Category: Home

Front Page

  • उपायुक्त ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, हवाई अड्डा विस्तारीकरण में तेजी सहित दिये कई निर्देश

    उपायुक्त ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, हवाई अड्डा विस्तारीकरण में तेजी सहित दिये कई निर्देश

    – Our Correspondent

    बोकारो। उपायुक्त कृपा नन्द झा की अध्यक्षता में जिले में चल रहे विभिन्न विकास संबंधी कार्यों के प्रगति की समीक्षात्मक बैठक उनके कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक के दौरान झा ने ओएनजीसी के द्वारा बोकारो जिले में कोल बेड मिथेन के निष्कर्षण हेतु जमीन अधिग्रहण के कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया। साथ ही रैयतों के जमीन के मुआवजे का भुगतान ससमय करने का निर्देश दिया। वहीं NH 32 के लिए अधिग्रहित किये गये जमीन के मुआवजे के मामलों की सत्यता की जांच कर लंबित भुगतान अविलंब करने का निर्देश दिया। वहीं बैठक में उपस्थित अनुमण्डल पदाधिकारी (चास) हेमा प्रसाद को बोकारो हवाई अड्डा परिसर के आस-पास बने अवैध झोपड़ पट्टी को हटाने के लिए दबाव बनाने को कहा।

    उनके अनुसार बोकारो हवाई अड्डे के विस्तारीकरण कार्य अगामी दो माह के अंदर संपन्न करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक पी. मुरूगन, अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेरमो (तेनुघाट) प्रेम रंजन, एलआरडीसी जेम्स सुरीन, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी एपी त्रिपाठी, सभी प्रखंडों के अंचलाधिकारी, ओएनजीसी के प्रतिनिधि, एनएचएआई के प्रतिनिधि, भारतीय विमानन प्राधिकरण बोकारो हवाई अड्डा के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।

    • Varnan Live Report.
  • ‘बनना है आत्मविश्वासी तो डालें पढ़ने की आदत’ | चिन्मय विद्यालय में मना Reading Month

    ‘बनना है आत्मविश्वासी तो डालें पढ़ने की आदत’ | चिन्मय विद्यालय में मना Reading Month

    संवाददाता
    बोकारो : स्थानीय चिन्मय विद्यालय में 24वां नेशनल रीडिंग माह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ-चढकर भाग लिया। इस अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, समूह वाचन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, डिजिटल रीडिंग प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो का आयोजन किया गया और अंत में शपथ-पत्र पढ़ा गया।
           अलग-अलग दिनों में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व राहुल राय, मीनाक्षी, अंजली मिश्रा ने अपने-अपने समूह के लिये किया। पप्पेट शो (कठपुतली शो) कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा-2 के बच्चों ने भाग लिया। इसका संचालन प्रभारी कविता सिन्हा ने किया। कोमल अग्रवाल, अल्पना, नेहा अवतार, राजश्री, रिंकी पांडे, सोमा झा, मधुमिता, निशा शर्मा, आरती, कुमारी विनीता, दिप्ती पारिख, रीना सिंह, सरिता वर्मा व हिमांशी के सहयोग से रोचक कहानी प्रस्तुत की गयी, जिसे बच्चों ने बहुत पसंद किया। 
           विद्यालय सचिव त्रिपाठी ने विभिन्न प्रतियोगिता से भाग लेने वाले बच्चों को शुभकामनाए दीं एवं प्रतियोगिता में विजयी सभी बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। सचिव ने कहा कि पढने की आदत हम सभी में होनी चाहिए। इससे हमारा आत्मविश्वास तो बढता है साथ मे ही शब्दों पर पकड़ मजबूत होती है। 24वें नेशनल रीडिंग माह के समन्वयक सोनाली गुप्ता व सुब्रतो गुप्ता थे। निबंध प्रतियोगिता में पूजा कुमारी, मयंक मिश्रा, सौम्यादीप खां, चित्रकला में युविका युक्ति, सोनाली, अंजली, सोनी सम्भवी, यश राज, आदित्य युवराज सिंह, सौम्या सुरुचि, सृष्टि महतो, डिजिटल रीडिंग प्रतियोगिता में कुमारी अंशिका, रितिका कांता, साक्षी तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता सोफिया नाजरन, प्रेरणा, श्रुति सिंह, आदिबा अली, शैलजा सिसोदिया, सैल्या बाग्या, अंकित आनंद, प्रियांशु राज, रोशन प्रभाकर विजयी रही। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अशाोक कुमार झा ने अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया।
    – Varnan Live Report.
  • ‘सावन की सोमवारी, उपहार हमारी’ नारे के साथ चास नगर निगम की अनूठी पहल, भक्तों में बांटे तुलसी व बेल के पौधे

