बोकारो: बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने की दिशा में रोटरी क्लब चास एक कदम और आगे बढ़ गया है! क्लब ने सर्वांगीण विकास हेतु गोद लिए गए प्राथमिक विद्यालय स्पेशल हरिजन, चास-1 की दो कक्षाओं में आधुनिक व्हाइट बोर्ड लगवाए हैं। क्लब का मानना है कि ये व्हाइट बोर्ड शिक्षा को और अधिक प्रभावशाली और स्वास्थ्यकर बनाएंगे।
रोटरी क्लब चास की अध्यक्ष डिंपल कौर ने बताया कि इन व्हाइट बोर्ड की मदद से शिक्षक अपने विचारों को बच्चों तक और अधिक स्पष्ट और प्रभावी ढंग से पहुंचा पाएंगे। उन्होंने यह भी जोर दिया कि व्हाइट बोर्ड के उपयोग से समय की बचत होगी। पूर्व सचिव डॉ. परिंदा सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि व्हाइट बोर्ड शिक्षा को बेहतर, स्वच्छ और स्वास्थ्य के अनुकूल बनाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में रचनात्मकता बेहद ज़रूरी है और अब स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी कम होंगी। डॉ. परिंदा ने व्हाइट बोर्ड को आज के स्कूलों के लिए एक आवश्यक शिक्षण उपकरण बताया।
खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-
इस अवसर पर बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्हें क्रेंयॉन कॉपी और रंगीन पेंसिल के पैकेट भी वितरित किए गए। स्कूल की प्रभारी प्राचार्य मंजुला कुमारी ने स्कूल को दो व्हाइट बोर्ड प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब की दिल खोलकर प्रशंसा की।
रोटरी क्लब चास की सचिव श्वेता रस्तोगी ने आश्वस्त किया कि स्कूल और बच्चों की बेहतरी के लिए रोटरी के पास भविष्य में भी कई और योजनाएं हैं, जिन्हें सामाजिक दायित्व के तहत ज़मीन पर उतारा जाएगा। इस दौरान संजय बैद, संजय रस्तोगी, पूजा बैद, ललिता चोपड़ा, विजय अग्रवाल, कुमार अमरदीप, विनोद चोपड़ा, हरबंस सिंह, आनंद अग्रवाल, गौरव रस्तोगी, मंजीत सिंह, ज्योति अग्रवाल, मनप्रीत कौर, कविता मल्लिक, शैल रस्तोगी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
बोकारो: भारी बारिश के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका को देखते हुए, बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के रिफ्रैक्टरी विभाग ने एक बेहद सुनियोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण अभियान का नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक (रिफ्रैक्टरी) नागराजन श्रीकांत ने किया।
कार्यक्रम के दौरान, सड़क सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश प्लेकार्ड के माध्यम से प्रदर्शित किए गए, जिनमें सुरक्षित वाहन चालन, नियंत्रित गति बनाए रखना, दोपहिया वाहनों पर हेलमेट का अनिवार्य उपयोग और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट पहनना शामिल था। इतना ही नहीं, साइकिल चालकों को परावर्तक टेप (रिफ्लेक्टिव टेप) वितरित किए गए और उन्हें साइकिल चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा दोनों हाथों से हैंडल पकड़ने की सलाह दी गई, ताकि साइकिल नियंत्रण में रहे और दुर्घटनाओं की संभावना न्यूनतम हो।
खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-
इस अवसर पर मुकेश मिश्रा (महाप्रबंधक, आरईडी), संदीप लाल (महाप्रबंधक, आरईडी), राहुल गुप्ता (महाप्रबंधक, आरईडी), सुशील कोहडे (महाप्रबंधक, आरपीसी), आनंद (सहायक महाप्रबंधक, आरईडी), इंद्रनील (सहायक महाप्रबंधक, आरईडी), फ़ज़ल (सहायक महाप्रबंधक, आरपीसी) और सुरक्षा विभाग से अमित बडोले उपस्थित थे।
रिफ्रैक्टरी विभाग का यह प्रशंसनीय प्रयास न केवल कर्मचारियों और श्रमिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाता है, बल्कि संयंत्र के बाहर भी एक जिम्मेदार नागरिक चेतना को प्रोत्साहित करता है। यह वाकई एक अनुकरणीय पहल है!
