Category: Society

  • #FoodStreet… भूल जाइए रेस्टोरेंट! अब सड़क पर लीजिए जायके का मज़ा, 22 मार्च को पहली बार लगेगा स्वाद का मेला

    #FoodStreet… भूल जाइए रेस्टोरेंट! अब सड़क पर लीजिए जायके का मज़ा, 22 मार्च को पहली बार लगेगा स्वाद का मेला

    BSL के अनूठे आयोजन की तैयारियां तेज, देशी व्यंजनों का शहरवासी ले सकेंगे आनंद

    बोकारो: इस्पातनगरी के फूड लवर्स अपनी भूख और उत्साह दोनों बचाकर रखें, क्योंकि बोकारो की सड़कों पर पहली बार स्वाद का ऐसा सैलाब आने वाला है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) शहरवासियों के लिए एक ऐसी शाम लेकर आ रहा है, जहां सड़क पर सन्नाटा नहीं, बल्कि लजीज व्यंजनों की खुशबू और खुशियों का शोर होगा। आगामी 22 मार्च (रविवार) को सेक्टर-4 के गांधी चौक से बोकारो मॉल जाने वाली सड़क एक ‘फूड पैराडाइज’ में तब्दील हो जाएगी। यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि बोकारो के सामाजिक जीवन में एक नई जान फूंकने वाली जादुई पहल है।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    तैयारियां ऐसी हैं कि अभी से शहर का पारा चढ़ने लगा है। रविवार शाम 5:00 बजे से सजने वाली इस ‘फूड स्ट्रीट’ में न केवल झारखंड के पारंपरिक सोंधेपन का अहसास होगा, बल्कि ‘मिनी इंडिया’ कहे जाने वाले बोकारो की झलक हर थाली में दिखेगी। कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से बंगाल तक के मशहूर पकवान एक ही छत (खुले आसमान) के नीचे मिलेंगे। बीएसएल का उद्देश्य साफ है—सड़कें सिर्फ चलने के लिए नहीं, बल्कि यादें बनाने और साथ मिलकर खुशियां बांटने के लिए भी हैं।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

    यह फूड स्ट्रीट स्थानीय छोटे खाद्य विक्रेताओं और युवा उद्यमियों के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है, जहाँ वे अपनी पाक कला का जलवा दिखा सकेंगे। बच्चों की मस्ती, युवाओं का उत्साह और बुजुर्गों के लिए पुराने जायकों का मिलन इस शाम को ऐतिहासिक बनाने वाला है। अगर आप भी खाने के शौकीन हैं और रविवार की शाम को यादगार बनाना चाहते हैं, तो 22 मार्च का कैलेंडर मार्क कर लीजिए। बोकारो की यह सड़क आपको स्वाद के एक ऐसे सफर पर ले जाने के लिए तैयार है, जिसका जिक्र आप बार-बार करेंगे।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    Varnan Live Report.

  • BSL में गूंजा सुरक्षा का शंखनाद, DI ने थपथपाई जांबाजों की पीठ; पुरस्कार पाकर खिले चेहरे

    BSL में गूंजा सुरक्षा का शंखनाद, DI ने थपथपाई जांबाजों की पीठ; पुरस्कार पाकर खिले चेहरे

    सोल्लास मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

    बोकारो: लोहा पिघलाने वाली भट्ठियों और मशीनों की गूंज के बीच जब सुरक्षा का संकल्प गूंजता है, तो कामयाबी की नई इबारत लिखी जाती है। शनिवार को बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा, जहां ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह ने हर किसी का दिल जीत लिया। यह केवल एक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम नहीं था, बल्कि कार्यस्थल पर ‘जीरो एक्सीडेंट’ के लक्ष्य को हकीकत में बदलने वाले उन जांबाज विभागों और कर्मियों के सम्मान का उत्सव था, जो सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता मानते हैं। कार्यक्रम की चमक तब और बढ़ गई जब मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी श्री प्रिय रंजन और अन्य अधिशासी निदेशकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस गरिमामयी शाम का आगाज किया।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    प्रतियोगिता का रोमांच ऐसा था कि हर विभाग खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने की होड़ में दिखा। सुरक्षा और हाउसकीपिंग की कड़ी कसौटी पर परखने के बाद जब नतीजों का ऐलान हुआ, तो तालियों की गड़गड़ाहट से हॉल गूंज उठा। ग्रुप-1 में आरएमएचपी ने अपनी बादशाहत कायम करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कोक ओवन उप-विजेता बनकर उभरा। ग्रुप-2 के कड़े मुकाबले में एसएमएस-2 और सीसीएस ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान पाया, वहीं एसएमएस-न्यू दूसरे पायदान पर रहा। इसी तरह ग्रुप-3 में सीआरएम-3 ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की और हॉट स्ट्रिप मिल को उप-विजेता के संतोषजनक स्थान से नवाजा गया। ग्रुप-4 में जल प्रबंधन विभाग ने अपना जलवा बिखेरा और ट्रैफिक विभाग को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। ग्रुप-5 में आरईडी और ग्रुप-6 में आरसीएल ने अपने-अपने समूहों में शीर्ष स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि सुरक्षा के मानकों में वे किसी से कम नहीं हैं।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