    ‘सावन की सोमवारी, उपहार हमारी’ नारे के साथ चास नगर निगम की अनूठी पहल, भक्तों में बांटे तुलसी व बेल के पौधे

    संवाददाता
    बोकारो : सावन की दूसरी सोमवारी पर चास नगर निगम की अनूठी पहल सामने आयी। श्रावण मास में आस्था के साथ जुड़कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान करते हुए निगम ने अपर नगर आयुक्त शशिप्रकाश झा की अगुवाई में अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया।
    “सावन की सोमवारी, उपहार हमारी” तथा “घर में तुलसी, बाहर बेल और बना रहे हम सबका मेल” जैसे नारों के साथ कुल 501 श्रद्धालुओं के बीच तुलसी और बेल के पौधे बांटे गये। चास की शिवशक्ति कालोनी सहित अन्य स्थानों पर श्री झा ने पौधों का वितरण किया। झा ने कहा कि अपने जीवन में पर्यावरण को बचाना जरूरी है। वहीं, महिलाएं भी तुलसी और बेल के पौधे मिलने से काफी खुश नजर आयीं।
    – Varnan Live Report.

     

  • ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में भाग लेगी दुग्दा कस्तूरबा की दो छात्रायें

    ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में भाग लेगी दुग्दा कस्तूरबा की दो छात्रायें

    संवाददाता
    बोकारो थर्मल : तीन अगस्त से मुबंई के अंधेरी में दोदिवसीय आॅल इंडिया कराटे डू फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में बेरमो के दुग्दा स्थित कस्तूरबा की दो छात्रायें भाग लेंगी। इस संबंध में बोकारो थर्मल में सोमवार को बोकारो जिला के महामंत्री सेंसाई महादेव गोप ने जानकारी देते हुए बताया कि फेडरेशन कप का आयोजन 3-4 अगस्त को किया गया है, जिसमें दुग्दा कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की दो छात्रायें 13 वर्षीय मुस्कान कुमारी तथा 15 वर्षीय जया श्री सेन का चयन काता एवं कुमिते में किया गया है। उन्होेंने बताया कि मुबई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों से 600 कराटेकार छात्र एवं छात्रायें भाग लेंगे जिसमें झारखंड राज्य से 180 कराटेेकार भाग लेंगे।
    – Varnan Live Report.
  • विधायक राज सिन्हा से मिले सहायक प्राध्यापक, मांगों को सदन में रखने पर जताया आभार

    विधायक राज सिन्हा से मिले सहायक प्राध्यापक, मांगों को सदन में रखने पर जताया आभार

    संवाददाता
    धनबाद/बोकारो। झारखंड सहायक प्राध्यापक अनुबंध संघ के प्रदेश सचिव डा. प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा से मिलकर उनकी मांगों को प्रमुखता से सदन पटल पर रखने के लिये आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में डा. प्रभाकर के अलावा बीबीएमकेयू अनुबंन्धित संघ के अध्यक्ष डा. हिमांशु शुक्ला, बीएस सिटी सिटी कालेज के डा. वीणा झा, डा. चित्रा श्रीवास्तव, डा. मीनू अख्तर, चास कॉलेज से डा राजेंद्र प्रसाद, आरएसपी झरिया से डा. पप्पू कुमार रजक, विवेक कुमार, डा. धनंजय पाठक, मनीषा मंडल समेत धनबाद और बोकारो जिले के कई अनुबंध सहायक प्राध्यापक शामिल थे। सबों ने विधायक राज सिन्हा से मिलकर पुष्पगुच्छ भेंटकर तथा माल्यार्पण कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
              डा. प्रभाकर ने बताया कि धनबाद विधायक ने विधानसभा के मानसून सत्र में अनुबंध सहायक प्राध्यापकों के हित मे सदन में पुरजोर तरीके के बात रखी थी। इस पर राज्य सरकार ने स्प्ष्ट किया था कि अनुबंध सहायक प्राध्यापक गेस्ट टीचर नही हैं, जिन्हें 1500 प्रति कक्षा के हिसाब से 50000 प्रतिमाह नही दिया जा सकता है। इस ध्यानाकर्षण के बाद राज्य सरकार के जवाब में विधायक ने पुनः भारत के राजपत्र, 18/07/2018 का हवाला देते हुए यूजीसी अहर्ताओ व मापदंडों पर खरा उतरने वाले झारखंड के सभी अनुबंध सहायक प्राध्यापकों को समान कार्य, समान वेतन अतिशीघ्र देने की बात कही।
    – Varnan Live Report..
  • मनभावन नृत्य-प्रस्तुति से बच्चों ने दी “गुरु दक्षिणा”

