Author: Varnan Bureau

  • लॉकडाउन में वेदांता इलेक्ट्रोस्टील नहीं करेगी वेतन-कटौती, DC को सहमति पत्र सौंपा

    लॉकडाउन में वेदांता इलेक्ट्रोस्टील नहीं करेगी वेतन-कटौती, DC को सहमति पत्र सौंपा

    बोकारो : लॉकडाउन के दौरान वेदांता इलेक्ट्रोस्टील कंपनी अपने किसी भी कर्मी का न तो वेतन काटेगी और न ही एक भी कर्मचारी को काम से बाहर निकालेगी। इस आशय को लेकर कंपनी के वरीय अधिकारियों ने डीसी मुकेश कुमार को एक सहमति पत्र सौंपा। रविवार को डीसी ने कंपनी के अधिकारियों के साथ गोपनीय शाखा में बैठक की। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

    इसी बीच वेदांता समूह के इलेक्ट्रोस्टील लिमिटेड से आये वरीय अधिकारियों ने डीसी को सहमति पत्र सौंपते हुए भरोसा दिलाया कि लॉकडाउन की अवधि में सभी कर्मियों का वेतन दिया जाएगा। वेतन राशि की न ही कटौती की जाएगी और न ही किन्ही कर्मी को कार्य से हटाया जाएगा। उन्होंने प्लांट के अंदर या कैंपस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी बात कही। मौके पर मुख्य कार्मिक पदाधिकारी एस. वेंकटरमण तथा कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    • Varnan Live Report.
  • धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक है होली : संतोष

    धर्म और सत्य की विजय का प्रतीक है होली : संतोष

    बोकारो। ‘होली न केवल रंग और उमंग का त्योहार है, बल्कि असत्य की सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है।’ यह कहना भाजपा नेता सह समाजसेवी संतोष सिंह का। प्रेस को जारी अपने एक बयान में सतोष ने चास, बोकारो के साथ-साथ समस्त झारखंडवासियों और पूरे देश के लोगों को होली की शुभकामनाएं और बधाई दी।
    उन्होंने कहा कि होली जीवन में खुशियों के सभी रंगों को बिखेरने वाला अद्वितीय पर्व है। यह सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करता है, जिसमें धर्म, संप्रदाय और समाज के सभी तबके के लोग पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हैं। 
    भाजपा के वरिष्ठ नेता 15 सूत्री समिति सदस्य सह राष्ट्रीय जनमंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना ने भी देशवासियों को होली की मुबारकबाद देते हुए सभी को सेफ होली मनाने का संदेश दिया। कहा कि यह पर्व ऊंच-नीच, जात-पात, हर तरह के भेदभाव को दूर करने की प्रेरणा देता है। इन नेताद्वय के अलावा रोहित शारदा और महिला नेता नेहा शर्मा ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

    – Varnan Live Report.

