Author: Varnan Bureau

  • मेयर की अगुवाई में चास से विदा हुआ विशाल डाकबम जत्था

    मेयर की अगुवाई में चास से विदा हुआ विशाल डाकबम जत्था

    – Our Correspondent.
    चास (बोकारो)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सावन के पवित्र मास में बोल बम के नारे के साथ 450 डाक बम एवं 250 सेवा दल कार्यकर्ताओं का विशाल जत्था शनिवार को चास से महापौर भोलू पासवान के नेतृत्व में सुल्तानगंज के लिये रवाना हुआ। डाक बम सेवा समिति के तत्वावधान में जत्था सुल्तानगंज के लिए गाजे-बाजे के साथ भोला बाबा को जलाभिषेक करने के लिये विदा हुआ। इस वर्ष समिति द्वारा मेयर की निगरानी में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सभी श्रद्धालु भक्तिभाव में डुबकी लगाते नाचते-गाते कांवरिया निकले। शोभायात्रा में भगवान शिव-पार्वती, सीता-राम राधा-कृष्ण आदि की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी भी निकाली गई जो बूढ़ा बाबा शिव मंदिर से महावीर चौक होते बाइपास रोड, चेकपोस्ट होते हुए राम मंदिर तक गई। वहां मंदिर में आशीर्वाद लेकर सभी लोग वहीं से बस एवं छोटी गाड़ियों से बाबा नगरी को प्रस्थान किए। यह जत्था वापस छह तारीख को लौटेगा। तब तक वहां की पूरी व्यवस्था समिति की ओर से की जायेगी, जिसका नेतृत्व चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान अध्यक्ष होने के नाते करेंगे।
                     इस अवसर पर मेयर ने कहा-  प्रत्येक वर्ष हम सभी चास से डाक बम को लेकर बाबा नगरी जाते हैं, जिनका रेजिस्ट्रेशन मात्र 51 रुपये में पिछले कुछ माह से चल रहा था। हर वर्ष हम सभी मित्र एवं अभिभावक लोग मिलकर सावन मास में बाबा नगरी जल चढ़ाने डाक बम एवं सेवा दल के साथ जाते हैं। किन्ही को कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि सभी लोग सकुशल अपने घर वापस आ सके। इस कार्यक्रम की तैयारी पिछले लगभग एक माह से चल रही थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय सिंह, राजकिशोर पोद्दार, टुनटुन मिश्र, प्रताप सिंह बाबू, अनिल गोयल, विकास सहाय, अर्चना सिंह, अभिजीत मोदक, राजेश यादव, संतोष कुमार सोनी, प्रेम पासवान, अजीत कुमार गुड्डू, शंकर प्रसाद सिंह, उमेश प्रसाद, सचित भगत, सुनील सिंह, वीरेन्द्र राम, बी. राम, अशोक शर्मा, पंकज यादव, सचिन दुबे, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।
    – Varnan Live Report.
  • स्वामी चिन्मयानंदजी एक असीम ज्ञानमय विराट व्यक्तित्व : महेश त्रिपाठी

