Category: Society
-

अच्छी पहल… BSL और Dalmia की ‘दीक्षा’ देगी स्वरोजगार, जानिए कैसे
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट और डालमिया भारत सीमेंट ने नाबार्ड के सहयोग से बोकारो में एक नई पहल की है। इसके तहत सेल/बीएसएल के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) तथा डालमिया भारत फाउंडेशन ने आस-पास के परिक्षेत्र में रहने वाले युवाओं के बीच स्वरोजगार विकसित करने के उद्देश्य से दीक्षा केन्द्र की शुरुआत की है। बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर-1 सी स्थित बोकारो इस्पात विद्यालय में स्थापित इस केन्द्र में युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षित कर हुनरमंद बनाया जाएगा, ताकि वे स्वरोजगार की दिशा में उन्मुख हो सकें।शुक्रवार को सेल/बोकारो स्टील प्लांट तथा डालमिया भारत सीमेंट की एनजीओ डालमिया भारत फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया गया कि आस-पास के लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना हमारा सबसे बड़ा ध्येय है। सेल/बीएसएल, डालमिया भारत फाउंडेशन तथा नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में संचालित इस साझा दीक्षा केन्द्र में भारत सरकार के एनएसडीसी (नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) द्वारा मान्यता प्राप्त पांच ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसमें असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, सोलर टेक्निशियन, जेनरल ड्यूटी असिस्टेंट, कस्टमर रिलेशन मैनेजर एवं सिलाई मशीन ऑपरेटर के प्रशिक्षण शामिल हैं।

प्रशिक्षणार्थियों को डिजिटल लिटरेसी ट्रेनिंग भी दी जाएगी यह प्रशिक्षण अगले माह से शुरू होने जा रहा है। प्रत्येक प्रशिक्षण कोर्स में 30-30 लाभुकों का नामांकन किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया आगामी 15 मार्च से शुरू हो जाएगी। बोकारो जिला में रह रहे विस्थापितों को इस केन्द्र में नामांकन में प्राथमिकता दी जाएगी। नामांकन का आधार आठवीं पास उत्तीर्ण होगा तथा प्रशिक्षण शुल्क एक हजार रुपया मासिक होगा, जबकि महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि एनएसडीसी द्वारा निर्धारित अवधि अधिकतम तीन माह की होगी। बताया गया कि आसपास के लोगों में खुशहाली लाने के लिए यह एक संयुक्त प्रयास है। पत्रकार वार्ता में बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक मनीष जलोटा, महाप्रबंधक सीआरके सुधांशु, प्रमुख संचार मणिकांत धान, जनसंपर्क विभाग के अमित माथुर तथा डालमिया भारत सीमेंट की ओर से महाप्रबंधक सुभाष कुमार, प्रबंधक अमित सिंह, उप महाप्रबंधक संजय बी कुमार व प्लांट सीएसआई प्रमुख उमेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।
– Varnan Live Report.
-

CBSE की भारी चूक- 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा में पूछे गलत सवाल, विद्यार्थी उलझन में, शिक्षाविदों में रोष
कंप्रीहेंशन पैसेज में लिखा था 8 जून और सवाल में पूछा 8 जुलाई का जवाब
लिटरेचर और दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के प्रश्नों में भी गलती
बोकारो ः सीबीएसई की परीक्षाओं में प्रश्नपत्र की गड़बड़ी कोई नई बात नहीं है। दो साल के कोरोनाकाल के बाद देशभर में इन दिनों ऑफलाइन मोड में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं और एक बार फिर पेपर में गड़बड़ी सामने आई है। सोमवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। लेकिन, क्वेश्चन पेपर में एक नहीं, अनेक गलतियों से परीक्षार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कई विद्यार्थी तो सीबीएसई की गलती के कारण प्रश्न का उत्तर दे ही नहीं सकें और कुछ उलझन में पड़े रहे। दरअसल, अंग्रेजी विषय के प्रश्न-पत्र में ऐसे सवाल पूछे गए जो उनसे संबंधित थे ही नहीं। वहीं, लिटरेचर और दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के प्रश्नों में भी भारी चूक सामने आई। कुल 10 अंक वाले प्रश्न संख्या- 2 में कंप्रीहेंशन पैसेज दिया गया था, जिसमें इसरो द्वारा 8 जून तक कोई सिग्नल नहीं भेज पाने की बात लिखी थी। जबकि जो सवाल दिए गए थे, उनमें पांचवें प्रश्न में 8 जुलाई का जिक्र कर उत्तर देने को कहा गया था। इसके कारण बच्चे उलझन में पड़े रहे कि वे लिखें तो क्या लिखें।