    सिर्फ उत्पादन ही नहीं, बल्कि परिसर की सुंदरता और व्यवस्था बनाए रखने वाले विभागों को भी भरपूर सराहना मिली। परिक्षेत्रीय विकास के क्षेत्र में सिंटर प्लांट, ब्लास्ट फर्नेस, टीबीएस और आरएमपी विभाग के समर्पण को विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके अलावा, सी एंड आईटी, ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग, नगर प्रशासन और जनसंपर्क विभाग की विशिष्ट सेवाओं को भी मंच से सराहा गया। यह सम्मान इस बात का गवाह बना कि स्वच्छता और सुरक्षा ही संयंत्र की असली ताकत हैं।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    बौद्धिक रणक्षेत्र में भी मुकाबला कम दिलचस्प नहीं था। सुरक्षा क्विज में अधिकारियों ने अपनी मेधा का परिचय दिया, जिसमें वरीय प्रबंधक पुष्पवंत कुमार ने प्रथम, उप महाप्रबंधक नितेश रंजन ने द्वितीय और वरीय प्रबंधक उत्सव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी बुद्धिमत्ता का लोहा मनवाया। महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए वरीय प्रबंधक आभा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। आकर्षक पोस्टरों के जरिए सुरक्षा का संदेश देने वाले कला प्रेमियों और इस पूरे आयोजन को यादगार बनाने वाली टीम को निदेशक प्रभारी ने सम्मानित किया। इस समारोह ने न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि बोकारो स्टील प्लांट में हर कर्मचारी की सुरक्षा ही सबसे बड़ा पुरस्कार है।

    • Varnan Live Report.
  • BSL की प्रगति का नया साक्षी बना The Endeavour, पारदर्शिता और तकनीकी क्रांति की गाथा सुनाएगी नई पत्रिका

    BSL की प्रगति का नया साक्षी बना The Endeavour, पारदर्शिता और तकनीकी क्रांति की गाथा सुनाएगी नई पत्रिका

    ED अनूप कुमार दत्त ने किया विमोचन, थपथपाई टीम की पीठ

    संवाददाता
    बोकारो।
    Bokaro Steel Plant (BSL) के संकार्य प्रभाग ने तकनीकी विकास और सूचनाओं के पारदर्शी आदान-प्रदान की दिशा में एक ‘बड़ा धमाका’ किया है। शुक्रवार को प्लांट के टेक्निकल सेल विभाग द्वारा तैयार की गई विशेष त्रैमासिक तकनीकी बुलेटिन ‘The Endeavour’ के प्रथम अंक का भव्य विमोचन किया गया। इस गौरवशाली पल के मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त रहे, जिन्होंने बुलेटिन की पहली प्रति का अनावरण कर इसे पूरे जोश के साथ प्लांट के जांबाज अधिकारियों और कर्मचारियों को समर्पित किया।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    ‘The Endeavour’ को केवल एक विभागीय पत्रिका समझना भूल होगी; यह वास्तव में BSL के भीतर हो रहे ऐतिहासिक बदलावों का एक जीवंत और व्यापक दस्तावेज है। इस बुलेटिन में सुरक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों के साथ-साथ प्लांट के भीतर और बाहर चल रही बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं की ‘इनसाइड स्टोरी’ साझा की गई है। यह बुलेटिन प्लांट की कार्यक्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक सशक्त माध्यम बनने जा रहा है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

    इस अंक की सबसे बड़ी और धमाकेदार विशेषता है—प्लांट की खरीद प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा। बुलेटिन में विस्तार से बताया गया है कि कैसे अब एकल स्रोत (Single Source) पर निर्भरता खत्म कर, प्रतिस्पर्धात्मक निविदा (Competitive Tendering) के जरिए उपकरणों और पुर्जों की खरीद पर जोर दिया जा रहा है। BSL का यह कदम न केवल भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म करेगा और गुणवत्ता सुधारेगा, बल्कि लागत में भारी कमी लाकर प्लांट की आर्थिकी को भी मजबूती प्रदान करेगा।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    विमोचन के इस खास मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल सेल) अजय कुमार समेत सुरक्षा, मैकेनिकल, कोल्ड रोलिंग मिल्स, रिफ्रैक्टरी और इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे प्रमुख विभागों के दिग्गज अधिकारी मौजूद रहे। अधिशासी निदेशक श्री दत्त ने प्रथम अंक की सफलता पर टेक्निकल सेल की पूरी टीम की जमकर सराहना की और उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने टीम को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आने वाले अंक और भी अधिक सूचनाप्रद और उपयोगी होने चाहिए, ताकि ‘द इंडेवर’ प्लांट की तकनीकी दक्षता बढ़ाने में एक ‘मील का पत्थर’ साबित हो सके।