    स्वामी चिन्मयानंदजी एक असीम ज्ञानमय विराट व्यक्तित्व : महेश त्रिपाठी

    संवाददाता
    बोकारो। स्थानीय चिन्मय विद्यालय में आधुनिक भारत के महान वेदांती महामानव परमपूज्य गुरूदेव स्वामी चिन्मयानंद महाराज का 27वां महापरिनिर्वाण दिवस आराधना दिवस के रूप मे शनिवार को पूरे भक्ति भाव के साथ सोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गुरूदेव को समर्पित कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रातः काल सर्वप्रथम चिन्मय सप्तर्षि भवन में विशाल सभागार में परमपूज्य स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती आचार्या चिन्मय मिशन केन्द्र बोकारो के निर्देशन में विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी ने संपूर्ण विश्व के कल्याण हेतु गुरूदेव की पूजा की एवं उनके पादूका का पूजन किया गया। उनके साथ विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी चिन्मय अष्टोत्तर शतनाम का पाठ किया और गुरूदेव के चरणों में अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।
    aaradhna diwas2
    सबसे निराले ढंग से चिन्मय विद्यालय के नन्हें विद्यार्थियों ने परम पूज्य गुरूदेव की आराधना की। विद्यालय के तपोवन सभागार में बच्चों ने गुरूदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया और बड़े ही सुरूचिपूर्वक तरीके से स्वामीजी के चित्र का फूलों से श्रृंगार किया। उन्होने भजन-कीर्तन किया एवं श्रीमद्भगवदगीता के प्रथम अध्याय का समवेत स्वर में पाठ भी किया।
    aaradhna diwas3
    वहीं, युवाओं ने खेल में अपनी क्षमता दिखाकर गुरूदेव को नमन किया। परमपूज्य गुरूदेव का कहना था कि युवाओं में असीम सृजनात्मक क्षमता हैं। आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें उपयोगहीन न मानकर उन्हें उनकी क्षमता से परिचित कराकर उनकी क्षमता को मानव समाज एवं राष्ट्र के कल्याण के लिए सदुपयोग किया जाए। इस अवसर विद्यालय के मैदान में फुटबाॅल, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नर सेवा ही नारायण सेवा है सम्यक ज्ञान ही परम ब्रह्म  है।
                       गुरूदेव के इस दृष्टिकोण को पूरा करने हेतु विद्यालय प्रबंधन ने मानव सेवा आश्रम में बच्चों के बीच अन्न, फल, एवं चाकलेट का वितरण किया गया। इसके बाद डा. रोशन शर्मा, देवज्योति बराल, विजय गोप, पंकज मिश्र, मोहन साव, एसएन झा एवं विद्यालय छात्र सेवा समिति के सदस्यो ने उत्क्रमित विद्यालय चीरा चास में जाकर छात्रों के बीच नवीन पुस्तको का वितरण किया। इस अवसर पर परम पूज्या स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती ने बच्चों को परम पूज्य गुरूदेव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अवगत कराया तो विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी ने स्वामी चिन्मयानंद को पूर्ण रूप से असीम ज्ञानमय विराट व्यक्तित्व बताया।
    – Varnan Live Report.
  • बाढ़-पीड़ितों की मदद को आगे आया मिथिला सांस्कृतिक परिषद

    बाढ़-पीड़ितों की मदद को आगे आया मिथिला सांस्कृतिक परिषद

    बोकारो। बिहार के मिथिलांचल एवं आसपास के इलाके में विगत कई दिनों से बाढ़ की भीषण त्रासदी झेल रहे लोगों की मदद को लेकर बोकारो में मैथिलों की प्रतिष्ठित संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद ने अपना कदम आगे बढ़ाया है। बाढ़-पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने तथा अन्य मदद पहुंचाने के उद्देश्य से परिषद ने स्थानीय मैथिलवृंदों के आपसी सहयोग से एकत्रित 45 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।

                      शनिवार को उक्त राशि का चेक बाढ़-पीड़ितों की सेवा में कार्य कर रही मिथिला स्टूडेन्ट यूनियन के खाते में जमा करा दी गयी। सेक्टर-4ई स्थित परिषद-संचालित मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित एक सादे कार्यक्रम के दौरान परिषद के अध्यक्ष सह बोकारो स्टील प्लांट के महाप्रबंधक कुमुद कुमार ठाकुर व महासचिव राजेन्द्र कुमार ने अग्रेतर कार्य के लिये उक्त चेक संबंधित कार्यकर्ताओं को सुपुर्द किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ठाकुर ने बाढ़-पीड़ितों के लिये सहायता राशि के संकलन को सराहनीय व प्रेरणाप्रद कार्य बताते हुए समाज के सभी सक्षम लोगों से एेसी सेवा में बढ़-चढ़कर आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुसीबत में फंसे जरूरतमंद लोगों को समय पर मदद मिलना उनके लिये काफी महत्वपूर्ण होता है और यही असल मानवता का परिचायक है। महासचिव राजेन्द्र कुमार ने आगे भी परिषद की तरफ से इस प्रकार के सामाजिक कार्य जारी रखने की बात कही। मौके पर राशि संकलन में बहुमूल्य भूमिका निभाने वाले मनोज झा, संतोष मिश्रा व मायानंद झा सहित रवीन्द्र झा, अरुण पाठक, सुनील मोहन ठाकुर, मिथिलामहिला समिति की अध्यक्ष अंजु झा, सचिव उषा झा, कोषाध्यक्ष संगीता मिश्रा आदि उपस्थित थे।

