Category: Home

Front Page

  • बोकारो के 25000 किसानों को मिलेगा प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ

    बोकारो के 25000 किसानों को मिलेगा प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ

    प्रधान सचिव संग डीसी की वीसी

    Bokaro : 12 सितम्बर को प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के देशव्यापी शुभारम्भ की जिला स्तरीय तैयारियों हेतु सरकार के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल तथा कृषि विभाग के सचिव पूजा सिंघल ने झारखण्ड के सभी 24 जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो संवाद किया। इसके माध्यम से बैठक कर योजना के लिए जिलावार लक्ष्य निर्धारित करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रधान सचिव श्री वर्णवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (पीएम-केएमवाई) के लिए रजिस्ट्रेशन का काम शुरू कर दिया है। सरकार ने आम बजट में इस योजना की घोषणा की थी। इस योजना में शामिल किसानों को 60 साल की आयु पूरी करने पर 3,000 रुपए मासिक पेंशन मिलेगी। वहीं किसान की मृत्यु होने की स्थिति में उसकी पत्नी को 1,500 रुपए की मासिक पेंशन मिलेगी। इस योजना के तहत अगले सात दिनों में बोकारो जिले में 25 हजार किसानों को आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष तक के किसानों को मिलेगा। 18 वर्ष के किसानों को 55 रूपये प्रतिमाह स्वयं के द्वारा एवं 55 रूपये केन्द्र सरकार के द्वारा देय होगा। इस अनुपात में बढते हुए 40 वर्ष के किसान को 200 रूपये प्रतिमाह देय है। केन्द्र सरकार ने परिवार के दोनों सदस्यों (पति-पत्नी) को इस योजना के लाभ लेने के लिए योग्य बताया है। वहीं उपायुक्त मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को इस योजना के प्रति प्रोत्साहित कर

    ते हुए इससे जुड़ने के लिए शनिवार से प्रत्येक पंचायत में विशेष ग्रामसभा-सह-किसान गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जिले एवं प्रखण्डों के पदाधिकारी सम्मिलित होकर किसानों को इस योजना के लाभ समझाते हुए इस योजना से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित करेंगे। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में निबंधित होने के लिए किसान प्रज्ञा केन्द्रों में जाकर निःशुल्क पंजीकरण करवा सकते है। वहीं इस कार्य को गति देने हेतु वीएलई, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, जनसेवक, पंचायत स्वयं सेवक आदि को लगाया जायेगा। उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए अच्छे कार्य करने वाले 10 कर्मचारियों को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित भी किया जायेगा। वीडियो संवाद के दौरान उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा, अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकाश कुमार हेम्ब्रम, सीएसई मैनेजर पिन्टू पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित थे।

    • Varnan Live Report.
  • शोभा की वस्तु बनकर रह गया फुसरो में हाईमास्ट लाईट

    शोभा की वस्तु बनकर रह गया फुसरो में हाईमास्ट लाईट

    Khirodhar Raj

    बेरमो (बोकारो) : बेरमो की हृदय स्थली फुसरो बाजार स्थित बैंक मोड पर लगा लाखों रुपये का हाईमास्ट लाईट विभागीय लापरवाही के कारण आज शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। पिछले छह माह से अधिक दिनों से खराब पड़े रहने के कारण शाम ढलते ही बैंक मोड के अास पास अंधेरा छा जाता है। यहां से दिन रात सैकडों छोटे-बडे वाहनों का आवागमन होता रहता हैै। भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र होने से शाम के बाद पैदल आवाजाही करने वाले लोगों के लिये हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अंधेरा छाए रहने से दुकानदारों को भी दिक्कतें होती हैं। चोर उच्चके भी अंधेरा का भरपूर लाभ उठाते हैं।ओवरब्रिज पर भी अंधेरा रहने से चोरी छिनतई की घटना होती रहती है।

