बाल्टी में भर रखा था एक करोड़ का अफीम, 13 लाख कैश भी बरामद

हजारीबाग पुलिस ने घोलटावीर टोला में छापेमारी में पाई कामयाबी

रांची/ हजारीबाग। पुलिस को बड़ी सफलता मिली
है। पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर अफीम की बड़ा खेप बरामद किया है। लगभग 1 करोड़ रुपये की अफीम और 13 लाख रुपये नकद बरामद किया है। कुछ दिनों पहले ही हजारीबाग बाजार के समीप से एक तस्कर को भारी मात्रा में अफीम के साथ पकड़ा था। हजारीबाग एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि केरेडारी थाना अंतर्गत अफीम का गोरखधंधा चल रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए घोलटावीर टोला अंतर्गत कामेश्वर साहू के घर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से प्लास्टिक के 30 लीटर वाली बाल्टी में 19 किलो 400 ग्राम अफीम और दूसरे कमरे में 13 लाख रुपया कैश बरामद किया है।

हजारीबाग, चतरा के चप्पे-चप्पे में अफीम तस्कर इसकी खेती में लगे हुए हैं। सम्बन्धित क्षेत्र के थाना को मिलाकर इनका कारोबार चल रहा है। झारखंड के अफीम देश के कोने में भेजा ही जाता है। इनकी मांग अफगानिस्तान में भी होती है। झारखंड का शायद ही कोई जिला बचा है, जहां अफीम की खेती नही होती है। हजारीबाग, चतरा और खूंटी में इसकी पैदावार जोरों पर चल रही है। तस्कर भी इसे लेकर राज्य से निकलकर बाहर के बाजार में बेच रहे हैं।

– Varnan Live Report.

Comments

Leave a Reply

More posts