  • बांका के Cyber Criminal Gang ने उड़ाए थे चास BDO के 10 लाख रुपए, हुए गिरफ्तार

    बांका के Cyber Criminal Gang ने उड़ाए थे चास BDO के 10 लाख रुपए, हुए गिरफ्तार

    संवाददाता
    बोकारो। चास बीडीओ संजय शांडिल्य के बैंक खाते से 10 लाख रुपए गायब करने वाले साइबर अपराधियों के गिरोह का उद्भेदन सेक्टर-4 पुलिस ने किया है। गिरोह के दो सरगना बिहार के बांका जिले के चांदन थाना इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तार राजा मुराद और आफताब आलम भी चांदन गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह बांका पुलिस की मदद से इन दाेनाें काे घर से पकड़ा। जबकि इस गिरोह के अन्य सदस्य छापेमारी की सूचना मिलने के बाद इलाके से भाग निकले। दोनों अपराधियों को पुलिस बांका से पकड़कर बोकारो ले आई है, उनसे पुलिस पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। बीडीओ के अकाउंट से उड़ाए गए रुपए का बंटवारा गिरोह के सभी सदस्यों ने आपस में कर लिया था। इस मामले में पुलिस को कई अन्य जानकारियां भी हाथ लगी हैं।
    ठगी के रुपए से खरीदे तनिष्क के गहने
    बीडीओ के अकांउट से उड़ाए गए 10 लाख रुपए में से छह लाख रुपए के आभूषण की खरीदारी अपराधी आफताब आलम ने लखनऊ के तनिष्क ज्वेलर्स से की थी। पुलिस को आफताब के मोबाइल से इसकी डिटेल हाथ लगी है। क्योंकि उसी मोबाइल से जुड़े बैंक अकाउंट से उनलोगों ने तनिष्क को पेमेंट भी किया था। इस कांड में पकड़े गये राजा मुराद के सीम का उपयोग इनलाेगांंे ने किया था। इसलिए पहले पुलिस के हाथ राजा मुराद चढ़ा। उसके बाद एक-एक कर सभी के नाम सामने आते गए।
    खाता बंद होने के झांसे में आ गए थे साहब
    साइबर अपराधियों ने ओयो एप से चास बीडीओ से संजय शांडिल्य से ठगी की थी। साइबर अपराधियों ने बैंक अधिकारी बन जनवरी के प्रथम सप्ताह में फोन किया और कहा कि उनका बैंक अकाउंट बंद होने वाला है। इसलिए ओयो एप डाउनलोड कर उसे भरें। उसके बाद अकाउंट काम करने लगेगा। बीडीओ ने चार दिनों में ओयो एप को डाउनलोड कर भर डाला। उसके बाद ही उनके अकाउंट से दस लाख गायब हो गए। सेक्टर-4 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने अनुसंधान शुरू किया। उसके बाद इनकी गिरफ्तारी हुई। टीम में पुलिस अवर निरीक्षकअनूप कुमार सिंह और रामाकांत गुप्ता थे।
  • जर्जर थाना भवन के स्थानांतरण-आदेश से बूढ़ी जमीन मालकिन में जगी न्याय की आस

    जर्जर थाना भवन के स्थानांतरण-आदेश से बूढ़ी जमीन मालकिन में जगी न्याय की आस

    विशेष संवाददाता
    हजारीबाग : जिले के एसपी मयूर कन्हैया लाल पटेल ने हजारीबाग के मुफस्सिल थाना भवन को स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने अपने आदेश पत्र में उक्त थाना भवन को जर्जर और मरम्मत के लिए अयोग्य बताते हुए थाना भवन और मालखाने को वहां से हटाकर नए भवन में शिफ्ट करने की बात कही है। उपायुक्त, हजारीबाग के पत्रांक 109/सी., दिनांक- 11.01.2020 के संदर्भ में एसपी ने अपने पत्रांक- 51/सा.शा., दिनांक – 17.01.2020 में लिखा है कि इस भवन में जानमाल की संभावित घटना की आशंका के मद्देनजर जल्द से जल्द नए भवन में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। उनके आदेश से एक तरफ जहां जर्जर थाना भवन की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं दूसरी ओर पुराने भवन की जमीन मालिक 75 वर्षीय वृद्धा शकुंतला देवी को भी न्याय मिलने की उम्मीद जग गई है।

    haz sp ka aadesh

    महिला का कहना है कि उनकी पुरखों की जमीन प्रशासन की ओर से हड़प ली गई थी। एसपी के इस आदेश से उसे अपनी जमीन वापस मिल सकेगी। वैसे यह मामला न्यायालय में भी लंबित बताया जा रहा है। हजारीबाग निवासी शकुंतला देवी जैन का कहना है कि वर्ष 1984 में उन्होंने अपने पुरखों की खाली जमीन प्रशासन के आग्रह पर थाना बनाने के लिए किराये पर दी थी। तय मसौदे के अनुसार एक से दो कमरों की पुलिस चौकी की जगह दी गई थी, जिसका किराया दो हजार रूपये तय किया गया था।

    malkhana

    आरोप है कि शकुंतला देवी की जमीन पर 1984 में थाना स्थापित होने के बाद आसपास की उसकी पूरी जमीन अतिक्रमित कर ली गई। शकुंतला ने हर बार कई पुलिस अधीक्षकों के दरवाजे न्याय के लिए खटखटाए। जब न्याय नहीं मिला तो उसने कोर्ट की शरण ली। अब एसपी के आदेश से उसमें न्याय की आस जगी है।

  • भूमि पूजन के साथ बाबानगरी में तेज हुईं ‘महाशिवरात्रि महोत्सव साधना शिविर’ की तैयारियां

    भूमि पूजन के साथ बाबानगरी में तेज हुईं ‘महाशिवरात्रि महोत्सव साधना शिविर’ की तैयारियां