इसी प्रकार, लिटरेचर के प्रश्न संख्या 8 (डी)- लघु उत्तरीय प्रश्न (शॉर्ट आंसर क्वेश्चन) में त्रुटि थी। इसमें सवाल पूछा गया था कि लेमोव ने चेकव से किस बात को लेकर माफी मांगी थी? जबकि, उस पूरी स्टोरी में न तो किसी की गलती और न ही किसी के माफीनामे या उसके कारण की कोई बात उल्लिखित थी। इस सवाल का वाक्य विन्यास और शाब्दिक अशुद्धि भी विशेषज्ञों ने गलत होने का दावा किया। जाहिर है, इस प्रश्न ने भी बच्चों को मुसीबत में डाल दिया। प्रश्न-पत्र में दी गई सामग्री से बाहर काल्पनिक प्रश्नों के कारण बच्चों को कम नंबर मिलने का डर सताने लगा है। जबकि, इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी।

प्रश्न-पत्र में तीसरी और एक और बड़ी खामी दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए दिए गए प्रश्न को लेकर थी। क्वेश्चन पेपर के प्रश्न संख्या- 5 (ए) और 5 (बी) अस्पष्ट थे। सामान्य और दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए 5 (ए) एवं 5 (बी) प्रश्नों का स्पष्ट वर्गीकरण नहीं किया गया था। ऊपर हेडिंग में लिखा था ‘फॉर विजुअली चैलेंज्ड कैंडिडेट्स’ उसके नीचे सामान्य बच्चों के लिए 5 (ए) और 5 (बी) प्रश्न था, जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। विद्यार्थी समझ नहीं पा रहे थे कि कौन दृष्टिबाधितों के लिए है और कौन सामान्य परीक्षार्थियों के लिए। इसी प्रकार, प्रश्न संख्या- 7 के 9 बी में अंडरलाइन नहीं था।विद्यार्थियों ने कहा, ऐसी गलतियां तनाव का कारण
प्रश्नपत्र की गलतियों को बच्चे अतिरिक्त तनाव का कारण बता रहे हैं। राहुल अग्रवाल नामक एक परीक्षार्थी ने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कत उसे प्रश्न सं. 2 में हुई, जिसमें जुलाई का सवाल पूछा गया, जबकि पैसेज में जून लिखा था। उसे कुछ नहीं सूझा, तो उसने उसका आंसर ही नहीं लिखा। बाकी दो-तीन जगहों पर भी दिक्कत हुई। प्रियंका प्रेयसी नामक छात्रा ने बताया कि एक तो वे लोग परीक्षा को लेकर ऐसे ही तनाव में रहते हैं। समय पर सभी प्रश्नों के उत्तर कंप्लीट करने होते हैं, लेकिन इस तरह की खामी और तनाव बढ़ाती ही है। सवालों के उलझन में समय की बर्बादी हुई और कम नंबर आने का अब डर भी हो रहा है। सीबीएसई को ऐसे प्रश्नों के एवज में पूरे मार्क्स देने चाहिए।ऑब्जर्वर ने भेजी अपनी रिपोर्ट
अंग्रेजी विषय के प्रश्न-पत्र में मिली गड़बड़ी को लेकर बोकारो के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है। बता दें कि इस बार सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में गलत या अस्पष्ट प्रश्न होने पर इसकी जानकारी देने के लिए सीबीएसई द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर विषयवार शिक्षक ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किए गए हैं। इनका काम परीक्षा समाप्त होने के साथ प्रश्न-पत्र के सभी सेट के प्रश्नों की समीक्षा करना है। अपनी समीक्षा की रिपोर्ट वे आन एग्जाम सेंटर मैनेजमेंट सिस्टम (ओईसीएसएस) पर देते हैं। उसी के आधार पर बोर्ड मार्किंग स्कीम तैयार करेगा।सिटी कोऑर्डिनेटर बोले- बच्चे घबराएं नहीं, गलत क्वेश्चन पर मिलेगा पूरा अंक

CBSE के सिटी को-ऑर्डिनेटर सूरज शर्मा।
इस मामले में पूछे जाने पर सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर सूरज शर्मा ने प्रश्न-पत्र में गलती पर हामी भरते हुए कहा कि परीक्षार्थियों को डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। गलत प्रश्न होने पर उन्हें उस सवाल का पूरा अंक मिलेगा। यह पूरी तरह बोर्ड पर निर्भर करता है। सभी विषयों के विशेषज्ञ ऐसे मामलों में अपना फीडबैक हर दिन सीबीएसई को भेजते हैं। उसके अनुसार वे भी अपनी सूचना दे देते हैं। जिन सेंटरों पर परीक्षा होती है, वहां से फीडबैक दिया जाता है। अगर प्रश्न गलत रहता है, तो उसमें बच्चों को पूरा नंबर मिलता है। इसी हिसाब से मार्किंग स्कीम तय की जाती है। विदित हो कि बोकारो जिले में कुल 20 केंद्रों पर सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं के 15905 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इनमें 10वीं के 8647 एवं 12वीं के 7258 परीक्षार्थी शामिल हैं।शिक्षाविदों ने एक स्वर में कहा- करोड़ों बच्चों के भविष्य का सवाल, त्रुटिरहित हों प्रश्नपत्र
झारखंड की शैक्षणिक राजधानी माने जाने वाली इस्पातनगरी बोकारो के शिक्षाविदों ने सीबीएसई के प्रश्न-पत्र में ऐसी भारी गड़बड़ियों पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अगर सीबीएसई एरर-फ्री करेक्शन चाहता है, तो यह सुनिश्चित करे कि त्रुटिरहित और संतुलित प्रश्नपत्र भी हों। ऐसे प्रश्न नहीं पूछे जाने चाहिए कि जिनसे बच्चे कंफ्यूज करें और उनका आत्मविश्वास प्रभावित हो। यह देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य का सवाल है। केवल 10वीं में ही नहीं, बीते शुक्रवार को हुई 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा में भी प्रश्नपत्र में गलतियां थीं।Varnan Live Report.
-

