to leave for safe places and this is what’s happening in Jharkhand. Fall of UPA government led by JMM Hemant Soren, Congress, one MLA RJD is almost imminent as Amit Shah in lighter mood in 2021 presence of several during Ashwin Navratra Durga Puja had told BJP president J.P. Nadda by 2022 Chaitra Navratra “if we win UP election which is sure to achieve Jharkhand shall be in our kitty” seems imminent. ‘With Bandhu Tirkey MLAship gone, it’s almost sure present Ramgarh Congress MLA will also be held guilty from court in similar criminal case in very few coming days as judgment is awaited and only 79 MLA shall remain in Jharkhand Assembly” quoted two senior IAS officer very close to present Government whose very close connections with land mafiosi and liquor Mafia (presently in jail) cannot be denied as it’s on records now. In the meantime 11 MLAs of Congress including a minister and JMM 5 MLAs have met Amit Shah extremely close lieutenants at different locations of Delhi, Ranchi, Bokaro, Dhanbad and Patna. “Its internal matter of JMM as how do they keep their flock together but its true JMM family is breaking and it’s well know division in family leads to downfall” indicated BJP party senior leader and former CM Babulal Marandi while talking to the reporter. In the meantime AICC Jharkhand incharge Avinash Pandey directed all Jharkhand Congress MLA not to meet Jharkhand CM unless Congress high command gives signal.
Talking to the reporter BJP senior leader and former CM of Jharkhand who did not want to be quoted at this juncture confided to the reporter ‘counted days are there for Hemant now’. Talking to the reporter from Delhi a highly placed BJP leader who did not want to be named said it’s not sure there shall be BJP CM but its sure BJP will rule directly or indirectly Jharkhand definitely. “Even President Rule is BJP rule in the state of Jharkhand. Hemant can also switch hands with BJP he can become Bhajanlal of Haryana for us.” quoted the leader adding its BJP time in Jharkhand.
लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद 15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग होकर अपने अस्तित्व में आये झारखंड ने अपनी स्थापना के 21 साल पूरे कर लिये हैं। इस दौरान इसने कई उतार-चढ़ाव देखे। झारखंड अलग राज्य का 21 वर्षों का सफर खट्टी-मीठी यादों से भरा रहा। राजनीतिक अस्थिरता की वजह से इन 21 वर्षों में राज्य के विकास की जो गति होनी चाहिए थी, वह नहीं हो सकी। परन्तु ऐसा भी नहीं है कि इन 21 वर्षों में राज्य का विकास बिल्कुल ही नहीं हुआ, लेकिन प्रचुर खनिज संपदाओं और प्राकृतिक संसाधनों के मामले में सबसे धनी इस प्रदेश के विकास में जो उछाल आनी चाहिए थी, वह नहीं आ सकी।
देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने छोटे राज्यों की परीकल्पना को साकार करते हुए झारखंड सहित छतीसगढ़ और उत्तराखंड अलग राज्य का गठन एकसाथ किया था, लेकिन विकास की दौड़ में ये दोनों राज्य झारखंड से बहुत आगे निकल चुके हैं। इस प्रदेश का दुर्भाग्य यह रहा कि अपनी पार्टी का इकलौता विधायक रहने वाले व्यक्ति के हाथों में झारखंड की सत्ता की चाबी थमा दी गई और उस दौर में झारखंड में भ्रष्टाचार व लूट-खसोट के जो मामले सामने आये, उसने इसे पूरे देश में कलंकित कर दिया। इस पूरे कालखंड में केवल एक बार किसी एक दल को पूर्ण बहुमत मिली और पांच वर्षों तक निर्बाध रूप से वह सरकार चली। परन्तु अधिकाधिक समय तक इस प्रदेश में गंठबंधन की ही सरकारें रहीं और आज भी यहां झामुमो-कांग्रेस-राजद गंठबंधन की ही सरकार चल रही है। यह बात अलग है कि अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा की पार्टियों को साथ लेकर अपनी सरकार चला रहे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने की कोशिश में लगे हैं। उनका प्रयास इसे विकसित राज्यों की श्रेणी में ले जाने का है। यदि उनके सहयोगी दलों की नीयत और सरकार की नीति ठीक रही तो झारखंड विकास के पथ पर निश्चय ही दौड़ सकता है। हेमंत सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम और इस दौरान केन्द्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश को कोरोना-मुक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल कर प्रंशसनीय कार्य किया है। कभी नक्सलियों के लिए सबसे सुरक्षित जगह माना जाने वाला झारखंड लाल आतंक से आज धीरे-धीरे मुक्त हो रहा है। हाल ही में कतिपय दुर्दांत नक्सलियों की गिरफ्तारी और उनके आत्मसमर्पण की घटनाओं को इस सरकार की उपलब्धियों में शामिल किया जा सकता है।
