Author: Mithila Varnan

  • स्मृतिशेष… गुरुजी के होने से कभी गुलजार रहता था बोकारो का यह घर, अब सदा के लिए छा गई उदासी

    स्मृतिशेष… गुरुजी के होने से कभी गुलजार रहता था बोकारो का यह घर, अब सदा के लिए छा गई उदासी

    कार्यालय संवाददाता
    बोकारो। दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे। उनका जाना झारखंड के लिए न केवल एक राजनीतिक युग का अवसान है, बल्कि जीते-जागते शहर और इस शहर में उनके चाहनेवालों के लिए कुठाराघात है, वज्रपात है। गुरुजी के जाने के बाद बोकारो के सेक्टर-1 स्थित उनका आवास अब सिर्फ एक इमारत बनकर रह गया है, जिसकी दीवारें झारखंड की राजनीति के उतार-चढ़ाव की मूक गवाह हैं। कभी जीवंत रहने वाला यह आवास, आज उदास खड़ा है, मानो अपने स्वामी की प्रतीक्षा कर रहा हो। झारखंड की राजनीति के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का बोकारो से जुड़ाव महज़ एक शहर का रिश्ता नहीं था, बल्कि यह उनकी कर्मभूमि का हिस्सा था, जहां से कई आंदोलनों की नींव रखी गई और रणनीतियों को आकार दिया गया।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    सियासत का केंद्र था यह घर


    बोकारो के सेक्टर-1 में स्थित उनका आवास केवल निवास स्थान नहीं, बल्कि झारखंड की राजनीति का धड़कता हुआ केंद्र था, जो वास्तव में उनकी कर्मभूमि रही। जब शिबू सोरेन कोयला मंत्री या मुख्यमंत्री के रूप में बोकारो आते, तो ऐसा प्रतीत होता था कि राज्य की सत्ता स्वयं इस्पातनगरी में गोलबंद हो गई हो। उनके आगमन से पूरा इलाका राजनेताओं, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ से गुलजार हो उठता था।

    … जब खिल उठता यह बैठकखाना


    इस आवास का विशाल बैठकखाना उनके आने के साथ ही खिल उठता था। अपने दिवंगत बड़े पुत्र की तस्वीर के सामने लगी जालीदार कुर्सी पर गुरुजी जब बैठते थे, तो आसपास बड़े-बड़े अधिकारी भी उनसे मिलने के लिए कतार में खड़े होकर घंटों प्रतीक्षा में खड़े रहते थे। यह बैठकखाना उनकी राजनीति की सबसे बड़ी ताकत स्थानीयता और जनजीवन से उनका अटूट जुड़ाव था। उनका आवास कई ऐतिहासिक बैठकों का गवाह रहा, जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेता, मंत्री, सांसद और विधायक एकत्रित होकर योजनाएं बनाते थे। वैसे लंबे समय से इस घर की दीवारें और दहलीजें गुरुजी का इंतजार कर रही थीं। लेकिन, अब इंतजार बेअंत हो गया। अब न तो इस बैठकखाने में गुरुजी के समय वाली वह हरियाली होगी और न ही वह गहमागहमी।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    सीएम हेमंत की जुड़ी हैं यादें

    बता दें कि इसी आवास में उनके छोटे पुत्र और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई हुई। यहीं उन्होंने जनसेवा के संस्कारों को सीखा और नेतृत्व की परंपरा को आगे बढ़ाया। आज सेक्टर-1 स्थित यह आवास केवल एक इमारत नहीं, बल्कि एक राजनीतिक पाठशाला है, जो झारखंड आंदोलन और सत्ता के अनेक पड़ावों की गौरवशाली यादों को संजोए हुए है। यह स्थान आज भी झारखंड की राजनीतिक स्मृतियों में एक महत्वपूर्ण स्थल के रूप में अंकित है, जो उस महान व्यक्तित्व की कहानी कहता है, जिसने झारखंड को एक नई पहचान दी।

    गुरुजी के हरित-प्रेम से सिंचित था यहां के बगीचे का जर्रा-जर्रा

    गुरुजी का प्रकृति प्रेम और हरित-प्रेम भी अनूठा था। बोकारो स्थित आवासीय परिसर में वे स्वयं फूल-फलों की खुद देखभाल करते थे। न केवल देखभाल, बल्कि फावड़े और खुरपियों के साथ खुद ही खेतीबाड़ी भी किया करते थे। उस बगीचे की माटी और जर्रा-जर्रा उनके हरित-प्रेम से सिंचित था, जो अब उनके प्रेम रूपी पानी के अभाव में सदा के लिए बंजर हो गया।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    • Varnan Live Report.
  • बोकारो थर्मल में DVC की ‘छुपकर’ प्रदूषण की साजिश! चोर दरवाजे से नदी में बहाई जा रही छाई

