Tag: featured

shows on the Top dynamic slider

  • DMFT ‘महाघोटाला’… बोकारो में फूटा एक और भ्रष्टाचार बम, बोले बाबूलाल- सीएम की तिजोरी में गया पैसा

    DMFT ‘महाघोटाला’… बोकारो में फूटा एक और भ्रष्टाचार बम, बोले बाबूलाल- सीएम की तिजोरी में गया पैसा

    पूर्व DC पर लगे गंभीर आरोप, विपक्ष ने की CBI जांच की मांग, आंदोलन की भी चेतावनी, जानिए पूरा मामला…

    संवाददाता
    रांची/बोकारो।
    बोकारो में भ्रष्टाचार का एक और बम फूटा है! झारखंड की इस्पातनगरी बोकारो में एक नया और सनसनीखेज घोटाला सामने आया है, जिसने पूरे राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। यह घोटाला जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के सैकड़ों करोड़ रुपये के फंड में हुआ है और इसके केंद्र में हैं बोकारो की तत्कालीन उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, DMFT विजया जाधव नारायण राव। उन पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी खजाने की राशि को अपने चहेते ठेकेदारों और एजेंसियों पर लुटाने का आरोप लगा है। इस मामले का खुलासा RTI कार्यकर्ता राज कुमार द्वारा मिली जानकारी के बाद हुआ, जिसके आधार पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को विस्तृत शिकायत भेजी गई है।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    इस बीच सोमवार को इस मामले में सियासत की भी इंट्री हो गई। इस मामले के सामने आने के बाद झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे एक गंभीर मुद्दा बताते हुए मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इतनी बड़ी वित्तीय गड़बड़ी मुख्यमंत्री के संज्ञान में ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि यह गरीबों और बच्चों का पैसा है, जिसे अधिकारियों और मुख्यमंत्री की मिलीभगत से लूटा गया है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    रांची बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में इस गड़बड़ी का खुलासा करते हुए श्री मरांडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों और मुख्यमंत्री की मिलीभगत से इतना बड़ा घोटाला हुआ है। जिसमें निश्चित रूप से इस लूट का पैसा सीएम की तिजोरी में गया होगा। मुख्यमंत्री ने डीएमएफटी फंड को एटीएम समझ लिया और अधिकारियों के जरिए वह पैसा निकलवाते रहे। इसीलिए हम मांग करते हैं कि इसकी जांच CBI से कराई जाए, तभी पूरे मामले का उद्भेदन हो सकेगा। मरांडी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जांच नहीं हुई, तो बीजेपी इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े

    घोटाले की परतें : मनमानी टेंडरिंग से लेकर फर्जीवाड़े तक

    इस घोटाले में कई चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आई हैं। पूर्व उपायुक्त पर आरोप है कि उन्होंने DMFT की प्रबंधकीय समिति की बैठक और मंजूरी के बिना ही मनमाने ढंग से टेंडर जारी किए। वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के बीच 631 करोड़ रुपये के टेंडर आवंटित किए गए।

    • शॉर्ट टेंडर नोटिस: टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता को ताक पर रखकर, जान-बूझकर ‘शॉर्ट टेंडर नोटिस’ निकाले गए। इससे सिर्फ चुनिंदा और चहेती एजेंसियों को ही टेंडर में भाग लेने का मौका मिला।
    • बाहरी एजेंसियों को फायदा: स्थानीय एजेंसियों को दरकिनार करते हुए, लगभग सभी बड़े काम बाहर की एजेंसियों को दिए गए।
    • चुनिंदा 17 एजेंसियां: इनमें से 17 प्राइवेट एजेंसियों को अकेले 444 करोड़ रुपये से ज्यादा के टेंडर दिए गए। नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया, लि., रांची और सम्सकारा, रांची जैसी एजेंसियों को करोड़ों का भुगतान किया गया।
    • कीमतों में भारी हेरफेर: 700% से 2000% तक की लूट!
      घोटाले का एक और चौंकाने वाला पहलू है, सामानों की खरीद में भारी भ्रष्टाचार।
    • जनरेटर घोटाला: एक ही एजेंसी को एक ही वित्तीय वर्ष में जनरेटर आपूर्ति के लिए दो अलग-अलग दरों पर कार्यादेश दिया गया। पहले 7.97 लाख रुपये का जनरेटर कुछ ही समय बाद 12.28 लाख रुपये में खरीदा गया, जिससे करोड़ों की धांधली हुई।
    • आंगनबाड़ी की किताबें: बच्चों के लिए खरीदी गई किताबें निजी स्कूलों की किताबों से भी कई गुना महंगी थीं। 400 रुपये प्रति पुस्तक की दर से किताबें खरीदी गईं, जबकि बाजार में उनकी कीमत कहीं कम थी।
    • सोलर लिफ्ट इरिगेशन: सोलर लिफ्ट इरिगेशन यूनिट जिसकी बाजार में कीमत मात्र 1.5 से 2 लाख रुपये है, उसे 6.92 लाख रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदा गया।
    • फर्जी कागजात और फर्जी बैठकें: लूट का फुलप्रूफ प्लान!
      आरोप है कि इस महाघोटाले को अंजाम देने के लिए सरकारी प्रक्रियाओं को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया।
    • फर्जी बैठकें: शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन उपायुक्त ने DMFT की प्रबंधकीय समिति की फर्जी बैठकों का हवाला देकर दस्तावेज तैयार किए। कहा गया है कि अधिकारियों पर दबाव डालकर मिनट्स ऑफ मीटिंग पर हस्ताक्षर करवाए गए।
    • बिना काम के भुगतान: कई मामलों में एजेंसियों को बिना काम किए या अधूरा काम करने पर भी पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया।
    • पेंडिंग बिलों का निपटारा: वर्षों से लंबित करोड़ों की राशि को भी बिना किसी मंजूरी के जल्दबाजी में चुका दिया गया।