दरअसल, झारखंड अलग राज्य के निर्माण के पीछे भी यही भावना थी कि प्राकृतिक रूप से समृद्ध यह राज्य सबसे गरीब क्षेत्र बनकर न रहे, बल्कि इसे सबल और सशक्त प्रदेश बनाकर समृद्ध राज्यों की पंक्ति में खड़ा किया जा सके। कोशिश यह थी कि राज्य अपने लोगों के विकास की योजनाएं ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू कर सके और लोगों की जिन्दगी बेहतर बना सके। क्योंकि, झारखंड के पास जो प्राकृतिक संसाधन, खनिज और विस्तृत औद्योगिक परिवेश उपलब्ध हैं, वह किसी अन्य राज्य के पास नहीं है। हेमंत सरकार की यह भी उपलब्धि मानी जाएगी कि मुख्यमंत्री की पहल पर हाल ही में कई नामी-गिरामी कंपनियों ने राज्य में निवेश के लिए कदम बढ़ाए हैं। जरूरत इस बात की है कि ये योजनाएं समय रहते धरातल पर उतर सकें। क्योंकि, सच्चाई यह भी है कि यहां की एक बड़ी आबादी आज भी भीषण गरीबी और बेरोजगारी की मार झेल रही है। विस्थापन की समस्या आज भी पूर्ववत बनी हुई है। ऐसे में राज्य स्थापना दिवस पर इसे एक सशक्त, विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए हमारे नेतृत्व को पूरी ईमानदारी के साथ संकल्प लेने और इस दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है।
भारतीय संस्कृति के इतिहास में कृष्ण जैसा अद्भुत व्यक्तित्व कोई दूसरा है ही नहीं। पूरे जीवन सामान्य पुरुष की तरह रहते हुए उन्होंने इतिहास की धारा बदल दी। आर्यावर्त में अधर्म का समूल नाश कर शुद्ध धर्म की स्थापना की। सबसे बड़ी बात उन्होंने जीवन में कर्म का सिद्धांत दिया। अपने जीवन में षोडश कलाओं को सिद्ध कर जीवन में स्थापित कर दिया।
कृष्ण के नाम से आज समस्त विश्व परिचित है। जनमानस में जो कृष्ण की छवि है, वह उन्हें ईश्वर के रूप में प्रतिष्ठित करती है और उनके ईश्वर होने से अथवा उनमें ईश्वरत्व के होने से इनकार भी नहीं किया जा सकता। क्योंकि, इन कलाओं का आरंभ ही अपने आप में ईश्वर होने की पहचान है। फिर वह तो 16 कलापूर्ण देव पुरुष हैं। यहां पर ‘हैं’ शब्द का प्रयोग इसलिए किया गया है, क्योंकि दिव्य एवं अवतारी पुरुष सदैव मृत्यु से परे होते है। वे आज भी जन-मानस में जीवित ही हैं।
भिन्न-भिन्न स्थानों पर आज भी कृष्ण लीला, श्रीमद् भागवत कथा, रासलीला जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और इन कार्यक्रमों के अंतर्गत श्री कृष्ण के जीवन पर तथा उनके कार्यों पर प्रकाश डाला जाता है। किंतु सत्य को न स्वीकार करने की तो जैसे परंपरा ही बन गई है। इसीलिए तो आज तक यह विश्व किसी महापुरुष का अथवा देव पुरुष का सही ढंग से आकलन ही नहीं कर पाया। जो समाज वर्तमान तक कृष्ण को नहीं समझ पाया, वह समाज उनकी उपस्थिति के समय उन्हें कितना जान पाया होगा, इसकी तो कल्पना ही की जा सकती है। सुदामा जीवन पर्यंत नहीं समझ पाए कि जिन्हें वे केवल मित्र ही समझते थे, वह कृष्ण एक दिव्य विभूति हैं और उनके माता-पिता भी तो हमेशा उन्हें अपने पुत्र की दृष्टि से देखते रहे। दुर्योधन ने उन्हें हमेशा अपना शत्रु ही समझा। इसमें कृष्ण का दोष नहीं कहा जा सकता, क्योंकि कृष्ण ने तो अपना संपूर्ण जीवन पूर्णता के साथ ही जिया। कहीं वे ‘माखन चोर’ के रूप में प्रसिद्ध हुए तो कहीं ‘प्रेम’ शब्द को सही रूप से प्रस्तुत करते हुए दिखाई दिए।
कृष्ण के जीवन में राजनीति, संगीत जैसे विषय भी पूर्ण रूप से समाहित हैं और वे अपने जीवन में षोडश कलापूर्ण होकर ‘पुरुषोत्तम’ कहलाए। जहां उन्होंने प्रेम, त्याग और श्रद्धा जैसे दुरूह विषयों को समाज के सामने रखा, वहीं जब समाज में झूठ, असत्य, व्यभिचार और पाखंड का बोलबाला बढ़ गया तो उस समय कृष्ण ने जो युद्ध नीति, रणनीति तथा कुशलता का प्रदर्शन किया, वह अपने आप में आश्चर्यजनक ही था। कुरुक्षेत्र युद्ध के मैदान में जो ज्ञान कृष्ण ने अर्जुन को प्रदान किया, वह अत्यंत ही विशिष्ट तथा समाज की कुरीतियों पर कड़ा प्रहार करने वाला है। कृष्ण ने जो ज्ञान अर्जुन को दिया, वह अपने आप में प्रहारात्मक है और अधर्म का नाश करने वाला है। कृष्ण ने अपने जीवन काल में शुद्धता, पवित्रता एवं सत्यता पर ही अधिक बल दिया। अधर्म, व्यभिचार, असत्य के मार्ग पर चलने वाले प्रत्येक जीव को उन्होंने वध करने योग्य ठहराया, फिर चाहे परिवार का सदस्य ही क्यों ना हो और संपूर्ण महाभारत एक प्रकार से पारिवारिक युद्ध ही तो था।
