Category: Society

  • TB रोग को उखाड़ फेंकने में BSL ने बढ़ाया गेमचेंजर कदम, 400+ मरीजों को मिलेगा ‘पोषण कवच’

    TB रोग को उखाड़ फेंकने में BSL ने बढ़ाया गेमचेंजर कदम, 400+ मरीजों को मिलेगा ‘पोषण कवच’

    छह महीने तक High Protein Kit का मुफ्त वितरण शुरू

    बोकारो: स्टील सिटी बोकारो अब टीबी (क्षयरोग) मुक्त भारत के अभियान में एक कदम आगे बढ़ गया है! बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) ने अपने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत एक गेम-चेंजिंग पहल की है। संयंत्र ने 400 से अधिक टीबी मरीजों के लिए 6 महीने तक हाई प्रोटीन युक्त एंटी-टीबी किट का निःशुल्क वितरण शुरू किया है।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    बोकारो इस्पात संयंत्र ने भारत सरकार के नेशनल ट्यूबरक्लोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम (NTEP) को बोकारो के गांवों में रफ्तार देने का जिम्मा उठाया है। भारत सरकार के नेशनल ट्यूबरक्लोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम (एनटीईपी) को बोकारो के परिक्षेत्रीय गांवों में गति देने के उद्देश्य से बीएसएल ने टीबी से पीड़ित 400 से अधिक मरीजों को छह माह की अवधि के लिए हाई प्रोटीन युक्त एंटी टीबी किट का नि:शुल्क वितरण शुरू किया है। यह कदम टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में बोकारो क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण बल प्रदान करेगा।

    दवा नहीं, संपूर्ण पोषण

    यह किट सिर्फ खाद्य सामग्री नहीं है, बल्कि मरीजों के लिए ‘पोषण कवच’ है। टीबी के इलाज में दवा के साथ सही पोषण सबसे ज़रूरी होता है, क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है। BSL की यह विशेष किट उच्च प्रोटीन वाली विभिन्न खाद्य सामग्रियों से भरपूर है, जो मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और पोषण स्तर को बनाए रखने में बेहद सहायक है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

    BSL ने इस महती जिम्मेदारी के लिए ‘पीरामल स्वास्थ्य’ के साथ समझौता किया है। जिला टीबी अधिकारी के माध्यम से जैना, टांड बालीडीह, रितुडीह, डुमरो, खुटरी, टांड मनोहरपुर, बांसगोड़ा और तेतुलिया जैसे चिन्हित गांवों में ये किट नियमित रूप से बांटी जा रही हैं।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    सीएसआर की मजबूत प्रतिबद्धता

    बोकारो इस्पात संयंत्र पहले से ही पीरामल स्वास्थ्य के साथ मिलकर अपनी मोबाइल मेडिकल यूनिट ‘इस्पात संजीवनी’ के ज़रिए इन परिक्षेत्रीय गांवों में सक्रिय रूप से स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। यह नया वितरण अभियान उसी मजबूत सामाजिक प्रतिबद्धता की अगली कड़ी है और इसके जरिए BSL ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ देश की प्रगति में इस्पात के ज़रिए ही नहीं, बल्कि समुदाय के स्वास्थ्य, शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए भी जी-जान से जुटा हुआ है। यह पहल संवेदनशील जन-स्वास्थ्य दृष्टिकोण और सामाजिक जिम्मेदारी का एक अनुकरणीय उदाहरण है।

    बोकारो #TBFreeIndia #BSLCSR #स्वास्थ्य #एंटीटीबीकिट #सामाजिकजिम्मेदारी

    • Varnan Live Report.
  • नहीं रहे खुशमिजाजी और जिंदादिली की मिसाल वरीय भाजपा नेता इंद्रकुमार झा, चौतरफा शोक की लहर

    नहीं रहे खुशमिजाजी और जिंदादिली की मिसाल वरीय भाजपा नेता इंद्रकुमार झा, चौतरफा शोक की लहर

    पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित सैकड़ों लोगों ने जताई संवेदना, शोक व्यक्त करनेवालों का लगा तांता

    बोकारो: यह खबर किसी वज्रपात से कम नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व बोकारो महानगर अध्यक्ष, पार्टी के अत्यंत वरीय नेता और सबके प्रिय समाजसेवी इंद्रकुमार झा (57) अब इस नश्वर संसार में नहीं रहे। गुरुवार की सुबह लगभग 8.45 बजे बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। एक ऐसी खबर, जिसने बोकारो से लेकर पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है।

    पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे, लेकिन परिजनों और शुभचिंतकों को उम्मीद थी, क्योंकि उनकी सेहत में सुधार हो रहा था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि परिजनों और पड़ोसियों को तत्काल उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) लेकर भागना पड़ा। वहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह समाचार सुनते ही मानो सब कुछ ठहर-सा गया।

    राजनीति से लेकर समाज के हर कोने में शोक ही शोक

    राजनीति की दहलीज से लेकर समाजसेवा के हर कोने तक उनकी सक्रिय सहभागिता और उनका अत्यंत मृदु-मधुर स्वभाव ही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी। इसी कारण, उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही बोकारो, चास सहित पूरे झारखंड प्रदेश से शोक-संवेदनाओं का तांता लग गया है। चौतरफा गहन शोक पसरा हुआ है।