DPS बोकारो झारखंड में सर्वाधिक प्रख्यात विद्यालय, मिला Best & Most Prominent School Award
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवोन्मेषी अध्यापन व अग्रणी आधारभूत संरचना के लिए दिया गया ‘एडु अवार्ड’
बोकारो : नगर के सेक्टर-4 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो को राष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। विद्यालय को ‘एडु अवार्ड 2022’ प्रदान किया गया है। ‘एजुकेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स एंड कॉन्फ्रेंस’ के तहत विद्यालय को ‘बेस्ट एंड मोस्ट प्रॉमिनेंट स्कूल ऑफ द ईयर 2022’ झारखंड के सम्मान से नवाजा गया। विद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था, नवोन्मेषी अध्यापन एवं अग्रणी आधारभूत संरचना की कैटेगरी में यह प्रशस्ति मिली। बेंगलुरु आधारित बिगिनअप रिसर्च इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रदान किए गए इस अवार्ड की घोषणा मंगलवार को विद्यालय में आयोजित एक विशेष असेंबली में की गई।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने इस सम्मान को विद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों सहित समस्त विद्यालय परिवार के समेकित सहयोग का परिणाम बताया। असेंबली में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर उन्हें लगन एवं कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को पूरे मनोयोग के साथ पढ़ाई करने एवं आगामी परीक्षाओं में बेहतरीन परिणाम हासिल कर विद्यालय का गौरव इसी प्रकार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि विद्यालय गुणवत्ता शिक्षा के प्रति कटिबद्ध रहा है। रोचकपूर्ण अध्यापन के लिए विभिन्न नवाचारी प्रयोगों के अलावा कई महत्वपूर्ण व कारगार संसाधनों व संरचनाओं को विकसित किया गया है। खेल-खेल में वित्तीय साक्षरता के लिए कॉमर्स लैब, वर्चुअल रियलिटी के जरिए बच्चों को मनोरंजक शिक्षा प्रदान करने को लेकर वीआर लैब सहित कई प्रकार के संसाधन विकसित किए गए हैं। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। एसेंबली में इंस्पायर मानक अवार्ड सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं स्पर्धाओं में सफल रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।– Varnan Live Report.
-

वसुंधरा परिवार के नववर्ष मिलन समारोह में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा
लोगों ने की कोरोना-मुक्ति की कामना, आपसी सौहार्द बनाए रखने का लिया संकल्प
संवाददाता
बोकारो। नगर के सेक्टर- 3बी स्थित वसुंधरा गली में वसुंधरा परिवार के सभी सदस्यों ने नए वर्ष का स्वागत उत्साहपूर्ण वातावरण और बड़े ही रोमांचकारी अंदाज में किया। रविवार को वसुंधरा परिवार द्वारा सामूहिक रूप से नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक तरफ जहां एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं, वही गली के बच्चों ने अपनी कुशल रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के प्रथम सत्र में बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं हुईं। किसी ने गीत, किसी ने तबला, तो किसी ने नृत्य में जमकर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी।
इस क्रम में गौरी, मनस्वी एवं अन्य बच्चियों ने समाज में महिला उत्पीड़न तथा विवाहोपरांत आज के दौर में अधिकतर परिवार की स्थिति का अपने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जीवंत प्रदर्शन किया। इसकी सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। नारायणी, श्रेया, श्रेयो दास, मिष्टी, उर्वी आदि बच्चों ने विभिन्न गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कृष ने गीत सुनाए, तो आदित्य ने तबलावादन से सभी का मन मोह लिया। जबकि, रूद्र ने हर तरह के क्यूब पजल को मिनटों में सुलझाकर अपनी बुद्धिमता का कुशल परिचय दिया।

सायंकालीन सत्र में महिलाओं के लिए भी कई मनोरंजक एवं क्रीड़ात्मक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। वसुंधरा परिवार के पदाधिकारियों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

पदाधिकारियों ने सभी देशवासियों के लिए नववर्ष के सुखद एवं कोरोनामुक्त रहने की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है और आपसी सौहार्द भी मजबूत होता है। समारोह का सुरुचिपूर्ण संचालन धनंजय चक्रवर्ती ने किया।

मौके पर वी. के. झा, अर्जुन प्रसाद सिंह, बालेश्वर सिंह, गिरधर महतो, एसपी मिश्रा, बिप्लव दास, सतीश सिंह, तुलसी, विजय कुमार सिंह, संजय गोपाल, दीपक महतो, अंकिता चक्रवर्ती, विनोद कुमार, अशोक कुमार, मीना राज, आशा रानी, लक्ष्मी देवी, संध्या सोनी, विकास, संजय आदि मौजूद रहे।