    अध्यात्म के बिना मानव जीवन अधूरा : संतोष

    – Chandra Vijay Prasad “Chandan”
    देवघर।
    अन्तर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार एवं निखिल मंत्र विज्ञान के सौजन्य से आगामी 20 एवं 21 मार्च को बाबा बैद्यनाथ धाम की पावन नगरी देवघर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव साधना शिविर के लिए भूमि पूजन समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। देवघर कालेज के प्रांगण में गणपति व निखिल पूजन सहित वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही शिविर की तैयारियां तेज हो गईं। इस अवसर पर राज्यभर से बड़ी संख्या में निखिल शिष्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान ने आयोजन को लेकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महोत्सव की सफलता में अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मानव जीवन में अध्यात्म का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। इसके बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। आत्मिक व मानसिक शांति के साथ-साथ ईश्वरीय कृपा अध्यात्म के मार्ग पर चलने से ही मिलती है। उन्होंने सनातन वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार में निखिल मंत्र विज्ञान के कार्यों को मील का पत्थर बताया।

    देश-विदेश से हजारों निखिल शिष्य होंगे शामिल

    देवघर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक के प्रणेता पूज्य सद्गुरुदेव परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद जी (डा. नारायण दत्त श्रीमाली) एवं माता भगवती की दिव्य छत्रछाया में पूज्य गुरुदेव श्री नंदकिशोर श्रीमाली जी के सानिध्य में 20 व 21 फरवरी को महाशिवरात्रि साधना महोत्सव का आयोजन होगा। मीडिया प्रभारी विजय कुमार झा के अनुसार शिविर में देश-विदेश से हजारों-हजार की तादाद में निखिल शिष्य भाग लेंगे।

    ये रहे कार्यक्रम में मौजूद

    भूमि पूजन के कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष संतोष पासवान के अलावा वाईएम मूर्ति, अभय वर्मा, अरुण प्रसाद, विजय कुमार साह, रामकेश चौधरी, डॉ. रवि कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, बसन्त गुप्ता, अमर सिंह, डॉ. देवेंद्र प्रसाद, शांतनु सरकार, मनोज कुमार साह, पारस केसरी, नमन पाठक, शशि साह, पंकज साव, विजय प्रसाद शर्मा, सरोज कुमार, रंजन प्रसाद, नागेंद्र गोप, उपेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, उमेश महतो, रोहन महतो, जागेश्वर ठाकुर, ब्रह्मदेव राम गुप्ता सहित टाटानगर, देवघर, दुमका सहित प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में निखिल शिष्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हवन, आरती, शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

    – Varnan Live Report.

  • महाशिवरात्रि साधना महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 10 को भूमि पूजन  में जुटेंगे निखिल शिष्य

    महाशिवरात्रि साधना महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, 10 को भूमि पूजन में जुटेंगे निखिल शिष्य

    संवाददाता
    देवघर/बोकारो :
    अन्तर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार एवं निखिल मंत्र विज्ञान के सौजन्य से आगामी 20 एवं 21 फरवरी को बाबा बैद्यनाथ धाम की पावन नगरी में आयोजित महाशिवरात्रि साधना महोत्सव शिविर में बोकारो सहित आसपास के जिलों से भारी संख्या में निखिल शिष्य भाग लेंगे। देवघर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस शिविर को लेकर संस्था से जुड़े बोकारो के साधक पूरी तैयारी के साथ लगे हैं। शिविर के निमित्त आगामी 10 फरवरी को भूमि पूजन किया जाएगा।

    शिविर के पूर्व इस कार्यक्रम में भी बोकारो, देवघर सहित दुमका, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, रांची व अन्य जिलों के साधक बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे। संस्था की ओर से मीडिया प्रभारी विजय कुमार झा ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि बाबा बैद्यनाथ की पावन भूमि पर सद्गुरुदेव डा. नारायण दत्त श्रीमाली एवं गुरुदेव श्री नंदकिशोर श्रीमाली जी के सानिध्य में इससे पूर्व भी महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन सम्पन्न हो चुके हैं। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य राज्यों के साधकों की टीम पूरी तरह सक्रिय है।

    – Varnan Live Report.