    • Varnan Live
  • शिक्षा जगत में DPS बोकारो का ‘7-स्टार’ धमाका: बना देश का अग्रणी SDG स्कूल

    शिक्षा जगत में DPS बोकारो का ‘7-स्टार’ धमाका: बना देश का अग्रणी SDG स्कूल

    संवाददाता
    बोकारो :
    शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता के लिए विख्यात दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), बोकारो ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी सफलता का परचम लहराते हुए गौरव का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचारी प्रयोगों और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विद्यालय के निरंतर प्रयासों को अब भारत सरकार की मुहर मिल गई है। नीति आयोग और MSME मंत्रालय से संबद्ध ‘सेंटर फॉर एजुकेशनल डेवलपमेंट’ (CED) फाउंडेशन ने DPS बोकारो को प्रतिष्ठित ‘7-स्टार रेटिंग’ से सम्मानित किया है, जो विद्यालय को स्कूल स्तर पर सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDG) यानी संधारणीय विकास लक्ष्यों को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए प्रदान की गई है।

    DPS बोकारो ने न केवल किताबी ज्ञान, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों में विशेष संचेतना जागृत करने की दिशा में एक नया राष्ट्रीय मानक स्थापित किया है। यही कारण है कि इस सर्वोच्च रेटिंग के साथ विद्यालय को सस्टेनेबल डेवलपमेंट की दिशा में देशभर में एक ‘पायोनियर’ यानी अग्रणी संस्थान के रूप में मान्यता मिली है। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण-मैत्री प्रयासों के लिए विद्यालय को गत वर्ष भी ‘SDG स्कूल अवार्ड’ से नवाजा जा चुका है, और अब 7-स्टार रेटिंग मिलना इसकी निरंतरता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    हाल ही में विद्यालय की सफलता के मुकुट में एक और अनमोल रत्न तब जुड़ा, जब प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार के कुशल मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। उन्हें भारत सरकार के MSME मंत्रालय से संबद्ध ‘नेशनल एजुकेशन ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (NEI) की ओर से ‘बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड’ प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें स्कूल कैंपस में बेहतरीन पर्यावरणीय प्रबंधन, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों और छात्रों में पारिस्थितिक जिम्मेदारी विकसित करने के प्रति उनके अटूट समर्पण के लिए दिया गया है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

    शुक्रवार को विद्यालय के वरीय उप प्राचार्य अंजनी भूषण एवं उपप्राचार्या शालिनी शर्मा ने औपचारिक रूप से यह गरिमामयी सम्मान प्राचार्य डॉ. गंगवार को सुपुर्द किया।

    बोले प्राचार्य- सामूहिक मेहनत, स्पष्ट दृष्टि और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का जीवंत प्रतिबिंब

    इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ. गंगवार ने कहा कि यह 7-स्टार रेटिंग महज एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत, स्पष्ट दृष्टि और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का जीवंत प्रतिबिंब है।

    उन्होंने इस सफलता का संपूर्ण श्रेय समर्पित शिक्षकों, अनुशासित विद्यार्थियों और सहयोगी अभिभावकों को देते हुए भविष्य में भी ‘हरित भारत’ के निर्माण और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की दिशा में सतत प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    • Varnan Live Report
  • “जिसका कोई नहीं, उसके आप हैं…” X पर लगाई गई गुहार पर DC ने बचा ली लाचार मासूम की जिंदगी

    “जिसका कोई नहीं, उसके आप हैं…” X पर लगाई गई गुहार पर DC ने बचा ली लाचार मासूम की जिंदगी

    युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत की पहल पर डीसी ने दिखाई त्वरित संवेदनशीलता, पीड़ित दीपक अस्पताल में भर्ती

    संवाददाता
    बोकारो:
    जिसका कोई नहीं, उसके आप हैं… सोशल मीडिया (X) पर लिखी गई यह एक पंक्ति आज एक मासूम की जिंदगी बचाने का जरिया बन गई। बोकारो रेलवे स्टेशन के खुले आसमान के नीचे, भूख और बीमारी से जूझ रहे बेबस बच्चे दीपक के लिए बोकारो प्रशासन किसी देवदूत की तरह सामने आया है। इस हृदयविदारक मामले को बोकारो के जाने-माने युवा सामाजिक कार्यकर्ता और पशुप्रेमी प्रशांत द्विवेदी ने प्रमुखता से उठाया था। प्रशांत की पहल पर सामाजिक कार्यकर्ता राजा सिंह और विनय ने भी इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। उन सभी के सहयोग से दीपक की दयनीय स्थिति के वीडियो साझा करते हुए जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई गई। बताया गया कि दीपक, जिसके माता-पिता (लक्ष्मी देवी और राहुल) स्टेशन पर बर्तन धोकर और मजदूरी कर किसी तरह गुजर-बसर करते हैं, बीमारी के कारण चलने-फिरने में भी असमर्थ है। उसके पास न रहने को छत थी और न इलाज के पैसे।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    जैसे ही यह मामला बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के संज्ञान में आया, उन्होंने त्वरित कार्रवाई की। सबसे खास बात यह रही कि उपायुक्त का जन्मदिन था। अपने विशेष दिन पर उत्सव के बजाय उन्होंने कर्तव्य और मानवता को सर्वोपरि रखा। डीसी ने तत्काल जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को निर्देशित किया और खुद रिस्पांस करते हुए सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। कुछ ही घंटों के भीतर, दीपक को रेस्क्यू कर सदर अस्पताल, बोकारो में भर्ती कराया गया।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

