Author: Mithila Varnan

  • बोकारो में मनरेगा-आवास योजनाएं ICU में! DDC ने सुधार का दिया सख्त निर्देश

    बोकारो में मनरेगा-आवास योजनाएं ICU में! DDC ने सुधार का दिया सख्त निर्देश

    बोकारो: क्या बोकारो के विकास को ग्रहण लग गया है? बुधवार को समाहरणालय में हुई एक हाई-वोल्टेज बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने मनरेगा और आवास योजनाओं की खस्ताहाल स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। डीडीसी ने साफ शब्दों में कहा कि कई प्रखंडों का प्रदर्शन “निराशाजनक” है और इसे तत्काल सुधारने की आवश्यकता है।

    डीडीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) और प्रखंड प्रमुखों के साथ संयुक्त बैठक में 15वें वित्त आयोग की योजनाओं और मनरेगा-आवास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य स्तर से इन योजनाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    अधिकारी-प्रमुखों को सख्त निर्देश: ‘मतभेद भूलो, विकास पर ध्यान दो!’
    डीडीसी ने 15वें वित्त आयोग की राशि के खर्च में तेजी लाने के लिए बीडीओ और प्रमुखों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर आपसी मतभेद हैं, तो उन्हें पीछे छोड़कर विकास के लिए एकजुट होकर तेजी से काम करना होगा। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए यह नियमित समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    मनरेगा में ‘मानव दिवस’ संकट: मजदूरों को रोजगार मिलेगा या सिर्फ आंकड़े सुधरेंगे?
    डीडीसी ने मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन में लक्ष्य अनुरूप प्रगति की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से शुरू और पूरी हों ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके और आंकड़ों में सुधार हो।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    PM आवास और अबुआ आवास: अधूरे घरों की लिस्ट तैयार, अब होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई!
    बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) और अबुआ आवास (एएवाई) के तहत लंबित और अपूर्ण आवासों की भी समीक्षा की गई। डीडीसी ने ऐसे सभी मामलों की सूची तैयार कर तुरंत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। प्रखंड समन्वयक और रोजगार सेवक को इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया है।

    NLM टीम का बोकारो दौरा संभव! क्या खुलेगी पोल?
    डीडीसी ने जानकारी दी कि नेशनल लेवल मॉनिटरिंग (एनएलएम) की टीम का जिला दौरा संभावित है। उन्होंने सभी प्रखंडों को कागजी और भौतिक प्रगति को अद्यतन रखने के साथ-साथ फील्ड स्तर की तैयारियों को पुख्ता करने का निर्देश दिया। अब देखना यह है कि डीडीसी की इस सख्ती का कितना असर होता है और क्या बोकारो के विकास कार्यों की तस्वीर बदल पाती है।

    • Varnan Live Report.
  • OMG! भूत-पिशाचों संग सड़क पर झूमे ‘भोले बाबा’, देखें Video और न्यूज

    OMG! भूत-पिशाचों संग सड़क पर झूमे ‘भोले बाबा’, देखें Video और न्यूज

    चास के श्री श्री शनि ठाकुर बाड़ी में श्रावणी महोत्सव का भव्य शुभारंभ

    बोकारो: श्री श्री शनि ठाकुरबाड़ी, चास में बुधवार को 52वां वार्षिक श्रावणी महोत्सव का धमाकेदार आगाज हुआ! इस बार महोत्सव की शुरुआत भगवान श्रीश्री शनि देव की भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जिसने पूरे चास को भक्तिमय बना दिया।

    ओडिशा, बनारस और जमशेदपुर के कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। लेकिन सबसे सनसनीखेज नजारा तब था, जब भगवान शिव, माता काली और भूत-पिशाचों के वेश में सजे कलाकार सड़क पर उतरे! हाथों में त्रिशूल लिए और मुंडमाल पहने महादेवरूपी कलाकार भक्तों के साथ झूम-झूमकर नृत्य करते दिखे, और उनके भूत-पिशाच वाले गण भी उनके साथ थिरकते रहे। शिव तांडव स्तोत्र पर जब कलाकारों ने नृत्य किया, तो भक्त शिवभक्ति में मस्ती में झूम उठे। इस क्रम में ‘जय शनि देव’ और ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा!