    • Varnan Live Report.
  • ‘चोर’ लिखित तख्तियों पर भड़का विवाद, BDO संग प्रदर्शनकारियों की नोंक-झोंक

    ‘चोर’ लिखित तख्तियों पर भड़का विवाद, BDO संग प्रदर्शनकारियों की नोंक-झोंक

    विशाल अग्रवाल
    गोमिया (बोकारो) : गोमिया प्रखंड परिसर में शुक्रवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया जब बीडीओ मोनी कुमारी एवं प्रदर्शनकारी आपस में हीं उलझ गये। इसके कारण पूरा प्रखंड कार्यालय परिसर रणक्षेत्र और हंगामे के केन्द्र में तब्दील रहा। महुआटांड़ पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस सिस्टम) की वर्तमान व्यवस्था से आहत और आक्रोशित होकर प्रखंड परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में प्रखंड के बीडीओ, सीओ चोर है, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चोर है, जिला आपूर्ति पदाधिकारी चोर है, सभी मुखिया चोर है नारा लिखित तख्तियां लहरा रही थीं। चोर वाले नारे को ले सुनकर बीडीओ मोनी कुमारी बाहर निकलीं और प्रखंड प्रशासन के खिलाफ नारा लिखित तख्तियों पर एेतराज जताया। बीडीओ ने चोर लिखे शब्दों पर सफाई मांगी। कहा कि क्या सबूत है कि प्रखंड प्रशासन चोर है? मामला इतना बढ़ा कि थाना-पुलिस तक के पहुंचने की नौबत आ गई। बीडीओ द्वारा डांटने के बाद विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी भड़क गये एवं उनके बीच काफी देर तीखी नोंक-झोंक व बहस शुरू हुई। मौके पर पहुंचे आईईएल थाना प्रभारी तुलसी सिंह के बीच-बचाव के बाद मामला सुलझाया गया। थाना प्रभारी सिंह ने प्रदर्शनकारी ग्रामीण नेता बाबूलाल मरांडी को समझाया कि बिना कारण और सबूत के किसी सरकारी पदाधिकारी को चोर नहीं ठहराया जा सकता। इसलिए पहले उक्त लिखित तख्तियों को यहां से हटाओ तब जाकर मामला शांत हुआ।

    2bkr3

    अनियमितता का आरोप
    नारालिखित तख्तियां हटाये जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में सभा की। यहां प्रदर्शनकारी नेता मरांडी ने कहा कि जन वितरण प्रणाली में घोर अनियमितता बरती जा रही है। संपन्न लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है, जिस कारण योग्य लाभुक खाद्यान्न का उठाव नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि राशन कार्डधारियों का अनाज जनवितरण प्रणाली के स्थानीय दुकानदार आसीन सोरेन के यहां से मिलना चाहिए। साथ ही जन वितरण प्रणाली दुकानदार कविता बाला डे के यहां आनाज स्थानांतरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि गोमिया के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर राशनकार्ड बनाने में अनियमितता बरतने पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। बाद में प्रदर्शन कर रहे लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए बीडीओ कार्यालय पहुंचा तथा बीडीओ को अपना सातसूत्री मांगपत्र सौंपा। मौके पर सुभाष हांसदा, विनोद हांसदा, सोहन घांसी, सबा अहमद, सुखलाल सोरेन, जिरवा देवी, सुनीता देवी, यशोदा देवी आदि ने भी अपने विचार रखे।