    शिक्षा के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा, अधिकारी के पति की कोचिंग पर खूब मेहरबानी

    DMFT फंड का दुरुपयोग सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर में ही नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हुआ। ट्रेनिंग, प्लेसमेंट और कोचिंग प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों पर 1,07,483 रुपये प्रति छात्र की दर से खर्च किया गया, जो देश के नामी-गिरामी कोचिंग संस्थानों की फीस से भी कहीं ज्यादा है। ‘करियर प्लस एजुकेशनल सोसाइटी’ को 9.15 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, लेकिन अब वहां क्लास नहीं चल रही है। सूत्र बताते हैं कि पूरे साल में मात्र 30 बच्चों ने ही पढ़ाई की, फिर भी 9 करोड़ से ज्यादा खर्च हुए।

    – अधिकारी के रिश्तेदार की कोचिंग: सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस कोचिंग का उद्घाटन तत्कालीन डीसी विजया जाधव ने किया था, वह कथित तौर पर एक अन्य पूर्व अधिकारी के पति द्वारा चलाई जाती है, जो डीसी के काफी करीब थीं। उक्त महिला अधिकारी यहां सीओ से लेकर वरिष्ठ पद तक आसीन रह चुकी है। आश्चर्य इस बात का है कि जिस दिन उस कोचिंग का उद्घाटन हुआ, वह महिला अधिकारी अपने ही पति के कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं।

    इधर, पूर्व DC ने आरोपों को बताया निराधार

    दूसरी तरफ, आरोपों से घिरी पूर्व उपायुक्त विजया जाधव नारायण राव ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा है कि सारे काम नियमानुसार किए गए हैं और किसी को लाभ पहुंचाने के लिए काम नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन के किसी अधिकारी का कोई रिश्तेदार नहीं है।

    बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सरकार इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई करती है, या यह भी सिर्फ एक और जांच की फाइल बनकर रह जाएगी। क्या CBI जांच होगी, और क्या इस महाघोटाले के असली गुनहगारों का पर्दाफाश होगा?

    • Varnan Live Report.
  • खेल नहीं, ये तो नाम, शोहरत और पैसे की खान है! ओलंपियन लक्खा ने खोली बच्चों के लिए कामयाबी की राह

    खेल नहीं, ये तो नाम, शोहरत और पैसे की खान है! ओलंपियन लक्खा ने खोली बच्चों के लिए कामयाबी की राह

    DPS बोकारो में 14 जिलों के 300 से ज़्यादा बालयोगियों का ‘महासंग्राम’, छठी झारखंड राज्य योगासना क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

    बोकारो: योग, जो कभी ऋषि-मुनियों की प्राचीन विद्या हुआ करती थी, आज वह खेल की दुनिया में धूम मचा रही है। इसी क्रांति को और गति देते हुए, शुक्रवार को डीपीएस बोकारो में छठी झारखंड राज्य योगासना स्पोर्ट चैंपियनशिप का शानदार आगाज़ हुआ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस तीन-दिवसीय महाकुंभ में राज्य भर के 14 जिलों से 300 से भी अधिक नन्हे-मुन्ने बालयोगी अपनी योग कला का जौहर दिखाने उतरे हैं।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    बोकारो डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन के संयोजन में और योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के बैनर तले आयोजित इस प्रतियोगिता ने शहर में एक अभूतपूर्व उत्साह भर दिया है। धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार, रांची, कोडरमा, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा, गोड्डा, गिरिडीह, रामगढ़, सिमडेगा और बोकारो—इन सभी जिलों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यहां इकट्ठा हुए हैं। अगले तीन दिनों तक ये बालयोगी योग की प्राचीन विद्या में अपने शरीर का लचीलापन, स्फूर्ति और संतुलन दिखाते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे।

    दिग्गजों ने किया महाकुंभ का आगाज

    इस चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह किसी धमाकेदार इवेंट से कम नहीं था! पांच बार के नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन और ओलंपियन लक्खा सिंह, जिन्हें मेजर ध्यानचंद अवॉर्ड से भी नवाज़ा जा चुका है, मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष और बोकारो जिला ओलंपिक संघ के महासचिव गोपाल ठाकुर और डीपीएस बोकारो के प्राचार्य व बोकारो जिला योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ए. एस. गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

    मुख्य अतिथि श्री सिंह ने इस क्रम में कहा कि खेल फिटनेस के लिए तो जरूरी है ही, लेकिन अगर बच्चे पूरी लगन और निष्ठा से खेलें, तो इसमें नाम, शोहरत, पैसा… सबकुछ है! उन्होंने योग को हमारी प्राचीन धरोहर बताते हुए बच्चों और युवाओं की इसमें भागीदारी को बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय बताया। इस दौरान, वर्ल्ड योगासना एवं योगासना भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्या भी विजुअल मोड में समारोह से जुड़े और योग की विरासत को सशक्त व समृद्ध बनाने का आह्वान किया।

    संकल्पित होकर खेलें, जरूर मिलेगी कामयाबी : गोपाल ठाकुर

    सम्मानित अतिथि श्री ठाकुर ने शिक्षा के जरिए बोकारो को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने में डीपीएस बोकारो के योगदान की चर्चा करते हुए उक्त प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई और खेल का अन्योन्याश्रय संबंध है। उन्होंने योगासन के प्रति बच्चों के रुझान पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा संकल्पित होकर खेलने की प्रेरणा दी।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    बोले प्राचार्य डॉ. गंगवार – नेशनल भी कराएगा डीपीएस बोकारो