    बोकारो थर्मल में DVC की ‘छुपकर’ प्रदूषण की साजिश! चोर दरवाजे से नदी में बहाई जा रही छाई

    सरयू राय ने बोकारो DC से जांचकर विधि सम्मत कार्रवाई करने को कहा, DC ने किया आश्वस्त

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    संजय कुमार मिश्रा
    बोकारो थर्मल : क्या डीवीसी का बोकारो थर्मल पावर प्लांट (BTPS) एक बार फिर पर्यावरण नियमों को ठेंगा दिखा रहा है? कोनार नदी में रविवार रात से ही एक ‘चोर दरवाजे’ के जरिए छाई (फ्लाई ऐश) बहाई जा रही है, जिसने कोनार और दामोदर नदियों को एक बार फिर ज़हरीला कर दिया है। यह वही प्लांट है जिसे दो साल पहले इसी करतूत के कारण तीन दिनों के लिए बंद करना पड़ा था।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। दामोदर बचाओ आंदोलन के संरक्षक और विधायक सरयू राय ने बोकारो के उपायुक्त (DC) अजय नाथ झा को तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पावर प्लांट ऐश पौंड में राख ले जाने की बजाय सीधे नदियों में डाल रहा है।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    DC ने विधायक को आश्वासन दिया है कि उन्होंने बेरमो के SDM को जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर DVC प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

    रिपोर्ट के अनुसार, DVC पावर प्लांट से लेकर BKB कंपनी के साइट तक जमीन के नीचे से एक ‘अंडरग्राउंड ह्यूम पाइप’ के जरिए कोनार नदी के किनारे तक एक गुप्त रास्ता (चोर दरवाजा) बनाया गया है। इसी रास्ते से लगातार राख को नदी में बहाया जा रहा है, जबकि DVC ने नूरीनगर के पास दो ऐश पौंड भी बना रखे हैं।

    मामले की जानकारी मिलते ही DVC के विभागीय इंजीनियर दिन भर उस गुप्त रास्ते की तलाश में लगे रहे। वहीं, जब इस बारे में DVC के जीएम राजेश विश्वास से पूछा गया तो उन्होंने अजीबोगरीब जवाब दिया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी ही नहीं है, लेकिन वो जांच करवाएंगे।

    यह पहला मौका नहीं है जब DVC ने यह ‘पाप’ किया है। दो साल पहले इसी तरह कोनार नदी में राख बहाने के आरोप में विधायक सरयू राय की पहल पर प्लांट को 15 अक्टूबर, 2023 को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। तब DVC के बड़े अधिकारियों ने खुद रांची जाकर सरयू राय से माफी मांगी थी और दोबारा ऐसा न करने का वादा किया था।

    लेकिन, लगता है DVC अपने वादे भूल गया है और एक बार फिर नदियों को ज़हरीला बनाने पर आमादा है। क्या इस बार DVC पर सिर्फ जुर्माना लगेगा या होगी कोई और बड़ी कार्रवाई? यह देखना बाकी है।

    • Varnan Live Report.
  • सनसनीखेज खुलासा! चास ज्वेलरी लूट का सीधा कनेक्शन बिहार के पुपरी गांव से! 500 KM दूर से पकड़ा गया ‘मास्टरमाइंड’ का प्यादा, लाखों के गहने बरामद!

    सनसनीखेज खुलासा! चास ज्वेलरी लूट का सीधा कनेक्शन बिहार के पुपरी गांव से! 500 KM दूर से पकड़ा गया ‘मास्टरमाइंड’ का प्यादा, लाखों के गहने बरामद!

