कोरोना से जंग में बड़ी जीत, एक साथ 29 लोग स्वस्थ हो लौटे; पर अब भी 58 केस एक्टिव

बोकारो। कोरोना महामारी से चल रही जंग के बीच बोकारो में बुधवार को एक बड़ी फतह मिली। एक साथ 29 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। ये लोग बीते 9 जुलाई को पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें ज्यादातर चास के एक निजी नर्सिंग होम व अन्य इलाकों के लोग शामिल थे। कई महिलाएं भी इनमें थीं। कोई अकेले तो कोई दुधमुंहे बच्चे साथ आज खुशी-खुशी कोरोना को मात दे घर लौट गए।

IMG-20200722-WA0005

उपायुक्त राजेश सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक, बीजीएच निदेशक प्रभारी डॉ. एके सिंह, एसडीओ शशिप्रकाश सिंह समेत उपस्थित तमाम अधिकारियों एवं कर्मियों ने ताली बजाकर उन्हें मेडिकल किट और फूल देकर विदा किया।

IMG-20200722-WA0004

विदा होने वाले सभी मरीजों को सचेत रहने के साथ साथ आस पड़ोस को भी जागरूक रखने का डीसी ने संदेश दिया। सभी 14 दिन तक होम क्वारेंटाइन में रहेंगे। उपायुक्त ने इतनी संख्या में लोगों का स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटने पर प्रसन्नता जाहिर की है। इसके साथ ही अब जिलेभर में कुल 58 एक्टिव केस रह गए हैं। मंगलवार को भी 10 साल के एक बच्चा समेत दो लोग स्वस्थ हो घर लौटे थे, जबकि उसी दिन आठ और नए पॉजिटिव मामले सामने आए थे।

  • Varnan Live Report.

Comments

Leave a Reply

More posts