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    उत्सव में 51 दीपों से महिलाओं द्वारा मंगल आरती की गई और भजन का आयोजन भी हुआ। मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय शनि श्रावणी महोत्सव 24 जुलाई को भी जारी रहेगा, जिसमें मुख्य पूजा, अभिषेक और भंडारा का आयोजन होगा। सुबह से ही भक्त शनि देव के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं, सरसों का तेल, काला तिल, उड़द दाल, नीले फूल और लोहे की वस्तुएं अर्पित कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। कई भक्त शनि चालीसा, शनि स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ भी करते दिखे।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    शोभायात्रा का शुभारंभ चास अनुमंडल पुलिस अधिकारी प्रवीण सिंह और चास नगर निगम आयुक्त संजीव कुमार ने पूजा-आरती कर किया। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में सभी शनि सेवकों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

    • Varnan Live Report.
  • हृदयविदारक: धनबाद में अवैध खनन के मौत के कुएं ने फिर निगली कई जिंदगियां!

    हृदयविदारक: धनबाद में अवैध खनन के मौत के कुएं ने फिर निगली कई जिंदगियां!

    चाल धंसने से 9 श्रमिकों की मौत, सियासत हुई तेज

    Dhanbad: झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के जमुनिया में अवैध कोयला खनन के दौरान एक बड़े हादसे की सूचना ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि चाल धंसने से कई लोग खदान में दब गए हैं। हालांकि, धनबाद पुलिस इस घटना से साफ इनकार कर रही है, लेकिन जदयू विधायक सरयू राय ने 9 मजदूरों की मौत का चौंकाने वाला दावा किया है।

    सरयू राय ने ट्वीट कर साझा की जानकारी

    सरयू राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि अवैध खनन माफिया मृतकों के शवों को ठिकाने लगाने में लगे हैं और उन्होंने इस संबंध में धनबाद एसएसपी को भी सूचना दी है। वहीं, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष और समाजसेवी विजय झा ने मंगलवार रात हुए इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें कई लोगों के फोन आए हैं, जिन्होंने घटना की पुष्टि की है। चर्चा है कि खदान में अचानक पानी भर गया, जिससे चाल धंस गई और कई लोग अंदर फंस गए। उन्होंने इस घटना को पिछले कई सालों से जारी अवैध खनन का नतीजा बताया और इसके लिए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर होने की बात भी कही।

    To remain UPDATED, join us on #Facebook : https://www.facebook.com/mithilavarnan

    भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इस मामले को लेकर झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध खनन चरम पर है, जिसके कारण लगातार चाल धंसने की घटनाएं हो रही हैं, और इसमें लोगों की जान जा रही है। शाहदेव ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए इसे “राज्य सरकार द्वारा की गई संस्थागत हत्याएं” करार दिया।

    To remain UPDATED, join us on #X : twitter.com/mithilavarnan

    दूसरी ओर, धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि स्थानीय थाना द्वारा की गई जांच में अवैध उत्खनन में हादसे जैसी कोई भी बात सामने नहीं आई है।

    यह घटना एक बार फिर झारखंड में अवैध खनन के गंभीर मुद्दे को सामने लाती है, जहां जान गंवाने वाले मजदूरों की संख्या पर भी सवालिया निशान लगा हुआ है। क्या इस मामले की गहराई तक जांच होगी या यह सच्चाई भी ‘ब्लैक स्पॉट’ में दब कर रह जाएगी?

    • Varnan Live Report
  • ‘Operation Black Spot’… डॉ. रवि शर्मा की कलम से ऐसे खुली पत्रकारिता की ‘काली सच्चाई’ !

    ‘Operation Black Spot’… डॉ. रवि शर्मा की कलम से ऐसे खुली पत्रकारिता की ‘काली सच्चाई’ !

    भुवनेश्वर के वरिष्ठ पत्रकार की खोजी पत्रकारिता पर केस स्टडीज प्रकाशित

    “ऑपरेशन ब्लैक स्पॉट” डॉ. रवि शर्मा की खोजी पत्रकारिता पर आधारित केस स्टडीज़ की पुस्तक अब प्रकाशित हो चुकी है। यह पुस्तक उनके जन्मदिन, २१ जुलाई को विमोचित की गई, जो अब अमेज़न, फ्लिपकार्ट जैसे सभी ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। इस पुस्तक में न केवल उनकी, बल्कि अन्य खोजी पत्रकारों को काम करते वक्त किन-किन बिंदुओं पर ध्यान देना चाहिए, यह बताया गया है, साथ ही आने वाली कठिनाइयों से कैसे जूझना है, यह भी बताया गया है।