    लुटेरे बिहार के, प्लानिंग बंगाल में और सरेशाम डकैती झारखंड में… तीन राज्यों तक फैला है बदमाशों का जाल

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    बोकारो। बोकारो के चास में 23 जून, 2025 को आस्था ज्वेलर्स में हुई दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती का रहस्य गहराता जा रहा है! इस सनसनीखेज वारदात का तार अब लगभग 500 किलोमीटर दूर बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुपरी गांव से जुड़ गया है। चास पुलिस ने इस महालूटकांड में शामिल दो और आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इनकी निशानदेही पर लूटे गए लाखों रुपये के बेशकीमती जेवरात भी पुपरी में एक किराए के मकान से बरामद किए गए हैं।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    बोकारो के पुलिस अधीक्षक (SP) हरविंदर सिंह ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस चौंकाने वाले खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिहार के वैशाली जिले के एसडीओ रोड निवासी रोनित राय और सीतामढ़ी जिले के पुपरी गांव निवासी दिलीप ठाकुर के बेटे नवीन कुमार के रूप में हुई है। नवीन पुपरी में ही सत्यम कुमार नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रहा था। एसपी के अनुसार, पकड़े गए इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुपरी में नवीन के किराए के मकान से सोने के छोटे-बड़े तीन हार, 5 कंगन, चार मंगलसूत्र, पांच सोने की अंगूठी, 25 जोड़ी कान की बाली, चांदी की 19 बिछिया और 25 ग्राम चांदी का तार बरामद किया गया है, जिनकी बाजार कीमत लाखों में है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    बेऊर जेल से चल रहा था लूट का खेल! मुख्य सरगना की भूमिका उजागर

    यह खुलासा इस डकैती की परतें और खोल रहा है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था। गौरतलब है कि आस्था ज्वेलर्स से चार हथियारबंद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात लूट लिए थे। पुलिस ने CCTV फुटेज और अपनी खुफिया जानकारी के आधार पर पहले ही इस मामले में छह अन्य आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार कर लिया था। उस समय भी पुलिस ने कई जेवरात और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की थी। 23 जून की सरेशाम शाम लगभग 6 बजे बदमाशों ने दुकान के मालिक जितेंद्र गुप्ता को पिस्टल सटाकर नकद एक लाख रुपए और काउंटर पर रखे डेढ़ करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। घटना के 24 घंटे के भीतर एसटीएफ ने 24 जून को उक्त छह आरोपियों को बिहार से दबोच लिया था।

    बेउर जेल में बंद अपराधी अविनाश श्रीवास्तव की योजना पर ही करण उर्फ देवा, राहुल पटेल उर्फ डायमंड व बीरू उर्फ गोलू उर्फ रोनित ने डकैती की योजना बनाई थी। डकैती की साजिश पुरुलिया के एक होटल में रुककर 12-13 जून को रची गई थी। घटना में Desire कार और दो बाइक का इस्तेमाल किया गया था। रेकी करने के लिए तीनों पुरुलिया के बड़ग्राम स्थित सिंह होटल में रुके थे। 14 जून को अंतिम बार रेकी कर वापस लौटे। इसके बाद योजना बनाई और 23 जून को रौशन सिंह, डायमंड, नीतेश कुमार, आदित्य राज, प्रिंस कुमार सुमन, मुसाफिर हवारी व अक्षय चास पहुंचे। सभी आईटीआई मोड़ में रुके, लेकिन डकैती करने के लिए रौशन सिंह, डायमंड, आदित्य राज व प्रिंस आस्था ज्वेलर्स पहुंचे। दिन-दहाड़े डकैती के बाद चारों पुन: आईटीआई मोड़ पहुंचे और कार से बैठकर धनबाद होते हुए पटना के लिए फरार हो गए थे। पूर्व में पकड़े गए छह बदमाश बिहार के थाना चौक पटना सिटी, एसडीओ रोड हाजीपुर, मठिया थाना पश्चिमी चंपारण व बेतिया चनपटिया के रहने वाले बताए गए थे।

    SP हरविंदर सिंह ने पहले ही बताया था कि इस पूरी लूटकांड का मुख्य सरगना पटना के बेऊर जेल में बंद अविनाश श्रीवास्तव है। उसी ने जेल से बैठकर इस डकैती की पूरी योजना बनाई और इसे अंजाम दिलाने में अहम भूमिका निभाई। एसपी ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस मामले में शामिल लगभग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जो पुलिस की बड़ी कामयाबी है। इस सफल छापेमारी अभियान में एसआई प्रकाश यादव, रंजीत प्रसाद यादव, धीरज कुमार, प्रभात किरण कोकिल, संतोष कुमार, सिपाही सितांबर मंडल, रविशंकर कुमार सहित अन्य जांबाज पुलिसकर्मी शामिल थे, जिनकी मुस्तैदी ने इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

    • Varnan Live Report.
  • नृत्य की ऐसी भाव-भंगिमा कि दर्शक दांतों तले दबा बैठे उंगली, डीपीएस बोकारो में ‘नवरस’ का महासंग्राम!

