पेन्टीकॉस्टल में पुलकित जैन रहा टॉपर

दी पेन्टीकॉस्टल एसम्बली स्कूल, सेक्टर-12 के छात्रों ने भी बेहतरीन परीक्षा परिणाम लाने का सिलसिला जारी रखा है। 12वीं की परीक्षा में कुल 203 विद्यार्थी (94 छात्रायें एवं 109 छात्र) नामांकित थे। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 199 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी अंक अर्जित करने में सफल रहे। कुल आठ विद्यार्थी 95 प्रतिशत तथा कुल 46 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने में सफल रहे। 96.4 प्रतिशत अंक लाकर कार्मस संकाय के छात्र पुलकित जैन ने पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया। क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर 95.4 प्रतिशत अंक के साथ सुप्रतिम घोष (कला) तथा 96.2 प्रतिशत अंक लाकर राज बगेरिया (प्योर सांइस) व निलेष कुमार (बायो सांइस) रहे। अपने विद्यालय के अच्छे परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय निदेशक डा.  डी.एन. प्रसाद ने छात्रों को बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्राचार्या रीता प्रसाद ने अपने शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की मेहनत पर गर्व व्यक्त किया।

Comments

Leave a Reply

More posts