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय व बोकारो विधायक श्वेता सिंह सहित सैकड़ों लोग शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए सेक्टर-2 स्थित उनके आवास पर पहुंचे। हर आंख नम थी, हर चेहरा उदास।

    अपनी जिदंगी के ‘इन्द्र’… परेशानियों में भी ढूंढते थे हंसने-हंसाने का बहाना

    श्री झा, जो सदैव हंसमुख रहते थे, जिन्होंने बड़ी से बड़ी परेशानियों में भी हंसने और दूसरों को हंसाने का बहाना ढूंढ लिया, वह अपने नाम के अनुरूप ही अपनी जिंदगी के ‘इन्द्र’ (राजा) थे। बोकारो में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती के साथ खड़ा करने में उन्होंने केंद्रीय भूमिका निभाई थी। मिथिला समाज में उनकी विशिष्ट पहचान थी; मैथिली कला मंच कालीपूजा ट्रस्ट के पूर्व महासचिव के रूप में, उन्होंने श्यामा माई मंदिर, सेक्टर-2 के पुनरुद्धार में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

    सिद्धाश्रम साधक परिवार (निखिल मंत्र विज्ञान) से भी उनका गहरा नाता था। सेक्टर-12डी में निखिल पारदेश्वर मंदिर की स्थापना हो या विगत शिविरों में सक्रिय सहयोग, वे हर काम में तन-मन से तत्पर रहा करते थे।

    उनका इस तरह चले जाना समाज की कई धुरियों को कमजोर कर गया है। बाबूलाल मरांडी सहित सभी लोगों ने उनके निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। श्री मरांडी के अलावा सैकड़ों लोगों का भारी हुजूम बीजीएच में भी उमड़ पड़ा था, जो उनकी लोकप्रियता और सबके दिलों में उनके स्थान को दर्शाता है।

    दरभंगा के राढ़ी गांव के रहने वाले थे मूल निवासी, छोड़ गए भरापूरा परिवार

    बिहार के दरभंगा जिला अंतर्गत राढ़ी ग्राम के मूल निवासी श्री झा की कुछ वर्ष पूर्व भी तबीयत बेहद खराब हुई थी, लेकिन अपनी असाधारण जीवटता और लंबे इलाज के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ होकर लौटे थे। परिजनों की मानें तो, कुछ समय पहले गांव जाने के दौरान उनकी तबीयत पुनः काफी खराब हुई। बोकारो और रांची में इलाज चला और स्थिति में धीरे-धीरे सुधार भी दिख रहा था, लेकिन गुरुवार को अचानक उन्हें हृदयघात (हार्ट अटैक) आया और उन्होंने सदैव के लिए आंखें मूंद लीं। वे अपने पीछे पत्नी और दो युवा पुत्रों – अमित और बिट्टू सहित एक भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके छोटे भाई अविनाश झा अवि भी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनके बड़े पुत्र के दिल्ली से पहुंचने के उपरांत, इस परम हंसमुख और जीवट इंसान को शुक्रवार को यहां गरगा श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। यह विदाई केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि बोकारो के सामाजिक-राजनीतिक पटल के एक महत्वपूर्ण अध्याय को दी जाएगी। उनके जाने का दर्द लंबे समय तक टीस देता रहेगा।

    • Varnan Live Report.
  • झारखंड-बिहार के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत की उम्मीद! RJD ने रांची-आरा एक्सप्रेस को बक्सर तक विस्तार देने की मांग उठाई

    झारखंड-बिहार के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत की उम्मीद! RJD ने रांची-आरा एक्सप्रेस को बक्सर तक विस्तार देने की मांग उठाई

    केंद्रीय रेल मंत्री के नाम सांसद ढुलू महतो को सौंपा गया आधिकारिक ज्ञापन

    बोले राजद नेता बहादुर और समर- ट्रेन के विस्तार से लाखों लोगों को सीधा लाभ, रेलवे को होगा करोड़ों का राजस्व

    बोकारो। झारखंड और बिहार के बीच यात्रा करने वाले लाखों रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने ‘आरा-रांची एक्सप्रेस’ ट्रेन संख्या (18640 / 18639) का विस्तार तत्काल प्रभाव से बक्सर तक करने की जोरदार मांग उठाई है, जिसके लिए पार्टी ने केंद्रीय रेल मंत्री को एक आधिकारिक आवेदन सौंपा है।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    बुधवार को राजद का एक प्रभावशाली प्रतिनिधिमंडल धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ढुलू महतो से मिला और यह ज्ञापन उन्हें सुपुर्द किया। इस प्रतिनिधिमंडल में राजद के प्रदेश महासचिव (झारखंड) बहादुर सिंह यादव, युवा राजद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष समर बहादुर यादव, दलित प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव रामलाल राम, युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष अरशद अली सहित नेता रामजी प्रसाद सिंह और विजय सिंह यादव शामिल थे। सांसद महतो ने इस मांग को पूरी तरह जायज ठहराया और इसे रेल मंत्रालय तक पहुंचाने और अपनी ओर से हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े