बोकारो: झारखंड की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने गुरुवार को ताबड़तोड़ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई 2.0) और झारखंड जल छाजन योजना (जेजेवाई) के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कार्यरत एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि योजनाओं का भौतिक क्रियान्वयन प्राथमिकता पर हो और आवंटित राशि को तय समय सीमा में खर्च किया जाए।
15 दिनों में खर्च करें करोड़ों, 63 योजनाओं की जियो टैगिंग का अल्टीमेटम!
डीडीसी ने नावाडीह प्रखंड में पीएमकेएसवाई 2.0 के तहत आवंटित राशि को अगले 15 दिनों के भीतर भौतिक रूप से खर्च करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती पी. भार्गवी को यह भी निर्देश दिया कि सभी 63 योजनाओं की जियो टैगिंग समय पर पूरी की जाए ताकि जमीनी स्तर पर हुई प्रगति साफ दिख सके।
खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-
किसानों को एक सप्ताह में मिले बीज, लापरवाही पर खैर नहीं!
बैठक में किसानों को बीज वितरण का मुद्दा भी गरमाया। डीडीसी ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को साफ-साफ निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर लक्ष्य के अनुरूप बीज वितरण का कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कड़ी चेतावनी दी कि बीज वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसकी नियमित निगरानी की जाएगी।
जेजेवाई के कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश, हर 15 दिन में ‘वीडियो संवाद’, महीने में एक बार फील्ड विजिट!
झारखंड जल छाजन योजना (जेजेवाई) की समीक्षा करते हुए, डीडीसी ने समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट को 03 करोड़ की योजना से संबंधित कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र और उपयोगिता प्रमाण पत्र एक सप्ताह के भीतर जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएमकेएसवाई 2.0 और जेजेवाई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा अब हर 15 दिन में वीडियो संवाद के माध्यम से की जाएगी और महीने में एक बार स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक प्रगति का जायजा लिया जाएगा। बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बिजली के बिना अट्टालिकाओं की सुख-सुविधाएं फीकी, लोग त्रस्त; अफसर व्यस्त
संवाददाता बोकारो। बोकारो के एक तरफ जहां आदर्श शहर बनाने की दिशा में प्रबंधन और प्रशासन की ओर से साझा कदम बढ़ाए जा रहे हैं, कई कवायदें भी की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर नए और समृद्ध उपशहर के रूप में विकसित चीराचास की दुर्दशा इस दिशा में बड़ी चुनौती से कम नहीं है। सबसे बड़ी समस्या बिजली की है, दो लगातार बरकरार है। खस्ताहाल बिजली की बीमारी के कारण महल-अटारी का सुख सब बेकार साबित हो रहा है।
स्थानीय लोगों में कृष्ण चन्द्र झा, दिलीप कुमार झा, विजय मिश्र अंजू, निभा चौधरी, राम बाबू, संतोष मिश्र, आदित्य गरई, विमल, जुगनू झा, संतोष सिंह सहित कई लोगों ने कहा कि बड़े ही अरमानों के साथ उन्होंने चीराचास में अपने आशियाने बसाए थे। सोचा था इस्पातनगरी में उन्हें एक नए टाउनशिप का आनंद उन्हें मिल सकेगा, लेकिन हालात ऐसे हैं कि अब उन्हें अपने फैसले पर पछतावा और सोचने के लिए विवश होना पड़ रहा है। चीरा चास में वास्तु विहार फेज- 2 में रहने वाले एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि 23 जुलाई की शाम 5.00 बजे बारिश के शुरू होते ही जो बिजली कटी, वो खबर लिखे जाने तक नहीं लौट सकी है। इसके कारण घर के इंवर्टर की बैटरी ने जवाब दे दिया है। इसके लिए पानी की भी घोर किल्लत हो गई है। बिजली के बिना मोटर चलाएं तो चलाएं कैसे। पीने से लेकर नहाने तक पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऊपर से उमस भरी गर्मी में हालत खराब।
खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-
वैष्णवी कॉम्प्लेक्स, चीराचास निवासी बैंककर्मी एवं पूर्व सैनिक राकेश मिश्रा ने बताया कि दिन-दिनभर बिजली का गुल रहना, आना भी तो मिनटों में चला जाना, तो कभी वोल्टेज की समस्या। इसके कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। 24 घंटे में 15-20 घंटा बिजली गुल रहना आए दिन की समस्या बन चुकी है। इससे बच्चों की पढ़ाई, कारोबार सब प्रभावित हो रहा है। विभाग की ओर से दावे तो बड़े-बड़े किए जाते हैं, लेकिन चीराचास वासियों की समस्याएं उनके तमाम दावों की हकीकत बयां करने को काफी है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि कई दफा उन्होंने संबंधित अधिकारियों तक इसकी शिकायत की, लेकिन महज कोरे आश्वासन के आजतक कुछ नहीं मिला। लिहाजा, मुश्किलें बरकरार हैं। बता दें कि इसके अलावा, चीराचास में नालों की दुर्गंध, स्वच्छता की कमी भी बड़ी समस्या है। बरसात के इन दिनों में बजबजाती नालियां भी एक अलग ही परेशानी का सबब हैं। क्षेत्र के लोगों ने जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में गंभीर जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा से इस मामले में त्वरित ठोस कदम उठाने की मांग की है।
बोकारो: क्या बोकारो के विकास को ग्रहण लग गया है? बुधवार को समाहरणालय में हुई एक हाई-वोल्टेज बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने मनरेगा और आवास योजनाओं की खस्ताहाल स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। डीडीसी ने साफ शब्दों में कहा कि कई प्रखंडों का प्रदर्शन “निराशाजनक” है और इसे तत्काल सुधारने की आवश्यकता है।
डीडीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) और प्रखंड प्रमुखों के साथ संयुक्त बैठक में 15वें वित्त आयोग की योजनाओं और मनरेगा-आवास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य स्तर से इन योजनाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।
अधिकारी-प्रमुखों को सख्त निर्देश: ‘मतभेद भूलो, विकास पर ध्यान दो!’ डीडीसी ने 15वें वित्त आयोग की राशि के खर्च में तेजी लाने के लिए बीडीओ और प्रमुखों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर आपसी मतभेद हैं, तो उन्हें पीछे छोड़कर विकास के लिए एकजुट होकर तेजी से काम करना होगा। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए यह नियमित समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-
मनरेगा में ‘मानव दिवस’ संकट: मजदूरों को रोजगार मिलेगा या सिर्फ आंकड़े सुधरेंगे? डीडीसी ने मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन में लक्ष्य अनुरूप प्रगति की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से शुरू और पूरी हों ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके और आंकड़ों में सुधार हो।
PM आवास और अबुआ आवास: अधूरे घरों की लिस्ट तैयार, अब होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई! बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) और अबुआ आवास (एएवाई) के तहत लंबित और अपूर्ण आवासों की भी समीक्षा की गई। डीडीसी ने ऐसे सभी मामलों की सूची तैयार कर तुरंत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। प्रखंड समन्वयक और रोजगार सेवक को इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया है।