    नृत्य की ऐसी भाव-भंगिमा कि दर्शक दांतों तले दबा बैठे उंगली, डीपीएस बोकारो में ‘नवरस’ का महासंग्राम!

    बोले CRPF DIG, “न आता, तो ऐसा अभूतपूर्व कार्यक्रम वाकई Miss कर जाता…”

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    बोकारो। दिल्ली पब्लिक स्कूल  (DPS Bokaro) में चल रहे चार दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘तरंग’ का दूसरा दिन बुधवार को अभूतपूर्व नृत्य प्रस्तुतियों से गुलजार रहा। सीनियर इकाई में आयोजित अंतर-सदन समूह-नृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मानव जीवन के नवरस (नौ भावनाएं) का ऐसा जीवंत चित्रण किया कि दर्शक दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। हर प्रस्तुति एक से बढ़कर एक थी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक (बोकारो परिचालन क्षेत्र) अमित कुमार सिंह, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार, वरीय उप प्राचार्य अंजनी भूषण और उप प्राचार्या शालिनी शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    नृत्य प्रस्तुतियों की शुरुआत जमुना सदन ने रौद्र रस पर आधारित धमाकेदार प्रदर्शन से की, जिसमें उन्होंने सती-बलिदान और शिव तांडव के माध्यम से क्रोध के भाव को शक्ति के साथ प्रदर्शित किया। इसके बाद चेनाब हाउस के विद्यार्थियों ने शांत-रस पर आधारित अपनी प्रस्तुति में राजकुमार सिद्धार्थ के बुद्ध बनने की आध्यात्मिक यात्रा को अत्यंत शांतिपूर्ण ढंग से दर्शाया। झेलम सदन की टीम ने जब भयानक रस पर आधारित नृत्य में मां काली द्वारा रक्तबीज-संहार का रौंगटे खड़े कर देने वाला प्रदर्शन किया, तो काली के विकराल स्वरूप और भाव-भंगिमा को देख लोग तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाए।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    गंगा सदन के छात्र-छात्राओं ने श्रृंगार रस के तहत भगवान श्रीकृष्ण और राधा के अलौकिक प्रेम को सुंदरता से दर्शाया। वहीं, रावी हाउस की टीम ने अपने नृत्य में अद्भुत रस को प्रदर्शित करते हुए भगवान विष्णु के दशावतार और हिरण्यकश्यप-वध का ऐसा बेहतरीन मंचन किया कि वे सबकी भरपूर तालियां बटोरने में सफल रहे। अंत में सतलज हाउस की टीम ने वीर रस पर आधारित अपने नृत्य में छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और पराक्रम को सशक्त रूप से दिखाया।


    विभिन्न मानकों पर बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर रावी हाउस की टीम को प्रथम स्थान, गंगा सदन को द्वितीय और चेनाब सदन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अमित दासगुप्ता, प्रीति मिश्रा और पिया रानी सेन शामिल रहीं।

    डीआईजी अमित सिंह ने की जमकर तारीफ
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी अमित कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे उच्चस्तरीय प्रदर्शन बताया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, उनके शिक्षकों सहित पूरे विद्यालय परिवार को इस अद्भुत आयोजन के लिए बधाई दी।

    श्री सिंह ने कहा कि इस प्रकार का कलात्मक कौशल विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उनके सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है, और इस दिशा में डीपीएस बोकारो का कार्य अत्यंत ही सराहनीय है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. गंगवार ने मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। ‘नवरस’ पर आधारित मंच की आकर्षक साज-सज्जा भी कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण थी, जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

    • Varnan Live Report.
  • हड़कंप! चुकानी पड़ेगी बेजुबान लंगूर पर ‘क्रूरता’ की कीमत! VIDEO VIRAL होते ही हरकत में आया वन विभाग, FIR दर्ज

    हड़कंप! चुकानी पड़ेगी बेजुबान लंगूर पर ‘क्रूरता’ की कीमत! VIDEO VIRAL होते ही हरकत में आया वन विभाग, FIR दर्ज

    होमगार्ड जवान समेत तीन लोगों की लटकी गिरफ्तारी की तलवार, यहां पढ़ें क्या है प्राथमिकी में…