    जानिए, क्यों है विस्तार अत्यंत आवश्यक

    राजद द्वारा सौंपे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह विस्तार झारखंड और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में, झारखंड के रांची और बोकारो शहर में बिहार के सिवान, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, छपरा और उत्तर प्रदेश के बलिया जिलों के लाखों लोग निवास करते हैं। इसके अलावा, बोकारो और रांची से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री व्यवसाय और रोजगार के लिए इन क्षेत्रों में आते-जाते हैं। आरा-रांची एक्सप्रेस का विस्तार बक्सर तक होने से इन सभी क्षेत्रों के निवासियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा और उनकी यात्रा सुगम हो जाएगी। राजद ने मांग की है कि इस ट्रेन को सीवान, रोहतास, भोजपुर और बक्सर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के बड़े ज़िले देवरिया तक विस्तारित किया जाए, जिससे लाखों यात्रियों को सीधा लाभ सुनिश्चित होगा।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    रेलवे को होगा करोड़ों का राजस्व लाभ

    राजद ने आंकड़ों के साथ रेलवे के राजस्व लाभ को भी रेखांकित किया है। पार्टी ने कहा कि आरा एक्सप्रेस (18183/18184) टाटा से आरा तक चलती थी, लेकिन अब जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो की पहल से 08.03.2024 से टाटा से बक्सर बिहिया, रघुनाथपुर और डुमरांव में ठहराव के साथ चल रही है। यदि रांची-आरा एक्सप्रेस को बक्सर तक विस्तारित किया जाए और आरा एवं बक्सर के बीच के मुख्य स्टेशन बिहिया, रघुनाथपुर एवं डुमरांव में ठहराव दिया जाए, तो भारत सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपए का अतिरिक्त राजस्व अर्जित होगा, साथ ही क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

    • Varnan Live Report.
  • तंत्र पीठ की पावन धरा पर तोड़ा ‘तंत्र’ का भ्रम! बोले सद्गुरुदेव श्रीमाली- यह न कोई डरावनी विद्या, न काला जादू; आपकी ही आंतरिक शक्ति!

    तंत्र पीठ की पावन धरा पर तोड़ा ‘तंत्र’ का भ्रम! बोले सद्गुरुदेव श्रीमाली- यह न कोई डरावनी विद्या, न काला जादू; आपकी ही आंतरिक शक्ति!

    दो-दिवसीय मां कामाख्या साधना शिविर भव्यता से संपन्न; गुरुदीक्षा लेकर हज़ारों लोग निखिल परिवार से जुड़े

    • कामाख्या से विजय कुमार झा

    ब्रह्मपुत्र की दिव्य लहरों के बीच, कामाख्या की पवित्र धरा… यहां स्थित भगवान महावीर स्थल, दिगंबर जैन पंचायत ने लगातार दो दिनों तक आध्यात्मिक चेतना के उस ‘चरम उत्कर्ष’ को जिया, जिसका इंतज़ार लाखों साधक करते हैं। अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार (निखिल मंत्र विज्ञान) की ओर से आयोजित दो-दिवसीय ‘मां कामाख्या साधना शिविर’ रविवार को परम सफलता और भव्यता के साथ संपन्न हो गया। यह शिविर ज्ञान, शक्ति और उत्सव का ऐसा अद्भुत संगम था, जिसमें देश-विदेश से आए हज़ारों निखिल शिष्य साधक-साधिकाओं और धर्मानुरागियों ने गोते लगाए।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंदजी महाराज (डा. नारायण दत्त श्रीमाली) एवं वंदनीया माता भगवती की दिव्यतम छत्रछाया में आयोजित इस शिविर में सद्गुरुदेव श्री नंदकिशोर श्रीमाली ने साधकों को मां कामाख्या साधना संपन्न कराई। लेकिन, उनके ओजपूर्ण प्रवचन ने न केवल ज्ञानरस की सरिता प्रवाहित की, बल्कि लाखों साधकों के मन में ‘तंत्र’ को लेकर बैठी सभी भ्रांतियों को जड़ से उखाड़ फेंका।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े

    अपने प्रवचन में सद्गुरुदेव ने साधकों को संबोधित करते हुए ‘तंत्र’ के बारे में स्पष्ट किया कि लोगों के मन में इसे लेकर कई तरह के भ्रम और डर होते हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि “तंत्र कोई काला जादू या भयावह विद्या नहीं है।”

    “तंत्र तो वह विज्ञान है, वह शक्ति है जो हर मनुष्य के भीतर मौजूद है। यह वह शक्ति है जिसके द्वारा हम जीवन में शिव (जागरूकता) और शक्ति (ऊर्जा) के बीच संतुलन स्थापित करते हैं।”