    सोशल मीडिया पर साझा की गई नवीनतम तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दीपक अब अस्पताल के बिस्तर पर है और डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी निगरानी कर रही है। डीसी बोकारो ने स्वयं ट्वीट कर जानकारी दी कि दीपक को सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती करवाया गया है। मेडिकल टीम द्वारा उपचार किया जा रहा है। बाल संरक्षण टीम इसकी निगरानी कर रही है। जोहार।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    कुल मिलाकर, यह घटना दर्शाती है कि यदि सोशल मीडिया का सही उपयोग हो और प्रशासन संवेदनशील हो, तो व्यवस्था की अंतिम कतार में खड़े व्यक्ति तक भी मदद पहुंच सकती है। प्रशांत द्विवेदी, विनय, राजा सिंह व अन्य के इस प्रयास और उपायुक्त अजय नाथ झा की त्वरित संवेदनशीलता की पूरे जिले में सराहना हो रही है। आज दीपक अस्पताल में सुरक्षित है, और बोकारो ने यह साबित कर दिया है कि यहां का प्रशासन सिर्फ फाइलों में नहीं, बल्कि धरातल पर भी जनता के साथ खड़ा है।

    • Varnan Live Report.

  • UPSC CSE : DPS बोकारो का दबदबा जारी, अपूर्वा-AIR 42, तेजस्विनी – AIR 62, शुभम- AIR 142 और अभिषेक- AIR 308 रहे सफल

    UPSC CSE : DPS बोकारो का दबदबा जारी, अपूर्वा-AIR 42, तेजस्विनी – AIR 62, शुभम- AIR 142 और अभिषेक- AIR 308 रहे सफल

    शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार में हर्ष, प्राचार्य डॉ. गंगवार ने दी सफल अभ्यर्थियों को बधाई

    दीपक झा
    बोकारो। अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की कड़ी में दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) बोकारो ने एक और नया आयाम जोड़ दिया है। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा UPSC CSE में एक बार फिर इस विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन दर्ज किया। यूपीएससी सीएसई 2025 में विद्यालय के चार-चार पूर्व विद्यार्थियों ने बेहतरीन रैंक के साथ कामयाबी दर्ज की है। खास बात यह है कि इनमें दो बेटियां हैं, जिनमें सबसे उम्दा प्रदर्शन दर्ज किया विद्यालय की 2014 बैच की छात्रा अपूर्वा वर्मा ने। अपूर्वा ने देशभर में ऑल इंडिया UPSC रैंक 42 हासिल कर अपने स्कूल, माता-पिता और पूरे शहर का नाम गौरवान्वित किया है। इसके अलावा, 2018 बैच की छात्रा रही तेजस्विनी सिंह ने भी देशभर में 62वीं रैंक पाकर अपनी मेधाविता और काबिलियत का परचम लहराया है। वहीं, 2015 बैच के छात्र रहे शुभम कुमार महतो ने 142वां स्थान पाकर आईएएस अधिकारी बनने की अपनी मुराद पूरी की। इधर, 2014 बैच के एक और छात्र अभिषेक सिंह ने भी 308वां स्थान प्राप्त कर UPSC में सफलता पाई है।

    बोले प्राचार्य- नींव मजबूत, तो यकीनन बनेगी ठोस इमारत

    देश की सर्वप्रतिष्ठित और कठिनतम परीक्षाओं में से एक यूपीएससी सीएसई में एक बार पुनः इस दमदार प्रदर्शन पर डीपीएस बोकारो परिवार में हर्ष है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जब नींव मजबूत होती है, तो इमारत शानदार जरूर बनेगी। डीपीएस बोकारो में शुरू से मिले समग्र विकास केंद्रित बुनियादी शिक्षण का यह परिणाम है कि आज हर क्षेत्र में यहां से निकले बच्चे इस्पातनगरी बोकारो का नाम देश-विदेश में गौरवान्वित कर रहे हैं।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    दिल्ली में ACP के रूप में पदस्थापित है अपूर्वा, तीसरे प्रयास में बनी IAS