    एसोसिएशन के बोकारो शाखा के अध्यक्ष डॉ. गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को मिली अंतरराष्ट्रीय ख्याति पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योग आज स्वास्थ्य और शांति का वैश्विक प्रतीक बन चुका है। उन्होंने भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराने की भी बात कही।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    बच्चों की योग कला देख हर कोई हुआ हैरान

    कार्यक्रम में बच्चों ने भी अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। मनमोहक नृत्य, जुंबा डांस और योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण की बाल-लीला पर आधारित शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहले दिन की प्रतियोगिताओं में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और सीनियर-ए, बी, सी कैटेगरी के प्रतिभागियों ने पारंपरिक, हस्त संतुलन, पाद संतुलन और कलात्मक एकल व युगल जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी योग-कला का बेजोड़ परिचय दिया। खासकर छोटे बच्चों ने अपने शरीर की लचकन, स्फूर्ति और संतुलन से सबको चौंका दिया!

    इस समारोह में रांची योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन के सचिव डॉ. एस. के. घोषाल ने स्वागत भाषण दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बोकारो योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन के सचिव व प्रतियोगिता निदेशक ब्रजेश कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। मौके पर योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव चंदू कुमार, संयुक्त सचिव मलय कुमार डे, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, तकनीकी प्रमुख आर्य प्रह्लाद भगत, एसोसिएशन की बोकारो इकाई के उपाध्यक्ष एवं डीपीएस बोकारो के वरीय उपप्राचार्य अंजनी भूषण, विद्यालय के प्रशासक एवं कोषाध्यक्ष राजन सिंह और विभिन्न जिलों से आए कोच, मैनेजर व खिलाड़ी मौजूद रहे।

    • Varnan Live Report.

  • BSL को मिला नया Boss… SAIL कॉरपोरेट ऑफिस ने ऐसे चुकाया बोकारो का ‘कर्ज़’, अधिकारियों ने दी बधाई

    BSL को मिला नया Boss… SAIL कॉरपोरेट ऑफिस ने ऐसे चुकाया बोकारो का ‘कर्ज़’, अधिकारियों ने दी बधाई

    कार्यालय संवाददाता
    बोकारो
    । स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के निगमित कार्यालय (कॉरपोरेट ऑफिस) ने बोकारो का कर्ज चुकता कर दिया है। जी हां, जिस बोकारो ने सेल को अमरेंदु प्रकाश के रूप में चेयरमैन दिया, उसी चेयरमैन ऑफिस ने प्रिय रंजन के रूप में बोकारो स्टील प्लांट को नया निदेशक प्रभारी (Director In-charge) दिया है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने प्रिय रंजन को बोकारो इस्पात संयंत्र का नया निदेशक-प्रभारी (Director-in-charge) नियुक्त करने की सिफारिश की है।

    वर्तमान निदेशक-प्रभारी बीके तिवारी 31 अगस्त, 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद प्रिय रंजन यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे। इसे लेकर बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिकारी वर्ग में हर्ष है। बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (BSOA) ने प्रिय रंजन को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में बीएसएल के उज्ज्वल भविष्य की आशा व्यक्त की है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह ने लोक उद्यम चयन बोर्ड के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि प्रिय रंजन के लिए बोकारो भले ही नई जगह है, लेकिन चेयरमैन ऑफिस में उन्हें कामकाज का बहुत बड़ा अनुभव है। उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में बोकारो उत्तरोत्तर वृद्धि करेगा और तरक्की के नए आयाम स्थापित करेगा। वहीं, एसोसिएशन के महासचिव एवं Steel Executives Federation of India (SEFI) के उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने भी बधाई देते हुए कहा कि प्रिय रंजन का नाता झारखंड से रहा है। उनका अनुभव हमें प्रेरणा देगा और वे बोकारो को उच्च शिखर पर ले जाएंगे। बोकारो में उन्हें सभी का सहयोग मिलेगा।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    12 दिग्गजों को पीछे छोड़कर आगे निकले प्रिय रंजन

    पब्लिक इंटरप्राइजेज सिलेक्शन बोर्ड (PESB) ने शुक्रवार को एक मैराथन साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की, जिसमें देश के कई दिग्गज स्टील अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सुबह 8 बजे शुरू हुई इस प्रक्रिया में SAIL, RINL, MECON और ओडिशा मिनरल डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के कुल 12 वरिष्ठ अधिकारियों ने निदेशक-प्रभारी पद के लिए दावेदारी पेश की। इनमें एस. सुब्बाराज, दीप्तेंदु घोष, संदीप कुमार कर, दिलीप कुमार मिश्रा, राकेश कुमार, मुन्नां प्रसाद सिंह, प्रिय रंजन, कोंथम सुधाकर, के.वी.एन. आचार्युलु, शरत चंद्र चौधरी, वसुंधा चंद्र सुरतकल और बृजेश कुमार सिन्हा प्रमुख दावेदार थे। लेकिन, इन सभी को पीछे छोड़ते हुए प्रिय रंजन ने बाजी मार ली और बोर्ड ने उनके नाम पर मुहर लगा दी।