कृष्ण ने स्वयं अपने मामा कंस का वध कर अपने नाना को कारागार से मुक्त करवाकर उन्हें पुनः मथुरा का राज्य प्रदान किया और निर्लिप्त भाव से रहते हुए धर्म की स्थापना कर सदा ही सुकर्म को बढ़ावा दिया। कृष्ण का यह स्वरूप समाज सहज स्वीकार नहीं कर पाया, क्योंकि इससे उनके बनाए हुए तथाकथित धर्म, आचरण, जो कि स्वार्थ को बढ़ावा देने वाले थे, उन पर सीधा आघात था। समाज की झूठी मर्यादाओं को खंडित करने का साहस कृष्ण के बाद कोई दूसरा पुरुष नहीं कर पाया, क्योंकि जिस मार्ग पर कृष्ण ने चलना सिखाया, वह अत्यंत कंटकाकीर्ण तथा पथरीला मार्ग है और उस पर चलने का साहस वर्तमान तक भी कोई नहीं कर पाया। उन्होंने अपने जीवन में सभी क्षेत्रों को स्पर्श करते हुए वीरता को, कर्मठता को, सत्यता को विशिष्ट स्थान प्रदान किया। कृष्ण ज्ञानार्जन हेतु संदीपन ऋषि के आश्रम में पहुंचे, तब उन्होंने अपना सर्वस्व समर्पण कर ज्ञान अर्जित किया। गुरु सेवा की, साधनाएं कीं और साधना की बारीकियों तथा अध्यात्म के नए आयाम को जन-सामान्य के समक्ष प्रस्तुत किया। यह तो समय की विडंबना और समाज की अपनी ही एक विचारशैली है, जो कृष्ण की उपस्थिति का सही मूल्यांकन नहीं कर पाया।
श्रीमद भगवत गीता में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिस प्रकार योग विद्या का उपदेश दिया और उसकी एक-एक शंकाओं का समाधान करते हुए उसमें कर्तव्ययुक्त कर्म की भावना से जागृत किया, कृष्ण द्वारा दी गई योगविद्या, जिसमें कर्म योग, ज्ञान योग, क्रिया योग के साथ-साथ सतोगुण, तमोगुण, रजोगुण का जो ज्ञान दिया, उसी के कारण आज गीता भारतीय जन-जीवन का आधारभूत ग्रंथ बन गई है। इसीलिए तो भगवान श्री कृष्ण को योगीराज कहा जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण दिवस है और भगवान श्रीकृष्ण को षोडश कलापूर्ण व्यक्तित्व माना जाता है। जो व्यक्तित्व 16 कलापूर्ण हो, वह केवल एक व्यक्ति ही नहीं, एक समाज ही नहीं, अपितु युग को परिवर्तित करने की सामर्थ्य प्राप्त कर लेता है और ऐसे व्यक्तित्व के चिंतन, विचार और धारणा से पूरा जन-समुदाय अपने आप में प्रभावित होने लगता है।
भागवत में श्रीकृष्ण को ऐसा अवतारी माना गया है, जो भक्तों के वश में होते हैं। माता देवकी श्रीकृष्ण की स्तुति करते हुए कहती हैं- ‘हे आद्य पुरुष! आपके अंश का अंशांश वह प्रकृति है, उसी के सत्वादि गुण-भाग परमाणु द्वारा इस विश्व की सृष्टि, स्थिति और लय आदि हुआ करते हैं। मैं आपकी शरण में हूं।’ गीता में भी ऐसे भाव मिलते हैं। श्री कृष्ण कहते हैं -‘मैं अपनी माया के एक अंश मात्र से इस जगत् को व्याप्त करके स्थित हूं।’ अथवा -‘हे अर्जुन! इस विश्व में मुझसे परे कुछ भी नहीं है।’ इस तरह गीता तथा भागवत में श्रीकृष्ण को ज्ञान, भक्ति, बल, ऐश्वर्य, वीर्य और तेज- इन षड गुणों से सदैव संयुक्त माना गया है।
भगवान श्री कृष्ण का जीवन अलौकिक लीलाओं से परिपूर्ण आदर्श जीवन के साथ ही, श्रीकृष्ण में मानवता के सभी चरम और परम सद्गुणों का पूर्ण विकास था। वे गान विद्या और नृत्य कला के निपुण के ज्ञाता ही नहीं थे, वरन अपने काल के श्रेष्ठ समाज सुधारक भी थे। महान योगेश्वर तथा आदर्श राजनीतिज्ञ भी थे। उनकी राजनीतिक- कुशलता तथा मानवतावादी पवित्र राजनीतिज्ञता की कहीं कोई उपमा नहीं है। उनमें आदर्श, त्याग, न्याय, सत्य, दया, उदारता, यथार्थ, लोकहित तथा विलक्षण जन कल्याण का पूर्ण विकास है। उसमें कहीं भी व्यक्तिगत स्वार्थ, निम्न महत्वाकांक्षा, अभिमान, द्वेष, अधिकार- मद तथा भोग प्रधानता को स्थान नहीं है।
गीता का सार यही है कि श्रीकृष्ण के दिव्य जन्म-कर्म को तत्वत: समझो। भगवान श्रीकृष्ण की आशा, आकांक्षा, मर्यादा, रुचि, प्रकृति और उपदेशों को पढ़कर, जानकर अपने जीवन में उन्हें उतारने का धैर्य पूर्वक प्रयत्न करना ही तत्वत: उनके दिव्य जन्म-कर्म को समझना है। श्री कृष्ण को भगवान के साथ-साथ जगतगुरु भी कहा गया है और गुरु का तात्पर्य है देने वाला। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर केवल भक्ति ही नहीं, पूर्ण विधि-विधान सहित साधना संपन्न कर कृष्ण के जीवन चरित्र और गुणों को अपने भीतर उतारा जाए तो कोई कारण नहीं कि व्यक्ति जीवन में असफल हो। आवश्यकता है केवल दृढ़ निश्चय की, संकल्प की, विश्वास की, श्रद्धा की। इन चारों के साथ साधना करने पर साधना सफल होती ही है। (साभार : निखिल मंत्र विज्ञान)