  • गोमिया में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 700 राउंड चली गोली पुलिस की दबिश देख भाग खड़े हुए उग्रवादी

    गोमिया में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 700 राउंड चली गोली पुलिस की दबिश देख भाग खड़े हुए उग्रवादी

    संवाददाता
    गोमिया/बोकारो थर्मल : बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के झुमरा पहाड़ की घनघोर तलहटी रजडेरवा में रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक नक्सली कमांडर मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक गोलीबारी होती रही। सूत्रों के अनुसार इस मुठभेड़ में लगभग 700 चक्र गोलियां चलीं। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। कोयला क्षेत्र के डीआईजी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार घने जंगलों में सर्च अभियान चला रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने की भी खबर है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। डीआईजी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की। मुठभेड़ की सूचना पाकर बोकारो कोयला क्षेत्र के डीआईजी प्रभात कुमार एवं बोकारो एसपी पी मुरुगन भी चतरोचट्टी पहुंचे।
     
    सर्च अभियान के दौरान हुई मुठभेड़
    जानकारी के अनुसार चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के झुमरा घोर तलहटी रजडेरवा में पुलिस सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान पुलिस को जंगल में देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी होती रही। इसी दौरान नक्सली फरार हो गए। बताया जाता है कि जंगल में मुठभेड़ के दौरान लैंड माइंस लगे होने की भी पुलिस को सूचना मिली थी। खोजबीन के क्रम में पुलिस अपने साथ डॉग स्क्वायड भी साथ लेकर चल रही थी। 
     
    सघन छापामारी जारी : एएसपी
    मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक पी. मुरुगन, सीआरपीएफ के अनिल कुमार शेखावत, सीआरपीएफ के अभियान एएसपी उमेश कुमार पहुंचे। अभियान एएसपी उमेश कुमार ने बताया कि नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस सघन छापामारी अभियान चला रखी है। अभियान एएसपी ने बताया कि पुलिस की ओर से करीब 700 राउंड गोली चली।इसमें मोर्टार भी शामिल है। कहा कि जवानों को क्षति पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बम विस्फोट कर हमला करने की भी कोशिश की। लेकिन, दूरी अधिक होने के कारण सभी जवान सुरक्षित रहे। मौके पर चतरोचट्टी थाना प्रभारी मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।
     
    मिथिलेश दस्ते के साथ मुठभेड़
    अभियान एएसपी ने बताया कि सीआरपीएफ के बटालियन छापामारी अभियान के तहत रजडेरवा और चैयाटांड़ के बीच पहुंची तो इनामी नक्सली मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन के दस्ते ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली दागी। पुलिस की ओर से लगातार फायरिंग के बाद वे जंगल की ओर भाग निकले।
     
    नक्सलियों के घायल होने का अनुमान
    इनामी नक्सली मिथिलेश सिंह के दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस के तीन कंपनियों ने मोर्चा संभाल रखा। अभियान एएसपी ने बताया कि पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में नक्सलियों के घायल होने का अनुमान है। ऑपरेशन में कोनार डैम सीआरपीएफ 26 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट पंकज मिश्रा भी उपस्थित थे।
    – Varnan Live Report.
  • दो-टूक : विरोध की आड़ में ये कैसी लंपटगिरी?

    दो-टूक : विरोध की आड़ में ये कैसी लंपटगिरी?

