Author: Varnan Bureau

  • Mysterious stone fell from sky

    Mysterious stone fell from sky

    Madhubani, Bihar

    Farmers working in the fields near Koriahi chowk in Lokahi block of Madhubani district in Bihar saw a strange rock fell from the sky and it has created a sense of fear and excitement in the entire area. The Rock from the sky caused a three feet wide crater in the ground and led to fumes coming out of the ground. When the locals dug the place, they found the 15 kg rock, black in colour.

    The entire district is already facing the fury of flood and this Rock is considered to be an ominous sign by locals.

    When it was dug out, it was found hot and fumes coming out of it. It is strongly magnetic and nothing that resembles anything that is locally found.

    District administration has said that the Rock will be kept in strict security. Bihar Chief Minister, Nitish Kumar has personally taken stock of this and has said that he will get experts from ISRO(www.isro.gov.in) to investigate this.

    Mysterious foreign stone fall from space

    Varnan Bureau Science Desk, adds that this stone fallen from outerspace is most likely a meteorite. Meteorites are solid debris from a comet, asteriod or meteoride which survive the intense heat when entering earth atmosphere. In contrast, Meteors, also known as falling stars or shooting stars are smaller outer space objects which disintegrate and burn due to the heat generated by friction when they enter earth’s atmosphere and appear as streak of light.
    Meteorites are not as common as fallings stars. On an average only 6-7 meteorite falls are recorded around the world. The purported meteorite in Madhubani fall is special, because it is likely an iron meteorite which contain a blend of iron and nickel. These are extremely rare and constitute only 6% of the meteorites recorded around the world.

    Final verdict about its nature and composition would be known only after ISRO experts conclude their tests.
    In the meanwhile, this incident continues to evoke excitement and fear in local residents in the flood ravaged Madhubani.

    Varnan Bureau with inputs from Varnan Science Desk – Mod Prakash and Sudeep Kumar

    [custom-twitter-feeds hashtag=”#madhubanimeteorite” num=5]

  • जब धरती पर गिरा यह अजूबा पत्थर तो खौलता रह गया था पानी, लोहे भी जाते चिपक

    जब धरती पर गिरा यह अजूबा पत्थर तो खौलता रह गया था पानी, लोहे भी जाते चिपक

    इसरो की टीम करेगी जांच, सीएम नीतीश ने लिया जायजा

    राजू झा

    मधुबनी। मधुबनी लौकही के कौरियाही चौक के पास एक खेत में सोमवार की दोपहर आसमान से बड़े आकार का पत्थर गिरना लगातार दो तीन दिनों से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई दैवीय शक्ति तो कोई कुछ और बताने में लगा है।

    IMG-20190724-WA0042

    बाढ़ की त्रासदी पहले से झेल रहे मिथिलांचल में अब इस तरह का अजीबोगरीब पत्थर गिरना कुछ लोगों ने अशुभ संकेत भी बताया है। मालूम हो कि जिस वक्त आसमान से यह पत्थर गिरा था, उस समय वहां आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। अफरा-तफरी सी मच गई थी। सभी इधर-उधर भागने लगे।

    IMG_20190724_233812
    विचित्र पत्थर का जायजा लेते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। (फ़ोटो साभार – नीतीश कुमार के ट्विटर पेज से)

    वास्तव में ये सामान्य पत्थर नहीं है, बल्कि देखने में अजूबा है। जब यह गिरा तो खेत में स्याह धुआं निकलने लगा। धुआं बंद होते ही लोग, जहां पत्थर गिरा था, उस जगह पहुंचे। वहां तीन फुट गहरा गड्ढा बन गया। स्थानीय किसानों ने पत्थर गिरने के स्थान पर खुदाई शुरू कर की तो काले रंग का पत्थर निकला। उसका वजन लगभग 15 किलोग्राम मापा गया।

    IMG-20190724-WA0043

    जब पत्थर को जमीन से निकाला गया, उस समय यह काफी गर्म था और पानी से भाप निकल रहा था। सबसे आश्चर्य की बात तो यह कि प्रमुख इसमें चुंबक चिपक जा रहा है। डीएम शीर्षत कपिल अशोक के अनुसार इस पत्थर को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा, जहां उसकी जांच कराकर बनावट और प्रकृति के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

    इधर बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस आश्चर्यजनक पत्थर का खुद जायजा लिया। कहा कि बहुत जल्द इसकी जांच इसरो की टीम की विशेषज्ञ करेंगे। तब तक यह संग्रहालय में रहेगा। उक्त पत्थर को कई लोगों ने उल्का भी बताया है। बहरहाल, अब पुख्ता जांच के बाद ही पता चलेगा कि इस रहस्यमयी पत्थर का सच है तो है क्या, फिलहाल इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।

    – Varnan Live Report.

