भूमि पूजन के साथ बाबानगरी में तेज हुईं ‘महाशिवरात्रि महोत्सव साधना शिविर’ की तैयारियां

अध्यात्म के बिना मानव जीवन अधूरा : संतोष

– Chandra Vijay Prasad “Chandan”
देवघर।
अन्तर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार एवं निखिल मंत्र विज्ञान के सौजन्य से आगामी 20 एवं 21 मार्च को बाबा बैद्यनाथ धाम की पावन नगरी देवघर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव साधना शिविर के लिए भूमि पूजन समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। देवघर कालेज के प्रांगण में गणपति व निखिल पूजन सहित वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही शिविर की तैयारियां तेज हो गईं। इस अवसर पर राज्यभर से बड़ी संख्या में निखिल शिष्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान ने आयोजन को लेकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महोत्सव की सफलता में अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मानव जीवन में अध्यात्म का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। इसके बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। आत्मिक व मानसिक शांति के साथ-साथ ईश्वरीय कृपा अध्यात्म के मार्ग पर चलने से ही मिलती है। उन्होंने सनातन वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार में निखिल मंत्र विज्ञान के कार्यों को मील का पत्थर बताया।

देश-विदेश से हजारों निखिल शिष्य होंगे शामिल

देवघर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक के प्रणेता पूज्य सद्गुरुदेव परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद जी (डा. नारायण दत्त श्रीमाली) एवं माता भगवती की दिव्य छत्रछाया में पूज्य गुरुदेव श्री नंदकिशोर श्रीमाली जी के सानिध्य में 20 व 21 फरवरी को महाशिवरात्रि साधना महोत्सव का आयोजन होगा। मीडिया प्रभारी विजय कुमार झा के अनुसार शिविर में देश-विदेश से हजारों-हजार की तादाद में निखिल शिष्य भाग लेंगे।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद

भूमि पूजन के कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष संतोष पासवान के अलावा वाईएम मूर्ति, अभय वर्मा, अरुण प्रसाद, विजय कुमार साह, रामकेश चौधरी, डॉ. रवि कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, बसन्त गुप्ता, अमर सिंह, डॉ. देवेंद्र प्रसाद, शांतनु सरकार, मनोज कुमार साह, पारस केसरी, नमन पाठक, शशि साह, पंकज साव, विजय प्रसाद शर्मा, सरोज कुमार, रंजन प्रसाद, नागेंद्र गोप, उपेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, उमेश महतो, रोहन महतो, जागेश्वर ठाकुर, ब्रह्मदेव राम गुप्ता सहित टाटानगर, देवघर, दुमका सहित प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में निखिल शिष्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हवन, आरती, शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

– Varnan Live Report.

Comments

Leave a Reply

More posts