    उन्होंने आगे कहा कि आपके अंदर की यही तंत्र शक्ति, ‘दश महाविद्याओं’ के रूप में स्थापित होती है। ये महाविद्याएं कोई बाहर की देवियां नहीं हैं, बल्कि आपके ‘आंतरिक ऊर्जा चक्रों’ की अधिष्ठात्री शक्तियां हैं। चाहे वह मां काली हों, छिन्नमस्ता हों या धूमावती—इन सब का आह्वान इसीलिए किया जाता है, ताकि आपके अंदर के ‘तंत्र को जागृत’ किया जा सके। जब यह शक्ति जागृत होती है, तभी आप अपने जीवन की सभी बाधाओं, नकारात्मकताओं और समस्याओं का स्वयं ही शमन करने में सक्षम हो पाते हैं। सद्गुरुदेव ने साधकों को आश्वस्त किया कि “तंत्र-शक्ति का जागरण आपके जीवन को शक्ति का ‘वरदान’ देता है।”

    कामाख्या में साधना करना परम सौभाग्य, दादा गुरुदेव के चरणों की रज है यहां!
    सद्गुरुदेव ने कहा कि आज मां कामाख्या की इस दिव्य धरा पर बैठकर साधना करना अपने-आप में एक ‘परम सौभाग्य’ है, क्योंकि इस धरा की धूल में वर्षों पूर्व स्वयं दादा गुरुदेव निखिल जी (डॉ. श्रीमाली) के चरणों की रज मौजूद है, जिन्होंने इस तंत्र क्षेत्र में कई साधनाएं संपन्न की थीं।

    प्रवचन के बाद सद्गुरुदेव ने हजारों साधकों को विशेष दीक्षाएं प्रदान कीं। उनके अंदर तंत्र शक्ति को स्थापित करने के लिए विशेष रूप से ‘दस महाविद्या दीक्षा’ प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, साधकों ने ‘भैरव दीक्षा’ और ‘उमानंद महामृत्युंजय महाकाल दीक्षा’ भी ग्रहण कीं, जो जीवन में सुरक्षा, शक्ति और मृत्यु पर विजय का ‘वरदान’ प्रदान करती हैं।

    इस दिव्यतम वातावरण में भारी तादाद में धर्मानुरागियों ने सद्गुरुदेव से ‘गुरुदीक्षा’ लेकर स्वयं को निखिल परिवार से जोड़ा। सद्गुरुदेव ने समझाया कि “गुरु दीक्षा केवल एक ‘रस्म नहीं, शक्ति का हस्तांतरण है।’ गुरु ही वह माध्यम है जो शिष्य के अंदर की सोयी हुई शक्ति को जागृत करता है।”

    उन्होंने समझाया- “दीक्षा लेकर आप केवल निखिल परिवार से नहीं जुड़ते, बल्कि आप शक्ति के मार्ग पर एक कदम आगे बढ़ाते हैं। हमारा उद्देश्य है कि आप अपने जीवन में शक्ति को स्थापित करें और एक ‘परिपूर्ण जीवन’ जिएं।”

    इस दो-दिवसीय उत्सव के दौरान शिविर-स्थल और आसपास का पूरा इलाका मां कामाख्या, गुरुदेव और महादेव के जयघोषों से गुंजायमान बना रहा। कलाकार महेन्द्र मानकर और उनकी भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों से यह अवसर और भी जीवंत बना रहा। सद्गुरुदेव श्री श्रीमाली ने शिविर के सफल आयोजन में लगे साधकों को निखिल परिवार की ओर से माला पहनाकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया। गुरु-भक्ति, श्रद्धा व चेतनायुक्त वातावरण में शिविर का समापन मां जगदंबा की आरती, गुरु आरती और समर्पण स्तुति से हुआ। मंच संचालन मनोज भारद्वाज ने किया।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    • Varnan Live.

  • तंत्र-साधना की पावन धरा कामाख्या में साधना शिविर शुरू, बोले सदगुरुदेव श्रीमाली- स्त्री-शक्ति का सम्मान कर बनें सृष्टि के सह-स्रष्टा

    तंत्र-साधना की पावन धरा कामाख्या में साधना शिविर शुरू, बोले सदगुरुदेव श्रीमाली- स्त्री-शक्ति का सम्मान कर बनें सृष्टि के सह-स्रष्टा

    विशेष संवाददाता
    गुवाहाटी
    । असम की शक्तिपीठ कामाख्या की पावन धरा गुवाहाटी स्थित भगवान महावीर धर्मस्थल, श्री दिगम्बर जैन पंचायत में अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार (निखिल मंत्र विज्ञान, जोधपुर) के तत्वावधान में दो-दिवसीय मां कामाख्या साधना शिविर शनिवार को अपार उत्साह और उल्लास के बीच शुरू हुआ। परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंदजी महाराज (डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली) एवं वंदनीया माता भगवती के दिव्यतम सानिध्य में आयोजित इस शिविर में देश-विदेश से हजारों साधक-साधिकाओं को गुरुदेव श्री नंदकिशोर श्रीमालीजी ने संबोधित किया।

    हजारों शिष्यों के लिए ज्ञान और भक्ति का केंद्र बने इस शिविर में पूज्य सद्गुरुदेव ने अपने ओजपूर्ण प्रवचन में शक्ति, सृजन और सनातन धर्म की सुदृढ़ता पर युग-संदेश दिया। सद्गुरुदेव ने अपने ओजस्वी संबोधन में शिष्यों को जीवन के मूल कर्तव्य से परिचित कराया और उन्हें ‘सह-स्रष्टा’ बनने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि- शक्ति का सम्मान करो, स्त्री का सम्मान करो, अपनी कामना को साधना में रूपांतरित करो और इस सृष्टि में मेरी तरह सह-स्रष्टा बनो।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    शक्तियों को श्रेष्ठ कर बनाएं श्रेष्ठ आर्यावर्त