    जानिए… कौन हैं प्रिय रंजन और कैसा रहा है 32 साल का लंबा अनुभव

    प्रिय रंजन वर्तमान में सेल मुख्यालय में अधिशासी निदेशक (परिचालन) के पद पर कार्यरत हैं और उनके पास माइन्स एवं लॉजिस्टिक्स निदेशालय का अतिरिक्त प्रभार भी है। बीआईटी सिंदरी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 1994 में वे सेल से जुड़े थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इस्को इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप और पीपीसी जैसे विभागों से की। तत्पश्चात 2016 को उप महाप्रबंधक के रूप में प्रोन्नत होकर उन्होंने अधिशासी निदेशक (संकार्य) के तकनीकी सहायक के तौर पर अपनी सेवाएं दी। 2017 में उनका स्थानांतरण सेल मुख्यालय दिल्ली में हुआ, जहां चेयरमैन सचिवालय में काम करते हुए विभिन्न भूमिकाओं में उन्होंने अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2024 को पदोन्नति पाकर वे सेल मुख्यालय में अधिशासी निदेशक (परिचालन) बने। उनका 32 वर्षों का लंबा तकनीकी और प्रशासनिक अनुभव उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए सबसे उपयुक्त बनाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से बोकारो स्टील प्लांट को नई दिशा मिलेगी। उनके नेतृत्व में संयंत्र उत्पादन विस्तार, तकनीकी आधुनिकीकरण और वैश्विक प्रतिस्पर्धा जैसी भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार होगा, जिससे देश की स्टील उत्पादन और निर्यात क्षमता को भी बढ़ावा मिलेगा।

    • Varnan Live Report.
  • नशे के दलदल में बोकारो के युवाओं को धकेल रहे ओडिशा के सौदागर, 25 लाख के गांजे के साथ दो गिरफ्तार

    नशे के दलदल में बोकारो के युवाओं को धकेल रहे ओडिशा के सौदागर, 25 लाख के गांजे के साथ दो गिरफ्तार

    बोकारो: झारखंड का बोकारो शहर अब ‘नशे के सौदागरों’ का नया अड्डा बनता जा रहा है! ओडिशा से संचालित एक खतरनाक रैकेट बोकारो के युवाओं को नशे के जरिए मौत के दलदल में धकेलने की साजिश रच रहा था। लेकिन, बोकारो पुलिस ने एक धमाकेदार कार्रवाई कर इस सप्लाई चेन का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 25 लाख रुपये की कीमत का 152 किलो गांजा और 164 बोतल अवैध शराब जब्त की है। इस ऑपरेशन में दो छोटे प्यादे गिरफ्तार हुए हैं, जबकि दो सबसे बड़े खिलाड़ी फिलहाल फरार हैं!

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    सोमवार को बोकारो के एसपी हरविंदर कुमार सिंह ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि कैसे ये गिरोह बेरोजगारी का फायदा उठा रहा था। ये धंधेबाज ओडिशा से सस्ते दामों पर गांजे की खेप लाते थे और फिर बोकारो में अपने एजेंटों के जरिए युवाओं को टारगेट करते थे।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार हुए दोनों तस्करों, सुभाष कुमार साव और सोनू कुमार राय ने जो बताया, वो दहला देने वाला है। उन्होंने खुलासा किया कि इस रैकेट के मुख्य सरगना सुजीत कुमार साव उर्फ लिटू और चिंटू साव थे। ये दोनों चालाक दिमाग के अपराधी थे जो शहर में घूम-घूम कर ऐसे युवाओं की तलाश करते थे जो बेरोजगार थे या पैसों की तंगी से जूझ रहे थे।

    गिरोह के मास्टरमाइंड इन युवाओं को जल्दी अमीर बनने का सपना दिखाते थे। उन्हें गांजा बेचने के लिए कमीशन का लालच दिया जाता था। एक बार जब कोई युवा इनके जाल में फंस जाता था, तो उसे धीरे-धीरे गांजा सप्लाई का हिस्सा बना लिया जाता था। इस तरह, जो युवा नौकरी की तलाश में थे, वे अनजाने में नशे के इस खतरनाक नेटवर्क का हिस्सा बन जाते थे।

    यह रैकेट बोकारो के कई इलाकों में अपनी जड़ें जमा चुका था और इसका मकसद शहर के स्कूली छात्रों और कॉलेज के युवाओं तक पहुंचना था। ये छोटे-छोटे पैकेटों में गांजा बेचते थे ताकि आसानी से ग्राहकों तक पहुंच सकें।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    पुलिस ने जब इस रैकेट पर शिकंजा कसा, तो सभी हैरान रह गए। जरीडीह में पकड़े गए दो तस्करों ने जब ओडिशा कनेक्शन और सुजीत-चिंटू के नाम का खुलासा किया, तो पुलिस ने तुरंत छापेमारी की। पुलिस टीम ने सुजीत के घर से 77 किलो गांजा और अवैध शराब बरामद की, और चिंटू के घर से 75 किलो गांजा मिला। लेकिन, दोनों मास्टरमाइंड पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए। एसपी ने प्रेसवार्ता में दावा करते हुए कहा कि इन दोनों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी चल रही है। बोकारो पुलिस ने साफ कर दिया है कि वह शहर के युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए पूरी ताकत लगा देगी। यह सिर्फ एक खबर नहीं है, बल्कि बोकारो के युवाओं के लिए एक चेतावनी है।

    • Varnan Live Report.
  • Smart Meter पर ‘महायुद्ध’ का बिगुल! 13 अगस्त को DVC मुख्यालय पर ‘हल्ला बोल’, गांव-गांव से उमड़ेगी जनता

    Smart Meter पर ‘महायुद्ध’ का बिगुल! 13 अगस्त को DVC मुख्यालय पर ‘हल्ला बोल’, गांव-गांव से उमड़ेगी जनता

    गैर राजनीतिक संगठन- नागरिक अधिकार मंच के बैनर तले दिग्गज नेताओं का हुआ जुटान, भरत बने संयोजक