    मनभावन नृत्य-प्रस्तुति से बच्चों ने दी “गुरु दक्षिणा”

    संवाददाता
    बोकारो। बोकारो में नृत्य व संगीत-कला की विविध विधाओं के प्रचार-प्रसार में सतत् प्रयासरत संस्था त्रिसप्तिका की ओर से गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गुरु-दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को स्थानीय आशालता केन्द्र में यह कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था में प्रशिक्षण-प्राप्त बच्चे-बच्चियाें ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के जरिय गुरु-दक्षिणा दी। अलग-अलग थीम्स पर आधारित नृत्यों में अपनी मनभावना अदायगी व कलात्मकता से बच्चों ने सबका मन मोह लिया।
              संस्था की निदेशक अंकिता चक्रवर्ती के अनुसार प्रतियोगिता में लगभग 100 प्रतिभागी शामिल हुए। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में निर्णायकों के फैसले के अनुसार आम्रपाली डांस ग्रुप प्रथम, नटराज डांस ग्रुप द्वितीय एवं आर्किड डांस ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। पायल डांस ग्रुप को चौथा तथा बंजारा डांस ग्रुप को पांचवां स्थान मिला। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनकी हौसला-अफजायी की। प्रातःकालीन सत्र के निर्णायकों में मधुमिता भौमिक एवं गोपाल रक्षित शामिल थे। वहीं सायंकालीन सत्र में आशालता के प्राचार्य प्रमोद कुमार दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
    – Varnan Live Report.
  • संस्कृत बिना अच्छे संस्कारों की कल्पना भी बेमानी : स्वामिनी संयुक्तानंद

    संस्कृत बिना अच्छे संस्कारों की कल्पना भी बेमानी : स्वामिनी संयुक्तानंद

    बोकारो।  स्थानीय चिन्मय विद्यालय, जनवृत-5, बोकारो के सभागार में राष्ट्रीय संस्कृत प्रसार परिषद तथा संस्कृतभारती, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को समूहभाव नृत्य, एकलभाव नृत्य, समूहगान तथा एकलगान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि चिन्मय मिशन, बोकारो की आचार्य स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती ने दीप प्रज्वलन से किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अधिशासी निदेशक रामाधार झा थे। अपने संबोधन में स्वामिनीजी ने संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्कृत भाषा को भारतीय संस्कृति का मूल बताया। कहा कि यह भाषा भारत की प्राण-भाषा है। अध्यात्मदर्शन, ज्ञान- विज्ञान का यह स्रोत है। इसके बिना भारतीय संस्कृति एवं अच्छे संस्कारों की कल्पना नहीं की जा सकती। उक्त प्रतियोगिता में 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बच्चों ने गीत व नृत्य से अपनी प्रतिभा का कुशल परिचय दिया।

    इस अवसर पर मेजबान स्कूल के सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र नारायण मल्लिक, प्राचार्य प्रभारी अशोक कुमार झा तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. विनय कुमार पाण्डेय एवं डा. रणजीत कुमार झा तथा स्वागत भाषण संस्कृत भारती के मंत्री रामवचन सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव शशिकांत पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. आत्मा नन्द सिंह, उदित कुमार पाण्डेय, जयप्रकाश सिंह, हरि पाण्डेय, डा. रामनारायण सिंह, बबीता झा, मीरा शर्मा, माला झा, डा. सुनीता आदि का भरपूर योगदान रहा। गीत प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में डा. आशा रानी, जगदीश बाबला, विश्वकान्त पाठक तथा नृत्य स्पर्धा के लिय नर्मदेश्वर झा, राकेश तथा रामनारायण सिंह की अहम भूमिका रही।

     

    • Varnan Live Report.
  • In support of literaryTahzeeb and defending Azam Khan

    In support of literaryTahzeeb and defending Azam Khan

    While watching anti Azam Khan (@azamkhanMP)  programs in different TV channels (www.timesnow.tv), I was tempted to watch the actual proceedings of the house and hear the entire episode verbatim. When I did that, I was filled with empathy and sympathy for Azam Khan.

