चिन्मय विद्यालय के दो शिक्षकों को Best Zonal Teacher Award

संवाददाता
बोकारो। चिन्मय विद्यालय, बोकारो के दो शिक्षकों- संजीव कुमार मिश्रा एवं नेहा सिन्हा को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा सत्र 2018-2019 के लिए झारखंड के बेस्ट जोनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया है। फाउंडेशन ने दोनों शिक्षकों को बच्चों के प्रोत्साहन, कुशल नेतृत्व, उचित मार्गदर्शन के लिए अपने प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा है। शुक्रवार को चिन्मय विद्यालय में आयोजित प्रार्थना-सभा में विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी ने संजीव व नेहा को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। श्री त्रिपाठी ने दोनों शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने के बाद जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। साथ ही समाज को ज्यादा उम्मीदें भी हो जाती हैं। प्राचार्य प्रभारी अशोक कुमार झा ने भी दोनों शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के जनसम्पर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि चिन्मय विद्यालय बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा के विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। साथ ही साइंस ओलयपियड फाउंडेशन भी बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न स्तर पर अलग अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहा है।
– Varnan Live Report.

आपके सुझाव एवं विचारों  का स्वागत है। कृपया अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में टिप्पणी कर दें।

धन्यवाद!

Comments

Leave a Reply

More posts