    “जानवर कौन?” – शहर में गरमाई बहस! यहां देखें Viral Video (साभार- Social Media)…


    बोकारो: नगर के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-11 में एक लंगूर के साथ हुई अमानवीय क्रूरता ने पूरे चास-बोकारो को झकझोर दिया है। सोशल मीडिया पर बेजुबान लंगूर की बेरहमी से पिटाई का एक सनसनीखेज वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसने इंसानियत पर सवालिया निशान लगा दिया है। यह घटना शनिवार को होमगार्ड जवानों और कुछ अन्य लोगों द्वारा लंगूर को ‘बचाव’ के नाम पर पकड़े जाने के बाद हुई, जब उसे एक कार के भीतर कैचर से जकड़कर लाठियों से पीटा गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस क्रूरता को वन विभाग के अफसरों और कर्मियों की मौजूदगी में अंजाम दिया गया।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    FIR दर्ज: तीन नामजद, मंटू सिंह, अरविन्द कुमार और श्रीकांत मास्टर पर केस!


    इस मामले ने सोमवार को गंभीर मोड़ ले लिया जब बोकारो के वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) रजनीश कुमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर, शाम को चास वन परिसर के वनरक्षी शशिकांत महतो ने हरला थाने में मंटू सिंह (होमगार्ड जवान), अरविन्द कुमार (सेक्टर-11डी निवासी) और श्रीकांत मास्टर (सेक्टर-11सी निवासी) के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज करा दी है।


    दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 25.07.2025 को चास वन प्रक्षेत्र के वन कर्मियों ने नेहरू जैविक उद्यान, बोकारो के कर्मियों और सीआईएसएफ के जवानों की मदद से लंगूर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दिनभर सफलता नहीं मिली। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर रांची से बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी की विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई गई, जिसने 26.07.2025 को लंगूर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। हालांकि, लंगूर को सुरक्षित रूप से पिंजरे में बंद करने से ठीक पहले, कुछ अज्ञात स्थानीय व्यक्तियों ने उत्तेजना में आकर लंगूर को लाठियों से बेदर्दी से पीटा। इस पूरी घटना को किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे एफआईआर में नामित तीनों व्यक्तियों की पहचान हुई।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    डीएफओ रजनीश कुमार ने बताया कि लंगूर ने पिछले 15 दिनों से बोकारो स्टील सिटी में आतंक मचा रखा था, जिससे स्कूली छात्रों सहित कम से कम 20 लोग घायल हो गए थे, जिसके कारण लोगों में गुस्सा था। बचाव अभियान के लिए वन विभाग से संपर्क किया गया था और चार दिनों के प्रयास के बाद रांची से बचाव दल को बुलाया गया। डीएफओ ने पुष्टि की कि बचाव अभियान के दौरान वन विभाग के एक कर्मचारी ने लंगूर को पकड़ लिया, जिसके बाद कुछ लोगों ने अचानक उसे लाठियों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “गुस्सा स्वाभाविक है, लेकिन उन्हें जानवर को इस तरह पीटने का अधिकार नहीं है।”

    घटना के बाद वन विभाग के लोग बुरी तरह घायल लंगूर को बोकारो स्थित जवाहरलाल नेहरु जैविक उद्यान ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका प्रारंभिक इलाज किया। इस बीच, बोकारो के जाने-माने पशुप्रेमी, पशुसेवक एवं युवा समाजसेवी प्रशांत द्विवेदी की सराहनीय पहल पर घायल लंगूर को बेहतर इलाज के लिए रांची वेटनरी कॉलेज भेजने की तैयारी चल रही है। प्रशांत ने डीएफओ से मिलकर इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई, जिस पर डीएफओ ने भी संवेदना व्यक्त की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशांत ने इस प्रकार की घटना को बेहद निंदनीय बताया। मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनोज मणि भी मौजूद थे।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    पशुप्रेमी प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि बंदर या लंगूर आम तौर पर बिना छेड़े कभी उग्र रूप नहीं लेते और किसी पर हमला भी नहीं करते। उन्होंने दावा किया कि जो लंगूर इतना हिंसक हुआ, कुछ न कुछ कारण अवश्य रहा होगा। ऐसे अकारण ये लंगूर इतने उग्र हो ही नहीं सकते। ये अक्सर भोजन व पानी की तलाश में शहर की तरफ आते हैं। ये बेजुबान तो खुद शहर से भागते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनका प्राकृतिक आवास छिनता जा रहा है और वे मजबूरन खाने-पीने की तलाश में भटककर इंसानी बस्तियों में आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से संवेदनशीलता और सावधानी का परिचय देने की अपील की, न कि उन्हें छेड़ें या उन पर हमला करें।

    • Varnan Live Report.
  • महादेव का ऐसा दिव्य रूप! बोकारो में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, 51 किलो के पारद शिवलिंग का हुआ भव्य रुद्राभिषेक!