  • संसाररूपी भवसागर से पार करता है श्रीमद्भागवत : स्वामिनी संयुक्तानंदा

    संसाररूपी भवसागर से पार करता है श्रीमद्भागवत : स्वामिनी संयुक्तानंदा

    बोकारो। बोकारो के सेक्टर-5 स्थित चिन्मय मिशन में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। चिन्मय मिशन, बोकारो की आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने भागवत-ज्ञान की सरिता बहाते हुए कहा कि सत्, चित् एवं आनंद के माध्यम से कथा सुनें एवं इसका लाभ उठायें। जीवन मे इससे बड़ा महत्वपूर्ण कार्य कोई और नही है।
    इससे पूर्व पूजा अर्चना से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। चिन्मय विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी ने स्वामिनी जी बारे में संक्षिप्त परिचय कराते हुए कहा कि स्वामिनीजी श्रीमद्भागवत गीता, रामायण एवं पुराणों की प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता है।
    स्वामिनीजी ने कथा में कहा कि भागवत का अर्थ है है भक्त। सर्वप्रथम शुक मुनि ने यह प्रसिद्ध कथा राजा परीक्षित को सुनाई थी। परमात्मा के पास पहुंचने के लिए भागवत एक नौके के समान है, जो संसाररूपी सागर से पार करता है। यह जीवन दर्शन का ज्ञान देने वाला ग्रंथ है। विदित हो कि यह श्रीमद्भागवत कथा 24 जुलाई से 23 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। शुभारम्भ के अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष विश्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आरएन मल्लिक, पीके झा, नरमेन्द्र, वकीलकांत मिश्रा व संजीव मिश्रा सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थेे।

     

    • Varnan Live Report.
  • पुलिस पब्लिक मैत्री को ले चुट्टे में लगा मेगा फ्री मेडिकल कैम्प, 700 मरीजों की जांच

    पुलिस पब्लिक मैत्री को ले चुट्टे में लगा मेगा फ्री मेडिकल कैम्प, 700 मरीजों की जांच

    विशाल अग्रवाल
    गोमिया (बोकारो)। रोटरी क्लब आफ चास के सहयोग से बोकारो पुलिस ने पुलिस-पब्लिक मैत्री के मद्देनजर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत बुधवार को गोमिया में मेगा फ्री मेडिकल कैम्प लगाया। वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में गोमिया प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित चुट्टे पंचायत अंतर्गत कुर्कनालो उच्च विद्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर वृहत नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया के चिकित्सक एच बारला के नेतृत्व में बेरमो अनुमंडल के विभिन्न अस्पतालों चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने एक ओंर जहां ग्रामीणों की स्वास्थ्य-जांच की, वहीं रोटरी क्लब चास द्वारा मरीजों के बीच दवादि का वितरण किया गया। शिविर का उद्घाटन बोकारो पुलिस कप्तान पी मुरुगन एवं बोकारो रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष अमन मल्लिक ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर एसपी मुरुगन ने कहा कि देश का विकास गांव से होता है। कभी चुट्टे झुमरा में उग्रवाद की तूती बोलती थी, परंतु ग्रामीणों और प्रशासनिक समन्वय के कारण आज चुट्टे के हालात सुधरने लगे हैं। इस मेडिकल कैम्प का मुख्य उद्देश्य पुलिस पब्लिक मैत्री को और अधिक प्रगाढ़ करना है। पुलिस ग्रामीण जनता की दोस्त है। पुलिस प्रशासन आपके सुख-दुख के हमदर्द हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना करें पुलिस आपकी मदद करेगी।
    नहीं पनपने देंगे उग्रवाद ः एसपी
    एसपी ने कहा कि किसी भी सूरत में चुट्टे, झुमरा आदि क्षेत्रों में उग्रवाद को पनपने नहीं दिया जाएगा। नक्सली हथियार छोड़कर मुख्य धारा में लौटे। उन्होंने कहा कि गांव के किसी को बीमारियों से बचाना परिवार और समाज की बड़ी जिम्मेवारी है। कैम्प के माध्यम से बीमारियों के खिलाफ जो अभियान छेड़ा है, उसमें चैंबर और रोटरी की भूमिका भी अहम है। इस अवसर पर चास रोटरी के अध्यक्ष अमन मल्लिक ने कहा कि रोटरी क्लब अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहण में कभी पीछे नहीं है। सुदूर गांवों में स्वास्थ्य सेवा करना ईश्वर सेवा से कम नहीं है।
    इन्होंने बनाया सफल – शिविर की सफलता में चिकित्सक डा. एच बारला, रोटरी क्लब ऑफ चास के डा. आकाश वर्मा, बीजीएच के डा. राजीव कुमार, डा.  आभा, क्लब के सचिव डा.  सुमन कुमार, संजय बैद, संजय सिंह, मनोज सिंह, कमल तनेजा आदि की अहम भूमिका रही। उपस्थित प्रशासनिक पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के बीच 30 मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया तथा खेल भावना के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल सामग्रियां भी बांटी। मौके पर मुख्य रूप से सीआरपीएफ कमांडेंट एके सिंह, एसडीपीओ आर रामकुमार, अभियान एएसपी उमेश कुमार, गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर आरएस दास, चतरोचट्टी थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
    – Varnan Live Report.
  • लोकसभा में उठी श्रावणी मेले को राष्ट्रीय मेला का दर्जा देने की मांग, चंद्रप्रकाश चौधरी ने उठाया मामला