    The fellow is getting beaten up for his past rather than what he did in the parliament on Wednesday.

    The incident was very simple. Azam khan was replying to a shayari from Mukhtar Abbas Naqvi ( not relevant) through a shayari “तू इधर उधर की न बात कर, ये बता की काफिला क्यों लुटा“.  Hon’ble chair, Rama devi told him jokingly (she could have said this in an authoritative ways also, but she chose it to make it fun) “आप भी इधर देख कर बात कीजिये, उधर मत देखिये”, and she laughed also. The video shows Ravishankar Prasad also smiling and enjoyed the pun. To this Azam khan said, “  “मैं तो आपको इतना देखूं की आप कहें की नज़र हटा लो”. Hon’ble Chair said, ” नहीं नहीं, नज़र हटाना नहीं, मैं…. मेरे तरफ देख कर बात कीजिए “. Still all laughing and smiling. And in continuation Azam khan said, “ अध्यक्ष महोदया,   मुझे तो आप यों भी इतनी अच्छी लगती हैं, इतनी प्यारी लगती हैं की मैं आपकी आँखों में आंखें डाले रहूं ये मेरा मन करता है”. To the above, some treasury bench side people started making noise and Rama Devi also became conscious and said, “ ये बात करने का तरीका नहीं है , ” and pointed to expunge the statement.

    If you read the entire conversation, it is a plain light hearted conversation and at least I do not find anything sexiest word or sentence of phrase in it.

    It is a shame that healthy fun and pun is going away from the public discourse. I tried to ask myself whether it is only parliamentarians like Azam Khan who are such wild and sexiest or are there other examples from supposedly more somber and gender friendly west. I was pleasantly surprised to find the following few examples

    Example 1

    Lady Astor: "Mr X, if I were your wife I'd put poison in your coffee."
    Mr X: "Nancy, if I were your husband I'd drink it.

    Example 2

    MP Bessie Braddock : X, you are drunk, and what’s more you are disgustingly drunk.
    Mr X: My dear, you are ugly, and what’s more, you are disgustingly ugly.
    But tomorrow I shall be sober and you will still be disgustingly ugly”

    Mr X is none other than the great gentleman, noble laureate for Literature and stalwart of democracy Winston Churchill. Nowhere on internet search I found that these have been categorized as sexiest remarks. They have been categorized as funniest insulting reply to an attempted insult.

    I see Azam Khan’s remarks as a light hearted pun in response to a light hearted pun.  

    In our parliament also, Nehru got commented upon his bald head. Nehru said about Aksai Chin, “ not a blade of grass grows there”. Mahavir Tyagi responded to this pointing toward Nehru’s bald head, “ not a single hair on this head but shall I surrender this to the enemy?”

    Let me make is clear that the above examples are in no defense of Azam Khan’s Sexiest comments in the past, but in this instance we are looking at the even with a prism of past.

    More troubling to me is the fact that all discussions about the remark – after the remark was made; and both inside and outside the parliament – stooped to more vulgar and obscene. The spat over Akhilesh Yadav’s defense of Azam Khan used unparliamentarily words which were again expunged. The Times Now (@TimesNow) debate anchored by Padmja Joshi (@PadmajaJoshi) became too indisciplined with woman participants Nupur Sharma ( @NupurSOffice), Smita Prakash (@smitaprakash) accusing with words like “lech”, “Besharm” and Badtameez etc.

    I thought, what a low standard debate about a harmless pun. Are we saying that as a society we have become completely intolerant to good debates and will protect civility by becoming uncivilized?

    Disclaimer – I have no political or ideological affiliation with Azam Khan (@azamkhanMP) and I do not support any of his public or private activities. This write up is a comment only on the incident that happened in parliament and refrains from being biased by his past. This write up is only in support of literary tahzeeb in public discourse and supporting the cause of some pun and fun in the public discourse.