NLM टीम का बोकारो दौरा संभव! क्या खुलेगी पोल? डीडीसी ने जानकारी दी कि नेशनल लेवल मॉनिटरिंग (एनएलएम) की टीम का जिला दौरा संभावित है। उन्होंने सभी प्रखंडों को कागजी और भौतिक प्रगति को अद्यतन रखने के साथ-साथ फील्ड स्तर की तैयारियों को पुख्ता करने का निर्देश दिया। अब देखना यह है कि डीडीसी की इस सख्ती का कितना असर होता है और क्या बोकारो के विकास कार्यों की तस्वीर बदल पाती है।
चास के श्री श्री शनि ठाकुर बाड़ी में श्रावणी महोत्सव का भव्य शुभारंभ
बोकारो: श्री श्री शनि ठाकुरबाड़ी, चास में बुधवार को 52वां वार्षिक श्रावणी महोत्सव का धमाकेदार आगाज हुआ! इस बार महोत्सव की शुरुआत भगवान श्रीश्री शनि देव की भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जिसने पूरे चास को भक्तिमय बना दिया।
ओडिशा, बनारस और जमशेदपुर के कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। लेकिन सबसे सनसनीखेज नजारा तब था, जब भगवान शिव, माता काली और भूत-पिशाचों के वेश में सजे कलाकार सड़क पर उतरे! हाथों में त्रिशूल लिए और मुंडमाल पहने महादेवरूपी कलाकार भक्तों के साथ झूम-झूमकर नृत्य करते दिखे, और उनके भूत-पिशाच वाले गण भी उनके साथ थिरकते रहे। शिव तांडव स्तोत्र पर जब कलाकारों ने नृत्य किया, तो भक्त शिवभक्ति में मस्ती में झूम उठे। इस क्रम में ‘जय शनि देव’ और ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा!
उत्सव में 51 दीपों से महिलाओं द्वारा मंगल आरती की गई और भजन का आयोजन भी हुआ। मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय शनि श्रावणी महोत्सव 24 जुलाई को भी जारी रहेगा, जिसमें मुख्य पूजा, अभिषेक और भंडारा का आयोजन होगा। सुबह से ही भक्त शनि देव के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं, सरसों का तेल, काला तिल, उड़द दाल, नीले फूल और लोहे की वस्तुएं अर्पित कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। कई भक्त शनि चालीसा, शनि स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ भी करते दिखे।
खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-
शोभायात्रा का शुभारंभ चास अनुमंडल पुलिस अधिकारी प्रवीण सिंह और चास नगर निगम आयुक्त संजीव कुमार ने पूजा-आरती कर किया। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में सभी शनि सेवकों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।
बोकारो : DPS Bokaro के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है! इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट ऑफ यूनाइट नेशंस (IIMUN) 2025 के झारखंड चैप्टर सम्मेलन में उन्होंने ‘बेस्ट स्कूल डेलिगेशन’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। धनबाद के क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में डीपीएस बोकारो की टीम ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
झारखंड भर से आए लगभग 250 छात्रों ने संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली के अनुरूप विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए जलवायु परिवर्तन, वैश्विक सुरक्षा, मानवाधिकार और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार और प्रस्ताव प्रस्तुत किए। डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने अपनी गंभीरता, आत्मविश्वास और परिपक्वता से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और कई श्रेणियों में पुरस्कार जीते।
विजेताओं की सूची:
लोकसभा: नितेश कुमार, ध्रुव लोधा और स्वर्णिम