    • Varnan Live Report.
  • सभी विषयों की PG पढ़ाई को ले फूटा छात्रों का आक्रोश, चास-बोकारो के कालेजों में लटके ताले

    सभी विषयों की PG पढ़ाई को ले फूटा छात्रों का आक्रोश, चास-बोकारो के कालेजों में लटके ताले

    संवाददाता
    बोकारो : बोकारो के अंगीभूत एवं स्थायी मान्यता-प्राप्त महाविद्यालयों में सभी विषयों की पीजी पढ़ाई शुरू किये जाने को लेकर विद्यार्थियों का आक्रोश अब फूट पड़ा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने अपना चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। इसकी पहली कड़ी में शुक्रवार को चास-बोकारो के सभी महाविद्यालयों में घंटों ताले लटके रहे। विभिन्न छात्र संगठनों के नेताओं ने कालेजों में तालाबंदी कर दी, जिसके कारण पठन-पाठन से लेकर विद्यार्थियों व शिक्षकों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई। सिटी कालेज में आंदोलन के नेतृत्वकर्ता झारखंड सशक्त युवा मंच के अध्यक्ष सह पूर्व छात्र संघ सचिव सोमनाथ नायक ने कहा कि पूर्व से ही सभी विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की मांग की जाती रही है। उन्होंने कहा कि बोकारो स्टील सिटी कालेज एक प्रीमियम महाविद्यालय है, जहां जिले के दूर-दूर से हर तबके के विद्यार्थी पढ़ने आ रहे हैं। महाविद्यालय मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिये स्नातक के बाद की शिक्षा के लिये सुविधा नहीं है। महाविद्यालय में सिर्फ इतिहास, गणित की स्नातकोत्तर की पढ़ाई की सुविधा है, जबकि राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, हिंदी, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, भौतिकी, रसायन, हिंदी आदि विषयों के पढ़ाई की लगातार मांग की जा रही है।
    उन्होंने कहा कि इसे बीबीएमकेयू, धनबाद के अंगीभूत महाविद्यालय के रूप में सभी विषयों में यहां स्नातकोत्तर की पढ़ाई इस सत्र से शुरू की जा सके, इसे लेकर आंदोलन किया जा रहा है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे और उग्र आंदोलन होगा। अगली कड़ी में आमरण अनशन और उसके बाद भी स्थिति न सुधरी तो आत्मदाह जैसा सख्त कदम भी विवशतावश उठाया जा सकता है। मौके पर रितेश कुमार, पीयूष पल्लव, विकास कुमार दास, दिनेश मुर्मू, विक्की राज, राजवीर शर्मा, मीना कुमारी, इंदु कुमारी, सिकंदर, संजय, प्रदीप हांसदा, पानीलाल मरांडी, रवीन्द्र मुर्मू, बसु, मनोज, बिगन, विजय, रजत, संजय टुडू, सुजीत मुर्मू, संजीव मरांडी, संतोष, अंगद आदि मौजूद थे।
     
    students3
    छह को भूख हड़ताल, 13 को आत्मदाह
    एसएस कालेज, चास में आयोजित विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पूर्व छात्र संघ के सचिव सोनू राय ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय उनकी मांगें जल्द से जल्द पूरी नहीं करता है तो अब अगस्त को सिटी कॉलेज के प्रांगण में भूख हड़ताल होगी तथा उसके बाद 13 अगस्त को आत्मदाह करने का भी निर्णय लिया गया है। मौके पर राहुल शर्मा, सुमित कुमार, अमित शर्मा, विष्णु झा, सरोज कुमार, सौरव भट्ट, कुमार सत्यम, राकेश पांडेय, सुजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, सरोज कुमार, विक्रम कुमार आदि थे।
    students2
    चास कालेज, चास में छात्र नेता पूर्व छात्र संघ सचिव राकेश माहथा और राजू सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई की मांग को लेकर एकदिवसीय तालाबंदी की गयी। वक्ताओं ने कहा कि अगर 72 घंटे में विश्वविद्यालय उनकी मांग पूरी नहीं करता है तो छह अगस्त को भूख हड़ताल तथा उसके बाद आवश्यकतानुसार आत्मदाह भी किया जा सकता है। इस अवसर पर संदीप माहथा, नीरज, सत्य नारायण पांडेय, पंकज, शांति कुमारी, श्वेता, शमां परवीन, प्रवीण, विशाल पांडेय, आसिफ खान सहित कई छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
    – Varnan Live Report.
  • हंगामा बन चुकी हैै चास नगर निगम की नियति, बोर्ड-मीटिंग में फिर नोंक-झोंक