    डॉ. शर्मा कहते हैं, “कभी-कभी ज़िंदगी हमें एक किरदार नहीं, एक सबक बना देती है। और जब वो सबक इतने गहरे हों कि शब्दों से बाहर छलकने लगें, तब कलम खुद रास्ता माँगने लगती है। क्या कभी आपने अपनी ही कहानी को किसी और की ज़ुबानी सुना है? पत्रकारिता मेरे लिए पेशा नहीं, प्रतिज्ञा थी। गाँव की मिट्टी से लेकर सत्ता के गलियारों तक, मैंने हर ख़बर को सिर्फ़ देखा नहीं – जिया। कैमरे की आँख से नहीं, ज़मीन की धूल से पढ़ा। सच्चाई को तलाशना मेरी आदत नहीं थी, मेरी ज़िम्मेदारी बन गई थी। लेकिन क्या हर सच्चाई को दिखाना आसान होता है?

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-


    हर रिपोर्ट के पीछे कोई चेहरा था, कोई टूटती उम्मीद, कोई अनसुनी आवाज़। मैंने सोचा नहीं था कि कभी इन चेहरों में एक चेहरा मेरा भी होगा। लेकिन शायद यही पत्रकारिता का सबसे बड़ा इम्तिहान है – जब शब्द खुद अपने खिलाफ गवाही बनने लगें। एक दिन, जब कैमरा मेरी तरफ़ मुड़ा – न बतौर रिपोर्टर, बल्कि एक संदिग्ध के रूप में – तब समझ आया कि ख़बर बनने और ख़बर लिखने के बीच की दूरी बहुत पतली होती है। उस दिन सब कुछ वैसा ही था जैसा हर रिपोर्टिंग के दिन होता है – कैमरा था, जनता थी, सवाल थे। पर इस बार स्क्रिप्ट किसी और ने लिखी थी। अजीब नहीं है?”


    “ब्रेकिंग न्यूज़: इंडिया टीवी 24×7 के मालिक पर अपहरण का संगीन आरोप… पुलिस ने किया गिरफ़्तार…”

    वो हेडलाइन उसी चैनल की थी जिसने कभी मेरी आवाज़ को दिखाया था, मेरे स्टोरीज को चलाया था। पर उस दिन, वो स्क्रीन मेरी नहीं थी – वो सिर्फ़ मुझे निगलने को तैयार एक तमाशा बन चुकी थी। कैसा लगता है जब आपकी ही बनाई दुनिया आपको पहचानने से इंकार कर दे? स्क्रीनें, जो मेरी रिपोर्टिंग से रोशन थीं, अब मेरे नाम से चमक रही थीं – कुछ और अर्थों में। आवाज़ें जो सच की हामी थीं, अचानक खामोश हो गईं।


    बेशक मैं बहुत कुछ खो चुका था – विश्वास, पहचान, आवाज़। लेकिन एक चीज़ अब भी मेरे साथ थी – कलम। वही कलम जिसने पहले दुनिया के अन्याय लिखे थे, अब खुद की लड़ाई भी लिखेगी। क्या ये कलम फिर से भरोसे लाएगी?

    खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े-
    https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R


    यह किसी व्यक्ति की आत्मकथा नहीं है – यह उस आवाज़ की कथा है जो बार-बार दबाई गई, लेकिन फिर भी लौटी। यह उन गलियों की गंध है, जहाँ एक रिपोर्टर अपनी पहचान ढूंढता है, और उन कोर्टरूम्स की खामोशी है, जहाँ शब्दों को मुजरिम बनाया जाता है। इस किताब में कोई ग्लैमर नहीं है, कोई बनावटी नायकत्व नहीं। यह उन रातों की परछाइयाँ हैं, जिनमें उजाले की उम्मीद टटोलनी पड़ी। यह उन संवादों की बुनावट है, जो कभी ऑन-एयर नहीं जा सके। यह उनकी कहानी है जो पर्दे के पीछे भी सच बोलते हैं, और माइक के बिना भी आवाज़ उठाते हैं। क्या आप उनकी आवाज़ सुनना चाहेंगे? इसमें वो पन्ने हैं जो कभी अख़बारों में नहीं छपे, और वो लम्हें हैं जो किसी ‘ब्रेकिंग न्यूज़’ में नहीं गूंजे। इसमें वो आँसू हैं जो किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं दिखे, और वो सवाल हैं जिनके जवाब आज भी हवा में तैरते हैं।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-