    गुरुदेव ने जोर देते हुए कहा – साधकों के जिम्मे है कि वे वृद्धि करें और इस संसार को और अधिक आनंदमय, सुखमय, ज्ञानमय तथा चेतामय बनाएं। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम हमारी कामनाओं में वृद्धि कर हमारे सनातन धर्म को सुदृढ़ बनाएं और अपनी शक्तियों को और अधिक श्रेष्ठ कर एक श्रेष्ठ आर्यावर्त का निर्माण करें ।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े

    घर में रहते हुए गृहस्थ भी बन सकता है तांत्रिक

    सदगुरुदेव ने इस स्थान की महत्ता को रेखांकित करते हुए एक ऐतिहासिक घोषणा को दोहराया। उन्होंने बताया कि यह वही पवित्र भूमि है, जहां से लगभग 40-50 वर्ष पूर्व उन्होंने यह उद्घोषणा की थी कि जो तंत्र साधना पहले केवल बड़े तांत्रिकों तक सीमित थी, अब गृहस्थ व्यक्ति भी अपने घर में रहते हुए तंत्र के मार्ग पर चल सकता है और तांत्रिक बन सकता है। गुरुदेव ने शिष्यों को आशीर्वाद देते हुए जीवन में आनंद और परमानंद की प्राप्ति के लिए शक्ति से पहले शिव और भैरव की साधना को भी आवश्यक बताया।

    पूजन व आवाह्न से हुआ शिविर का शुभारंभ

    इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ गणेश वंदना, गुरु-पूजन एवं निखिल आवाह्न से हुआ। शिविर का माहौल अत्यंत आनंदयुक्त व भक्तिमय बना रहा। सदगुरुदेव श्री श्रीमाली के आगमन के समय सभी शिष्यों ने खड़े होकर पूरे समर्पण भाव से उनकी भावपूर्ण आगवानी की। देश के कोने-कोने से आए शिष्यों ने अपने पूज्य गुरुदेव का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    शिविर के क्रम में निखिल परिवार के प्रख्यात कलाकार महेन्द्र मानकर और उनकी भजन मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर भजन प्रस्तुत कर माहौल को और आनंदित कर दिया। इस दौरान सद्गुरुदेव एवं मां कामाख्या की जय-जयकार तथा हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से आसपास का पूरा वातावरण गुंजरित होता रहा। मंच संचालन मनोज भारद्वाज ने किया। शिविर में प्रथम दिवस के संध्याकालीन सत्र का समापन अंबे आरती, गुरु आरती व समर्पण स्तुति से हुआ। दूसरे दिन रविवार को गुरुदेव तंत्र की महत्ता पर प्रकाश डालेंगे तथा साधनात्मक क्रियाएं संपन्न होंगी।

    • Varnan Live Report.
  • मां कामाख्या के ‘आंचल’ में शुरू हो रहा ‘निखिल शिष्यों’ का महासंगम, साधना शिविर की तैयारियां पूरी

    मां कामाख्या के ‘आंचल’ में शुरू हो रहा ‘निखिल शिष्यों’ का महासंगम, साधना शिविर की तैयारियां पूरी

    शक्तिपीठ कामाख्या में 11-12 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार का दो-दिवसीय शिविर

    गुरु-दीक्षा, शक्तिपात और गहन साधना क्रियाओं का होगा भव्य आयोजन

    विशेष संवाददाता
    गुवाहाटी:
    देश के प्रमुख शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम की पावन भूमि गुवाहाटी में 11 और 12 अक्टूबर को अभूतपूर्व आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होने जा रहा है। यहां अंतर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार (निखिल मंत्र विज्ञान), जोधपुर के तत्वावधान में दो-दिवसीय ‘निखिल भक्तों का महासंगम’ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से हजारों साधक जुटेंगे।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    यह आध्यात्मिक महोत्सव गुवाहाटी स्थित भगवान महावीर धर्मस्थल, श्री दिगम्बर जैन पंचायत में आयोजित होगा। इस महाआयोजन को परम पूज्य सद्गुरुदेव परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद जी और वंदनीया माता भगवती की दिव्यतम छत्रछाया तथा पूज्य गुरुदेव श्री नन्द किशोर श्रीमाली के पावन सान्निध्य से ऊर्जा मिलेगी।