    AIR 42 हासिल करने वाली कक्षा 7 से 12वीं तक डीपीएस बोकारो के चेनाब हाउस की होनहार छात्रा रही अपूर्वा वर्मा वर्तमान में दिल्ली पुलिस में एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) के पद पर कार्यरत हैं। सेवा में रहते हुए बेहतरी का प्रयास जारी रखा और तीसरे प्रयास में आईएएस अधिकारी बनने का सपना पूरा कर ही लिया। बोकारो इस्पात संयंत्र के यातायात विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी अजीत कुमार प्रसाद वर्मा और गृहिणी आभा वर्मा की सुपुत्री अपूर्वा की दिली ख्वाहिश शुरू से ही सिविल सर्विसेज में जाने की थी, जिसे पूरा करने में माता-पिता सहित पूरे परिवार का योगदान रहा। 2014 में डीपीएस बोकारो से निकलने के बाद उन्होंने एनआईटी मणिपुर से बीटेक की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का मन बना लिया था। उन्होंने तैयारी शुरू की और साल 2020 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। उनका नाम यूपीएससी की रिजर्व लिस्ट में शामिल हुआ था। उन्हें डीएएनआईपीएस (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा) कैडर आवंटित किया गया। 2020 की मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। लेकिन, अपनी मेहनत और एकाग्रता के बल पर उन्होंने अंततः सफलता प्राप्त की। वर्तमान में अपूर्वा वर्मा दिल्ली पुलिस में एसीपी एसीपी के पद पर तैनात हैं। अपूर्वा एवं उसके परिजनों ने डीपीएस बोकारो से मिली शिक्षा-दीक्षा और यहां के शैक्षिक वातावरण को इस कामयाबी की राह का लांच पैड बताया।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

    बचपन से ही तेजस्वी छात्रा रही है तेजस्विनी, पहले प्रयास में ही पाई कामयाबी

    ऑल इंडिया रैंक 62 पाने वाली तेजस्विनी सिंह बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में तेजस्वी और बहुआयामी थी। खास बात यह है कि पहले ही प्रयास में तेजस्विनी ने यूपीएससी में यह दमदार सफलता प्राप्त कर ली। बोकारो इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक प्रभारी (एमआरडी) राजेश कुमार एवं बीएस सिटी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. पल्लवी प्रवीण की सुपुत्री तेजस्विनी ने डीपीएस बोकारो में नर्सरी से लेकर 12वीं तक की अपनी शैक्षिक यात्रा पूरी की। इस यात्रा में उसने सफलता के कई सोपान भी हासिल किए। विद्यालय के शिक्षकों एवं उनके परिजनों ने बताया कि तेजस्विनी बचपन से ही विभिन्न सह-शैक्षिक गतिविधियों- नृत्य, वाद-विवाद आदि गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया करती थी। उसने पढ़ाई के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के आयाम स्थापित किए। यूपीएससी के पहले इंजीनियरिंग और प्रबंधन में भी उसने शानदार सफलता अर्जित की है। विद्यालय की रावी हाउस की छात्रा रही तेजस्विनी ने 2018 में डीपीएस बोकारो से 12वीं करने के बाद बीआईटी मेसरा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इस बीच मैनेजमेंट की भी तैयारी करती रही और आईआईएम कैट में 99.84 परसेंटाइल के साथ दोहरी कामयाबी पाई। तेजस्विनी और उसके माता-पिता ने उसकी सफलता के पीछे डीपीएस बोकारो के आधारभूत योगदान को आधारस्तंभ बताया।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    तीसरे प्रयास में IAS बने शुभम ने कहा- सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं

    UPSC CSE में इस बार 142वीं रैंक हासिल कर आईएएस अधिकारी की योग्यता प्राप्त करने वाले शुभम कुमार महतो का मानना है कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत और लगन में निरंतरता जरूरी है। इसका अनुभव उसने स्वयं के प्रयासों के साथ साझा किया। कहा कि यूपीएससी सीएसई 2023 में पहली बार उसने 857वीं रैंक पाई थी। 2024 में 606वीं रैंक पाई और इस बार अपने तीसरे प्रयास में लंबी छलांग लगाते हुए देशभर में 142वां स्थान प्राप्त किया। डीपीएस बोकारो के 2015 बैच के विद्यार्थी शुभम ने कहा कि समाज और देश में बदलाव लाने के उद्देश्य से ही उसकी दिली तमन्ना शुरू से ही एक आईएएस अधिकारी बनने की थी, जो इस बार साकार हो सकी। उसने इसके लिए विद्यालय के शिक्षकों से मिले मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के योगदान को श्रेय दिया है। मूलतः बाघमारा (धनबाद) के जमुआटांड़, डुमरा निवासी बीसीसीएलकर्मी हीरालाल महतो एवं गृहिणी मंजु देवी के सुपुत्र शुभम (28) ने डीपीएस बोकारो से निकलकर बीएचयू, बनारस से बीटेक कर माइनिंग इंजीनियरिंग की, जिसमें वह गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे।