    कुमार संजय
    बोकारो थर्मल।
    DVC द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में बोकारो थर्मल के लोगों ने अब कमर कस ली है। मंगलवार को गोविंदपुर डी पंचायत में प्रबुद्ध नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों, यूनियन सदस्यों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि स्मार्ट मीटरों का विरोध और अन्य स्थानीय मांगों को लेकर अब एक गैर-राजनीतिक मंच, ‘नागरिक अधिकार मंच’ के बैनर तले जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    बैठक की अध्यक्षता कर रहे भरत यादव को सर्वसम्मति से इस मंच का संयोजक चुना गया। आंदोलन की रणनीति और नेतृत्व के लिए एक कोर कमेटी का भी गठन किया गया है, जिसमें ज़िला परिषद सदस्य शहजादी बानो, मुखिया अंजू आलम, चंद्र देव घांसी, विकास सिंह, चंदना मिश्रा, विश्वनाथ महतो, कविता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य (पंसस) अख्तर अंसारी, अमित घांसी, रंजू सिंह, अनीता देवी, बेबी रजक, जानकी महतो, रामेश्वर साव, मोती लाल महतो, रवि नंदन पंडित, मंजूर आलम, अनवर आलम, नरेश महतो, संजय सिंह, नागेश्वर महतो, मो. मनीरुद्दीन, जोगेंद्र गिरी, श्रवण सिंह, सुरेश प्रसाद, आर.एस. पांडेय, मो. शाहजहां, ब्रज किशोर सिंह, नवीन कुमार पाठक, राजदेव सिंह, कौशलेंद्र तिवारी, बृज किशोर सिंह, सदन सिंह, अनिल सिंह, सीमा देवी, सुषमा कुमारी, रिंकू सिंह, जोधन नायक, मो. हसीब, मंजर और सुनील महतो जैसे प्रमुख लोग शामिल हैं। ये इस आंदोलन को एक व्यापक जनाधार देंगे।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    मंच ने 13 अगस्त को अपने आंदोलन की शुरुआत का ऐलान किया है। इस दिन डी पंचायत सचिवालय से सभी पंचायतों के ग्रामीण एक विशाल रैली के रूप में निकलेंगे। हाथों में बैनर और पोस्टर लिए यह रैली सीधे डीवीसी के पावर प्लांट के मुख्य गेट पर पहुंचेगी, जहां एक जोरदार प्रदर्शन और नुक्कड़ सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद, आंदोलनकारी अपनी मांगों का ज्ञापन डीवीसी प्रबंधन को सौंपेंगे।

    मंच ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो इस लड़ाई को सांसद और विधायक के सहयोग से और भी धारदार बनाया जाएगा। आंदोलन की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को ही नागरिक अधिकार मंच ने अपनी मांगों का ज्ञापन गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, बेरमो एसडीएम, थाना प्रभारी, डीवीसी के डीजीएम और सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट को भी सौंप दिया है। बैठक का समापन मुखिया चंदना मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

    • Varnan Live Report.
  • पिता की हत्या ने ऐसे बदल दी गुरुजी के जीवन की राह और लिख डालीं क्रांति की कई कहानियां- राजनीतिक सलाहकार पीएन पांडेय की कलम से

    पिता की हत्या ने ऐसे बदल दी गुरुजी के जीवन की राह और लिख डालीं क्रांति की कई कहानियां- राजनीतिक सलाहकार पीएन पांडेय की कलम से

    लगभग 80 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कहने वाले शिबू सोरेन ने अपने जीवन में क्रांति की कई कहानियां लिखीं। उनके निधन पर उनके राजनीतिक सलाहकार रहे पी.एन. पांडेय ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    पी.एन. पांडेय के अनुसार, शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को नहीं, बल्कि फाल्गुन महाशिवरात्रि के दिन 1946 को हुआ था। आजादी के ठीक एक साल पहले। उनके बचपन का नाम शिवचरण मांझी था, जिसे बाद में शिबू सोरेन के नाम से जाना गया। उनके पिता सोबरन मांझी और माता सोना देवी थीं।


    पी.एन. पांडेय बताते हैं कि शिबू सोरेन के पिता सोबरन मांझी एक गांधीवादी शिक्षक थे और वे झारखंड में महाजनों के अत्याचारों का विरोध करते थे। महाजन आदिवासियों को कर्ज के जाल में फंसाकर उनकी जमीनें हड़प लेते थे, जिसका सोबरन मांझी हमेशा विरोध करते थे। इसी विरोध के कारण 27 नवंबर 1957 को उनकी हत्या कर दी गई, जब शिबू सोरेन मात्र दसवीं कक्षा के छात्र थे और चित्तरंजन सहाय शिक्षक की देखरेख में पढ़ाई कर रहे थे।
    इस घटना ने शिबू सोरेन को भीतर तक हिला दिया। वे पढ़ाई छोड़कर इस जुल्म का बदला लेने और महाजनी प्रथा को खत्म करने का प्रण ले चुके थे। उन्होंने आदिवासियों को संगठित करना शुरू किया और 1970 तक इस आंदोलन की कमान अपने हाथ में ले ली। इसी दौरान उन्हें दिशोम गुरु की उपाधि मिली।

    झामुमो की स्थापना: संघर्ष की एक नई कहानी
    महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन को और मजबूत करने के लिए शिबू सोरेन ने बोकारो के जैनामोड़ को अपना मुख्यालय बनाया। बाद में धनबाद के टुंडी क्षेत्र के पोखरिया पंचायत में आश्रम बनाया, जहां से वे आदिवासियों को एकजुट करते रहे। इसी दौरान उनके आंदोलन में विनोद बिहारी महतो और ए.के. राय जैसे बड़े नेता भी शामिल हुए। पी.एन. पांडेय के अनुसार, विनोद बिहारी महतो के शिवाजी समाज और शिबू सोरेन के सोनोत संथाल सुधार समिति के प्रयासों को मिलाकर 4 मार्च 1974 को दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का गठन किया गया। संथाल परगना में आदिवासियों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ लड़ने के लिए सबसे पुराने विधायक साइमन मरांडी उन्हें दुमका ले गए थे।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    शिबू सोरेन का संघर्ष सिर्फ आदिवासियों तक सीमित नहीं था। उन्होंने अपनी मेहनत से गैर-आदिवासी समाजों में भी अपनी पैठ बनाई। धनबाद के तत्कालीन उपायुक्त क्रमशः लक्ष्मण शुक्ला, के.बी. सक्सेना, चंद्रमोहन झा और के.पी. सिन्हा के साथ-साथ उनके सहयोगी दुर्गा तिवारी, बसंत पाठक और स्टीफन मरांडी ने उनके आंदोलन को धारदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पी.एन. पांडेय स्वयं 1987 में शिबू सोरेन के साथ जुड़े। उनके नेतृत्व में 1989 में झामुमो ने पहली बार लोकसभा चुनाव में चार सीटों पर जीत हासिल की, जो झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक पल था।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    उत्तराधिकारियों से अपेक्षाएं