  • DC ने मारी किक और शुरू हो गयी जिलास्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता

    DC ने मारी किक और शुरू हो गयी जिलास्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता

    संवाददाता
    बोकारो : पर्यटन कला संस्कृति व युवा कार्य विभाग की ओर से जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को सेक्टर- 4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14 बालक के फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के कुल नौ प्रखंडों के विजेता आठ स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। तीनदिवसीय इस प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त कृपानंद झा एवं जिला परिषद अध्यक्षा सुषमा देवी ने सभी प्रखंड के फुटबॉल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल किक मारकर शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी पीबीएन सिंह ने किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में चास प्रखंड की मध्य विद्यालय भुडरो ने कसमार प्रखंड की टीम को 4 गोलों से पराजित किया। दूसरे मैच में मध्य विद्यालय चंदनकियारी की टीम ने उ. मध्य विद्यालय गोमियाडीह को एक मात्र गोल से पराजित किया।
    football trny
    भगलू मुर्मू ने एकमात्र गोल दागा। तीसरे मैच में उ.म.वि. बेरमो की टीम ने मध्य विद्यालय भुडरो को एक मात्र गोल से पराजित किया। विशाल कुमार राम ने गोल किया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में उ.म. वि. पेटरवार की टीम ने मध्य वि. पाथुरिया जरीडीह को 4-0 गोलों से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में हाई स्कूल बेरमो की टीम ने मध्य विद्यालय चंदनकियारी को शुून्य के मुकाबले 5 गोलों से पराजित किया व फाइनल में स्थान बनाया।
            प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मैच में उ.हाई स्कूल संडे बाजार बेरमो की टीम ने हाई स्कूल पेटरवार को टाइब्रेकर के सहारे 1 के मुकाबले दो गोलों से पराजित किया। इस प्रकार से बेरमो की स्कूल टीम विजेता बनकर प्रमण्डल स्तरीय टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती नीलम आइलिन टोप्पो ने विजेता टीम को व जिला खेल पदाधिकारी श्री पीबीएन सिंह ने उपविजेता टीम को विजेता व उपविजेता ट्राफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, उप विकास आयुक्त रविरंजन मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि त्रिलोकी सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। मैच का संचालन रेफरी आरबी ओझा, बीएन देव, निर्मल मांझी, डीसी महतो, अमजद अंसारी, मुरलीधर महतो, सुनील कुमार, मनोज कुमार महतो, विश्वनाथ महतो ने किया। शनिवार को अंडर 17 बालक वर्ग का मैच खेला जाएगा।
    – Varnan Live Report.

    आपके सुझाव एवं विचारों  का स्वागत है। कृपया अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में टिप्पणी कर दें।

    धन्यवाद!

  • Mysterious stone fell from sky

    Mysterious stone fell from sky

    Madhubani, Bihar

    Farmers working in the fields near Koriahi chowk in Lokahi block of Madhubani district in Bihar saw a strange rock fell from the sky and it has created a sense of fear and excitement in the entire area. The Rock from the sky caused a three feet wide crater in the ground and led to fumes coming out of the ground. When the locals dug the place, they found the 15 kg rock, black in colour.

    The entire district is already facing the fury of flood and this Rock is considered to be an ominous sign by locals.

    When it was dug out, it was found hot and fumes coming out of it. It is strongly magnetic and nothing that resembles anything that is locally found.

    District administration has said that the Rock will be kept in strict security. Bihar Chief Minister, Nitish Kumar has personally taken stock of this and has said that he will get experts from ISRO(www.isro.gov.in) to investigate this.

    Mysterious foreign stone fall from space

    Varnan Bureau Science Desk, adds that this stone fallen from outerspace is most likely a meteorite. Meteorites are solid debris from a comet, asteriod or meteoride which survive the intense heat when entering earth atmosphere. In contrast, Meteors, also known as falling stars or shooting stars are smaller outer space objects which disintegrate and burn due to the heat generated by friction when they enter earth’s atmosphere and appear as streak of light.
    Meteorites are not as common as fallings stars. On an average only 6-7 meteorite falls are recorded around the world. The purported meteorite in Madhubani fall is special, because it is likely an iron meteorite which contain a blend of iron and nickel. These are extremely rare and constitute only 6% of the meteorites recorded around the world.

    Final verdict about its nature and composition would be known only after ISRO experts conclude their tests.
    In the meanwhile, this incident continues to evoke excitement and fear in local residents in the flood ravaged Madhubani.

    Varnan Bureau with inputs from Varnan Science Desk – Mod Prakash and Sudeep Kumar

    [custom-twitter-feeds hashtag=”#madhubanimeteorite” num=5]