अंत में केक काटकर, नाच-गाकर सभी ने सामूहिक रूप से नए साल की खुशियां साझा कीं। सभी ने आगे भी इसी प्रकार आपसी सौहार्द बनाये रखने का संकल्प लिया।
– Varnan Live Report.
-

जानलेवा बनी खतरे में पड़ी जमापूंजी
सहारा ने बनाया बेसहारा… एजेंट और निवेशकों में भुगतान को ले संशय, बोकारो में एक और मौत
विजय कुमार झा
बोकारो : अपनी उम्र भर की गाढ़ी कमाई भविष्य के लिए संजोकर रखने वाले हजारों-हजार लोगों की उम्मीदें आज दम तोड़ती नजर आ रही हैं। जिस जमापूंजी को उन्होंने अपने आने वाले कल के लिए हिफाजत में समझकर सहारा इंडिया में निवेश किया था, वह खतरे में है। लोगों को उनके पैसे मिलेंगे भी या नहीं, यह अपने-आप में एक बड़ा सवाल बन गया है।वैसे तो देशभर में सहारा इंडिया में निवेश करनेवाले लोगों की हालत खस्ता है, लेकिन बोकारो में जिस कदर आए दिन खतरे में पड़ी इस जमापूंजी के कारण मौत के मामले सामने आ रहे हैं, वह वास्तव में चिंतनीय है। पिछले दिनों जिले के बेरमो से सहारा के एक और एजेंट की मौत का मामला सामने आया। सहारा इंडिया कंपनी के अभिकर्ता मकोली नीचे धौड़ा निवासी राजकुमार चौहान (40) का ब्रेन हेमरेज होने से रांची स्थित मेडिका अस्पताल निधन हो गया। राजकुमार की बहन फूल कुमारी देवी सहित अन्य परिजनों का दावा है कि राजकुमार से लोग फोन करके पैसा दिलाने की मांग करते थे। कुछ लोग घर पर भी आकर पैसों की मांग करने लगे थे, इसलिए उन्हें ज्यादा टेंशन हो गया था। अपने घर की बहन, मां, भाई, पिताजी सहित उनके ससुर, साला सभी का पैसा डूबा हुआ था। सिर्फ राजकुमार की बहन का 9 लाख रुपए डूबा हुआ है। घर के लोग परेशान नहीं करते थे, लेकिन बाहर के लोग कहते थे कि पैसा डूबा है तो आप व्यवस्था करके दीजिए, जहां जाते थे, वहां लोग उन्हें परेशान करते थे। कहा, लगभग एक वर्ष से पुराना काम का कमीशन तक नहीं मिल रहा है। राजकुमार पूरी तरह टूट चुके थे। वह अपने पीछे दो पुत्री तथा दो पुत्र छोड़ गए हैं।
पहले एजेंट कर चुके हैं आत्महत्या
कुछ माह पूर्व खलारी के एक एजेंट ने आत्महत्या कर ली थी। इसी तरह, बोकारो जिले में पिछले वर्ष 14 नवंबर को सहारा इंडिया द्वारा भुगतान नहीं होने से परेशान सहारा इंडिया के अभिकर्ता आईईएल थाना क्षेत्र गवर्नमेंट कॉलोनी लाल फ्लैट समीप निवासी गणेश नोनिया (45) नामक एजेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह 25 लाख रुपए ग्राहकों की देनदारी का भुगतान नहीं होने से अवसाद में थे। गणेश अपने पीछे तीन बेटी और एक 12 साल का बेटा सहित पत्नी को छोड़ गए थे।अकेले बेरमो में 200 करोड़ बकाया
बकाए रकम की बात करें तो अकेले बेरमो क्षेत्र में ही लगभग 200 करोड़ रुपए की जमापूंजी का भुगतान बकाया है। इसमें सिर्फ फुसरो इलाके से लगभग 80 करोड़ रुपए की लोगों की देनदारी बाकी है। शेष पैसे गोमिया सेक्टर व अन्य छोटे छोटे फ्रेंचाइजी के हैं। सहारा इंडिया द्वारा पैसे का भुगतान लगभग बंद कर दिया गया है।बिहार-झारखंड के कई जिलों का नियंत्रण बोकारो से
वरीय अभिकर्ताओं के अनुसार सहारा इंडिया के बोकारो जोन से बोकारो जिला सहित बिहार-झारखंड के कई जिलों का नियंत्रण होता है। इनमें भागलपुर, पूर्णिया, धनबाद, देवघर, गोमिया तथा बगोदर शामिल हैं। सीनियर एजेंटो ने देनदारी का भुगतान न होने के पीछे सहारा के क्षेत्रीय प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि रीजनल आॅफिस के अधिकारी व कर्मी अपनी नौकरी बचाने के चक्कर में मुख्यालय में पैसा भुगतान का डिमांड जोरदार ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण भुगतान नहीं हो रहा है। बता दें कि आए दिन सेक्टर-4 स्थित बोकारो जोन के कार्यालय में इसे लेकर हंगामे भी होते रहे हैं।इधर, झारखंड में ढ़ाई लाख से भी ज्यादा लोगों के 3 हजार करोड़ रुपए संकट में