झारखंड विधानसभा (JLA): भाविनी सिन्हा और प्रीतम सागर
AIPPM (ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टीज मीट): मीनाक्षी तनु
इसके अलावा, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की सभी श्रेणियों में डीपीएस बोकारो का दबदबा रहा:
स्पेशल मेंशन: अनवी राय
हाई कमेंडेशन: अदित्रि प्रिया
वर्बल मेंशन: आदित्य राज और सम्योजिता ठाकुर
बेस्ट डेलिगेट: अचिंत कौर
बोले प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार- DPS Bokaro बच्चों को वैश्विक नागरिक बना रहा
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा –
IIMUN जैसे मंच छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण, संवाद कौशल और समस्या-समाधान की समझ विकसित करने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि डीपीएस बोकारो छात्रों को वैश्विक नागरिक के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हरिद्वार से हुई अयोध्या में 2026 के गुरु पूर्णिमा महोत्सव की घोषणा, अक्टूबर में कामाख्या में होगा विशेष साधना शिविर
अयोध्या/हरिद्वार : प्रभु श्रीराम की पावन भूमि अयोध्या में एक बार फिर गुरु-शिष्य परंपरा का अमृत महोत्सव गूंजने जा रहा है। 2026 में अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार, आजमगढ़ और निखिल मंत्र विज्ञान, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में चौथा गुरु पूर्णिमा महोत्सव भव्य रूप से आयोजित होगा।
कारसेवकपुरम स्थित शिविर स्थल पर भूमि पूजन के साथ इसकी तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। खास बात यह है कि आगामी गुरु पूर्णिमा तक पूरे 12 महीने तक गुरु पूजन का अनवरत सिलसिला जारी रहेगा।
इस महोत्सव की औपचारिक घोषणा हरिद्वार में हुई, जहां परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद जी की छत्रछाया में गुरुदेव डॉ. नंदकिशोर श्रीमाली जी ने गुरु पूर्णिमा शिविर के मंच से इसकी जानकारी दी।
इसके साथ ही गुरुदेव ने 11-12 अक्टूबर, 2025 को कामाख्या धाम में विशेष साधना शिविर की भी घोषणा की है। साधकों के लिए यह शिविर आध्यात्मिक सिद्धियों का अद्भुत अवसर होगा।
इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार, आजमगढ़ के अध्यक्ष श्री फौजदार सिंह ने कहा कि, “गुरुजी का प्रत्येक कार्य ईश्वरीय योजना का हिस्सा होता है। चौथी बार अयोध्या में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का सौभाग्य पाकर हम स्वयं को धन्य मानते हैं।”
डॉ. दिनेश मिश्रा ने कहा कि, “कामाख्या शिविर साधकों के लिए अत्यंत दुर्लभ अवसर है। अयोध्या महोत्सव आध्यात्मिक पुनर्जन्म जैसा होगा।”
कार्यक्रम में आजमगढ़, खुरहट, मऊ, अयोध्या सहित कई स्थानों से हजारों साधकों ने सहभागिता की। श्री फौजदार सिंह, डॉ. दिनेश मिश्रा, मीरा मिश्रा, सिद्धेश्वर शर्मा, रामाशंकर यादव, राममिलन सिंह, दिवाकर सिंह, मुसाफिर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजन को ऐतिहासिक बताया।
इस पावन अवसर पर श्रीमती इंदुमती राय, श्रीमती राजकुमारी, सौम्या मिश्रा, शिप्रा यादव, कमलावती, विभा, उषा चौहान समेत अन्य भक्तगण भी उपस्थित रहे।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 अयोध्या में साधना, आस्था और गुरु कृपा का संगम बनेगा। वहीं, कामाख्या धाम का शिविर साधकों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत साबित होगा।
हरिद्वार में निखिल मंत्र विज्ञान का नीलकंठ महादेव गुरु पूर्णिमा महोत्सव साधना शिविर उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न