    बताया जाता है कि दुर्गा पूजा कमिटी के दबाव पर उसे दुरूस्त किया जाता है, फिर पूजा समाप्त होते ही लाईट बस शोभा की वस्तु बनकर रह जाता है। दिवाली, रामनवमी में भी दबाव बनाने पर एकाध दिन के लिए मरम्मत होती है, बस। उसके बाद सबकी जवाबदेही खत्म हो जाती है। इसके बाद विभाग को कोई पूछने तक नहीं जाता कि लाईट खराब क्यों पड़ा है। हालांकि, दुर्गापूजा नजदीक है, शायद बैंक मोड पर फिर से रोशनी जगमगा सके, लेकिन एेसी लापरवाही ठीक नहीं।

    • Varnan Live Report.
  • बच्चों का शारीरिक विकास प्रभावित करते हैं कृमि : सिविल सर्जन

    बच्चों का शारीरिक विकास प्रभावित करते हैं कृमि : सिविल सर्जन

    – बोकारो में कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम शुरू

    संवाददाता
    बोकारो :
    कृमि से छुटकारा एवं बच्चों को सेहतमन्द भविष्य देने के उद्देश्य से चास स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार पाठक के द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।सिविल सर्जन डा. पाठक ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि की दवाई (एल्बेंडाजोल) खिलाना है। कृमि की वजह से बच्चों का शारीरिक विकास पूर्ण रूप से मुकम्मल नहीं हो पाता। इस कारणवश से उनकी मानसिक क्षमताओं पर भी असर पड़ता है। इसलिए सभी बच्चों को कृमि-मुक्ति दिवस के तहत एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जाती है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अनिल कुमार, डी.आर.सी.एच.ओ. शालिन टुडू, डीपीएम प्रदीप कुमार एवं प्रधानअध्यापिका दीपाली कुमारी, बी.पी.एम. आलोक नाथ सहित स्कूल के सभी बालिकाएं व कर्मी उपस्थित थे।

    • Varnan Live Report.
  • बोकारो में Sub-Junior National Football Championship शुरू, पहले दिन बंगाल और झारखंड ने जीते मैच

    बोकारो में Sub-Junior National Football Championship शुरू, पहले दिन बंगाल और झारखंड ने जीते मैच

    संवाददाता
    बोकारो :
    ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन, झारखण्ड फुटबॉल एसोसिएशन तथा बोकारो स्टील प्लांट के संयुक्त तत्वावधान में पूर्वी जोन के लिए आयोजित सब-जूनियर नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप -2019 का उद्घाटन मंगलवार को बीएसएल के महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) विभाकर ने किया। इस मौके पर उप महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) बीजे प्रकाश, सहायक महाप्रबंधक (जलापूर्ति) एके अविनाश तथा अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। मोहन कुमारमंगलम स्टेडियम में 3 सितम्बर से 8 सितम्बर तक चलने वाले इस चैम्पियनशिप में झारखंड, ओडिसा, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन पूर्वाहन पश्चिम बंगाल एवं छत्तीसगढ़ की टीमों के बीच मुक़ाबला हुआ, जिसमें पश्चिम बंगाल की टीम ने छत्तीसगढ़ को 7-1 के अंतर से पराजित किया। अपराह्न झारखण्ड और बिहार की टीमों के बीच मैच हुआ, जिसमें झारखण्ड ने बिहार को 13-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। 

    • Varnan Live Report.
  • पानी बचाने को सड़क पर उतरे BSL अधिकारी, जागरूकता के लिये Walkathon आयोजित