रांची : सहारा इंडिया की विभिन्न योजनाओं में झारखंड के तकरीबन ढ़ाई लाख से भी ज्यादा लोगों के लगभग 3 हजार करोड़ रुपये फंसे हैं। जमा योजनाओं की पॉलिसी मैच्योर्ड होने के बाद भी लगभग दो वर्ष से भुगतान पूरी तरह बंद है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में स्थित सहारा के दफ्तरों में हर रोज बड़ी तादाद में पॉलिसी की राशि के भुगतान की मांग लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बेरमो, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर सहित कई शहरों में निवेश करने वाले लोगों ने सहारा के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन भी किया है, लेकिन इन शाखाओं के प्रबंधकों और कर्मियों के पास कोई जवाब नहीं है। कंपनी के लिए काम करने वाले 60 हजार से भी ज्यादा कर्मी हर रोज हो रहे हंगामों से परेशान हैं। निवेशकों का कहना है मैच्योरिटी की राशि का भुगतान न होने से किसी का इलाज के अभाव में निधन हो गया तो किसी के बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी तक रुक गई। बेरमो के रामदास साव के मुताबिक, उन्होंने अपने जीवन की पूरी कमाई 20 लाख रुपये सहारा इंडिया में जमा किए, लेकिन उन्हें एमआईएस तक का भुगतान नहीं किया जा रहा। हजारीबाग के शिवपुरी निवासी संतोष कुमार के एक लाख रुपये फंसे हैं और वह दो साल से परेशान हैं। बेरमो के बबलू गुप्ता और उनकी पत्नी राजकुमारी भारती का कहना है कि पैसे न मिलने की वजह से उन्हें अपनी बेटी का विवाह स्थगित करना पड़ा। इसी तरह प्रदीप कुमार भगत ने भी 21 लाख रुपये जमा किए हैं, लेकिन उन्हें ब्याज तक की रकम नहीं दी जा रही है।
भुखमरी की कगार पर हैं कर्मी, 12 लाख कार्यकर्ता आत्महत्या को विवश
कंपनी के कमीशन एजेंट और कर्मचारियों का कहना है कि जमाकर्ताओं का भुगतान नहीं होने से हालत बहुत खराब है। वे भुखमरी की कगार पर हैं। खुद के घर में खाने-पानी के लाले पड़े हैं, ऊपर से जमाकर्ता उनसे अपना पैसा मांग रहे हैं। जबकि, सहारा कर्मियों को पिछले कई सालों से वेतन ही नहीं मिला है। भुगतान नहीं होने के कारण आये दिन सहारा कर्मचारियों और एजेंट मारे जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पूरे देश में करीब 12 लाख कार्यकर्ता और 13 करोड़ जमाकर्ता प्रभावित और बेरोजगार हैं। यह पूरे देश की आबादी का बड़ा हिस्सा है। सहारा इंडिया परिवार के मामले का निस्तारण नहीं हाने से यह सभी बेरोजगार, प्रभावित, परेशान और भुखमरी की कगार पर हैं। इसकी वजह से हजारों लोग आत्महत्या कर चुके हैं। इन्हें परिवार का भरण-पोषण करने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा, इसलिए आत्महत्या करने को मजबूर हैं। ये अलग बात है कि तनाव चरम सीमा पर है, परंतु जिंदगी से मुंह मोड़ना भी सही नहीं ठहराया जा सकता।
कंपनी के अधिकारियों पर चल रहे कई मुकदमे, 10 साल से जारी है कानूनी लड़ाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमाकर्ताओं द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के कई मामलों में सहारा कर्मचारियों जमानत पर हैं। सहारा के कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों पर धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पिछले दिनों कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहित कई शीर्ष डायरेक्टर पर मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। कुछ महीने पहले सहारा के जोनल कार्यालय काकादेव में एजेंटों ने जमा कर्ताओं का भुगतान नहीं होने पर दफ्तर में ताला डाल दिया था, जिसके चलते रात भर कर्मचारी कार्यालय में बंद रहे थे। खबरों के अनुसार सहारा इंडिया की पिछले दस साल से कोर्ट में कानूनी लड़ाई चल रही है। इस वजह से देश में लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं।फैक्ट्स… 1978 में हुई थी सहारा इंडिया की स्थापना
सहारा इंडिया परिवार हमारे भारत देश की बहु-व्यापारिक अर्थात कई व्यापार में अपना पैसा लगाने वाली कंपनी है। वित्तीय सेवाओं, फाइनेंस हाउसिंग फाइनेंस, म्यूचुअल फंड, जीवन बीमा, फिल्म निर्माण, खेल, पर्यटन, नगर विकास आदि क्षेत्रों में फैला हुआ है। सहारा इंडिया परिवार का हेड-क्वार्टर अर्थात मुख्यालय लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित है। इसके संस्थापक एवं मालिक सुब्रत रॉय ने 1978 में इसकी स्थापना की थी। आज सहारा इंडिया परिवार में लगभग 1.2 मिलियन वेतनभोगी कर्मचारी, सलाहकार, फील्ड वर्कर, एजेंट और व्यावसायिक सहयोगी शामिल हैं, लेकिन सभी बदहाल हैं।
– Varnan Live Report.
-