बोकारो। सेल-बोकारो इस्पात संयंत्र के सीआरएम-3 की इकाई एचडीजीएल में पहली बार 450 जीएसएम की हाई कोटिंग थिकनेस के साथ 350 मेगा पास्कल से अधिक इल्ड स्ट्रेंथ वाले हाई स्ट्रेंथ गैल्वनाइज्ड क्वायल का उत्पादन किया गया है, जो आयात विकल्प के रूप में अनाज और खाद्य भंडारण के लिए साइलो विनिर्माण क्षेत्र में देश के इस्पात बाज़ार की आवश्यकताओं को पूरा करेगा तथा बोकारो स्टील द्वारा स्वदेशी तकनीक से तथा आईएस ग्रेड 277:2018 जीपी 350 एंड ईएन 10346: एस350जीडी + जेड350 जीएसएम के अनुसार विकसित यह उत्पाद आत्मनिर्भर भारत के मिशन को भी मजबूत करेगा। इस तरह के इस्पात की देश में काफी मांग है और फिलहाल इसे अधिकतर दूसरे देशों से आयात किया जाता है। आयात विकल्प के तौर पर बीएसएल में स्पेशल ग्रेड स्टील का उत्पादन जुलाई, 2021 में स्पेशलिटी स्टील के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना शुरू करने के सरकार के फैसले की पृष्ठभूमि में एक अहम कदम है, जिसे निदेशक प्रभारी अमरेंदु प्रकाश के नेतृत्व में सीआरएम-3 व अन्य सहयोगी विभागों द्वारा किया जा रहा है।
पूरे सेल में पहली बार मिला यह गौरव
बोकारो स्टील प्लांट को सेल में पहली बार स्टील के इस ग्रेड को विकसित करने का गौरव भी प्राप्त है। अधिशासी निदेशक (संकार्य) अतनु भौमिक ने सीआरएम-3, आरएंडसी लैब तथा आरडीसीआईएस की टीम को बहुत ही कम समय में लागत-प्रभावी तरीके से 450 जीएसएम की हाई कोटिंग थिकनेस वाले हाई स्ट्रेंथ गैल्वनाइज्ड क्वायल पहली बार सफलता पूर्वक विकसित करने पर बधाई दी। इससे पहले बोकारो स्टील प्लांट ने सेल की अनुसंधान इकाई आरडीसीआईएस के साथ मिलकर कई लैब और प्लांट ट्रायल के बाद जीपी 350 + 450 जीएसएम को विकसित किया। ट्रायल के सफल होने के उपरान्त लगभग 300 टन क्वायल को रोलिंग किया गया है।
मुख्य महाप्रबंधक (सीआरएम-3) राजन प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक (क्वालिटी) पीएस कानन, मुख्य महाप्रबंधक (आरडीसीआईएस) एन. मंडल, महाप्रबंधक (सीआरएम-3) के के सिंह की टीम में शामिल उप महाप्रबंधक (आरसीएल) आर डोद्रे, सहायक महाप्रबंधक (सीआरएम-3) महेश सिंह, सहायक महाप्रबंधक (आरडीसीआईएस) संतोष कुमार, प्रबंधक (सीआरएम-3) परिचय भट्टाचार्जी, प्रबंधक (आरसीएल) निखिल प्रताप सिंह एवं अन्य का जीपी 350+ 450 जीएसएम के सफल विकास में अहम योगदान रहा।
उल्लेखनीय है कि सीआरएम-3 की एचडीजीएल लाइन निर्माण स्टील ग्रेड के साथ-साथ ब्रॉडगेज रेंज के साथ उच्च गुणवत्ता वाले स्टील ग्रेड का उत्पादन करने में भी सक्षम है और देश की जरूरतों के अनुरूप आने वाले समय में आयात विकल्प के तौर पर स्पेशियलिटी स्टील के नए ग्रेड विकसित करने को कटिबद्ध है।
बोकारो। विश्व स्तर पर कोरोना से बचाव को ले वैक्सीनेशन की तैयारियों के बीच बोकारो जिला प्रशासन ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। प्रारंभिक रणनीतिक के तहत गुरुवार को टास्क फोर्स की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। डीसी राजेश सिंह ने पहले से ही तैयारी और टीकाकरण की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने कहा कि कोविड- 19 ने एक ओर जहां अर्थव्यवस्था को रोककर रख दिया और जनजीवन प्रभावित हुआ वहीं डॉक्टरों एवं वैज्ञानिकों की टीम ने इसकी वैक्सीन तैयार कर खुशी का माहौल विश्वभर में बना दिया है। अब समय दूर नहीं जब हम कोरोना को मात दे सकेंगे। इस दिशा में कदम दर कदम हम आगे बढ़ रहे हैं। ब्रिटेन में तीसरी ट्रायल के बाद कोविड- 19 कि वैक्सीन बाजार में उपलब्ध होने को है। वहीं, भारत में हैदराबाद तथा पुणे में बनाई जा रही वैक्सीन का तीसरी ट्रायल भी चल रहा है। जनवरी 2021 के अंतिम सप्ताह में वैक्सीन आने की संभावना है। उसके बाद वैक्सीनशन का काम शुरू हो जाएगा। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक प्रस्तुतीकरण के जरिए इस संबंध में जानकारी दी। डीसी ने इस मौके पर कहा कि वैक्सीन लगाने के समय सभी पहलुओं का जानकारी रखना आवश्यक है। क्षेत्र में समस्याएं आएंगी, जिनका सूझबूझ से निपटारा कर लिया जाएगा। वैक्सीन के ट्रांसपोर्टेशन में भी समस्याएं आ सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को पूरी सतर्कता के साथ काम करना होगा। सभी टीम भावना से काम कर ही इस महामारी को हरा सकेंगे।