    पानी बचाने को सड़क पर उतरे BSL अधिकारी, जागरूकता के लिये Walkathon आयोजित

    संवाददाता
    बोकारो :
    भारत सरकार के जल शक्ति अभियान के आलोक में जन-सामान्य के बीच जल संरक्षण जागरूकता बढ़ाने हेतु बोकारो स्टील प्लांट द्वारा मंगलवार को गांधी चौक से बीएसएल प्रशासनिक भवन तक वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। बीएसएल के सीईओ पवन कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित वॉकाथॉन में अधिशासी निदेशक आरसी श्रीवास्तव व आर. कुशवाहा, महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) डीके साहा, महाप्रबंधक, अन्य वरीय अधिकारी, बीएसएल स्कूलों के बच्चे तथा एसएफए कैडेट्स शामिल हुए। वॉकाथॉन के दौरान प्रतिभागियों ने जल-संरक्षण की महत्ता से संबन्धित नारे लगाए और सभी को इसे सफल बनाने की अपील की। उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत बीएसएल द्वारा संयंत्र परिसर व नगर क्षेत्र में जल संरक्षण जागरूकता के प्रयास लगातार जारी है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए गृहिणियों को भी इस अभियान से जोड़ने की पहल की जा रही है।

    • Varnan Live Repot.   
  • JNU – Did you insult a Guru?

    JNU – Did you insult a Guru?

    गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
    बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।।

    Above written couplet by Kabir gives a clear reason of why the article on this topic is tinged with lot of questions, few advice and slight anger. In a civilization where a teacher is revered higher than God, the controversy related to Dr Romila Thapar is unfortunate. I want to avoid being judgmental about any side of the controversy because the controversies these days do not tell the entire truth. My advice and demand from JNU is that they should come out clear from this controversy by publishing the facts and getting Dr Thapar to align with them publicly.

    I am no fan of Dr Thapar. I feel scholars like hers have shaped the story of Indian History in away that has left lot of questions un-answered and which has also given people like me a world view where we have felt shame and humiliation regarding our past. This never mean that I will, in any way, support any humiliation of scholars of hers repute. She has interpreted the historical facts based on her knowledge, intellect and understanding and has followed the established scientific methodology.

    She is one of the greatest scientists in the field of historical studies that India has ever had. She needs to be treated with dignity of a scholar. If I have to contest Dr Thapar’s views, I will invest my time, energy and intellect to build a similar capability and argue out my point of view.

    India has a long tradition of intellectual debate (शाश्त्रार्थ). Let us be true to our Indian heritage and follow a path of debate than discord. Let us remember, Dhananda of Patliputra once disrespected a teacher (Chanakya) and we all know what happened to him in his lifetime. The great warrier, mahaveer, danveer Karna was not truthful to his teacher and he had to pay the price. A teacher is only a teacher and the views of teacher are followed or shunned. A true teacher does not follow an ideology; however, an ideology is inherited from a teacher’s teachings. Today, Dr Thapar’s views may be found in some political ideologies, but to blame that Dr Thapar follows some ideology is far from truth.

    If JNU has a documented policy, wherein they follow this process of renewal of emeritus status, they should make it known to everyone and publish the current status of similar requests to other scholars.

    I know that this process of having emeritus status to eminent scholars is followed by most of established universities and it is for the benefit of the university and the society to have great scholars continue to be associated with the universities. JNU should be clear that emeritus status is benefiting the university and not the scholar because scholars like Dr Romila Thapar does not have shortage of such honorary positions.

    Writer’s Note:- In an age where print media is polarized, and no news can be trusted with the truth, my attempt is to safeguard a tradition of dissent. Learning through debate without discord and being able to agree to disagree with highest respect for each other. I would be delighted and enriched by your point of views.

  • बोकारो में गणपति महोत्सव की धूम, जगह-जगह हो रहे भव्य आयोजन

    बोकारो में गणपति महोत्सव की धूम, जगह-जगह हो रहे भव्य आयोजन

    संवाददाता
    बोकारो :
    गणेश चतुर्थी का पर्व बोकारो, चास एवं आसपास के इलाके में गणपति महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर में जगह-जगह भव्य पंडाल बनाकर प्रथम पूज्य देव गणपति की पूजा अर्चना शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में नगर के सेक्टर नौ स्थित गायत्री मंदिर के समीप श्री सिद्धिविनायक मंडली की ओर से आलोक मैदान में भव्य गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रकाश सिंह ने फीता काटकर तथा पूजन संपन्न कर किया।