    शिविर का मुख्य आकर्षण गुरुदेव श्रीमाली द्वारा संपन्न कराई जाने वाली गहन साधनात्मक क्रियाएं होंगी, जो साधकों को आध्यात्मिक उन्नति के शिखर पर ले जाने का लक्ष्य रखती हैं। विशेष रूप से गुरु दीक्षा और शक्तिपात दीक्षाएं दी जाएंगी, जिन्हें साधना मार्ग पर चल रहे शिष्यों के लिए ऊर्जा और ज्ञान का प्रवेश द्वार माना जाता है। इस दौरान गुरुदेव नंदकिशोर श्रीमाली जीवन के गूढ़ रहस्यों और साधना की बारीक विधियों पर ज्ञानवर्धक प्रवचन भी देंगे। भक्तों के लिए यह अवसर इसलिए भी फलदायी होगा, क्योंकि उन्हें शक्तिपीठ की अलौकिक ऊर्जा के साथ-साथ गुरुदेव का सान्निध्य भी प्राप्त होगा।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े

    इस दो दिवसीय महाआयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए ‘निखिल मंत्र विज्ञान’ के कार्यकर्ता युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। आजमगढ़ के फौजदार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीमें भारत के विभिन्न राज्यों—झारखंड, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम—के साथ-साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में जुटी हुई हैं।

    मीडिया प्रभारी विजय कुमार झा ने बताया कि यह विशाल समागम न केवल व्यक्तिगत आध्यात्मिक उत्थान का माध्यम बनेगा, बल्कि देश की समृद्ध साधनात्मक परंपरा को वैश्विक पटल पर स्थापित करने का एक बड़ा केंद्र भी साबित होगा।

    • Varnan Live Report.

  • बोकारो में आफत की बारिश… दुर्गापूजा का उत्साह पानी-पानी, नदियों का जलस्तर बढ़ा, रावण दहन रद्द

    बोकारो में आफत की बारिश… दुर्गापूजा का उत्साह पानी-पानी, नदियों का जलस्तर बढ़ा, रावण दहन रद्द

    कुमार संजय की रिपोर्ट

    बोकारो: प्रकृति के तांडव ने इस साल बोकारो में दुर्गा पूजा के रंग को फीका नहीं, बल्कि पूरी तरह धो डाला है! लगातार जारी भीषण और विनाशकारी बारिश के कारण जिले में विकट हालात बन गए हैं। जहां एक ओर भक्तों का दुर्गा पूजा का उत्साह पानी-पानी हो गया है, वहीं दूसरी ओर नदी-तालाबों का रौद्र रूप और विभीषण बाढ़ ने जिले में सनसनी फैला दी है।

    पूरे बोकारो शहर में चारों तरफ कीचड़ और पानी का साम्राज्य फैल चुका है। प्रमुख पूजा स्थलों के आस-पास के पंडाल, मेले और निचले इलाकों में हालात इतने बदतर हैं कि लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। सड़कें तालाबों में तब्दील हो चुकी हैं और उफनती नालियां खतरे का संकेत दे रही हैं।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े

    कोनार नदी का ‘भयानक’ रूप: लोहा पुल 4 फीट डूबा, विसर्जन पर संकट

    बोकारो थर्मल स्थित कोनार नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ चुका है। स्थिति की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कोनार नदी पर बना लोहा पुल पूरे 4 फीट पानी में डूब चुका है! श्मशान घाट पर बने शेड तक पानी चढ़ गया है। छठ घाट पर लगे ट्रांसफार्मर के 1 फीट नीचे से पानी बह रहा है, जिससे बिजली के शॉर्ट-सर्किट का बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीवीसी बोकारो थर्मल प्रबंधन ने बैराज के चार गेट खोल दिए हैं। सबसे बड़ी चिंता गुरुवार और शुक्रवार को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर है। स्थानीय थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि नदी का जलस्तर काफी खतरनाक है। उन्होंने पूजा कमेटियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गहरे पानी में उतरना जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन ने रात से पहले किनारे से ही विसर्जन करने की अपील की है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

    रावण दहन कार्यक्रम रद्द, श्रद्धालु घरों में फंसे

    2017 के बाद एक बार फिर दुर्गा पूजा में आफत की बारिश का यह नजारा देखने को मिला है। लगातार बारिश के कारण आईईएल गोमिया के पिट्स मॉर्डन स्कूल मैदान और करगली फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाला रावण दहन का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। बुधवार की रात भी तेज बारिश के कारण कई पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ फंस गई, जो देर रात भींगकर घर जाने को विवश हुए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें और जलभराव वाले क्षेत्रों, खासकर नदी-तालाबों से दूर रहें। मौसम विभाग ने भी आने वाले घंटों में भारी बारिश की आशंका जताई है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

    • Varnan Live.
  • प्रकृति का क्रूर प्रहार… बारिश से बचने को पेड़ के नीचे छिपे थे दो भाई, आसमान से गिरा कहर और चली गई जान

    प्रकृति का क्रूर प्रहार… बारिश से बचने को पेड़ के नीचे छिपे थे दो भाई, आसमान से गिरा कहर और चली गई जान

    बोकारो थर्मल। बोकारो जिले में लगातार दूसरे दिन भी हुई भीषण मूसलाधार बारिश ने केवल सड़कों को नदियों में नहीं बदला, बल्कि ऊपरघाट के एक गरीब परिवार पर विपदा का वज्र बनकर गिरी। शुक्रवार की दोपहर, तेज हवा के झोंकों के साथ शुरू हुई घनघोर बारिश और गड़गड़ाहट ने नावाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलामू पंचायत के छोटकी कुड़ी स्थित सरायदाह गाँव के दो सगे आदिवासी भाइयों की जान ले ली।