    विजय देव झा
    जहां कहीं भी प्रदर्शन धरना चल रहा हो, डंफा डफली की आवाज आ रही हो समझ जाइये कि यह खास पंथ वाले लोगों के लम्पटों की ओर से प्रायोजित है। प्रदर्शन की भीड़ में आप इन्हें तुरंत पहचान ले सकते हैं। ये विशेष प्रकार का ध्वनि निकालते हैं और विशेष प्रकार की हरकतें करते हैं जो इनकी वेषभूषा से मैच करता है। मैंने भी जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एजेकेएमआरसी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की थी। हरेक तीन चार दिन पर कुछ लड़के जुलूस में शामिल होने का आमंत्रण ले कर आते थे। आज इजरायल के द्वारा फिलिस्तीन के मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन करना है। कल अमेरिका के विरुद्ध प्रदर्शन करना है। मैंने कभी यह नहीं सुना कि इन लोगों ने कश्मीर से भागने पर मजबूर हुए हिंदुओं के समर्थन में कोई जुलूस निकाला हो। तो हम लोग इधर पढ़ने आये हैं या जुलूस नारेबाजी करने। मैं कभी किसी जुलूस जलसा प्रदर्शन का हिस्सा नहीं रहा। एजेएमसीआरसी में मेरी शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। मैं एजेकेएमआरसी जैसे बेहतर संस्थान में इस उम्मीद से आया था कि मैं यहां आकर कुछ पढ़ सकूं, सीख सकूँ। मैंने अपने इस संस्थान के पुस्तकालय और आधुनिक जनसंचार सामग्री और सुविधाओं का बेहतर इस्तेमाल किया, क्योंकि मेरे ऊपर एक बोझ था कि बाबूजी ने मेरे एडमिशन के लिए अपनी बचत पूंजी दे दी थी।
    दरअसल, भारत के कुछ विश्वविद्यालयों पर एक खास किस्म का ठप्पा पड़ चुका है और उस विश्वविद्यालय के अधिकांश छात्र और संकाय किस विशेष प्रकार की राजनीतिक ध्वनि निकालेंगे यह प्रेडिक्टेबस होता है। ये दरअसल यह खास राजनीतिक विचारधाराओं के मर्सीनरीज होते हैं। वे आज भी उसी गलतफहमी में जी रहे हैं कि इन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लड़के-लड़कियों को उकसाकर उपद्रव पैदा करवा कर वह आसमान गिरा देंगें, हवा की गति और दिशा तक बदल देंगें। आपसे पत्ता तक न हिलेगा और आप…! अगर यह सरकार फासीवादी है तो आप लोग भी खुलेआम क्रिप्टो जेहादी हैं! समय बदल रहा है हिंदुस्तान के लोग अब कौए के पीछे नहीं दौड़ते हैं। प्रदर्शन के नाम पर हिंसा करिएगा तो पुलिस आपसे शास्त्रार्थ नहीं करेगी, वह आपको अपने शस्त्र से कूट देगी। विक्टिमहुड प्ले करने के लिए फोटो मत शेयर कीजिये और पुलिसिया अत्याचार वाली बासी कहानियां मत सुनाइये, क्योंकि आपलोगों ने भी मौलिक अधिकारों और लोकतंत्र को महतोजी का दलान बना रखा है।
    जो ट्रेन और बसें जला रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि आजादी से अब तक 72 साल बीत गए हैं। वह दूसरा जमाना था हिंसा का सीधा हिसाब-किताब था, अब वह डायरेक्ट वर्ब का जमाना नहीं रहा।
    आप धर्मनिरपेक्षतावाद की आड़ में कम्युनलिज्म का खेल भले ही खेलें, लेकिन आमजन आज भी संकोच का अनुभव करता है कि लोग उसे दक्षिणपंथी कहें। आपने लोगों के इस संकोच को तोड़ने की अथक मेहनत की और कर रहे हैं।
    आप एक के बाद एक नैरेटिव गढ़ रहे हैं और वह एक के बाद एक टूट रहे हैं। आपको धर्मनिरपेक्ष नहीं माना जाता है आपको हिन्दूविरोधी माना जाता है। चूंकि आप विरोध में पागल से चुके हैं आपको पता नहीं चल रहा है कि संघ और भाजपा के तथाकथित फासीवाद का आपका विरोध किस रास्ते चल पड़ा है। एक संप्रदाय विशेष का वोट आप तो उन्हें डरा-डरा कर लेते रहे कि हमें वोट करो वरना फलां पार्टी आ जाएगी। खा तो आप रहे हैं इस कौम को कुरान के साथ विज्ञान नहीं पढ़ने दिया। तालीम दी तो वो भी मजहबी, पुनर्जागरण और सुधार की जगह आप जिहाद समझाते रहे।
    देश बंटवारे के समय आपने हिन्दुओं से उनका मत पूछा था कि वह कहां रहना चाहते हैं? जिस बाबा साहेब के संविधान की आप रोज दुहाई देते रहते हैं उन्होंने ट्रांसफर आॅफ पॉपुलेशन पर क्या कहा था?
    आपके मुंह पर खान अब्दुल गफ्फार खान ने आरोप लगाया था कि आप लोग बंटवारे के नाम पर उन्हें भेड़िये के सामने धकेल रहे हैं। आजादी के करीब दो दशक बाद खान अब्दुल गफ्फार खान जब पाकिस्तान की नजरबंदी से छूटे तब वह भारत भ्रमण पर आए थे। दरभंगा के लहेरियासराय पोलो ग्राउंड में उनकी सभा हुई थी। उस बूढ़े ने टूटी-फूटी हिन्दी में अपनी व्यथा बतायी थी। आप देश में साम्यवाद तो स्थापित नहीं कर पाए, लेकिन देश को इजरायल जरूर बना देंगें। मस्त रहिये!