    महादेव का ऐसा दिव्य रूप! बोकारो में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे, 51 किलो के पारद शिवलिंग का हुआ भव्य रुद्राभिषेक!

    श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर नगर के सेक्टर-12डी स्थित निखिल पारदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ भव्य आयोजन

    बोकारो: श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर नगर के सेक्टर-12डी स्थित निखिल पारदेश्वर महादेव मंदिर “हर-हर महादेव”, “जय भोलेनाथ” और “जय गुरुदेव” के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा। इस पवित्र अवसर पर अति दुर्लभ 51 किलोग्राम वजन वाले पारदेश्वर शिवलिंग स्वरूप का भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

    गणपति पूजन एवं गुरुपूजन के उपरांत रुद्राष्टाध्यायी पाठ के साथ पारदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया गया, जिसे पंडित गंगाधर पांडेय ने पूरे विधि-विधान से सम्पन्न करवाया। सुबह से लगातार बारिश के बावजूद, चास, बोकारो, बालीडीह सहित जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में निखिल शिष्य एवं शिवभक्त उपस्थित हुए। सभी ने श्रद्धापूर्वक देवाधिदेव महादेव की भव्य पूजा-अर्चना की, उनका रुद्राभिषेक किया तथा समस्त विश्व के कल्याण की कामना की। दिन भर श्रद्धालु देवाधिदेव महादेव एवं सद्गुरुदेव निखिलेश्वरानंद जी की पूजा अर्चना करते रहे।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    इस दौरान, अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार एवं निखिल मंत्र विज्ञान के तत्वावधान में परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद जी (डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली) की दिव्य छत्रछाया एवं पूज्य सद्गुरुदेव श्री नन्द किशोर श्रीमाली जी के सानिध्य में आगामी 11 व 12 अक्टूबर को मां कामाख्या धाम में आयोजित कामाख्या साधना शिविर में बोकारो के साधकों ने अधिकाधिक भागीदारी का संकल्प भी लिया।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    अनुष्ठान का समापन शिव आरती, गुरु आरती, समर्पण स्तुति एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर वीके झा, जेलर सिंह, मोहन सिंह, सुभाष पंडित, सत्येंद्र कुमार, पिंकी भारती, आर्यन, चंद्र प्रभावती, कंचन, सुमन कुमार, चन्द्रावती देवी, ज्योति कुमारी, मंजू दुबे, यू के दुबे, गीता देवी, रेखा देवी, ऋद्धि देवी सहित बड़ी संख्या में निखिल शिष्य एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    • Varnan Live Report.

  • Milestone 2025 : IG क्रांति के क्रांतिकारी Success Tips-  “जुनून से पाओ उत्कृष्टता, सफलता खुद कदम चूमेगी!”

    Milestone 2025 : IG क्रांति के क्रांतिकारी Success Tips- “जुनून से पाओ उत्कृष्टता, सफलता खुद कदम चूमेगी!”

    साथ चलें, साथ बढ़ें… सहोदया का DPS Bokaro की मेजबानी में वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 30 स्कूलों के Toppers सम्मानित

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    बोकारो। ‘सपने देखिए, उनका पीछा कीजिए और जुनून, लगातार मेहनत व लगन से उन्हें पाइए! सफलता के पीछे न भागें। जब आप उत्कृष्टता पा लेंगे, तो कामयाबी खुद-ब-खुद आपके कदम चूमेगी।’ उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र (बोकारो जोन) के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) क्रांति कुमार गढ़िदेशी (IPS) के ये प्रेरणा भरे शब्द डीपीएस बोकारो में आयोजित डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, बोकारो के वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह ‘Milestone 2025’ में गूंज उठे। शनिवार को हुए इस भव्य समारोह में आईजी गढ़िदेशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और सहोदया से जुड़े 30 स्कूलों के 60 से अधिक टॉपर छात्र-छात्राओं को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्मानित किया।