    मृतकों की पहचान 62 वर्षीय किशुन किस्कू और 60 वर्षीय चेतलाल किस्कू के रूप में हुई है। घटना का हृदय विदारक पहलू यह है कि जब दोपहर लगभग ढाई बजे अचानक तेज आंधी-पानी शुरू हुआ, तो दोनों भाई पास के जंगल में अपने मवेशी चरा रहे थे।

    भारी बारिश और गर्जन से बचने के लिए दोनों ने जैसे ही एक पेड़ के नीचे शरण ली, नियति ने उन्हें धोखा दे दिया। एक भीषण वज्रपात हुआ और दोनों भाई वहीं ढेर हो गए। प्रकृति के क्रूर प्रहार के आगे, दो मेहनतकश जिंदगियां पल भर में शांत हो गईं।

    इधर, मूसलाधार बारिश के चलते बोकारो की सड़कों पर जलधार बहने लगी थी और निचले इलाकों में कई घरों में पानी घुस रहा था। इसी बीच, जब परिवार को हादसे की सूचना मिली, तो पूरे गांव में मातम छा गया। दोनों मृतक भाई पलामू पंचायत के पंसस प्रतिनिधि गोविंद किस्कू के सगे भाई थे। परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे और खटिया पर शवों को उठाकर घर तक लाए। इस दुखद दृश्य ने गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। यह त्रासदी न केवल एक परिवार का आर्थिक सहारा छीन गई है, बल्कि बोकारो में आसमानी आपदा से पैदा हुए खतरे की गंभीरता को भी दर्शाती है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की पुरजोर मांग की है।

    • Varnan Live Report
  • 30 मिनट में सुलझी बुजुर्ग की पीड़ा, आपदा पीड़ित परिवार को मिली बड़ी राहत

    30 मिनट में सुलझी बुजुर्ग की पीड़ा, आपदा पीड़ित परिवार को मिली बड़ी राहत

    बोकारो DC के जनता दरबार में फिर दिखी संवेदनशीलता की मिसाल

    बोकारो। जिला समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित उपायुक्त अजय नाथ झा के जनता दरबार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह केवल शिकायतों के समाधान का मंच नहीं, बल्कि आम नागरिकों के दुख-दर्द को समझने और उनकी पीड़ा दूर करने का एक संवेदनशील प्रयास है। इस संवेदनशीलता का सबसे मार्मिक उदाहरण कसमार प्रखंड निवासी गोलक नाथ महतो का मामला रहा, जिन्हें चंद मिनटों में बड़ी राहत मिली। गोलक नाथ महतो पिछले कई दिनों से अपनी बहू के मृत्यु प्रमाण पत्र में हुई त्रुटि के कारण अत्यंत परेशान थे। उनकी बहू का निधन पिछले दिनों जरीडीह प्रखंड में वज्रपात से हो गया था।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    प्रमाण पत्र में गलती के चलते परिवार को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन से मिलने वाली मुआवजा राशि प्राप्त नहीं हो रही थी, जिससे पूरा परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था। जब बुजुर्ग श्री महतो आज जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंचे, तो उपायुक्त श्री झा ने उनकी तकलीफ को मर्मस्पर्शी संवेदनशीलता के साथ समझा और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। महज आधे घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित करवा दिया गया।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े


    तत्काल राहत मिलते ही श्री महतो भावुक हो उठे। उन्होंने कहा-  मैं कई दिनों से दर-दर भटक रहा था। आज प्रशासन ने मेरी तकलीफ समझी और तुरंत राहत दी। अब परिवार को बड़ा सहारा मिलेगा। उन्होंने उपायुक्त और पूरे प्रशासनिक महकमे के प्रति आभार व्यक्त किया। 

    जनता दरबार सिस्टम का अभिन्न अंग बनाएं

    उक्त जनता दरबार में कुल 23 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें जमीन-जायदाद, जबरन कब्जा, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, आपूर्ति और राजस्व जैसे कई महत्वपूर्ण मामले शामिल थे। इनमें से कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन हुआ। उपायुक्त ने शेष मामलों पर संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध तरीके से निष्पादन के स्पष्ट निर्देश दिए। उपायुक्त श्री झा ने कहा कि जनता दरबार को सिस्टम का अभिन्न हिस्सा बनाना है। उन्होंने बताया कि प्रखंड और अंचल स्तर पर भी प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके कारण अब जिला स्तरीय जनता दरबार में आने वाले मामलों की संख्या घट रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है।

    उन्होंने दोहराया कि जनता दरबार सिर्फ कागजी औपचारिकता नहीं, बल्कि आमजन के दुख-दर्द का हल निकालने का हमारा वादा है, क्योंकि जनता का विश्वास ही प्रशासन की असली ताकत है। इस मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    • Varnan Live Report.
  • साहित्य का जलसा… मणिपद्म जयंती पर कवियों ने बांधा ऐसा समां कि श्रोता कह उठे- वाह-वाह!