    (लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और ये इनके निजी विचार हैं।)

  • 2019 : मिथिला मैथिली कें उम्मेदक किरण नहि

    2019 : मिथिला मैथिली कें उम्मेदक किरण नहि

    -:प्रवीण झा :-
    अफसोस, जे साल 2019 सेहो मिथिला मैथिली के कुनो बेस नमहर उम्मेदक किरण नै देखौलक। किछु विषय पर अपन बात रखबाक कोशिश केलहुं-

    मिथिला आंदोलन : अहि साल नै त कोनो संगठन नव आस जगौलक आ’ नहिएं मिथिला-मैथिली के बात कोनो स्तर पर मुख्य मुद्दा बनि सकल। किछु मैथिल लोकसभा चुनाव में भाग लेला मुदा सहयोग आ’ एकजुटता के अभाव में लड़ि नहि सकलाह। राज्यक मांग वता संस्था सब कहूं भुतला गेलाह, संगहि स्टूडेंट यूनियन अपना मूल उद्देश्य के बिसरि स्वार्थ निहित मार्गदर्शन में पड़ि के अवनति के रस्ता पर अहि। आपसी कलह आ’ जल्दी नेता बनबाक ललक सम्बन्धी चेतावनी पछिलो साल देने रहियनि, मुदा हम महत्वपूर्ण नै। स्टूडेंट यूनियन के मात्र 5% सदस्य यूनियनक उद्देश्य पर कायम छथि…. विशेष गप्प सं लोक परिचिते छैथ।

    साहित्य : मिथिला में साहित्य के नाम पर ई साल अवनति के मिसाल रहत। संभवत: मिथिला में नब साहित्य साहित्य कम, पुरस्कार आ’ सम्मान लेल अपना कें मजबूत करैत घोषणापत्र बेसी बुझना जाइत अछि। देख रहल छी जे एत्तेक घटिया स्तरक नब साहित्य छापल जा रहल अछि जे पाठक एकरे मैथिली साहित्य मानि किछु प्रतिशत उपलब्ध नीक साहित्य सेहो नै पढ़ि रहल छथि। ई परिपाटि रुकनाय अत्यावश्यक अछि। आब ओ समय आबि गेल छैक जखन क्वांटिटी के छोड़ि क्वालिटी पर ध्यान देनाई जरूरी छैक। अहि कार्य में लेखक, संपादक, प्रकाशक आ’ पाठक के सहयोग अवश्यम्भावी टा अहिये, लेखक के जिम्मेवारी सब सं बेसी…. फेसबुक पर किछु लाइक के आधार पर अपना अधखिज्जू रचना के कालजयी मानि प्रकाशक लग नै दौगी। किछु युवा नि:संदेह बहुत नीक लिखि रहलाह… अहि ठाम किनको नाम लेब उचित नै, मुदा किछु छथि जिनका पर ध्यान रहैत अछि। भगवान हिनका सबके नमहर आयोजक आ’ प्रकाशक सब सं बचाबथि आ’ हिनका कात केनिहार सब सं लड़बाक शक्ति सेहो प्रदान करथि से कामना।
    एकटा बात स्पष्ट क’ दी जे कविता पाठ/कवि गोष्ठी आदि के हम साहित्य नै मानैत छियैक। हमरा हिसाबे कवि गोष्ठी संघक शाखा सन विचारक आदान-प्रदान, भेंटघांट आ’ ओहि सब सं ऊपर अपना आ’अपना संस्कृति के जिबैत रखबाक के जंत्र थिक। मैथिली साहित्य में गुटबाजी पुरान बात छी। एकरा बदौलति कतेक अधखिज्जू रचनाकार जिबते पूजनीय भ’ गेला आ’ एकरा अभाव में कतेक के लोक मरणोपरांत चिन्हलक। गुटबाजी के परिणामवश समालोचना सेहो प्रभावित रहल। ई हमर निजी विचार, जे आजुक समय में गुटबाजी कम अहि आ’ निष्पक्ष समालोचना द्वारा नब लेखक के मांजल जा सकैत अछि।