    लोकसभा में उठी श्रावणी मेले को राष्ट्रीय मेला का दर्जा देने की मांग, चंद्रप्रकाश चौधरी ने उठाया मामला

    संवाददाता
    बोकारो। गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने लोकसभा में अपने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर केंद्र सरकार का ध्यान झारखंड की धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी देवघर में चल रहे श्रावणी मेला की ओर आकृष्ट कराया। उन्होंने श्रावणी मेले को राष्ट्रीय मेला का दर्जा देने का मामला सदन में उठाया और कहा कि ऐसा होने पर जहां इसकी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी, वही दुनिया भर के पर्यटकों का आगमन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए ही राष्ट्रीय मेला घोषित किया जाना आवश्यक है। श्रावणी मेला में देशभर से लोग आ रहे हैं और इसकी प्रसिद्धि दिनों दिन बढ़ती जा रही है। श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला का दर्जा मिले, यह झारखंड की प्रतिष्ठा से जुड़ा विषय बन गया है।
    सांसद ने उक्त मांग को लेकर सभी से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि देवघर स्थित बैद्यनाथ मंदिर को भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसकी ख्याति बैद्यनाथ धाम के साथ-साथ बाबा धाम के रूप में भी है। यहां आने भक्त पवित्र गंगाजल लेकर देवघर में आकर भगवान शिव को जलाभिषेक करते हैं। इसके बाद बासुकीनाथ धाम जाकर जलाभिषेक करते हैं। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि देवघर में एक माह चलने वाले श्रावणी मेला की तैयारी महीनों पूर्व शुरू की जाती है। आधारभूत संरचना के साथ-साथ विशेष कार्य कराए जाते हैं,  ताकि श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालु भक्तों व पर्यटकों को तनिक भी कष्ट नहीं हो सके। श्रावणी मेला की प्रसिद्धि को देखते हुए इस मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित किया जाना अत्यंत ही आवश्यक है।
    – Varnan Live Report.
  • भोलूर बांध मे नाली का गंदा पानी घुसने से रोके निगम : देव शर्मा