    आईजी ने इस शानदार उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए सफलता के कई अनमोल गुर सिखाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल परीक्षा में अच्छे अंक पाना ही असली सफलता नहीं है, बल्कि जीवन की सच्ची कामयाबी आपके द्वारा अर्जित नैतिक मूल्यों, विनम्रता, अनुशासन और मानवीय संवेदना में निहित है। समाज के प्रति आपका योगदान ही हमेशा याद रखा जाता है, बाकी सब अस्थायी है।

    उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में विशिष्ट योग्यता हासिल करने, समय के साथ चलने, अपनी रुचि बनाए रखने, किसी भी परिस्थिति का सामना करने, कार्य और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन साधने तथा प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ने का भी संदेश दिया। अपने छात्र-जीवन के अनुभव साझा करते हुए आईजी ने बताया कि उनके पिता और तीन बहनें भी शिक्षण पेशे से जुड़ी रही हैं, इसलिए उनके हृदय में शिक्षकों के लिए विशेष सम्मान है। उन्होंने शिक्षकों को समाज का प्रथम स्तंभ और माता-पिता को पहले शिक्षक बताते हुए बच्चों से उनका सदैव सम्मान करने का आग्रह किया। आईजी ने प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने के सहोदया के इस प्रयास और डीपीएस बोकारो के उत्कृष्ट आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।


    आरंभ में डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, बोकारो के अध्यक्ष और डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने उपस्थित अतिथियों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए सहोदया और माइलस्टोन कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “साथ मिलकर चलना और साथ उदीयमान होना ही सहोदया का ध्येय है।” उन्होंने आज के विद्यार्थियों को कल का ग्लोबल लीडर और 2047 के ‘विकसित भारत’ निर्माण की बुनियाद बताते हुए निरंतर जीवन में मील के पत्थर स्थापित करते रहने का संदेश दिया।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

    समारोह का उद्घाटन आईजी गढ़िदेशी और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत गान और विद्यालय गीत की मनमोहक प्रस्तुति के बाद, गणेश वंदना पर आधारित छात्राओं के नृत्य ने सभी उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। सहोदया की ओर से मुख्य अतिथि को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में सहोदया के महासचिव और एआरएस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विश्वजीत पात्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    इस अवसर पर सहोदया के उपाध्यक्ष एवं जीजीपीएस सेक्टर-5 के प्राचार्य सोमेन चक्रवर्ती, दी पेंटिकॉस्टल एसेंबली स्कूल के निदेशक डॉ. डीएन प्रसाद, प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद, श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल की प्राचार्या पी. शैलजा जयकुमार, आदर्श विद्या मंदिर के प्राचार्य रंजीत कुमार, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6 की प्राचार्या अनुराधा सिंह, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विजय ठाकुर एवं शैक्षणिक समन्वयक अक्षत कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

    Varnan Live Report.

  • DPS Bokaro के आर्यन ने JPSC में भी किया कमाल, UPSC में दिखाया था दमखम

    DPS Bokaro के आर्यन ने JPSC में भी किया कमाल, UPSC में दिखाया था दमखम

    बोकारो: बोकारो के लिए एक और गौरव का क्षण है। डीपीएस बोकारो के पूर्व छात्र आर्यन ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में शानदार 36वीं रैंक हासिल कर अपने विद्यालय, परिवार और पूरे शहर का नाम रोशन किया है। यह कोई पहली बार नहीं है जब आर्यन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हो!

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    आपको बता दें कि आर्यन ने इसी साल UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में भी 262वीं रैंक हासिल कर अपनी मेधा का परचम लहराया था। नर्सरी से ही डीपीएस बोकारो के छात्र रहे आर्यन ने 10वीं में 10 सीजीपीए और 12वीं में 94.80% अंकों के साथ सफलता पाई थी।

    अपने पहले ही प्रयास में 2018 में जेईई मेन में ऑल इंडिया रैंक 47 पाकर आर्यन ने पूरे बोकारो जिले में टॉप किया था। फिर जेईई एडवांस्ड में अखिल भारतीय स्तर पर जिले में सर्वश्रेष्ठ 821वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उन्हें आईआईटी बॉम्बे में दाखिला मिला और बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में खुद को झोंक दिया।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय डीपीएस बोकारो को देते हुए कहा कि वहां के स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माहौल, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी ने उनके व्यक्तित्व विकास में बहुत मदद की। बीएसएल से सेवानिवृत्त पूर्व अभियंता महेंद्र प्रसाद और गृहिणी श्रीमती काजल के होनहार पुत्र आर्यन की बड़ी बहन आयशना भी डीपीएस बोकारो की छात्रा थीं, जो अब आगरा में डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    यह वाकई एक प्रेरणादायक कहानी है! आर्यन की नई कामयाबी पर डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार सहित सभी शिक्षकों एवं स्कूल परिवार के सदस्यों ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    • Varnan Live Report.
  • बड़ी खबर! अब कोर्ट परिसर के पास गाड़ी खड़ी की तो खैर नहीं! DTO ने जारी किया ‘अंतिम निर्देश’, लगेगा भारी जुर्माना!