    आयोजन : कखनो महाकवि विद्यापति जीक नाम पर, त’ कखनो बाबा नागार्जुनक स्मृति में जेहन आयोजन सभ 2019 में भेल, अफसोस सबकें सब मिथिला-मैथिली के लिए निरर्थक आ’ जमीनी हकीकत से कोसों दूर… किनको नेता बनबै के उत्सव वा फेर अपना के नेता घोषित करबाक उत्सव मात्र। किछु आयोजन नशा आ’ खाय लेल प्रसिद्धि पओलक त’ किछ प्लेट के हिसाब में गड़बड़ी लेल। एतबा नै आब त’ दू नंबर के पाय मैनेज करबा लेल आ’ बैलेंस बढ़ेबाक लेल सेहो आयोजन होईत छैक। अहि में ओहि आयोजकक प्रयास प्रशंसनीय जे सम्मान लेल रेट लिस्ट पहिने जारी क’ दैत छथिन। बहुत ध्यान दउगेला पर कोशी विमर्श, नागार्जुन स्मृति पर्व थोड़ेक आशा जगबैत अछि मुदा सर्वश्रेष्ठ प्रयास के हकदार छथि मधुबनी लिटरेचर फेस्टिवल के आयोजन आ’ आयोजक सब। सम्मान, विद्यापति, कवि गोष्ठी आ’ नेता बनबैक धंधा सं अलग ई आयोजन विशुद्ध मिथिला-मैथिली से जुड़ल अपना में गाम घर के समेटने आ सबके अप्पन आयोजन महसूस करबाक मौका दैत अछि।

    विकास : मिथिला उपेक्षित रहल अहि बात के कम से कम एक करोड़ बेर कहि चुकल होयब सब गोटे मुदा सुफल भेटब दिल्ली दूर सन। नहिएं एम्स, न कुनो इंजीनियरिंग कॉलेज आ नहिए एयरपोर्ट। ई सब त दूरक गप स्वास्थय व्यवस्था पहिने सौं और बेसी लचर, मुजफ्फरपुर में 200 बेड के अस्पताल बनबाक गप सेहो गायब आ’ रेल यातयात सेहो ओहिना जंगली सन। न कोनो क्रन्तिकारी विधायक, सांसद आ’ नहिएं कोनो नब आस। बाढ़ि के बांध फेर बाढ़िये लग बान्हल जायत। मुदा हमरा जनतबे मिथिला में पिछड़ल विकास लेल सरकार आ’ कोनो जन प्रतिनिधि से बेसी जन जागृति के अभाव सब सं बड़का कारण। लोक एखनहुं नेता आ’ अधिकारी के संपर्क मात्र सं तृप्त भ’ जाइत छथि। लोक नेता संगे फोटो खिंचा कें सबटा बिसरि जाइत छथि। जा धरि हम आहां सवाल नै पूछबेक ता’ किछ नीक सोचनाइयो पाप। हम सब राजनैतिक शक्ति के आगी डिमांडिंग नै छी, हमरा-आहा के डिमांड में एकमुश्त प्रयासक अभाव सेहो।

    राजनीति : राज्य स्तर पर मिथिला के एखनहुं नेता केर अभाव अहि। ओ चाहे कोनो दल होइक, किनके मोन में प्राथमिकता मिथिला नै बल्कि स्वयं के कैरियर छन्हि। सबटा एमएलसी, विधायक वा’ सांसद मात्र अपना आका सबहक आगां नांगरि डोलबय में माहिर। दिल्ली में मिथिला के हजारों नेता छथि मुदा सब मिथिला-मैथिली मात्र कोनो पद लेल क’ रहलाह। किनको न मिथिला सं मतलब आ’ नहिएं समाजक नीक सौं। गाम घर सं आयल मैथिल एखनहुं कोनो पैरवी लेल ओहिना बौआइत छथि। दुर्भाग्य जे मिथिला सं दिल्ली धरि एक्कहु टा नेता सम्भावना जगबैत नै देखाय पड़लाह 2019 में।
    (लेखक स्वतंत्र विचारक व समीक्षक छथि।)

  • … और हेमंत बने झारखंड के सरताज

    … और हेमंत बने झारखंड के सरताज

    विशेष संवाददाता
    रांची :
    झारखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन की ताजपोशी हो गई और इसके साथ ही वह सूबे के सरताज बन गए। हेमंत ने राज्य के11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ सत्ता संभाल ली। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। हेमंत के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व लोहरदगा से विधायक रामेश्वर उरांव, पाकुड़ से विधायक व कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और चतरा से राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह मोरहाबादी मैदान में हुआ। इस ऐतिहासिक पल के राहुल गांधी व ममता बनर्जी सहित कई बड़े नेता गवाह बने। समारोह में हेमंत सोेरेन के पिता शिबू सोरेन, माता रूपी सोरेन व पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,बाबूलाल मरांडी व मधु कोड़ा भी उपस्थित थे। हेमंत सहित सभी बड़े नेताओं के समारोह स्थल पहुंचने पर उनका झारखंडी संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया गया।