बैठक में मौजूद डीसी व अन्य।
पहले फेज में मेडिकल अफसरों और कर्मियों को लगेगी वैक्सीन बैठक में डीसी ने कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन लगाने से पहले पूरी जानकारी रखनी होगी। प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रावधान के तहत ही वैक्सीनेशन होना है। पहले फेज में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है। उन्होंने जिले के दोनों एसडीओ को अपने- अपने प्रखंडों से बेहतर तालमेल बनाकर सतर्कता के साथ इस ओर काम करने का निर्देश दिया। उपस्थित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को वैक्सीनशन के लिए रोड मैप तैयार करने का निर्देश भी डीसी ने दिया।
पहचान पत्र और ओटीपी के आधार पर ही लगे सकेगी सुई डीसी ने बैठक में कहा कि वैक्सीन के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड लिया जाएगा तथा संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर ओटीपी भी आएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद जिसके मोबाइल पर ओटीपी आएगा उसे ही वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इससे किसी भी प्रकार के भेदभाव की संभावना नही रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला के सभी प्रखंड के होल्ड चैन हेन्डलरों व वैक्सीनेटरों को सही ढंग से प्रशिक्षण सुनिश्चित कराई जाए। उपायुक्त ने कहा कि प्रथम चरण में कोरोना की वैक्सीन के लिए सरकारी व गैर सरकारी डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों व अधिकारियों को को पहले से ही तैयार रखने को निर्देश दिया गया है, ताकि यह वैक्सीन पहले चरण में उनलोगों को लगने के बाद उसकी सफलता से आमजनता के बीच की गलत धारणाएं दूर हो सके।
17 को बूथों पर और 18-19 जनवरी को घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक डीसी ने कहा कि 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। यह ड्रॉप 17 जनवरी को सभी बूथों पर तथा 18 और 19 जनवरी को छूटे हुए बच्चों को घर घर जाकर पिलाया जाएगा। मौके पर बैठक में सिविल सर्जन डॉ.अशोक कुमार पाठक, इस बैठक में नोडल पदाधिकारी डॉ. एनपी सिंह के अलावा चास सीएचसी के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार, फुसरो के प्रभारी डॉ. एके मांझी, जरीडीह रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. जीतेंद्र सिंह, चंदनकियारी के प्रभारी डॉ. श्रीनाथ, नावाडीह प्रभारी डॉ. कामेश्वर प्रसाद, कसमार प्रभारी डॉ. नवाब, पेटरवार प्रभारी डॉ. अलबेल करकेट्टा, गोमिया की हलन बारला के अलावा डीएएम, डीपीएम, डीडीएम, डीपीसी, एपिडीमोलोजिस्ट, बीपीएम, बीएएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे।
बोकारो। बोकारो जनरल अस्पताल में निकट भविष्य में कोरोना संक्रमितों का इलाज अत्याधुनिक प्लाज्मा थेरेपी विधि से हो सकेगा। जिले के डीसी राजेश सिंह ने इसे लेकर अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक को दिया है। मंगलवार को डीएमएफटी प्रबंधकीय परिषद की बैठक उपायुक्त राजेश सिंह की अध्यक्षता में गोपनीय प्रकोष्ठ में की गई। डीएमएफटी प्रबंधकीय समिति द्वारा बैठक में कुल 07 बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। इनमें प्लाज्मा तकनीक पर काम करने की भी योजना थी।
बैठक में मौजूद डीसी, सिविल सर्जन व अन्य।
उक्त बैठक में पहले सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक की अधियाच पर कोविड-19 के रोकथाम, टेस्टिंग एवं अन्य कोविड से संबंधित सामग्रियों के क्रय पर चर्चा की गयी। इसपर उपायुक्त श्री सिंह ने सिविल सर्जन को निदेशित किया कि सरकार के दिशा निदेशों एवं मापदंडों का अनुपालन करते हुए कोविड-19 से संबंधित सामग्रियों का क्रय किया जाय। उन्होंने सिविल सर्जन को निदेश दिया कि कोविड 19 के लिए कार्य कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर के मानदेय का भुगतान शीघ्र करायें। साथ ही बोकारो जेनरल अस्पताल बोकारो में ब्लड प्लाज्मा थैरेपी सुविधा स्थापित करने को लेकर सिविल सर्जन को अग्रेतर कार्यवाई हेतु निदेशित किया। पीआरडी सूत्रों के अनुसार उपायुक्त श्री सिंह ने कोविड 19 की रोकथाम हेतु वाहन व फ्लेक्स होल्डिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश भी दिया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, वन क्षेत्र पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी देवेश गौतम सहित अन्य उपस्थित थे।
– Varnan Live Report.