    हंगामा बन चुकी हैै चास नगर निगम की नियति, बोर्ड-मीटिंग में फिर नोंक-झोंक

    – Our Correspondent.
    चास (बोकारो)। चास नगर निगम की बैठक हो और हंगामा न हो, हो ही नहीं सकता। पार्षदों में विवाद और नोंक-झोंक निगम की नियति बन चुकी है। यही नियति बुधवार को एक बार फिर सामने निगम की बोर्ड मीटिंग में सामने आयी। महापौर भोलू पासवान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्षदों ने सफाई की दिक्कत के साथ-साथ एजेन्डे में अचानक आये कथित बदलाव तथा अमृत पार्क के दोनों फेज (1 और 2) को मिलाकर एक किये जाने के मुद्दे पर बहसबाजी हुई। स्थिति एेसी हुई हमेशा की तरह पार्षद तथा डिप्टी मेयर महौपार भोलू के खिलाफ हो गये। डिप्टी मेयर अविनाश कुमार अपनी कुर्सी से उतरकर पार्षदों के बीच जाकर बैठ गये। बैठक का अधिकांश समय नोंक-झोंक और बहसबाजी में बर्बाद हो गया।
                डिप्टी मेयर अविनाश कुमार ने बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि पहले लगभग 30 एजेन्डे सर्वसम्मति से पारित हुए थे, जिन पर बैठक में चर्चा होनी थी, लेकिन अचानक रातो-रात इसमें 90 और जुड़ गये। अचानक एेसा बदलाव होने पर भला पार्षद कैसे विचार-विमर्श कर पायेंगे। रही बात अमृत पार्क की तो दोनों पार्क, फेज-1 और 2 एक ही जगह स्थित हैं, दोनों के बीच बस बाउंड्री का अंतर है। लोग एक ही पार्क का टिकट कटाकर घूमेंगे कि, दो-दो पार्क का? इसलिये पार्षदों की मांग है कि दोनों पार्क को एक कर दिया जाय। डिप्टी मेयर के अनुसार इसी मुद्दे को लेकर नोंक-झोंक हुई। बाद बाकी ठीक-ठाक रहा। इस बारे में पूछे जाने पर मेयर भोलू पासवान ने कहा कि बैठक ठीक रही। कई विकास कार्यों का खाका तैयार हुआ। चास का और तेजी से विकास हो, इसकी रणनीति बनी। उन्होंने कहा कि दोनों अमृत पार्क अलग-अलग जमीन पर अलग-अलग प्राक्कलित राशि से बना है। उन्हें एक करने से राजस्व की क्षति होगी। अभी एक पार्क से लगभग 33 लाख रुपये का सालाना राजस्व मिला है। सफाई तथा नाली की समस्या पर मेयर ने कहा कि इस पर भी चर्चा की गयी है, जल्द सुधार होगा।
               बैठक में पार्षदों ने सफाई के मसले पर निगम के मेयर व अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वच्छता के नाम पर केवल पैसा लुटाया जा रहा है। पार्षद कुमार विवेक ने कहा कि वार्ड नं. 4 में कोई काम नही हो रहा है। रोड की जजर्र हो चुका है। वार्ड पार्षद सुनील महतो ने कहा कि उनके वार्ड में सफाई नही हो रही है। वार्ड पार्षद अर्चना शर्मा ने कहा कि कई बार समस्या को लेकर पत्र लिखा गया है, पर आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। उप महापौर अविनाश कुमार ने नगर निगम में खर्च होने वाले एक-एक पैसे का हिसाब दिये जाने तथा कार्यों में पारदर्शिता पर बल दिया तथा फालतू खर्च न किये जाने की वकालत की। महापौर भोलू पासवान ने कहा कि सभी समस्याओं का हल किया जायेगा। इस मौके पर कई प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक में अपर नगर आयुक्त शशि प्रकाश झा, वार्ड पार्षद किशुन गोप, मो. आजाद, टिंकू तापड़िया, अनिता देवी, राजन सिंह, कौशल किशोर राय, नरेश आदि मौजूद थे।
    – Varnan Live Report.
  • ‘बनना है आत्मविश्वासी तो डालें पढ़ने की आदत’ | चिन्मय विद्यालय में मना Reading Month