    पिता का आशीर्वाद ले खुद ड्राइव कर पहुंचे
    शपथ ग्रहण से पहले हेमंत ने अपने पिता झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से आर्शीवाद लिया। अपने आवास से हेमंत सोरेन खुद कार ड्राइव कर शिबू सोरेन के आवास पहुंचे थे। इसके बाद वहां से समारोह स्थल के लिए रवाना हुए। हेमंत 1. 45 बजे मंच पर पहुंचे। वहां उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही मोरहाबादी मैदान में मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। समारोह के दौरान पूरा मोरहाबादी परिसर ढोल नगाड़ों की थाप पर गूंजता रहा। हेमंत ने जैसे ही शपथ ली कार्यकर्ताओं ने उत्साहित होकर गगनभेदी नारे लगाये।

    झारखंडी शैली में सजा रहा मैदान
    शपथ ग्रहण समारोह के लिए मोरहाबादी मैदान को झारखंडी शैली में सजाया गया था। झारखंड की कोहबर कला के अलावा कला संस्कृति को प्रमुखता से दर्शाया गया था। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरे राज्य में लोगों का उत्साह चरम पर रहा। मोरहाबादी स्थित कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी इस समारोह के साक्षी बने।

    प्रोजेक्ट भवन में अधिकारियों व कर्मियों ने किया स्वागत
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ लेने के बाद प्रोजेक्ट भवन मंत्रालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व श्री सोरेन मुख्यमंत्री कार्यालय को नमन कर सीएम की कुर्सी पर आसीन हुए। मुख्यमंत्री से मंत्रिमंडल के सदस्य मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव एवं सत्यानंद भोक्ता ने मुलाकात की। झारखंड मंत्रालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन का मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी व कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह ने पुस्तक भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी, पदाधिकारी व कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्र का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    दूसरी बार हेमंत को मिली कमान
    हेमंत सोरेन ने दूसरी बार मुख्यमंत्री बन इस प्रदेश की कमान संभाली है। इससे पहले वर्ष 2013 के जुलाई महीने में उन्होंने सीएम पद की शपथ ली थी। 2013 में झामुमो, कांग्रेस और राजद ने साथ मिलकर सरकार बनायी थी। हालांकि, यह सरकार 01 साल 05 महीने व 15 दिन तक ही चली थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन ने 81 सीटों वाली विधानसभा में 47 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें झामुमो को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को 01 सीट पर जीत हासिल हुई। वहीं झाविमो के तीन , एनसीपी और सीपीआइ एमएएल के 1-1 विधायकों ने जीत हासिल की और गठबंधन को ही अपना समर्थन दिया है।

    सभी को साथ ले राज्य को देंगे नई ऊंचाई : सोरेन
    हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को साथ चल कर झारखंड को नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। हमारी सरकार सभी वर्गों और समुदायों के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी। राज्य में अमन, चैन, शांति और समृद्धि का नया दौर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि आपकी आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने की दिशा में नई सरकार सदैव कार्य करेगी। हेमंत ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए लोगों के प्रति आभार जताया और कहा कि आप इस समारोह के साक्षी बने यह राज्य के लिए बहुत ही गौरवशाली क्षण रहा।

    पहली ही बैठक में लिए कई बड़े फैसले
    हेमंत सरकार ने कैबिनेट की पहली ही बैठक में कई अहम फैसले लेकर सूबे में चर्चा का माहौल गर्म कर दिया। कैबिनेट ने राज्य में सीएनटी, एसपीटी एक्ट तथा पत्थलगड़ी को लेकर हुए मुकदमे वापस लेने का निर्णय लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में ऐसे 10 हजार लोग हैं, जिनके विरूद्ध सीएनटी, एसपीटी और पत्थलगड़ी विवाद को लेकर विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। कैबिनेट की बैठक में नौ प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट की बैठक में सभी जिले के उपायुक्तों को प्रखंड और पंचायतों में शिविर लगाकर आगनबाड़ी सेविका, पारा शिक्षकों, सहायिका और विभिन्न पेंशनभोगियों के बकाये राशि का भुगतान करने का फैसला लिया गया। सभी उपायुक्तों और नगर आयुक्तों को संबंधित जिलों में गरीबों को कंबल और ऊनी टोपी के वितरण का निर्णय लिया गया तथा झारखंड के प्रतीक चिह्न में संशोधन करते हुए इसे राज्य की संस्कृति और परंपरा के अनुसार करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित करने का फैसला लिया गया।

    – Varnan Live Report.