    शिबू सोरेन के निधन के बाद, पी.एन. पांडेय ने उनके उत्तराधिकारियों से एक भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन से जुड़े उन सभी लोगों और शिबू सोरेन के पुराने सिपहसालारों का सम्मान किया जाना चाहिए, जिन्होंने अभावों में भी उनका साथ नहीं छोड़ा। इन लोगों ने झारखंड राज्य के निर्माण के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जाना सिर्फ एक राजनीतिक व्यक्ति का निधन नहीं, बल्कि झारखंड के सपने को सच करने वाले एक क्रांतिकारी का जाना है। उनकी विरासत और संघर्ष की कहानी हमेशा झारखंड के लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

    • Varnan Live Special.
  • सनसनीखेज खुलासा! चास ज्वेलरी लूट का सीधा कनेक्शन बिहार के पुपरी गांव से! 500 KM दूर से पकड़ा गया ‘मास्टरमाइंड’ का प्यादा, लाखों के गहने बरामद!

    सनसनीखेज खुलासा! चास ज्वेलरी लूट का सीधा कनेक्शन बिहार के पुपरी गांव से! 500 KM दूर से पकड़ा गया ‘मास्टरमाइंड’ का प्यादा, लाखों के गहने बरामद!

    लुटेरे बिहार के, प्लानिंग बंगाल में और सरेशाम डकैती झारखंड में… तीन राज्यों तक फैला है बदमाशों का जाल

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    बोकारो। बोकारो के चास में 23 जून, 2025 को आस्था ज्वेलर्स में हुई दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती का रहस्य गहराता जा रहा है! इस सनसनीखेज वारदात का तार अब लगभग 500 किलोमीटर दूर बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुपरी गांव से जुड़ गया है। चास पुलिस ने इस महालूटकांड में शामिल दो और आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इनकी निशानदेही पर लूटे गए लाखों रुपये के बेशकीमती जेवरात भी पुपरी में एक किराए के मकान से बरामद किए गए हैं।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    बोकारो के पुलिस अधीक्षक (SP) हरविंदर सिंह ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस चौंकाने वाले खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिहार के वैशाली जिले के एसडीओ रोड निवासी रोनित राय और सीतामढ़ी जिले के पुपरी गांव निवासी दिलीप ठाकुर के बेटे नवीन कुमार के रूप में हुई है। नवीन पुपरी में ही सत्यम कुमार नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रहा था। एसपी के अनुसार, पकड़े गए इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुपरी में नवीन के किराए के मकान से सोने के छोटे-बड़े तीन हार, 5 कंगन, चार मंगलसूत्र, पांच सोने की अंगूठी, 25 जोड़ी कान की बाली, चांदी की 19 बिछिया और 25 ग्राम चांदी का तार बरामद किया गया है, जिनकी बाजार कीमत लाखों में है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    बेऊर जेल से चल रहा था लूट का खेल! मुख्य सरगना की भूमिका उजागर

    यह खुलासा इस डकैती की परतें और खोल रहा है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था। गौरतलब है कि आस्था ज्वेलर्स से चार हथियारबंद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात लूट लिए थे। पुलिस ने CCTV फुटेज और अपनी खुफिया जानकारी के आधार पर पहले ही इस मामले में छह अन्य आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार कर लिया था। उस समय भी पुलिस ने कई जेवरात और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की थी। 23 जून की सरेशाम शाम लगभग 6 बजे बदमाशों ने दुकान के मालिक जितेंद्र गुप्ता को पिस्टल सटाकर नकद एक लाख रुपए और काउंटर पर रखे डेढ़ करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। घटना के 24 घंटे के भीतर एसटीएफ ने 24 जून को उक्त छह आरोपियों को बिहार से दबोच लिया था।

    बेउर जेल में बंद अपराधी अविनाश श्रीवास्तव की योजना पर ही करण उर्फ देवा, राहुल पटेल उर्फ डायमंड व बीरू उर्फ गोलू उर्फ रोनित ने डकैती की योजना बनाई थी। डकैती की साजिश पुरुलिया के एक होटल में रुककर 12-13 जून को रची गई थी। घटना में Desire कार और दो बाइक का इस्तेमाल किया गया था। रेकी करने के लिए तीनों पुरुलिया के बड़ग्राम स्थित सिंह होटल में रुके थे। 14 जून को अंतिम बार रेकी कर वापस लौटे। इसके बाद योजना बनाई और 23 जून को रौशन सिंह, डायमंड, नीतेश कुमार, आदित्य राज, प्रिंस कुमार सुमन, मुसाफिर हवारी व अक्षय चास पहुंचे। सभी आईटीआई मोड़ में रुके, लेकिन डकैती करने के लिए रौशन सिंह, डायमंड, आदित्य राज व प्रिंस आस्था ज्वेलर्स पहुंचे। दिन-दहाड़े डकैती के बाद चारों पुन: आईटीआई मोड़ पहुंचे और कार से बैठकर धनबाद होते हुए पटना के लिए फरार हो गए थे। पूर्व में पकड़े गए छह बदमाश बिहार के थाना चौक पटना सिटी, एसडीओ रोड हाजीपुर, मठिया थाना पश्चिमी चंपारण व बेतिया चनपटिया के रहने वाले बताए गए थे।