    बड़ी खबर! अब कोर्ट परिसर के पास गाड़ी खड़ी की तो खैर नहीं! DTO ने जारी किया ‘अंतिम निर्देश’, लगेगा भारी जुर्माना!

    बोकारो: अब बोकारो में गाड़ी बेतरतीब खड़ी करने वालों की खैर नहीं! जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) वंदना सेजवलकर ने कैंप 2 स्थित सिविल कोर्ट परिसर और न्याय परिसर के आसपास सड़कों पर खड़े वाहनों पर नकेल कस दी है। शुक्रवार को उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार के निर्देश पर की गई औचक जांच में कई वाहन ‘नो पार्किंग’ एरिया में पाए गए।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    DTO वंदना सेजवलकर ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “अब से सड़क किनारे किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा नहीं किया जाएगा। यदि कोई वाहन सड़क किनारे खड़ा पाया गया, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी!”

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    उन्होंने कोर्ट परिसर, समाहरणालय और सदर अस्पताल के आसपास वाहन खड़ा करने वाले सभी लोगों से अपील की कि वे अपनी गाड़ी सड़क किनारे न लगाकर निर्धारित पार्किंग एरिया में ही पार्क करें। इससे न सिर्फ जाम की समस्या खत्म होगी, बल्कि सदर अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और आम लोगों को भी राहत मिलेगी।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    श्रीमती सेजवलकर ने साफ कर दिया कि यह उनका ‘अंतिम निर्देश’ है और शनिवार (26 जुलाई 2025) से सड़क किनारे खड़े वाहनों पर भारी जुर्माना लगाना शुरू कर दिया जाएगा! गाड़ी चालकों को सलाह दी जाती है कि वे इस चेतावनी को गंभीरता से लें।

    • Varnan Live Report.
  • OMG! ‘नल-जल’ की विफलता पर अनोखा प्रदर्शन: RJD विधायक पाइप पहनकर पहुंचे विधानसभा, देखें Video

    OMG! ‘नल-जल’ की विफलता पर अनोखा प्रदर्शन: RJD विधायक पाइप पहनकर पहुंचे विधानसभा, देखें Video

    पटना : बिहार में नल-जल योजना की कथित विफलता को लेकर आज बिहार विधानसभा में एक अनोखा और सनसनीखेज विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक मुकेश यादव आज विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए अपने पूरे शरीर पर प्लास्टिक पाइप और नल की माला पहनकर पहुंचे। उनका यह अनूठा प्रदर्शन तुरंत चर्चा का विषय बन गया और उन्होंने इस माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की कि राज्य में नल-जल योजना पूरी तरह से विफल हो चुकी है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    विधायक मुकेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि उनके प्रखंड में नल-जल योजना पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर पानी की स्थिति बेहद खराब है। “लोग मुझसे लगातार सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन सरकार के पास कोई जवाब नहीं है,” यादव ने कहा।

    उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, “सुशासन बाबू पूरी तरह सोए हुए हैं, सरकार चल नहीं रही है।” विधायक ने बताया कि उन्होंने यह ‘नल-जल की माला’ पहनकर विधानसभा में प्रवेश किया ताकि सरकार को उसकी नींद से जगाया जा सके।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। दोनों ही सदनों में सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष हंगामा कर रहा है। इसी बीच, सत्र के आखिरी दिन RJD विधायक मुकेश यादव का यह पाइप की माला पहनकर विधानसभा पहुंचना और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताना, सियासी गलियारों में खूब चर्चा बटोर रहा है।

    इस भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही आखिरी दिन महज 6 मिनट में ही स्थगित करनी पड़ी। सत्तापक्ष और विपक्षी विधायकों के जोरदार शोर-शराबे को देखते हुए स्पीकर नंदकिशोर यादव ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। यह घटना बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकती है और नल-जल योजना की कमियों को उजागर कर सकती है।

    • Varnan Live Report.