    भोलूर बांध मे नाली का गंदा पानी घुसने से रोके निगम : देव शर्मा

    चास (बोकारो)। बुधवार को चास के पुराना बाजार मे युवा लायंस फोर्स के नगर कमिटी की एक बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह युवा लायंस फोर्स के केंद्रीय अध्यक्ष देव शर्मा मौजूद थे। श्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान और पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने कभी पुराना बाजार का विकास नही चाहा, जबकि चास समेत पूरे बोकारो के विकास मे पुराना बाज़ार का अहम योगदान है।
           वर्तमान और पूर्व के नेताओं ने सिर्फ पुराना बाजार के लोगों से वोट लेने और भीड़ का हिस्सा से ज्यादा कुछ नहीं समझा। उन्होंने कहा कि पहले निगम भोलूर बांध मे घुसने वाले गंदी नाली के पानी के प्रवाह पर अविलम्ब रोक लगाये, अन्यथा जोरदार आंदोलन किया जायेगा।
           मौके पर आशीष दत्ता, जयदेव धीबर, राजू कांदू, अमृत बावरी, शंभु दास, राहुल ठाकुर, इलियास अंसारी, अजय बाउरी, रामकिशन दे, सुखदेव दे, कार्तिक पाल, अभिजीत कर, अमित पाल, राजेश बावरी, मांगू दत्ता, चन्दन कुमार आदि मौजूद थे।
    – Varnan Live Report.
  • BSL के छह अधिकारियों को ठेका प्रबंधन की डिप्लोमा डिग्री

    BSL के छह अधिकारियों को ठेका प्रबंधन की डिप्लोमा डिग्री

    बोकारो। बेहतर कांट्रैक्ट मैनेजमेंट के लिए प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी हेतु बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को एमटीआई रांची तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मटिरियल मैनेजमेंट रांची में विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया है। 15 दिनों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर इन छब अधिकारियों को प्रॉफेश्नल  डिप्लोमा की डिग्री प्रदान की गयी है.

    बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बीएसएल के अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) मुकुल प्रसाद ने उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया तथा कांट्रैक्ट मैनेजमेंट में बेहतरी लाने के लिए कार्य करने का सुझाव दिया।

    इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक (एचआरडी) हरिमोहन झा एवं उपमहाप्रबंधक (एचआरडी) नीता बा भी मौजूद थे। यह बीएसएल से अधिकारियों का दूसरा बैच है, जिन्हें यह प्रशिक्षण दिया गया है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगा। इस प्रशिक्षण से अधिकारियों को कांटैक्ट से संबन्धित कमर्शियल, पीसीपी एवं अन्य गाइडलाइन्स को समझने एवं इनके क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

  • राजद ने फूंका बोकारो विधायक का पुतला, अहंकारी होने का लगाया आरोप

    राजद ने फूंका बोकारो विधायक का पुतला, अहंकारी होने का लगाया आरोप

    बोकारो। बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल की ओर से बोकारो विधायक बिरंची नारायण का पुतला दहन बुधवार शाम सेक्टर चार स्थित सिटी सेंटर में किया गया। विधायक द्वारा बोकारो स्टील प्लांट के सहायक महाप्रबंधक अजीत कुमार की कथित पिटाई के आक्रोश में राजद ने किया पुतला दहन किया और उक्त घटना की निंदा की।
    मौके पर जिला अध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव एवं प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी ने कहा कि विधायक व्यक्तिगत लाभ से वशीभूत होकर सारी मर्यादा लांघ रहे हैं और सीधे-सादे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की पिटाई कर घोर अपराध और अपने अहंकार का परिचय दे रहे हैं। यह उनके सत्ता के नशे में चूर होने का प्रतीक है। विधायक की गिरफ्तारी नहीं होना सरकार व प्रशासन की विफलता का प्रतीक है।
    उन्होंने 25 जुलाई को जदयू द्वारा इसी घटना के विरोध में आहूत बोकारो बंद का समर्थन किया। कहा कि इस बंदी में राजद के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
    पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा राजद के संगठन प्रदेश सचिव जितेंद्र नारायण यादव, कुंदन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष रामजीत यादव, राजदेव पाल, चंद्र भूषण गुप्ता, रमाकांत साह, भाई प्रमोद सिंह, विभीषण यादव, मनोज देवगन, अशोक यादव, अरविंद राय, भोला ठाकुर, भावेश साहनी, सरोज यादव, विद्युत चंद्रा, राजन कुमार आदि उपस्थित थे।
    – Varnan Live Report.
  • वज्रपात की चपेट मे आने से पांच घायल