हरिद्वार। परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद जी (डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली) की दिव्य छत्रछाया में अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार एवं निखिल मंत्र विज्ञान के तत्वावधान में देवनगरी हरिद्वार के ज्वालापुर रोड स्थित प्रेमनगर आश्रम में दो-दिवसीय नीलकंठ महादेव गुरु पूर्णिमा महोत्सव साधना शिविर गुरुवार को सोल्लास संपन्न हो गया। दो दिनों तक उत्साह और उमंग के माहौल में यहां गुरु पूर्णिमा पर गुरु और शिष्य के प्रेम की बयार बहती रही। देश-विदेश के कोने-कोने से हजारों की तादाद में पहुंचे साधकों और धर्मानुरागियों ने इस महोत्सव का आनंद लिया। शिविर के दूसरे दिन उपस्थित साधकों को संबोधित करते हुए गुरुदेव श्री नंदकिशोर श्रीमाली ने जीवन में प्रेम और आनंदरस पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा है, तो शिष्य पूर्णिमा भी है। यदि दो टूक शब्दों में कहा जाए कि गुरु पूर्णिमा क्या है, तो यह आत्म-प्रेम का दिवस है। गुरु और शिष्यों का आत्म-मिलन और इस आत्म-मिलन के अवसर पर जो गुरु के पास है, वह गुरु आपको प्रदान करते हैं। प्रदान करने की इच्छा रखते हैं और इस इच्छा को क्रियान्वित करते हैं, परिपूर्ण करते हैं।
जीवन में मोह और प्रेम के अंतर को समझाते हुए गुरुदेव ने कहा कि संसार में किसी से भी खूब प्रेम करो। अथाह प्रेम करो, लेकिन मोह मत करो। क्योंकि, मोह हमेशा कष्ट ही देता है। प्रेम हमें आत्मनिर्भर बनाता है, मोह हमें गुलाम बना देता है। परंतु, जिस प्रकार पेड़ से मीठा फल पाने के लिए उस पौधे के वृक्ष बनने तक की प्रतीक्षा करनी पड़ती है, उसी प्रकार प्रेम का फल पाने के लिए प्रतीक्षा जरूरी है, जिसके लिए धैर्य आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रेम करोगे, तो अपने अंतर मन में कभी भी सूखे नहीं होगे। आपके भीतर प्रेम रस का भाव ही जीवन का सबसे बड़ा सौंदर्य है। सबसे अधिक प्रेम अंतर मन से करना चाहिए, क्योंकि अंतर मन में गुरु को विराजमान किया है। क्योंकि, गुरु की तुलना केवल ज्ञान से कर ही नहीं सकते हैं। गुरु कौन है? भुक्ति मुक्ति प्रदाता है। तो हमें संसार में, संसार को किस प्रकार से भोगना है, निर्लिप्त भाव से, वह भी सिखाते हैं। और, किस प्रकार से मुक्त होना है, वह भी सिखाते हैं।
सीखने की ललक ही बनाएगी श्रेष्ठ गुरुदेव श्री श्रीमाली ने कहा कि यह गुरु पूर्णिमा आत्म-प्रेम दिवस है और आत्म-प्रेम का अर्थ एक ही है, मैं सीखने योग्य हूं। जब आप अपने आपको यह समझते हैं कि मैं सीखने योग्य हूं, तब आप अपने आपको और अधिक श्रेष्ठ, और अधिक श्रेष्ठ, और अधिक श्रेष्ठ बना सकते हैं। मुझे बहुत जानना है, मुझे बहुत सीखना है, मुझे बहुत कार्य करने हैं, मुझे श्रेष्ठ कार्य करने हैं, मुझे और कुछ देखना है, और अनुभव करने हैं, नए नए अनुभव लेने हैं। आत्मविश्वास की महत्ता रेखांकित करते हुए गुरुदेव ने कहा कि खुद पर विश्वास करना आत्म-प्रेम है। स्वयं पर विश्वास करना अर्थात मुझे बदलना है, मुझे और अधिक श्रेष्ठ होना है, मुझे और अधिक श्रेष्ठ होना है। तब हम अपना स्वयं का महत्व समझेंगे, स्वयं को मूल्यवान समझेंगे।
भय प्रगति का सबसे बड़ा बाधक गुरुदेव ने यह भी कहा कि मनुष्य की प्रगति में सबसे बड़ा बाधक है-भय। कल की चिंताओं में मनुष्य भयभीत है। जबकि, गुरु शिष्य के वर्तमान को भविष्य के साथ जोड़ देते हैं। आप वर्तमान में जीयो, भविष्य अपने आप उन्नत हो जाएगा। इस अवसर पर विशेष रूप से गुरु पूजन हुआ और गुरुदेव ने शिष्यों को गुरुदीक्षा के साथ-साथ नीलकंठ महादेव, धूमावती सायुज्य बगलामुखी एवं काल सर्पदोष मुक्ति की शक्तिपात दीक्षा प्रदान की। साधना शिविर का समापन गुरु आरती, समर्पण स्तुति व महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।