Hindutva movement should have some feminine touch
Mahua Moitra, the outspoken TMC MP, in her outburst in support of the Movie Kali has raised a lot of libertarian point of view which is being debated in the formal media and social media with sharp antagonism on both the sides; but, she has also raised a point of view which should be noted by the leadership in the RSS and BJP ranks.
She has said that RSS and BJP should not try to force north Indian view of Hinduism. is there such a view?
I do not know the answer to this question, but when I look back at the RSS iconography of of Hindutva, it only reflects Ram, Shiva, Krishna, Kartikeya etc. The Gods are prominent and Goddesses are absent in their articulation, narratives, discourses and explorations. Ram Mandir at Ayodhya has been fought for, but Sita temple at Sitamarhi has been ignored, Krishna Janmabhoomi is in all public discourse but, Radha temple in Dwarka is not spoken about, Shiva is all over, but Parvati is not highlighted enough. In my view, this is one big constituency that RSS and BJP are missing out and that is Women and specially the Eastern parts of India where the popular form of God icon is feminine. Tarapeeth, Kamakhya, Rajrappa are three of the nine shakti peeths of eastern India which has shaped the religious and spiritual world view in this part of the country. They have promoted the shakt tradition and several sub-traditions which includes tantrik and aughar traditions also. These traditions venerate the feminine form of shakti and the praying rituals are very different from the other Vaishnava rituals. BJP and RSS should include them in their narratives of Hindutva to get more inclusive in the eastern part of the country. This is an idea for RSS and BJP to expand and consolidate their social outreach. This will re-inforce the Hindutva ideology and also expand the narrative without Diluting it.
Let us talk about Mahua Moitra’s response in support of the movie Kali. No one can deny that what Mahua said was factually right; but,
given that the movie Kali is created to demean Indian polytheistic tradition, her statement when looked at in the context of her support to the movie makes it derogatory.
सत्यम ब्रूयात प्रियं ब्रूयात न ब्रूयात सत्यम अप्रियम
we have been taught to speak the truth but avoid speaking rude truth (mind you, I do not say Harsh Truth , but I say Rude Truth)
-

myClassroom ने लॉन्च किया “mySEAT 202” – आईआईटी, एम्स और भारत के शीर्ष 100 कॉलेजों में सीट की गारंटी का दिया मौका
नोएडा, 14 दिसंबर, 2021: myClassroom ने आज लॉन्च किया है “mySEAT 2021” – जो है वर्तमान में 8वीं, 9वीं और दसवीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक स्कॉलरशिप एलिजीबिलिटी-कम-एडमिशन टेस्ट। यह टेस्ट इन युवाओं को आईआईटी, एम्स और भारत के शीर्ष 100 इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में गारंटी के साथ सीट पाने की तैयारी कराने का एक मौका देता है। सीधे आपके शहर में आधुनिकतम तकनीक व डिजिटल क्लासरूम्स के ज़रिए myClassroom प्रत्येक स्टूडेंट को भारत की शीर्ष फ़ैकल्टी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अकादमिक उत्साह वाले वातावरण की सुविधा उपलब्ध कराता है।
इस पहल के बारे में बोलते हुए myClassroom के सह-संस्थापक व निदेशक, श्री प्रशांत शर्मा ने कहा कि, “mySEAT 2021 उन स्टूडेंट्स के लिए एक मौका है जो खुद को भविष्य के अगले महान आविष्कारक, इंजीनियर, वैज्ञानिक, डॉक्टर या सर्जन के रूप में देखते हैं। इस टेस्ट में भाग लेकर स्टूडेंट्स को मौका मिलेगा ओलंपियाड, KVPY, JEE और NEET जैसी आनेवाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपनी तैयारी को परखने का, हमारे एक्सपर्ट टीचर्स से पर्सनलाइज़्ड करियर काउंसलिंग पाने का और ढेरों स्कॉलरशिप्स व रोचक पुरस्कार जीतने का भी।“ये स्कॉलरशिप परीक्षाएँ हर क्लास के लिए दो चरणों में होंगी। पहले चरण में अभ्यर्थियों को 15 से 25 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन या फिर 16 शहरों में स्थित हमारे स्मार्ट क्लासरूम्स में जाकर 19 से 25 दिसंबर 2021 तक ऑफलाइन परीक्षा देनी होगी। दूसरे चरण में हर क्लास के शीर्ष 100 रैंक पानेवालों के लिए एक पर्सनल इंटर्व्यू कराया जाएगा। अंतिम परिणामों की घोषणा 5 जनवरी 2022 को की जाएगी। स्टूडेंट्स इसके लिए https://myseat.myclassroom.digital/ पर जाके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
आईआईटी-जेईई के टॉर्स को 25 वर्ष तक मार्गदर्शन व कोचिंग देने का अनुभव रखनेवाले और myClassroom में जेईई के अकादमिक निदेशक, श्री प्रमोद कुमार राणा कहते हैं कि, “myClassroom के सभी प्रोग्राम एक निश्चित परिणाम को लक्षित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की ओर केंद्रित हैं। हमारे ये अनुशासनबद्ध, केन्द्रित व मार्गदर्शित प्रोग्राम, प्रतियोगी परीक्षाओं में स्टूडेंट्स को सफलता दिलाने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं।“
22 वर्षों का अनुभव रखनेवाले व myClassroom में NEET के अकादमिक निदेशक, डॉ. गगन वोहरा का कहना है कि, “myClassroom द्वारा शिक्षकों, सहपाठियों व अभिभावकों का एक ऐसा माहौल तैयार किया जाता है जिसमें आकांक्षी स्टूडेंट्स के लिए एक स्वस्थ व प्रतिस्पर्धी परिवेश में श्रेष्ठ शैक्षिक व मनोवैज्ञानिक सहयोग देने पर बल दिया जाता है।“ डॉ. वोहरा ने अपने करियर में पाँच बार AIIMS और NEET में पहली रैंक लानेवाले अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया है।
myClassroom के बारे में :
हमारी टीम में आईआईटी व आईआईएम जैसे शीर्ष संस्थानों से आनेवाले श्रेष्ठ शिक्षक शामिल हैं और हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक स्टूडेंट अपनी श्रेष्ठतम काबिलियत का प्रदर्शन कर सके। हम प्रत्येक स्टूडेंट को उसी के शहर में हमारे आधुनिकतम स्मार्ट क्लासरूम्स के ज़रिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और भारत के शीर्ष शिक्षकों की सुविधा उपलब्ध कराते हैं।
myClassroom, ज़िन-एड्यू क्लासेज़ प्राइवेट लिमिटेड का एक ब्रांड है।– Varnan Live Report.
-