    साहित्य का जलसा… मणिपद्म जयंती पर कवियों ने बांधा ऐसा समां कि श्रोता कह उठे- वाह-वाह!

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद्, बोकारो द्वारा मणिपद्म जयंती सह मैथिली कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

    बोकारो : बोकारो में मैथिली भाषा-भाषियों की लब्ध प्रतिष्ठित संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद् की ओर से साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित मैथिली भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. ब्रजकिशोर वर्मा ‘मणिपद्म’ स्मृति जयंती समारोह सह मैथिली कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन शनिवार की देर शाम सेक्टर 4 ई स्थित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल परिसर के विद्यापति सभागार में हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि मिथिला एकेडमी पब्लिक के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, मिथिला सांस्कृतिक परिषद् के अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी, महासचिव नीरज चौधरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक अरुण पाठक, वित्त सचिव मिहिर मोहन ठाकुर, मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के उपाध्यक्ष बटोही कुमार, आमंत्रित कविगण आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मणिपद्म की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया। अपने स्वागत भाषण में परिषद् के महासचिव नीरज चौधरी ने मैथिली साहित्य को समृद्ध बनाने में मणिपद्म जी के अवदानों पर प्रकाश डाला।

    सामाजिक सरोकार से ओतप्रोत हैं मणिपद्म की रचनाएं: राजेंद्र कुमार

    मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार ने मणिपद्म के उपन्यास नैका बनिजारा के कथानक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी रचनाएं सामाजिक सरोकार से ओतप्रोत हैं। इसके लिए वर्ष 1973 में उन्हें प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बताया कि मिथिला सांस्कृतिक परिषद मणिपद्म जयंती पर वर्ष 1990 से लगातार साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इस क्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार को परिषद के अध्यक्ष जे पी चौधरी, महासचिव नीरज चौधरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्देशक अरुण पाठक ने पाग, शॉल व पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

    ‘ओ मणिपद्म कहां आब पाबी, जिनकर गुण अद्यहुं सभ गाबी’

    इस अवसर पर मैथिली महाकाव्य ऊं महाभारत के रचयिता बुद्धिनाथ झा ने मणिपद्म के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उन्हें बहुआयामी विशिष्ट साहित्यकार के रूप में याद किया। वरिष्ठ साहित्यकार विजय शंकर मल्लिक ने अपनी एक मैथिली कविता के माध्यम से मणिपद्म को याद किया- ओ मणिपद्म कहां आब पाबी, जिनकर गुण अद्यहुं सभ गाबी। कवयित्री शैलजा झा ने कहा कि मणिपद्म भावी पीढ़ी व समाज के लिए एक ध्रुवतारा की तरह हैं जो हमेशा आने वाले समय में भी मार्गदर्शन करते रहेंगे। अरुण पाठक ने कहा कि मणिपद्म ने अपनी रचनाओं में लोकगाथाओं को जिस तरह से उद्धृत किया है, वह अद्भुत है। श्रवण कुमार झा व मंच का संचालन कर रहे शंभु झा ने भी मणिपद्म को महान साहित्यकार व विशिष्ट व्यक्तित्व के रूप में याद किया।

    मैथिली साहित्य और संस्कृति की जीवंतता का प्रतीक

    वास्तव में, यह कार्यक्रम सिर्फ एक जयंती समारोह नहीं था, बल्कि यह बोकारो में मैथिली साहित्य और संस्कृति की जीवंतता का प्रतीक बन गया। दूसरे सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार बुद्धिनाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित मैथिली कवि सम्मेलन में कवि-कवयित्रियों ने मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत विभिन्न रस की कविताएं व गीत सुनाकर देर शाम तक श्रोताओं को आनंदित किया। राजीव कंठ ने सभ सं पैघ काज, नीलम झा ने ई धरा के शान मिथिला, थिक हमर पहिचान मिथिला, विनय दरिहरे ने मणिपद्म जी की एक कविता, शैलजा झा ने उपेक्षित स्वरक पुकार व प्रतीक्षा, अरुण पाठक ने बिहारक गौरव गाथा व  सद्भावना गीत जाति धर्म के नाम पर नहि बांटू इंसान के…, विजय शंकर मल्लिक ने मैथिली कविता, बुद्धिनाथ झा ने अकुलाहटि सुनाकर सबकी प्रशंसा पायी। मंच संचालन शंभु झा व धन्यवाद ज्ञापन परिषद के सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्देशक अरुण पाठक ने किया।

    इस अवसर पर मिथिला महिला समिति की अध्यक्ष पूनम मिश्रा, परिषद के अविनाश अवि, मिहिर झा राजू, सुदीप कुमार ठाकुर, गोविन्द कुमार झा, अमन कुमार झा, डॉ राम नारायण सिंह, ए के  मिश्र, विजय कुमार मिश्र ‘अंजु’, विश्व नाथ झा, दुर्गा नंद झा, नवीन कुमार झा, किरण झा, अजय कुमार ठाकुर, गणेश झा, बाल शेखर झा, मनोज झा, शंकर सिंह, अरविंद कुमार मिश्र, विनय किशोर, मनोज कुमार झा, विश्वनाथ गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

    • Varnan Live Report.