चारों तरफ बना रहा उत्साहपूर्ण माहौल गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान प्रेम नगर आश्रम में लगातार दो-तीन दिनों तक उत्सव, उमंग और गुरु प्रेम का हर्षोल्लास छाया रहा। साधना शिविर के दौरान कार्यक्रम-स्थल के चारों तरफ और इर्द-गिर्द पीतांबरधारी शिष्यों की चहलकदमी लगी रही। शिविर में गुरुदेव से गुरु दीक्षा प्राप्त कर जहां हजारों की संख्या में नए साधक-साधिकाएं निखिल परिवार से जुड़े, वहीं विशेष शक्तिपात दीक्षाएं भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम का संचालन निखिल मंत्र विज्ञान के संयोजक मनोज भारद्वाज ने किया। जबकि, इस क्रम में निखिल परिवार के गायक महेन्द्र सिंह मानकर और उनकी भजन मंडली की प्रस्तुति ने वातावरण में भक्ति-रस घोल दिया। आयोजन की सफलता में मनोज भारद्वाज के अलावा मुख्य रूप से गोपाल सैनी, अशोक खुराना, शैलेन्द्र शैली, संजय डोगरा, मनु शर्मा, फौजदार सिंह सहित निखिल मंत्र विज्ञान के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी विजय कुमार झा ने दी।
विधानसभा की सदाचार समिति के अध्यक्ष से मिले युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष
बोकारो : युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और युवा लायंस फ़ोर्स के केंद्रीय अध्यक्ष देव शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ चास-बोकारो और चंदनकियारी के युवाओं की बेरोजगारी और विस्थापन की समस्याओं को लेकर कांग्रेस विधायक और झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति के चेयरमैन रामचंद्र सिंह से मुलाकात की। श्री शर्मा ने पहले रामचंद्र सिंह को सदाचार समिति के चेयरमैन बनने पर बधाई दी और फिर बोकारो के स्थानीय मुद्दों को लेकर चिंता जताई।
उन्होंने कहा –
बोकारो में एशिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट होने के बावजूद यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। यहां तक कि पढ़े-लिखे युवाओं को भी नौकरी नहीं मिल रही है। हमारे जिले में लाखों लोग बेरोजगारी और भुखमरी से जूझ रहे हैं, जबकि कारख़ानों में काम करने के मौके न के बराबर हैं। बेरोजगारी की वजह से यहां के लोग दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं।
श्री शर्मा ने यह भी कहा कि- बोकारो स्टील प्लांट में वरीय अधिकारियों के आदेश पर सीआईएसएफ द्वारा प्रेम महतो की हत्या की गई और अब तक किसी भी बड़े अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने रामचंद्र सिंह से आग्रह किया कि प्रेम महतो के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं, ताकि आगे से अधिकारियों को इस तरह के अत्याचार करने से पहले सौ बार सोचना पड़े।
श्री शर्मा ने आगे कहा कि बोकारो स्टील प्लांट स्वर्गीय इंदिरा गांधी का अभूतपूर्व योगदान था और उन्होंने उस समय स्पष्ट रूप से यह निर्देश दिया था कि जब तक यह प्लांट रहेगा, बोकारो के स्थानीय और विस्थापित लोगों को रोजगार का पहला अधिकार होगा। लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि इन विस्थापित गांवों के लोग न तो पंचायत में शामिल हैं और न ही निगम में। प्रशासन और संस्थानों की मनमानी के चलते स्थानीय लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक रामचंद्र सिंह से यह भी कहा कि उनके द्वारा सदाचार समिति की अध्यक्षता संभालने से स्थानीय कांग्रेसियों और आम लोगों का मनोबल बढ़ा है और हमें उम्मीद है कि वे इन समस्याओं का समाधान करने में मदद करेंगे।