दो-टूक : विरोध की आड़ में ये कैसी लंपटगिरी?
विजय देव झा
जहां कहीं भी प्रदर्शन धरना चल रहा हो, डंफा डफली की आवाज आ रही हो समझ जाइये कि यह खास पंथ वाले लोगों के लम्पटों की ओर से प्रायोजित है। प्रदर्शन की भीड़ में आप इन्हें तुरंत पहचान ले सकते हैं। ये विशेष प्रकार का ध्वनि निकालते हैं और विशेष प्रकार की हरकतें करते हैं जो इनकी वेषभूषा से मैच करता है। मैंने भी जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एजेकेएमआरसी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की थी। हरेक तीन चार दिन पर कुछ लड़के जुलूस में शामिल होने का आमंत्रण ले कर आते थे। आज इजरायल के द्वारा फिलिस्तीन के मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन करना है। कल अमेरिका के विरुद्ध प्रदर्शन करना है। मैंने कभी यह नहीं सुना कि इन लोगों ने कश्मीर से भागने पर मजबूर हुए हिंदुओं के समर्थन में कोई जुलूस निकाला हो। तो हम लोग इधर पढ़ने आये हैं या जुलूस नारेबाजी करने। मैं कभी किसी जुलूस जलसा प्रदर्शन का हिस्सा नहीं रहा। एजेएमसीआरसी में मेरी शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। मैं एजेकेएमआरसी जैसे बेहतर संस्थान में इस उम्मीद से आया था कि मैं यहां आकर कुछ पढ़ सकूं, सीख सकूँ। मैंने अपने इस संस्थान के पुस्तकालय और आधुनिक जनसंचार सामग्री और सुविधाओं का बेहतर इस्तेमाल किया, क्योंकि मेरे ऊपर एक बोझ था कि बाबूजी ने मेरे एडमिशन के लिए अपनी बचत पूंजी दे दी थी।
दरअसल, भारत के कुछ विश्वविद्यालयों पर एक खास किस्म का ठप्पा पड़ चुका है और उस विश्वविद्यालय के अधिकांश छात्र और संकाय किस विशेष प्रकार की राजनीतिक ध्वनि निकालेंगे यह प्रेडिक्टेबस होता है। ये दरअसल यह खास राजनीतिक विचारधाराओं के मर्सीनरीज होते हैं। वे आज भी उसी गलतफहमी में जी रहे हैं कि इन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लड़के-लड़कियों को उकसाकर उपद्रव पैदा करवा कर वह आसमान गिरा देंगें, हवा की गति और दिशा तक बदल देंगें। आपसे पत्ता तक न हिलेगा और आप…! अगर यह सरकार फासीवादी है तो आप लोग भी खुलेआम क्रिप्टो जेहादी हैं! समय बदल रहा है हिंदुस्तान के लोग अब कौए के पीछे नहीं दौड़ते हैं। प्रदर्शन के नाम पर हिंसा करिएगा तो पुलिस आपसे शास्त्रार्थ नहीं करेगी, वह आपको अपने शस्त्र से कूट देगी। विक्टिमहुड प्ले करने के लिए फोटो मत शेयर कीजिये और पुलिसिया अत्याचार वाली बासी कहानियां मत सुनाइये, क्योंकि आपलोगों ने भी मौलिक अधिकारों और लोकतंत्र को महतोजी का दलान बना रखा है।
जो ट्रेन और बसें जला रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि आजादी से अब तक 72 साल बीत गए हैं। वह दूसरा जमाना था हिंसा का सीधा हिसाब-किताब था, अब वह डायरेक्ट वर्ब का जमाना नहीं रहा।
आप धर्मनिरपेक्षतावाद की आड़ में कम्युनलिज्म का खेल भले ही खेलें, लेकिन आमजन आज भी संकोच का अनुभव करता है कि लोग उसे दक्षिणपंथी कहें। आपने लोगों के इस संकोच को तोड़ने की अथक मेहनत की और कर रहे हैं।
आप एक के बाद एक नैरेटिव गढ़ रहे हैं और वह एक के बाद एक टूट रहे हैं। आपको धर्मनिरपेक्ष नहीं माना जाता है आपको हिन्दूविरोधी माना जाता है। चूंकि आप विरोध में पागल से चुके हैं आपको पता नहीं चल रहा है कि संघ और भाजपा के तथाकथित फासीवाद का आपका विरोध किस रास्ते चल पड़ा है। एक संप्रदाय विशेष का वोट आप तो उन्हें डरा-डरा कर लेते रहे कि हमें वोट करो वरना फलां पार्टी आ जाएगी। खा तो आप रहे हैं इस कौम को कुरान के साथ विज्ञान नहीं पढ़ने दिया। तालीम दी तो वो भी मजहबी, पुनर्जागरण और सुधार की जगह आप जिहाद समझाते रहे।
देश बंटवारे के समय आपने हिन्दुओं से उनका मत पूछा था कि वह कहां रहना चाहते हैं? जिस बाबा साहेब के संविधान की आप रोज दुहाई देते रहते हैं उन्होंने ट्रांसफर आॅफ पॉपुलेशन पर क्या कहा था?
आपके मुंह पर खान अब्दुल गफ्फार खान ने आरोप लगाया था कि आप लोग बंटवारे के नाम पर उन्हें भेड़िये के सामने धकेल रहे हैं। आजादी के करीब दो दशक बाद खान अब्दुल गफ्फार खान जब पाकिस्तान की नजरबंदी से छूटे तब वह भारत भ्रमण पर आए थे। दरभंगा के लहेरियासराय पोलो ग्राउंड में उनकी सभा हुई थी। उस बूढ़े ने टूटी-फूटी हिन्दी में अपनी व्यथा बतायी थी। आप देश में साम्यवाद तो स्थापित नहीं कर पाए, लेकिन देश को इजरायल जरूर बना देंगें। मस्त रहिये!
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और ये इनके निजी विचार हैं।) -