    ‘बनना है आत्मविश्वासी तो डालें पढ़ने की आदत’ | चिन्मय विद्यालय में मना Reading Month

    संवाददाता
    बोकारो : स्थानीय चिन्मय विद्यालय में 24वां नेशनल रीडिंग माह सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ-चढकर भाग लिया। इस अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, समूह वाचन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, डिजिटल रीडिंग प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो का आयोजन किया गया और अंत में शपथ-पत्र पढ़ा गया।
           अलग-अलग दिनों में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व राहुल राय, मीनाक्षी, अंजली मिश्रा ने अपने-अपने समूह के लिये किया। पप्पेट शो (कठपुतली शो) कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा-2 के बच्चों ने भाग लिया। इसका संचालन प्रभारी कविता सिन्हा ने किया। कोमल अग्रवाल, अल्पना, नेहा अवतार, राजश्री, रिंकी पांडे, सोमा झा, मधुमिता, निशा शर्मा, आरती, कुमारी विनीता, दिप्ती पारिख, रीना सिंह, सरिता वर्मा व हिमांशी के सहयोग से रोचक कहानी प्रस्तुत की गयी, जिसे बच्चों ने बहुत पसंद किया। 
           विद्यालय सचिव त्रिपाठी ने विभिन्न प्रतियोगिता से भाग लेने वाले बच्चों को शुभकामनाए दीं एवं प्रतियोगिता में विजयी सभी बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। सचिव ने कहा कि पढने की आदत हम सभी में होनी चाहिए। इससे हमारा आत्मविश्वास तो बढता है साथ मे ही शब्दों पर पकड़ मजबूत होती है। 24वें नेशनल रीडिंग माह के समन्वयक सोनाली गुप्ता व सुब्रतो गुप्ता थे। निबंध प्रतियोगिता में पूजा कुमारी, मयंक मिश्रा, सौम्यादीप खां, चित्रकला में युविका युक्ति, सोनाली, अंजली, सोनी सम्भवी, यश राज, आदित्य युवराज सिंह, सौम्या सुरुचि, सृष्टि महतो, डिजिटल रीडिंग प्रतियोगिता में कुमारी अंशिका, रितिका कांता, साक्षी तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता सोफिया नाजरन, प्रेरणा, श्रुति सिंह, आदिबा अली, शैलजा सिसोदिया, सैल्या बाग्या, अंकित आनंद, प्रियांशु राज, रोशन प्रभाकर विजयी रही। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अशाोक कुमार झा ने अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया।
    – Varnan Live Report.
  • ‘सावन की सोमवारी, उपहार हमारी’ नारे के साथ चास नगर निगम की अनूठी पहल, भक्तों में बांटे तुलसी व बेल के पौधे

    ‘सावन की सोमवारी, उपहार हमारी’ नारे के साथ चास नगर निगम की अनूठी पहल, भक्तों में बांटे तुलसी व बेल के पौधे

    संवाददाता
    बोकारो : सावन की दूसरी सोमवारी पर चास नगर निगम की अनूठी पहल सामने आयी। श्रावण मास में आस्था के साथ जुड़कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान करते हुए निगम ने अपर नगर आयुक्त शशिप्रकाश झा की अगुवाई में अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया।
    “सावन की सोमवारी, उपहार हमारी” तथा “घर में तुलसी, बाहर बेल और बना रहे हम सबका मेल” जैसे नारों के साथ कुल 501 श्रद्धालुओं के बीच तुलसी और बेल के पौधे बांटे गये। चास की शिवशक्ति कालोनी सहित अन्य स्थानों पर श्री झा ने पौधों का वितरण किया। झा ने कहा कि अपने जीवन में पर्यावरण को बचाना जरूरी है। वहीं, महिलाएं भी तुलसी और बेल के पौधे मिलने से काफी खुश नजर आयीं।
    – Varnan Live Report.