    SP हरविंदर सिंह ने पहले ही बताया था कि इस पूरी लूटकांड का मुख्य सरगना पटना के बेऊर जेल में बंद अविनाश श्रीवास्तव है। उसी ने जेल से बैठकर इस डकैती की पूरी योजना बनाई और इसे अंजाम दिलाने में अहम भूमिका निभाई। एसपी ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस मामले में शामिल लगभग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जो पुलिस की बड़ी कामयाबी है। इस सफल छापेमारी अभियान में एसआई प्रकाश यादव, रंजीत प्रसाद यादव, धीरज कुमार, प्रभात किरण कोकिल, संतोष कुमार, सिपाही सितांबर मंडल, रविशंकर कुमार सहित अन्य जांबाज पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनकी मुस्तैदी ने इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

    • Varnan Live Report.
  • हड़कंप! चुकानी पड़ेगी बेजुबान लंगूर पर ‘क्रूरता’ की कीमत! VIDEO VIRAL होते ही हरकत में आया वन विभाग, FIR दर्ज

    हड़कंप! चुकानी पड़ेगी बेजुबान लंगूर पर ‘क्रूरता’ की कीमत! VIDEO VIRAL होते ही हरकत में आया वन विभाग, FIR दर्ज

    होमगार्ड जवान समेत तीन लोगों की लटकी गिरफ्तारी की तलवार, यहां पढ़ें क्या है प्राथमिकी में…

    “जानवर कौन?” – शहर में गरमाई बहस! यहां देखें Viral Video (साभार- Social Media)…


    बोकारो: नगर के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-11 में एक लंगूर के साथ हुई अमानवीय क्रूरता ने पूरे चास-बोकारो को झकझोर दिया है। सोशल मीडिया पर बेजुबान लंगूर की बेरहमी से पिटाई का एक सनसनीखेज वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसने इंसानियत पर सवालिया निशान लगा दिया है। यह घटना शनिवार को होमगार्ड जवानों और कुछ अन्य लोगों द्वारा लंगूर को ‘बचाव’ के नाम पर पकड़े जाने के बाद हुई, जब उसे एक कार के भीतर कैचर से जकड़कर लाठियों से पीटा गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस क्रूरता को वन विभाग के अफसरों और कर्मियों की मौजूदगी में अंजाम दिया गया।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    FIR दर्ज: तीन नामजद, मंटू सिंह, अरविन्द कुमार और श्रीकांत मास्टर पर केस!


    इस मामले ने सोमवार को गंभीर मोड़ ले लिया जब बोकारो के वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) रजनीश कुमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर, शाम को चास वन परिसर के वनरक्षी शशिकांत महतो ने हरला थाने में मंटू सिंह (होमगार्ड जवान), अरविन्द कुमार (सेक्टर-11डी निवासी) और श्रीकांत मास्टर (सेक्टर-11सी निवासी) के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज करा दी है।


    दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 25.07.2025 को चास वन प्रक्षेत्र के वन कर्मियों ने नेहरू जैविक उद्यान, बोकारो के कर्मियों और सीआईएसएफ के जवानों की मदद से लंगूर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दिनभर सफलता नहीं मिली। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर रांची से बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी की विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई गई, जिसने 26.07.2025 को लंगूर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। हालांकि, लंगूर को सुरक्षित रूप से पिंजरे में बंद करने से ठीक पहले, कुछ अज्ञात स्थानीय व्यक्तियों ने उत्तेजना में आकर लंगूर को लाठियों से बेदर्दी से पीटा। इस पूरी घटना को किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे एफआईआर में नामित तीनों व्यक्तियों की पहचान हुई।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    डीएफओ रजनीश कुमार ने बताया कि लंगूर ने पिछले 15 दिनों से बोकारो स्टील सिटी में आतंक मचा रखा था, जिससे स्कूली छात्रों सहित कम से कम 20 लोग घायल हो गए थे, जिसके कारण लोगों में गुस्सा था। बचाव अभियान के लिए वन विभाग से संपर्क किया गया था और चार दिनों के प्रयास के बाद रांची से बचाव दल को बुलाया गया। डीएफओ ने पुष्टि की कि बचाव अभियान के दौरान वन विभाग के एक कर्मचारी ने लंगूर को पकड़ लिया, जिसके बाद कुछ लोगों ने अचानक उसे लाठियों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “गुस्सा स्वाभाविक है, लेकिन उन्हें जानवर को इस तरह पीटने का अधिकार नहीं है।”

    घटना के बाद वन विभाग के लोग बुरी तरह घायल लंगूर को बोकारो स्थित जवाहरलाल नेहरु जैविक उद्यान ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका प्रारंभिक इलाज किया। इस बीच, बोकारो के जाने-माने पशुप्रेमी, पशुसेवक एवं युवा समाजसेवी प्रशांत द्विवेदी की सराहनीय पहल पर घायल लंगूर को बेहतर इलाज के लिए रांची वेटनरी कॉलेज भेजने की तैयारी चल रही है। प्रशांत ने डीएफओ से मिलकर इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई, जिस पर डीएफओ ने भी संवेदना व्यक्त की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशांत ने इस प्रकार की घटना को बेहद निंदनीय बताया। मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज मणि भी मौजूद थे।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    पशुप्रेमी प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि बंदर या लंगूर आम तौर पर बिना छेड़े कभी उग्र रूप नहीं लेते और किसी पर हमला भी नहीं करते। उन्होंने दावा किया कि जो लंगूर इतना हिंसक हुआ, कुछ न कुछ कारण अवश्य रहा होगा। ऐसे अकारण ये लंगूर इतने उग्र हो ही नहीं सकते। ये अक्सर भोजन व पानी की तलाश में शहर की तरफ आते हैं। ये बेजुबान तो खुद शहर से भागते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनका प्राकृतिक आवास छिनता जा रहा है और वे मजबूरन खाने-पीने की तलाश में भटककर इंसानी बस्तियों में आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से संवेदनशीलता और सावधानी का परिचय देने की अपील की, न कि उन्हें छेड़ें या उन पर हमला करें।