    सहरसा में वरीय जिला समाहर्ता हैं अभिषेक, दूसरी कक्षा से की है यहां पढ़ाई

    UPSC CSE 2025 में 308वां स्थान पानेवाले अभिषेक सिंह की पढ़ाई लिखाई डीपीएस बोकारो से हुई। 2014 बैच के छात्र रहे अभिषेक ने दूसरी कक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई यहीं से की। 12वीं के बाद बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की। फिर एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी शुरू की, लेकिन शुरू से ही उनकी इच्छा प्रशासनिक सेवा में जाने की थी। इसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर तैयारी तेज की और इस दिशा में प्रयास के क्रम में ही उन्होंने वर्ष 2024 में 67वीं बीपीएससी (बिहार लोकसेवा आयोग) परीक्षा में 23वां रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्हें सहरसा में प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में ज्वाइन किया। वर्तमान में सहरसा में ही वह वरीय जिला समाहर्ता (सीनियर डिप्टी कलेक्टर) के रूप में पदस्थापित हैं। बोकारो के चीराचास स्थित वास्तु विहार फेज- 3 निवासी और फिलहाल मणिपुर में कार्यरत सिविल इंजीनियर दिनेश प्रसाद सिंह एवं गृहिणी आशा सिंह के पुत्र अभिषेक ने कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए यूपीएससी की तैयारी उनके लिए चुनौतीपूर्ण थी, परंतु वह प्रयासरत रहे। डीपीएस बोकारो से मिली शिक्षा-दीक्षा को उन्होंने अपने व्यक्तित्व के विकास का प्रमुख आधार बताया।

    • Varnan Live Report.
  • बोकारो की मिट्टी, बोकारो का भविष्य… विस्थापित युवाओं के सपनों को BSL ने दिए प्रगति के पंख

    बोकारो की मिट्टी, बोकारो का भविष्य… विस्थापित युवाओं के सपनों को BSL ने दिए प्रगति के पंख

    नियोजन और उद्यमिता के जरिए सशक्तिकरण की रची नई इबारत

    कार्यालय संवाददाता
    बोकारो :
     Bokaro Steel Plant (BSL) ने क्षेत्र की जनता, विशेषकर विस्थापित परिवारों और स्थानीय युवाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान को अपनी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर रखा है। प्रबंधन की ओर से उठाए गए हालिया कदम इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि संयंत्र केवल इस्पात उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि स्थानीय समाज के सशक्तिकरण का इंजन भी है। विस्थापित युवाओं के कौशल को सम्मान देने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए प्रबंधन ने एक दूरगामी नीति अपनाई है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखने लगे हैं।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    संयंत्र प्रबंधन ने अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान करते हुए संवेदकों के माध्यम से उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नियोजन उपलब्ध कराने की ठोस व्यवस्था की है। इस पहल के तहत अब तक 100 से ज्यादा युवाओं को विभिन्न कार्यों में समायोजित किया जा चुका है। इतना ही नहीं, रोजगार की यह रफ़्तार और तेज होने वाली है; अगले एक से दो महीनों के भीतर 125 और युवाओं को समायोजित करने से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। यह कदम न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है, बल्कि उनके तकनीकी कौशल का लाभ सीधे संयंत्र के कार्यों को भी मिल रहा है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

    सशक्तिकरण की यह लहर केवल नियोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए भी प्रबंधन सक्रिय है। विस्थापित ठेकेदारों को वरीयता के आधार पर कार्य आवंटित किए जा रहे हैं, ताकि वे न केवल आर्थिक रूप से सुदृढ़ हों, बल्कि स्वयं भी रोजगार सृजन के केंद्र बन सकें। प्रबंधन का मानना है कि संवाद और समन्वय के माध्यम से स्थानीय अपेक्षाओं को सुलझाना उनकी प्रतिबद्धता है। आने वाले समय में प्लांट के प्रस्तावित विस्तारीकरण से उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ-साथ रोजगार और व्यापार के नए द्वार खुलेंगे, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को एक नई और ऊर्जावान दिशा प्राप्त होगी।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    • Varnan Live Report.
  • BSL लाया सुरक्षा, सम्मान और संवेदनशीलता की ‘संजीवनी’

    BSL लाया सुरक्षा, सम्मान और संवेदनशीलता की ‘संजीवनी’

    ऐतिहासिक पहल के तहत 7,000 संविदा कर्मियों को मिला 4 लाख रु. का कवच

    संवाददाता
    बोकारो :
     Steel Authority of India Limited (SAIL) की प्रमुख इकाई Bokaro Steel Plant (BSL) ने अपने कार्यबल के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी मील का पत्थर स्थापित किया है। संयंत्र प्रबंधन ने अपने ठेका कर्मियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संजीवनी नामक समूह स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया है। यह पहल न केवल कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रक्षा करेगी, बल्कि औद्योगिक जगत में समावेशी कार्य-संस्कृति और श्रमिक सम्मान का एक अनूठा उदाहरण भी पेश करेगी।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R