    इस अवसर पर डॉ प्रकाश ने भगवान गणेश की पूजा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जीवन में अध्यात्म एवं भक्ति को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि भक्ति से ही शक्ति मिलती है। मौके पर श्री सिद्धिविनायक मंडली परिवार से जुड़े दर्जनों लोग उपस्थित थे। इसके अलावा नगर के सेक्टर-4 स्थित सिटी सेन्टर, सेक्टर- 2 में पोस्ट आफिस के समीप गणेश मंदिर एवं अन्य स्थानों पर भी गणेश महोत्सव की धूम मची है। सेक्टर- 2 में हर साल की भांति इस बार भी भव्य मेला लगाया गया है।

    • Varnan Live Report.
  • बोकारो में तीज पर्व की धूम, मंदिरों में उमड़ी सुहागिनों की भीड़

    बोकारो में तीज पर्व की धूम, मंदिरों में उमड़ी सुहागिनों की भीड़

    संवाददाता
    बोकारो
    : मांग से लेकर कपाल तक सजा सिंदूर। हाथों में सजी मेंहदी। नई-नई साड़ियां और सोलहों श्रृंगार। जी हां, बोकारो की सड़कों पर आज सुबह से ही रूप-सज्जा, आभूषण सज्जा सहित हर तरह के श्रृंगार से युक्त महिलाओं की कतार मंदिरों तक पहुंचती देखी गई। शहर के तमाम शिव पार्वती मंदिरों में सुहागिन महिलाओं की भीड़ लगी रही। मौका था तीज का। अपने सुहाग की लंबी उम्र और हर जन्म में उसे पाने की कामना के साथ महिलाओं ने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना संपन्न की। इस क्रम में महिलाओं ने पारंपरिक भोजपुरी मगही भाषाओं में गीत और भजन गाये। ‘गौरा सोचे दिन-रात, हमरी ओ भोला मानत नईखे बात…’ जैसे शिव-पार्वती से जुड़े प्रसंगों पर आधारित गीत गाकर उन्होंने महादेव की पूजा की। व्रतियों ने पूजा के बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहागिनों के इस महापर्व की बधाईयां दी।

    इस अवसर पर सेक्टर- दो स्थित मां मंदिर, सेक्टर- 3 में थाना मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर एवं शिव मंदिर, एलोरा हॉस्टल व कैंप-2 स्थित शिव पार्वती मंदिर, श्री राम मंदिर स्थित शिवालय आदि में संख्या में दिनभर व्रती महिलाओं की भारी भीड़ लगी रही। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तीज की पूजा संपन्न कराई और कथा भी सुनाई। व्रतियों ने कहा कि अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना के साथ वे लोग दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और परंपरा अनुसार भोलेनाथ की पूजा करती हैं।

    एक पुरोहित सुखदेव उपाध्याय ने बताया कि भगवती पार्वती ने इसी व्रत को संपन्न कर महादेव को प्रसन्न किया था और अपने जीवन में पति के रूप में उन्हें प्राप्त किया था। आदिकाल से इस पर्व का अपना एक विशेष महात्म्य है। दूसरी तरफ तीज को लेकर बाजारों काफी रौनक छाई रही। पूजा पाठ की दुकानों से लेकर श्रृंगार प्रसाधन, मिष्ठान एवं फल की दुकानें खचाखच लोगों की भीड़ से पटी रहीं। महंगाई के बावजूद आस्था में कोई कमी नहीं देखने को मिली। कुल मिलाकर तीज बोकारो, चास एवं आसपास के क्षेत्र में सोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

    • Varnan Live Report.
  • झुमरा में नक्सल-विरोधी सर्च अभियान जारी

    झुमरा में नक्सल-विरोधी सर्च अभियान जारी

    – Vishal Agrawal
    गोमिया (बोकारो) : गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चुट्टे पंचायत से सटे झुमरा पहाड़ की तलहटी के गालोवारी खरगा चट्टान एवं सुंदरी पहाड़ के आसपास नक्सलियों के जमावड़ा को देखते हुए जिला पुलिस, सीआरपीएफ, जगुआर के सैकड़ों जवान संदिग्ध क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च अभियान में जुटे हैं। यहां सोमवार को बड़े जोरों से खबर फैली कि नक्सली एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई और दोनों तरफ से गोलियां चली, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