    • Varnan Live Report.
  • बोकारो में मनरेगा-आवास योजनाएं ICU में! DDC ने सुधार का दिया सख्त निर्देश

    बोकारो में मनरेगा-आवास योजनाएं ICU में! DDC ने सुधार का दिया सख्त निर्देश

    बोकारो: क्या बोकारो के विकास को ग्रहण लग गया है? बुधवार को समाहरणालय में हुई एक हाई-वोल्टेज बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने मनरेगा और आवास योजनाओं की खस्ताहाल स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। डीडीसी ने साफ शब्दों में कहा कि कई प्रखंडों का प्रदर्शन “निराशाजनक” है और इसे तत्काल सुधारने की आवश्यकता है।

    डीडीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) और प्रखंड प्रमुखों के साथ संयुक्त बैठक में 15वें वित्त आयोग की योजनाओं और मनरेगा-आवास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य स्तर से इन योजनाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    अधिकारी-प्रमुखों को सख्त निर्देश: ‘मतभेद भूलो, विकास पर ध्यान दो!’
    डीडीसी ने 15वें वित्त आयोग की राशि के खर्च में तेजी लाने के लिए बीडीओ और प्रमुखों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर आपसी मतभेद हैं, तो उन्हें पीछे छोड़कर विकास के लिए एकजुट होकर तेजी से काम करना होगा। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए यह नियमित समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    मनरेगा में ‘मानव दिवस’ संकट: मजदूरों को रोजगार मिलेगा या सिर्फ आंकड़े सुधरेंगे?
    डीडीसी ने मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन में लक्ष्य अनुरूप प्रगति की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से शुरू और पूरी हों ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके और आंकड़ों में सुधार हो।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    PM आवास और अबुआ आवास: अधूरे घरों की लिस्ट तैयार, अब होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई!
    बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) और अबुआ आवास (एएवाई) के तहत लंबित और अपूर्ण आवासों की भी समीक्षा की गई। डीडीसी ने ऐसे सभी मामलों की सूची तैयार कर तुरंत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। प्रखंड समन्वयक और रोजगार सेवक को इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया है।

    NLM टीम का बोकारो दौरा संभव! क्या खुलेगी पोल?
    डीडीसी ने जानकारी दी कि नेशनल लेवल मॉनिटरिंग (एनएलएम) की टीम का जिला दौरा संभावित है। उन्होंने सभी प्रखंडों को कागजी और भौतिक प्रगति को अद्यतन रखने के साथ-साथ फील्ड स्तर की तैयारियों को पुख्ता करने का निर्देश दिया। अब देखना यह है कि डीडीसी की इस सख्ती का कितना असर होता है और क्या बोकारो के विकास कार्यों की तस्वीर बदल पाती है।

    • Varnan Live Report.
  • OMG! भूत-पिशाचों संग सड़क पर झूमे ‘भोले बाबा’, देखें Video और न्यूज

    OMG! भूत-पिशाचों संग सड़क पर झूमे ‘भोले बाबा’, देखें Video और न्यूज

    चास के श्री श्री शनि ठाकुर बाड़ी में श्रावणी महोत्सव का भव्य शुभारंभ

    बोकारो: श्री श्री शनि ठाकुरबाड़ी, चास में बुधवार को 52वां वार्षिक श्रावणी महोत्सव का धमाकेदार आगाज हुआ! इस बार महोत्सव की शुरुआत भगवान श्रीश्री शनि देव की भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जिसने पूरे चास को भक्तिमय बना दिया।

    ओडिशा, बनारस और जमशेदपुर के कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। लेकिन सबसे सनसनीखेज नजारा तब था, जब भगवान शिव, माता काली और भूत-पिशाचों के वेश में सजे कलाकार सड़क पर उतरे! हाथों में त्रिशूल लिए और मुंडमाल पहने महादेवरूपी कलाकार भक्तों के साथ झूम-झूमकर नृत्य करते दिखे, और उनके भूत-पिशाच वाले गण भी उनके साथ थिरकते रहे। शिव तांडव स्तोत्र पर जब कलाकारों ने नृत्य किया, तो भक्त शिवभक्ति में मस्ती में झूम उठे। इस क्रम में ‘जय शनि देव’ और ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा!

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    उत्सव में 51 दीपों से महिलाओं द्वारा मंगल आरती की गई और भजन का आयोजन भी हुआ। मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय शनि श्रावणी महोत्सव 24 जुलाई को भी जारी रहेगा, जिसमें मुख्य पूजा, अभिषेक और भंडारा का आयोजन होगा। सुबह से ही भक्त शनि देव के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं, सरसों का तेल, काला तिल, उड़द दाल, नीले फूल और लोहे की वस्तुएं अर्पित कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। कई भक्त शनि चालीसा, शनि स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ भी करते दिखे।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    शोभायात्रा का शुभारंभ चास अनुमंडल पुलिस अधिकारी प्रवीण सिंह और चास नगर निगम आयुक्त संजीव कुमार ने पूजा-आरती कर किया। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में सभी शनि सेवकों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    • Varnan Live Report.