    संजीवनी योजना के दायरे में संयंत्र के लगभग 7,000 संविदा कर्मी आएंगे, जिन्हें अब बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना का संचालन बोकारो वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से किया जा रहा है, जबकि बीमा कवरेज की जिम्मेदारी मेसर्स बजाज जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड को सौंपी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक बीमित कर्मी को एक वर्ष की अवधि के लिए 4 लाख रुपए तक की इन-पेशेंट (आईपीडी) चिकित्सा सुविधा और 1,500 रुपए तक की आउट-पेशेंट (ओपीडी) सुविधा प्रदान की जाएगी। यह सुरक्षा कवच संविदा कर्मियों और उनके परिवारों को आकस्मिक स्वास्थ्य खर्चों से बचाते हुए उन्हें मानसिक और आर्थिक संबल प्रदान करेगा।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

    विशेष बात यह है कि पूरे सेल में संजीवनी अपनी तरह की एकमात्र और अनूठी योजना है, जो विशेष रूप से संविदा कर्मियों के कल्याण को समर्पित है। यह पहल इस गहरे विश्वास को पुख्ता करती है कि बीएसएल अपने कार्यबल के प्रत्येक वर्ग को संगठन की प्रगति में बराबर का सहभागी मानता है। स्वास्थ्य सुरक्षा का यह उपहार न केवल कर्मियों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि संयंत्र के प्रति उनके जुड़ाव और निष्ठा को भी और अधिक मजबूत करेगा। समावेशी और उत्तरदायी प्रबंधन की यह मिसाल औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक अध्याय के रूप में देखी जा रही है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    • Varnan Live Report.

  • पुणे से लेकर पूरी दुनिया में छा गई इंदौर की बेटी डॉ. नेहा, Guinness World Records में दर्ज हुआ नाम; जानिए क्यों

    पुणे से लेकर पूरी दुनिया में छा गई इंदौर की बेटी डॉ. नेहा, Guinness World Records में दर्ज हुआ नाम; जानिए क्यों

    विशेष संवाददाता
    इंदौर/पुणे :
    त्वचा-स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता का अलख जगाने के अपने जुनून और अटूट समर्पण की बदौलत इंदौर की बेटी और पुणे स्थित बी.जे. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (BJMC) की होनहार युवा चिकित्सक डॉ. नेहा सोलंकी ने विश्वपटल पर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नेहा को आधिकारिक रूप से ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ के प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया है, जो उनके पेशेवर सफर की एक ऐसी गौरवशाली उपलब्धि है जिसने पूरे क्षेत्र को हर्षोल्लास से भर दिया है। यह सम्मान उन्हें ‘डिकंस्ट्रक्ट’ द्वारा आयोजित एक विशेष मैराथन सत्र में भागीदारी के लिए दिया गया है, जो पूरे 24 घंटे और 45 मिनट तक बिना किसी विश्राम के निरंतर चला। ‘डर्माथॉन’ नामक इस विशेष सत्र में कई जाने-माने स्किनकेयर स्पेशलिस्ट ने हिस्सा लिया।

    मिथकों को दूर करना था ‘डर्माथॉन’ का मकसद

    इस ऐतिहासिक मैराथन का मुख्य उद्देश्य त्वचा से जुड़ी आम समस्याओं का समाधान करना, इंटरनेट पर फैले स्किनकेयर से जुड़े भ्रामक मिथकों को वैज्ञानिक तर्कों से मिटाना और साक्ष्य-आधारित डर्मेटोलॉजिकल पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाना था। देशभर के शीर्ष त्वचा विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने वाला यह आयोजन त्वचा स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा और सफल समन्वित प्रयास साबित हुआ है।

    बचाव-आधारित त्वचा विज्ञान पर साझा किया ज्ञान

    इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग अभियान के दौरान डॉ. नेहा सोलंकी ने एक विशेषज्ञ की तरह अपनी अंतर्दृष्टि साझा की और प्रिवेंटिव डर्मेटोलॉजी (बचाव आधारित त्वचा विज्ञान) के साथ-साथ सही स्किनकेयर विकल्पों के चुनाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनकी इसी सक्रिय और ज्ञानवर्धक भागीदारी के कारण इस पूरे आयोजन को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली और अंततः इसे आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया।

    अशोक सोलंकी और अंजू सोलंकी होनहार बेटी है डॉ. नेहा

    मूल रूप से इंदौर के रहनेवाले अशोक सोलंकी एवं अंजू सोलंकी की होनहार पुत्री डॉ. नेहा ने अपनी इस अविश्वसनीय कामयाबी पर चर्चा करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत मील के पत्थर से कहीं बढ़कर एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है। यह जिम्मेदारी हमें याद दिलाती है कि वर्तमान समय में भारत को विज्ञान-आधारित स्किन एजुकेशन की कितनी सख्त आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि आज के दौर में जब चारों तरफ भ्रामक जानकारियों की भरमार है, तब इस तरह की पहल मेडिकल साइंस और आम जनता की समझ के बीच के फासले को पाटने में एक मजबूत सेतु का काम करती हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का यह प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र न केवल डॉ. सोलंकी की पेशेवर काबिलियत का लोहा मनवाता है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति उनके निस्वार्थ संकल्प को भी दुनिया के सामने मजबूती से रखता है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता रिश्तेदारों सहित स्थानीय चिकित्सा जगत के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

    • Varnan Live Report.