    वज्रपात की चपेट मे आने से पांच घायल

    जरीडीह (बोकारो)। जरीडीह क्षेत्र की अराजू पंचायत में बुधवार को ठनका (आकाशीय बिजली) की चपेट मे आने से चार महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गयीे। इनमें एक महिला को गंभीर स्थिति में सरकारी एंबुलेंस से जैनामोड रेफरल अस्पताल भिजवाया गया।
    घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि शांति देवी के घर के बरामदे मे महिला समूह की महिलाएं बैठक कर रही थी कि इसी बीच बारिश होने लगी। इसी क्रम में जोरदार आवाज के साथ वहां ठनका गिरा। बिजली के इस झटके मे चार महिलाएं शीतल देवी, रूपा देवी, शांति देवी, प्रीति देवी तथा एक युवक संतोष कुमार मूर्छित हो गया।
    – Varnan Live Report.
  • बोकारो के 11,916 कृषकों को मिलेंगे किसान क्रेडिट कार्ड, समन्वय समिति की बैठक में बना खाका

    बोकारो के 11,916 कृषकों को मिलेंगे किसान क्रेडिट कार्ड, समन्वय समिति की बैठक में बना खाका

    संवाददाता
    बोकारो। उपायुक्त कृपानंद झा की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुधवार को आयोजित की। इस दौरान बोकारो जिले में कुल 11916 किसानों के बीच किसान क्रेडिट कार्ड बांटने के लक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु रोड मैप पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित बोकारो जिले के सभी अग्रणी बैंकों के प्रतिनिधियों को निदेश देते हुए उपायुक्त श्री झा ने सभी बैंकों के बीच किसान क्रेडिट कार्ड बांटने के लक्ष्य का बँटवारा किया है। उनके निर्देशानुसार इलाहाबाद बैंक 511, आंध्र बैंक 50,  एक्सिस बैंक 50, बैंक ऑफ बड़ौदा 494, बैंक ऑफ इंडिया 3234, कैनरा बैंक 766, सेंट्रल बैंक 365, धनबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक 125, एचडीएफसी बैंक 125, आईसीआईसीआई बैंक 50, आईडीबीआई बैंक 200, इंडियन बैंक 50, इंडियन ओवरसीज बैंक 170, झारखंड ग्रामीण बैंक 1000, पंजाब नेशनल बैंक 500, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 3000, सिंडिकेट बैंक 200, यूको बैंक 400, यूनियन बैंक 200 तथा यूनाइटेड बैंक 426 किसानों के बीच अपने अपने स्तर से कैम्प लगाकर केसीसी का वितरण करेंगे। सभी बैंकों को उनके ग्रामीण क्षेत्र में उपस्थिति के हिसाब से लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
    वहीं बैठक में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश्वर राणा को निदेश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि वह प्रखंड में स्थित बैंकों के बीच पंचायतों का बंटवारा करेंगे। सभी बैंक अपने निर्धारित पंचायत में कैंप लगाएंगे व कृषक मित्रों की मदद से लाभुकों का चयन करेंगे। इस प्रकार कुल 9 दिनों तक हर एक प्रखंड में बैंकों द्वारा कैंप लगाया जाएगा और लाभुकों का चयन कर किसान क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा।
    ज्ञातव्य हो कि किसान क्रेडिट कार्ड किसानों, पशुपालन में लगे लोगों को एवं मत्स्य पालन में कार्यरत लोगों को वित्तीय समावेश प्रदान करते हुए संस्थागत ऋण उपलब्ध करवाने के लिए सरकार के द्वारा कराया एक बेहतरीन माध्यम प्रदान करता है। आमतौर पर ऋण लेने से उस पर 9 प्रतिशत ब्याज देना पड़ता है, मगर केसीसी से तीन लाख तक का लोन लेने पर सरकार उस पर लगने वाले ब्याज का 2 प्रतिशत सब्सिडी देती है। वहीं शीघ्रता से लोन चुकता करने वाले किसानों उनके ब्याज के 3 प्रतिशत का अतिरिक्त छूट दिया जाता है। इस प्रकार केसीसी से लिए गए ऋण को स-समय चुकता करने पर किसानों को प्रभावी तौर पर बस 4 प्रतिशत ऋण ही देना पड़ता है। इस बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा, डीपीएलआर पशुपति नाथ मिश्र सहित जिले के सभी अग्रणी बैंकों के प्रबंधक उपस्थित थे।