JNU – Did you insult a Guru?
गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।।Above written couplet by Kabir gives a clear reason of why the article on this topic is tinged with lot of questions, few advice and slight anger. In a civilization where a teacher is revered higher than God, the controversy related to Dr Romila Thapar is unfortunate. I want to avoid being judgmental about any side of the controversy because the controversies these days do not tell the entire truth. My advice and demand from JNU is that they should come out clear from this controversy by publishing the facts and getting Dr Thapar to align with them publicly.
I am no fan of Dr Thapar. I feel scholars like hers have shaped the story of Indian History in away that has left lot of questions un-answered and which has also given people like me a world view where we have felt shame and humiliation regarding our past. This never mean that I will, in any way, support any humiliation of scholars of hers repute. She has interpreted the historical facts based on her knowledge, intellect and understanding and has followed the established scientific methodology.
She is one of the greatest scientists in the field of historical studies that India has ever had. She needs to be treated with dignity of a scholar. If I have to contest Dr Thapar’s views, I will invest my time, energy and intellect to build a similar capability and argue out my point of view.
India has a long tradition of intellectual debate (शाश्त्रार्थ). Let us be true to our Indian heritage and follow a path of debate than discord. Let us remember, Dhananda of Patliputra once disrespected a teacher (Chanakya) and we all know what happened to him in his lifetime. The great warrier, mahaveer, danveer Karna was not truthful to his teacher and he had to pay the price. A teacher is only a teacher and the views of teacher are followed or shunned. A true teacher does not follow an ideology; however, an ideology is inherited from a teacher’s teachings. Today, Dr Thapar’s views may be found in some political ideologies, but to blame that Dr Thapar follows some ideology is far from truth.
If JNU has a documented policy, wherein they follow this process of renewal of emeritus status, they should make it known to everyone and publish the current status of similar requests to other scholars.
I know that this process of having emeritus status to eminent scholars is followed by most of established universities and it is for the benefit of the university and the society to have great scholars continue to be associated with the universities. JNU should be clear that emeritus status is benefiting the university and not the scholar because scholars like Dr Romila Thapar does not have shortage of such honorary positions.
Writer’s Note:- In an age where print media is polarized, and no news can be trusted with the truth, my attempt is to safeguard a tradition of dissent. Learning through debate without discord and being able to agree to disagree with highest respect for each other. I would be delighted and enriched by your point of views.