प्रिय पाठक आपको रिपोर्ट कैसी लगी, अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
डर्टी पॉलिटिक्स… भाजपा नेता पर डोरे डालने के फोन प्रकरण मामले ने तूल पकड़ा
विशेष संवाददाता
रांची/पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर चारा मामले में सुर्खियों में हैं। इस बार यह चारा पशुओं वाला नहीं, बल्कि सियासी चारा रहा। जेल में बैठे-बैठे भाजपा नेता ललन पासवान पर डोरे डालकर सरकार गिराने की कोशिश के मामले में वह बुरी फंस चुके हैं और यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पिछला हफ्ता उनके लिए कई परेशानियां लेकर आया और वह एक प्रकार से बेचारा बन गए। उनकी सुख-सुविधाएं छिन गईं। लालू के खिलाफ पटना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, फोन प्रकरण की जांच शुरू हो गयी है, झारखंड हाइकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गयी है। यही नहीं, उनका बंगला भी छिन गया। फोन प्रकरण के बाद लालू को केली बंगले से रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अगस्त में लालू को रिम्स के पेइंग वार्ड से रिम्स डायरेक्टर के बंगले केली बंगला में शिफ्ट किया गया था। इधर, लालू प्रसाद यादव के खिलाफ भाजपा नेता अनुरंजन अशोक ने जेल मैन्युअल के उल्लंघन मामले में झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने अदालत से लालू के खिलाफ हॉर्स ट्रेडिंग का मामला दर्ज करने का आग्रह किया है। याचिका में कहा गया है कि लालू जेल से फोन का इस्तेमाल कर सरकार को गिराने का काम कर रहे हैं। दूसरी ओर बिहार के भाजपा विधायक ललन पासवान ने पटना के थाने में हॉर्स ट्रेडिंग का मामला दर्ज कराया है। ललन ने लालू पर भ्रष्टाचार और घूस देने का आरोप लगाया है। मोबाइल प्रकरण में शुरू जांच और बिहार के भाजपा विधायक ललन पासवान व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की आॅडियो वायरल होने के बाद रांची जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जेल आइजी से मिले निर्देश के बाद अब रांची के डीसी छवि रंजन ने जेल अधीक्षक से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।
जीतनराम ने भी तोड़ी चुप्पी- लालू ने मुझे भी जेल से दिया था सीएम बनने का ऑफर
भाजपा नेता ललन पासवान को कथित तौर पर प्रलोभन दिए जाने का मामला उभरने के बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दावा किया है कि लालू यादव ने जेल से ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का आॅफर दिया था। साथ ही लालू ने हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के सभी विधायकों को राजद की सरकार बनने पर मंत्री बनाने का आॅफर भी दिया था। मांझी ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव ने जेल से ही उन्हें कई बार ‘चारा’ डालने की कोशिश की।
ट्विटर ने हटाया सुशील मोदी का ट्वीट
ट्विटर ने अपनी वेबसाइट से बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के एक ट्वीट को हटा दिया है। माना जा रहा है कि ये ट्विटर के हिसाब से कोड ब्रेक यानी नियमों के खिलाफ है। इस ट्वीट में सुशील मोदी ने वह नंबर सार्वजनिक कर दिया था, जिससे कथित तौर पर पीरपैंती के बीजेपी विधायक ललन पासवान को फोन आया था।
फिलहाल रहना होगा जेल में ही
राजद प्रमुख लालू प्रसाद की जमानत याचिका शुक्रवार को टल गयी। इस मामले में अब 11 दिसंबर को सुनवाई होगी। फिलहाल लालू यादव जेल में ही रहेंगे। चारा घोटाले के सभी चार मुकदमों में तीन में आधी सजा काटने के चलते लालू यादव ने जमानत की अपील की थी। शुक्रवार को चारा घोटाले से संबंधित दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपये के गबन के मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की एकल पीठ के समक्ष जमानत याचिका पर सुनवाई प्रारंभ होते ही जांच ब्यूरो ने कहा कि इस मामले में लालू के आधी से अधिक सजा पूरी कर लेने के दावे एवं अन्य दावों के बारे में वह लिखित रूप से अपना पक्ष रखेगी, जिसके लिए उसे समय दिया जाये।
नई दिल्ली : फरवरी मार्च से लेकर लगातार पूरी दुनिया में तबाही मचाए रखने वाली महामारी कोरोना अब अपने अवसान की ओर है। यह अब उतनी प्रभावकारी नहीं रही और एक तरह से कहा जाय तो यह प्रभावी तरीके से खत्म हो चुका है। इसलिए, अब किसी भी तरह की वैक्सीन की भी कोई जरूरत नहीं है। यह दावा किया है अमेरिकी कंपनी फाइजर फार्मास्यूटिकल के पूर्व उपाध्यक्ष और मुख्य वैज्ञानिक डॉ माइकल येडोन ने। अपने एक लेख में डॉ. माइकल ने दावा किया है कि कोरोना महामारी प्रभावी ढंÞग से खत्म हो गयी है। अब कोविड-19 महामारी को खत्म करने के लिए वैक्सीन की बिल्कुल जरूरत नहीं है। खबरों के अनुसार डॉ. येडोन का कहना है कि लगभग 30 फीसदी आबादी में प्रतिरोधक क्षमता है और यह माना जाये कि वायरस की संक्रमण दर 20-30 फीसदी के बीच है, तो इसका मतलब हुआ कि 65-70 फीसदी जनसंख्या में इम्यूनिटी डेवलेप हो चुकी है। अर्थात महामारी प्रभावी रूप से खत्म हो गयी है और इसे आसानी से राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा नियंत्रित कर सकती है। इस धारणा के आधार पर अब देश को सामान्य जीवन जीने की अनुमति दे देनी चाहिए।