  • शिक्षा में बोकारो की बड़ी छलांग, कलिंगा इंस्टीट्यूट की तर्ज पर बनेगा राष्ट्रस्तरीय स्कूल; BSL देगा जमीन

    शिक्षा में बोकारो की बड़ी छलांग, कलिंगा इंस्टीट्यूट की तर्ज पर बनेगा राष्ट्रस्तरीय स्कूल; BSL देगा जमीन

    हाई-लेवल मीटिंग में बनी रणनीति, DC और DIC ने मिलाए हाथ

    बोकारो: झारखंड में गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा की मशाल जलाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विशेष निर्देश पर अब बोकारो स्टील सिटी के हृदय स्थल में ओडिशा के विख्यात ‘कलिंगा इंस्टीच्यूट ऑफ सोशल साइंसेस’ भुवनेश्वर की तर्ज पर एक राष्ट्रीय स्तर के भव्य विद्यालय की स्थापना की जाएगी। यह पहल न केवल जिले के शैक्षणिक ढांचे को नई ऊंचाई प्रदान करेगी, बल्कि वंचित और मेधावी छात्रों के लिए सुनहरे भविष्य के द्वार भी खोलेगी।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए सोमवार को बोकारो निवास सभागार में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और बीएसएल प्रबंधन के बीच लंबी चर्चा हुई। बैठक में बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन, केआईआईटी-केआईएसएस के सलाहकार-निदेशक पुनीत प्रधान और डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने परियोजना की रूपरेखा, भूमि की उपलब्धता, आवश्यक आधारभूत संरचना और इसके भविष्य के संचालन से जुड़े हर सूक्ष्म बिंदु पर विस्तार से मंथन किया।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

    बोले डीआई प्रिय रंजन- देंगे पूरा सहयोग

    इस नेक पहल को साकार करने के लिए बीएसएल प्रबंधन ने भी अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। बैठक के दौरान बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन ने विद्यालय की स्थापना के लिए प्रबंधन की ओर से पूर्ण सहयोग की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएसएल प्रशासन बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र में ही 25 से 30 एकड़ भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा, ताकि छात्रों को एक ही परिसर में विश्वस्तरीय शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

    छात्रावास के साथ बनेगा अत्याधुनिक कैंपस

    प्रस्तावित विद्यालय परिसर को आधुनिक तकनीक और संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा। यहां निर्मित होने वाले अत्याधुनिक शैक्षणिक भवनों में स्मार्ट क्लासरूम, उन्नत विज्ञान प्रयोगशालाएं, हाई-टेक कंप्यूटर लैब, डिजिटल लर्निंग सेंटर और एक विशाल पुस्तकालय व शोध-संसाधन केंद्र की परिकल्पना की गई है। इसके साथ ही, दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों के लिए कैंपस के भीतर ही पूरी तरह से सुरक्षित और सुव्यवस्थित छात्रावास भवनों का निर्माण किया जाएगा, जिससे उन्हें घर जैसा माहौल मिल सके।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    फरवरी में भुवनेश्वर जाएगी ‘स्टडी टीम’

    प्रोजेक्ट की गंभीरता और इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और बीएसएल की एक संयुक्त टीम फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में भुवनेश्वर की अध्ययन यात्रा पर जाएगी। यह टीम वहां स्थित केआईएसएस (KISS) के सफल मॉडल, उनकी संचालन व्यवस्था और शैक्षणिक ढांचे का बारीकी से अध्ययन करेगी। इस यात्रा के निष्कर्षों के आधार पर बोकारो में विद्यालय स्थापना की एक ठोस और अचूक कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि इसे राज्य का एक मॉडल स्कूल बनाया जा सके।

    प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

    इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रशासनिक और तकनीकी जगत की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ चास प्रांजल ढ़ांडा, सिविल सर्जन डॉ. एबी प्रसाद, ईडी एचआर राजश्री, सीजीएम नगर प्रशासन सेवा (BSL) कुंदन कुमार, डीइओ जगरनाथ लोहरा, डीएसई अतुल कुमार चौबे और डीपीएम जेएसएलपीएस सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी शामिल थे। बोकारो में इस राष्ट्रीय स्तर के विद्यालय का निर्माण शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े बदलाव का शंखनाद माना जा रहा है।

    • Varnan Live Report.