    वहीं सोमवार सुबह नक्सलियों के संदिग्ध ठिकानों पर एकजुट होने की खबर मिलते ही बोकारो एएसपी अभियान उमेश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिस एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों ने पैदल मार्च करते हुए गालोवारी, खरगा चट्टान एवं सुंदरी पहाड़ तक पहुंचे हैं जहां नक्सलियों को घेरने की मुहिम चल रही है। उक्त संदिग्ध ठिकानों पर कुख्यात नक्सली नेता मिथिलेश सिंह सहित दो दर्जन उनके साथी उक्त स्थान पर होने की सूचना है। बीते शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा दनिया के पास की गई आगजनी की घटना के बाद उनके खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई तेज कर दी गई है।

  • हवाई अड्डा विस्तारीकरण के नाम पर दलित-आदिवासी बनाये जा रहे शिकार : मंटू

    हवाई अड्डा विस्तारीकरण के नाम पर दलित-आदिवासी बनाये जा रहे शिकार : मंटू

    संवाददाता
    बोकारो :
    सेक्टर- 12 स्थित गुमला कालोनी में झामुमो बोकारो जिला छात्र मोर्चा की बैठक अध्यक्ष महेश मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि वर्तमान रघुवर सरकार और स्थानीय विधायक ने चुनाव के अंतिम समय में केवल वैसे क्षेत्र के लोगों को प्रताड़ित करने का काम प्रारंभ किया है जो कि उनके वोटर नहीं हो सकते हैं। मंटू ने कहा कि बोकारो विधायक के दबाव में आकर प्रशासन दुंदीबाद में रहने वाले सफाई करने वाले खटाल चलाने वाले रिक्शा चलाने वाले लोगों का 1000 घर उजाड़ दिया गया। अब प्रशासन गुमला कॉलोनी को उजाड़ने की बात कह रहा है, जो कि बोकारो हवाई अड्डे से कहीं भी संपर्क में नहीं है और न ही उसकी चारदीवारी के आसपास कोई भी आदमी बसा हुआ है। इससे साफ जाहिर है कि विधायक चुनाव जीतने के लिए गरीब और आदिवासियों को शहर से भगाना चाहते हैं। कम से कम प्रशासन के अधिकारियों को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि एक और आप गरीबों को आवास देने की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ लोगों को उजाड़ रहे हैं, यह कैसा न्याय है। वह भी उस वर्ग के लिए जो घरों से मेला साफ करके अपना पेट चलाता है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में केवल भ्रष्टाचार और भ्रष्ट तत्वों को संरक्षण मिल रहा है। रोजी-रोटी के लिए सड़क पर काम करने वालों को यह सरकार लाठी-गोली के बल पर उनकी आवाज दबाने में लगी हुई है। मंटू यादव ने कहा कि विधायक को गरीबों के ऊपर थोड़ी सी भी दया है तो राज्य सरकार से 20 एकड़ जमीन लेकर तमाम उजाड़े गए गरीबों को अस्थायी तौर पर बसा दें। बड़ी-बड़ी कंपनियों को सरकारी जमीन देकर बसाया जा रहा है तो बोकारो के इन गरीबों को क्यों नहीं? मौके पर डीसी गोहाईं, बीके चौधरी, योगो पूर्ति, अजय हेंब्रम, अशोक सोरेन, मिथुन मंडल, वीरेंद्र यादव, गोपाल हांसदा, बंधना तिर्की फ्लोरेंस, रुबिना तिग्गा, अजीत टोप्पो, शिवम बारला, मैरी बारला आदि मौजूद थे।

    • Varnan Live.