वैक्सीनेशन पर उठाए सवाल
(Symbolic image, source- google images)
30 सालों से ज्यादा समय तक नयी (एलर्जी और श्वसन) दवाइयों पर शोध करने वाले डॉ. माइकल ने कोरोना से कथित बचाव को लेकर वैक्सीनेशन पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा- आप उनलोगों को वैक्सीन नहीं दे सकते, जिन पर बीमारी का कोई खतरा नहीं है। वहीं, आपने उस योजना के बारे में भी विस्तार से नहीं बताया है, जिसके तहत आप लाखों स्वस्थ और फिट लोगों पर ऐसी वैक्सीन को लगायेंगे, जिसका मानव पर बड़े पैमाने पर परीक्षण नहीं किया गया है।
ऐसे समझें… कैसे डेवलप हुई एंटीबॉडी
डॉ. येडोन के अनुसार यह समझना बहुत जरूरी है कि हर व्यक्ति, जो किसी रेस्पिरेट्री वायरस से संक्रमित हो, जरूरी नहीं कि उसके शरीर में एंटीबॉडी बने। वहीं कई लोग जिनमें पहले से इम्यूनिटी होती है, वो पूरी तरह से संक्रमित भी नहीं होते हैं। जबकि जिन लोगों में महत्वपूर्ण लक्षण थे, जो अस्पताल में भर्ती हुए, उनमें एंटीबॉडी विकसित हुई, लेकिन जिनमें कम लक्षण थे, उन सभी में एंटीबॉडी नहीं पैदा हुई। वहीं जो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, उनके खून में टी सेल्स दिखीं, जो सार्स-कोव 2 के खिलाफ लड़ने में अहम होती हैं। इस प्रकार 65-70 फीसदी लोगों में इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) डेवलप हो चुकी है।
Photo courtesy : google images
सामान्य ठंड के असर में भी मिलेगी पॉजिटिव रिपोर्ट
डॉ. येडोन ने कोविड-19 जांच की सबसे विश्वसनीय तकनीक विधि मानी जाने वाली आरटी-पीसीआर टेस्ट पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दो मूलभूत त्रुटियों को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि सेज की पहली गलत धारणा यह है कि जनसंख्या का 100 फीसदी वायरस के लिए संवेदनशील था। यह हास्यास्पद है, क्योंकि सार्स-कोव 2 भले ही नया हो, लेकिन कोरोनावायरस नया नहीं है। अगर कोई भूतकाल में संक्रमित हुआ है तो उसकी टी-सेल इम्यूनिटी मजबूत होगी। कोविड-19 की पहचान के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जा रहा है। यह तभी पॉजिटिव परिणाम देगा, जब व्यक्ति सामान्य ठंड के कारण संक्रमित होगा।
इधर, भारत में कदम-दर-कदम टीकाकरण
भारत कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर विस्तृत योजना पर काम कर रहा है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत में कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर केंद्र की तैयारियों की जानकारी दी और कहा कि केवल वैक्सीन के भरोसे मत बैठिए। वैक्सीन कब आयेगी, यह वैज्ञानिकों के हाथ में है। फिलहाल राज्य, संक्रमण रोकने पर फोकस करें। सरकार ने विस्तृत योजना बनायी है। पीएम मोदी ने कदम-दर कदम टीकाकरण अभियान के बारे में बताया। कहा कि टीकाकरण अभियान लंबा चलेगा। इतना बड़ा टीकाकरण अभियान स्मूथ, सिस्टमेटिक और सस्टेंड हो, इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर एक टीम के रूप में काम करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री की इस डिजिटल बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। मोदी ने कहा, कोरोना टीकों का विकास अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अंतिम चरण में है। हालांकि, अभी भी हमारे पास कुछ सवालों के निश्चित उत्तर नहीं हैं। जैसे वैक्सीन की एक डोज होगी, दो डोज होगी या तीन डोज होगी। ये भी तय नहीं है कि इसकी कीमत कितनी होगी। इसे बनाने वाली कंपनियों में प्रतियोगिता है। डब्लूएचओ का भी हमें इंतजार करना पड़ता है। भारतीय मूल की दो वैक्सीन मैदान में आगे हैं, लेकिन बाहर के साथ मिलकर कंपनियां काम कर रही हैं।
New Delhi : Prime Minister Shri Narendra Modi held a 3-city tour to Serum Institute of India in Pune, Zydus Biotech Park in Ahmedabad and Bharat Biotech in Hyderabad today, to personally review the development and manufacturing of COVID-19 vaccine. The PM’s visit aimed at getting a first-hand perspective of the preparations, challenges and roadmap in India’s endeavour to vaccinate its citizens.
On his visit to Serum Institute of India, Pune, the Prime Minister was briefed about the institute’s plan to ramp up manufacturing of biotechnology company Novavax’ Covishield vaccine and the progress on the same.
The PM interacted with the team comprising doctors and scientists and also visited the vaccine manufacturing facility, the PIB sources revealed.
Earlier in the day, the PM visited the Zydus Biotech Park in Ahmedabad to know more about the indigenous DNA based vaccine being developed by Zydus Cadila. He complimented the team for their work and assured them that the Government of India is actively working with them to support them in this journey.
During his visit to Bharat Biotech facility in Hyderabad, the Prime Minister was briefed about their indigenous COVID-19 vaccine. The PM congratulated the scientists for their progress in the trials so far.
