लोहरदगा में सुरक्षाबल के साथ मुठभेड़, 5 लाख के ईनामी दो नक्सलियों को लगी गोली, पकड़े गए

दोनों ओर से फायरिंग, एक के मारे जाने की खबर

देवेन्द्र शर्मा
रांची : पिछले कुछ समय से झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के सयुंक्त अभियान का असर नक्सली पर भारी पडता जा रहा है। गुरुवार तड़के नक्सलियों के खिलाफ अभियान में लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोहरदगा पुलिस का भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के रविंद्र गंझू के दस्ते के साथ गुरुवार सबेरे सीधा आमना सामना हो गया। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ की घटना में पुलिस ने पांच लाख के इनामी दो नक्सलियों को धर दबोचा है। इनके पास से ढेर सारे हथियार भी बरामद किये गए हैं। पकड़े गए दो नक्सलियों में एक नक्सली को गोली भी लगी है। पुलिस ने किसी नक्सली के मरने की पुष्टि नही की है, पर लोगो ने कहा है कि एक नक्सली पुलिस की गोली से मरा है। पुलिस की टीम को गुप्त सूचना पर यह सफलता मिली है। लंबे समय के बाद लोहरदगा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को इतनी बड़ी सफलता मिली है।

लोहरदगा में पिछले दिनों 15 लाख ईनामी माओवादी कमांडर अमन गंझू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। अभियान की तेजी के कारण और सुरक्षाबलों की सक्रियता से भागते फिर रहे नक्सली ने आत्मसमर्पण का रास्ता चुनना आरम्भ कर दिया है। नक्‍सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों के साथ गुरुवार अहले सुबह नक्सलियों का आमना सामना हुआ। दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। नक्सली टोली की संख्या कम थी। पुलिस और सीआरपीएफ ने उन्हें पहले जिन्दा पकड़ने की योजना बनाई, परन्तु नक्सलियों ने बिखरकर पीछे भागना आरम्भ कर दिया।

रिपोर्ट के अनुसार एक नक्सली मुठभेड में मारा गया है और दो को पुलिस ने घायलावस्था में पकड़ा। पुलिस ने जिन्हें पकड़ा है, उन दोनों नक्सलियों पर पांच लाख का ईनाम धारित है। पकड़े गए नक्सलियों में एक चंद्रभान पाहन और दूसरा गोविंद बिरिजिया शामिल हैं। पकड़े गए दोनों नक्सली भाकपा माओवादी संगठन के सब जोनल कमांडर हैं। सीआरपीएफ 158 बटालियन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लोहरदगा पुलिस को यह सफलता मिली है। नक्‍सली कांडों में जेल की हवा खा चुके रामचंद्र गांव के सबसे बड़े किसान बताये जाते हैं। जैसा कि बताया गया है।अभियान में पुलिस ने दो नक्‍सलियों को धर दबोचा है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने अहले सुबह 3:00 बजे नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था, जिसके बाद कोरगो के जंगल में पुलिस का सामना नक्सलियों की टीम से अहले सुबह के 6:30 हो गया, जिसमें पुलिस ने दो नक्सलियों को धर दबोचा। इसी में एक मारा गया और दो नक्सली को गोली भी लगी है। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने अभी भी अभियान को जारी रखा है। पुलिस से बचकर भागने में 1 करोड़ के इनामी नक्सलियों में मिसिर बेसरा व अनल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टोंटो के जंगलों में घुसी है। 400 जवानों द्वारा इन्‍हें ढूंढ़ना चुनौती है। क्योंकि जंगल घने होने के साथ साथ पठारी भी है। रांची से भी विशेष टीम जा रही है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक घटना पर लगातार जिले के कप्तान से सम्पर्क में हैं।

– Varnan Live Report.

Comments

Leave a Reply

More posts