    “ऑपरेशन ब्लैक स्पॉट” में एक्सटेंडेड रियलिटी (Extended Reality) के ज़माने में भी अगर कोई कहानी जो दबा दी गई थी, उसे उठाना है तो क्या करना होगा, ये भी बताने का प्रयास है। अगर आपने कभी किसी सच्चाई की तलाश में खुद को अकेला पाया है, तो शायद ये किताब आपके ही बारे में है। और अगर आपने कभी अपने उसूलों के लिए चुप रहना चुना है – तो शायद ये किताब आपके अंदर कुछ जगा देगी। क्या आप तैयार हैं? यदि हाँ, तो ये किताब “ऑपरेशन ब्लैक स्पॉट” ज़रूर पढ़िए।

    • Varnan Live Report.
  • बोकारो DDC की दरियादिली! फरियादी पहुंचने में था अक्षम, तो खुद सीढियां उतरकर पहुंच सुनी फरियाद

    बोकारो DDC की दरियादिली! फरियादी पहुंचने में था अक्षम, तो खुद सीढियां उतरकर पहुंच सुनी फरियाद

    बोकारो। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन की प्रतिबद्धता के तहत मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से 41 से अधिक लोगों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। डीडीसी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। साथ ही, संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    जनता दरबार में रेलवे कॉलोनी चास के दुर्घटनाग्रस्त युवक कृष्णकांत महतो का विशेष मामला सामने आया। उनके मित्रों ने बताया कि दुर्घटना के कारण कृष्णकांत चलने-फिरने में असमर्थ हैं और सीढ़ी चढ़कर ऊपर नहीं आ सकते, इसलिए अपनी समस्या खुद नहीं बता पा रहे हैं। इस पर डीडीसी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि वे स्वयं युवक से मिलने जाएंगी। जनता दरबार के बाद डीडीसी समाहरणालय के निचले तल पर पहुंचीं और कृष्णकांत से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके से ही सदर अस्पताल के उपाधीक्षक और चिकित्सकीय टीम को निर्देश दिया कि समन्वय स्थापित कर कृष्णकांत को बेहतर इलाज और उचित चिकित्सकीय सुविधा तुरंत दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन हर जरूरतमंद और असहाय व्यक्ति के साथ है, और जिले में सेवा भाव ही प्रशासन का मूल मंत्र है।

    जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, जमीन पर अवैध कब्जा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, सिविल सर्जन कार्यालय, बीएसएल, श्रम अधीक्षक कार्यालय, भू-अर्जन, राजस्व, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं पदाधिकारी कार्यालय, जिला समाज कल्याण विभाग, अंचलाधिकारी कार्यालय, जिला आपूर्ति कार्यालय, लीड बैंक प्रबंधन और जिला ग्रामीण विकास अभिकरण जैसे विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

    डीडीसी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य केवल सुनवाई नहीं, बल्कि समाधान है। आम जनता का विश्वास बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों की तुरंत जांच करें और आवेदकों को आवश्यक जानकारी प्रदान कर समाधान सुनिश्चित करें। जनता दरबार में डीपीएलआर निदेशक श्रीमती मेनका, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री पीयूष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  • DPS Bokaro का जलवा! IIMUN 2025 में जीता ‘Best School Delegation’ का खिताब

    DPS Bokaro का जलवा! IIMUN 2025 में जीता ‘Best School Delegation’ का खिताब

    बोकारो : DPS Bokaro के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है! इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट ऑफ यूनाइट नेशंस (IIMUN) 2025 के झारखंड चैप्टर सम्मेलन में उन्होंने ‘बेस्ट स्कूल डेलिगेशन’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। धनबाद के क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में डीपीएस बोकारो की टीम ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    झारखंड भर से आए लगभग 250 छात्रों ने संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली के अनुरूप विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए जलवायु परिवर्तन, वैश्विक सुरक्षा, मानवाधिकार और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार और प्रस्ताव प्रस्तुत किए। डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने अपनी गंभीरता, आत्मविश्वास और परिपक्वता से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और कई श्रेणियों में पुरस्कार जीते।

    विजेताओं की सूची:

    • लोकसभा: नितेश कुमार, ध्रुव लोधा और स्वर्णिम
    • झारखंड विधानसभा (JLA): भाविनी सिन्हा और प्रीतम सागर
    • AIPPM (ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टीज मीट): मीनाक्षी तनु

    इसके अलावा, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की सभी श्रेणियों में डीपीएस बोकारो का दबदबा रहा:

    • स्पेशल मेंशन: अनवी राय
    • हाई कमेंडेशन: अदित्रि प्रिया
    • वर्बल मेंशन: आदित्य राज और सम्योजिता ठाकुर
    • बेस्ट डेलिगेट: अचिंत कौर

    बोले प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार- DPS Bokaro बच्चों को वैश्विक नागरिक बना रहा

    विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा –

    IIMUN जैसे मंच छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण, संवाद कौशल और समस्या-समाधान की समझ विकसित करने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि डीपीएस बोकारो छात्रों को वैश्विक नागरिक के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

    • Varnan Live Report.
  • बोकारो स्टील प्लांट में ‘शून्य दुर्घटना’ का संकल्प: VR लैब और योग प्रशिक्षण का अत्याधुनिक शुभारंभ

    बोकारो स्टील प्लांट में ‘शून्य दुर्घटना’ का संकल्प: VR लैब और योग प्रशिक्षण का अत्याधुनिक शुभारंभ

    बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के सेक्टर 2सी स्थित ठेका श्रमिक प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को वर्चुअल रियलिटी लैब (VR Lab) और योग प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया। इसका उद्घाटन निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी आर मिश्रा, बीजीएच के प्रभारी डॉ बी बी करुणामय, मुख्य महाप्रबंधक (एस एंड एफ एस) बी के सरतापे, मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) शरद गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल) लक्ष्मी दास, वरिष्ठ अधिशासी, कर्मचारी और ठेका श्रमिक उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य महाप्रबंधक (एस एंड एफ एस) श्री बी के सरतापे ने ठेका श्रमिकों के सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए वर्चुअल रियलिटी लैब के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह लैब सभी ठेका श्रमिकों को कार्य संबंधी सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए उन्नत तकनीक प्रदान करेगी। इसमें सामान्य सुरक्षा, ऊंचाई पर काम करने के सुरक्षात्मक पहलू, सीमित स्थान में काम के प्रति सुरक्षा और जटिल कार्य विधियों के खतरों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    निदेशक प्रभारी श्री तिवारी ने वीआर लैब प्रशिक्षण कक्ष के शुभारम्भ के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वीआर लैब ठेका श्रमिकों के सुरक्षा प्रशिक्षण के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी और शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी। निदेशक प्रभारी ने ठेका श्रमिकों से इस केंद्र में योग प्रशिक्षण सुविधा का भी लाभ उठाने का आह्वान किया। उद्घाटन के बाद, निदेशक प्रभारी ने प्रशिक्षण केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) श्री हिमांशु शर्मा ने किया।

    Join us on

    👇👇👇

    – Varnan Live Report

  • Lean #Technology को अपनाकर ही Manufacturing में पहले स्थान पर है जापान : डॉ. जरूहार

    Lean #Technology को अपनाकर ही Manufacturing में पहले स्थान पर है जापान : डॉ. जरूहार

    बोकारो में MSME इकाइयों की लाभार्जकता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    बोकारो : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी एमएसएमई प्रतिस्पर्धी लीन मैन्युफैक्चरिंग योजना पर मंगलवार को कांड्रा स्थित गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस – GGESTC में एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यरत एमएसएमई इकाइयों को इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना था। आरंभ में स्मॉल टिनी सर्विस एंड बिजनेस एंटरप्राइजेज एसोसिएशन, बोकारो के झारखंड राज्य अध्यक्ष कुंदन कुमार उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों में मुख्य रूप से उपस्थित जिला उद्योग केंद्र, झारखंड सरकार (बोकारो) के महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल एंड टेक्निकल सोसाइटी कैंपस, कांड्रा (बोकारो) के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार और जैनामोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

    श्री ने बोकारो की MSME इकाइयों से लीन योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि एसोसिएशन एमएसएमई इकाइयों को हर प्रकार की सुविधा और सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, स्टैंडअप इंडिया और स्टार्टअप इंडिया के तहत लाभ उठाकर अपनी इकाइयों को लीन योजना के अंतर्गत उत्पादकता और गुणवत्ता के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

    डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी बाजार में किसी भी उद्योग की स्थापना योजनाबद्ध तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कार्यरत सभी एमएसएमई इकाइयों को लीन स्कीम का लाभ लेने की सलाह दी, क्योंकि जापान ने लीन मैन्युफैक्चरिंग को अपनाकर दुनिया में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में पहला स्थान हासिल किया है। डॉ. जरुहार ने लीन मैन्युफैक्चरिंग पर एक तकनीकी पेपर के माध्यम से उपस्थित उद्यमियों को पूरी जानकारी दी।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-


    राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद, भारत सरकार, पटना, बिहार के क्षेत्रीय निदेशक जे. के. सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से बताया कि भारत सरकार ने लीन के माध्यम से सभी मैन्युफैक्चरिंग एमएसएमई इकाइयों की उत्पादकता, गुणवत्ता और लाभ में सुधार करने का निर्णय लिया है।

    MSME विकास संस्थान, भारत सरकार, रांची के सहायक निदेशक गौरव कुमार ने भी ऑनलाइन माध्यम से बोकारो जिले में लीन मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों द्वारा ग्रुप एंटरप्राइजेज बनने की सूचना पर बोकारो के उद्यमियों को धन्यवाद दिया। जैनामोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह ने जैनामोड़ में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर बल दिया।

    क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया, भारत सरकार के सहयोग से जिला उद्योग केंद्र, झारखंड सरकार (बोकारो), झारखंड स्मॉल टिनी सर्विस एंड बिजनेस एंटरप्राइजेज एसोसिएशन, बोकारो और गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस, कांड्रा (बोकारो) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 50 उद्यमियों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया। मुख्य अतिथि द्वारा करीब 25 उद्यमियों को प्लेज सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

    • Varnan Live Report.
    • खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-
  • खेत में धान रोप रही थी महिला, आसमान से गिरा कहर और हो गई मौत

    खेत में धान रोप रही थी महिला, आसमान से गिरा कहर और हो गई मौत

    #Bokaro के चंदनकियारी स्थित बहादुरपुर गांव की घटना

    बोकारो : मंगलवार देर शाम बरमसिया ओपी क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में खेत में धनरोपनी कर रही 34 वर्षीय लक्षी देवी की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। लक्षी देवी अन्य महिलाओं के साथ धान रोप रही थीं, तभी बारिश के दौरान बिजली कड़कने लगी और वह ठनके की चपेट में आकर घायल हो गईं। साथ काम कर रही महिलाओं ने उन्हें बेहोश देखकर ग्रामीणों और परिजनों को सूचित किया।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-

    परिजन उन्हें आनन-फानन में चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना बरमसिया पुलिस, चंदनकियारी सीओ और बीडीओ को दी गई है। बरमसिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर ली है। वहीं, पूर्व विधायक अमर बाउरी ने सीएचसी पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

    खबरों से #Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Twitter #X पेज Mithila Varnan on X से जुड़े-

  • फिर सामने आया बोकारो DC का फर्जी #Facebook अकाउंट, सतर्क रहने की अपील

    फिर सामने आया बोकारो DC का फर्जी #Facebook अकाउंट, सतर्क रहने की अपील

    बोकारो: बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम और प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का चौथा मामला सामने आया है। इस फर्जी अकाउंट के माध्यम से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जा रहे हैं, जिसे #Cyber धोखाधड़ी का मामला बताया जा रहा है। इस संबंध में उपायुक्त अजय नाथ झा ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या फोन नंबर से पैसों की मांग की जाती है, या किसी प्रकार का प्रलोभन या लिंक भेजा जाता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक करके फेसबुक को रिपोर्ट करें। साथ ही, मैसेंजर या किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से बचें।

    खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के फेसबुक पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़े-


    उपायुक्त ने यह भी बताया कि यदि किसी व्यक्ति की निजी जानकारी का दुरुपयोग हुआ है या आर्थिक क्षति हुई है, तो वह इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर या अपने निकटवर्ती पुलिस थाने में दर्ज करा सकते हैं। इस मामले की जानकारी जिला पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि इसके पहले तीन-तीन बार डीसी श्री झा के नाम से फेक फेसबुक आईडी के साथ-साथ दो-दो बार फर्जी वाट्सएप #Whatsapp एकाउंट संचालित किए का मामला सामने आ चुका है।

    • Varnan Live Report.