The scientists expressed joy that the Prime Minister met them face to face in order to boost their morale and help accelerate their efforts at this critical juncture in the vaccine development journey. Prime Minister expressed pride in the fact that India’s indigenous vaccine development has progressed at such a rapid pace so far. He spoke on how India is following sound principles of science in the entire journey of vaccine development, while also asking for suggestions to make the vaccine distribution process better.
Prime Minister stressed that India considers vaccines as not only vital to good health but also as a global good, and it is India’s duty to assist other countries, including the nations in our neighbourhood, in the collective fight against the virus.
He asked the scientists to express their free and frank opinion on how the country could further improve its regulatory process. The scientists also presented an overview of how they are also developing various new and repurposed drugs to better fight COVID-19.
Expert View : बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के Biotech Lab में मौजूद हैं उन्नत संसाधन
– डॉ. केके मिश्रा भूतपूर्व विभागाध्यक्ष एवं को-आॅर्डिनिटर बायोटेक्नोलॉजी विभाग (बोकारो स्टील सिटी कॉलेज)।
बोकारो : प्राणघातक महामारी का कारक बने कोरोनावायरस के खात्मे को लेकर दुनियां भर में शोध पर शोध किए जा रहे हैं। कैसे इसके इलाज की कारगर वैक्सीन बने, इस पर विश्वभर के वैज्ञानिक लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में अगर झारखंड सरकार ध्यान देती है इस प्रदेश की इस्पातनगरी और अब कोरोना शून्य हो चुके बोकारो में इस पर काम किया जा सकता है। न केवल शोध, बल्कि एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की जा सकती है। बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में स्थापित बायोटेक्नोलॉजी विभाग इस कार्य में पूर्ण रूप से सक्षम है। कोरोनावायरस किट की मंजूरी मिलने के बाद उसे पूर्ण प्रयोगशाला के रूप में व्यवहार में लाया जा सकता है। यहां पर पीसीआर (पॉलीमर आई चेन रिएक्शन) उपकरण, लैमिनार फ्लो उपकरण तथा एयर टाइट लैबोरेट्री सरीखे वैसे उपकरण हैं, जिन्हें एलिवेट किया जा सकता है। बायोटेक्नोलॉजी तथा बायोकेमिस्ट्री मेडिकल साइंस की रीढ़ है। किसी भी प्रकार की मेडिसिन का खोज तथा वैक्सीन बनाने का काम बायोटेक का ही है। यदि झारखंड सरकार इस ओर ध्यान देती है तो बोकारो के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हो सकती है।
वायरस न सजीव, न निर्जीव
सामान्यतया वायरस बिना कोशिका के होते हैं। वायरस न्यूक्लियोप्रोटीन का बना होता है। इसमें न्यूक्लियस साइटोप्लाज्मा सेलमेंब्रेन नहीं होते हैं। इसके पार्टिकल में एक ही प्रकार के जेनेटिक मैटेरियल पाए जाते हैं। या तो डीएनए पाए जाते हैं या आरएनए पाए जाते हैं। मनुष्य में या अन्य प्राणी में डीएनए तथा आरएनए दोनों पाए जाते हैं (कुछ अपवाद को छोड़कर), लेकिन वायरस में सिर्फ एक ही प्रकार के न्यूक्लिक एसिड पाए जाते हैं। वायरस अपना मेटाबॉलिज्म बिना किसी होस्ट के पूरा नहीं कर सकता, क्योंकि वायरस ए सेल्यूलर (अकोशिकीय) है। उसमें न्यूक्लिक एसिड सिर्फ एक ही प्रकार के होते हैं, इसलिए यह अपना जीवन चक्र (मल्टीप्लिकेशन) होस्ट की मशीनरी के ऊपर निर्भर करता है। इसलिए यह न जीवित है और न ही निर्जीव। दोनों के बीच इंटरमीडिएट के अंतर्गत ये आते हैं। यही वजह है कि इलेक्ट्रॉन माइक्रोग्राफ से ही इसके रवादा (क्रिस्टल) को पहचाना जाता है। इसमें दो मुख्य भाग होते हैं, न्यूक्लिक एसिड तथा प्रोटीन। इसमें मुख्य रूप से न्यूक्लिक एसिड के चारों ओर प्रोटीन का एक घेरा होता है, जिसे कैप्सिड कहते हैं। वायरस आॅब्लिगेट एक्सट्रेसेल्यूलर पार्टिकल्स है। इसमें मेटाबोलिक एंजाइम्स नहीं पाए जाते हैं, इसलिए बिना होस्ट के यह प्रोटीन नहीं बना पाता है।
गरम पेय है काफी कारगर, खत्म करते हैं कैप्सिड लेयर
जहां तक कोविड-19 के बारे में विभिन्न वैज्ञानिकों का मत है कि जैसे ही कैप्सिड लेयर खत्म होगा, वैसे ही वायरस अपने आप खत्म हो जाएगा। इसमें गरम पेय हमारे लिए काफी लाभप्रद और कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए गर्म पानी, गर्म कॉफी और गर्म चाय लेनी आवश्यक है, जिससे रेस्पिरेट्री सिस्टम को बाधा नहीं पहुंच सके।
– Varnan Live EXCLUSIVE.
प्रिय पाठक, आपको यह आलेख कैसे लगा, कृपया नीचे कमेन्ट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया, विचार अथवा सुझाव से अवगत कराएं। धन्यवाद।