     

  • बालू-जब्ती के मामले में मंत्री की अधिकारियों को कड़ी हिदायत, कहा- चालान के नाम पर न हो दोहन

    बालू-जब्ती के मामले में मंत्री की अधिकारियों को कड़ी हिदायत, कहा- चालान के नाम पर न हो दोहन

    संवाददाता

    बोकारो। बोकारो में जिला प्रशासन द्वारा एक तरफ जहां बालू के अवैध कारोबार को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है, वहीं दूसरी तरफ कतिपय धंधेबाज झारखंड सरकार के मंत्री के सामने बचाव की गुहार लगाने में लगे हैं। उनका कहना है कि चालान के बिना बालू की ढुलाई पर वे लोग फंस जाते हैं। बालू कारोबारियों की शिकायत के आलोक में सोमवार को मंत्री अमर बाउरी ने बोकारो एसपी पी. मुरूगन एवं जिला खनन पदाधिकारी गोपाल कुमार दास के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने चालान के नाम पर बालू कारोबारियों को परेशान न किए जाने की सख्त हिदायत दी और फटकार भी लगाई। कहा कि अगर उनके पास चला नहीं है तो चालान की व्यवस्था की जाए। इसके नाम पर उनका दोहन सही नहीं। मंत्री ने कहा कि चालान के अभाव में बालू की ढुलाई नहीं होने के कारण बहुत से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में खासकर प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क से लेकर ग्रामीणों के अपने मूलभूत  निर्माण से संबंधित कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

     एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि उनके पास बहुत से ट्रैक्टर एसोसिएशन वाले, ड्राइवर और ट्रैक्टरों के मालिक मिले। उनलोगों ने कहा, चालान नहीं होने के कारण वे गाड़ी नहीं चला पा रहे हैं। लोगों की मांग को पूरी नहीं कर पा रहे। जहां भी जाते हैं, तो लोग परेशान करते हैं  उन्हें जेल भेजने की धमकियां दी जाती है। मंत्री ने कहा कि बरसात के समय में बालू का भंडारण जरूरी है। वैधानिक तौर पर कार्य होना चाहिए। इसके लिए प्रशासन चालान की व्यवस्था करे, ताकि वे भी लीगली बालू का उठाव और उसका कारोबार कर सकें, लेकिन किसी का दोहन करना सही नहीं है।

    बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में एसपी ने कहा कि अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ जिला टास्क फोर्स कार्रवाई कर रहा है और गलत के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिला खनन पदाधिकारी गोपाल ने भी सरकारी आदेश के आलोक में अवैध कारोबार को लेकर जांच और कार्रवाई किए जाने की बात कही। साथ ही मंत्री के निर्देश के आलोक में कदम उठाए जाने पर भी जोर दिया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन इन दिनों बालू के अवैध कारोबार को लेकर काफी कड़ा रुख अपना रहा है। हाल ही में चास कद जोधाडीह मोड़ से अवैध बालू से लदे 15 ट्रैक्टर जब्त किए गए थे। उन सब को अनुमंडल कार्यालय परिसर में जब्त कर रखा गया है।

    • Varnan Live Report.
  • ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में भाग लेगी दुग्दा कस्तूरबा की दो छात्रायें

    ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में भाग लेगी दुग्दा कस्तूरबा की दो छात्रायें

    संवाददाता
    बोकारो थर्मल : तीन अगस्त से मुबंई के अंधेरी में दोदिवसीय आॅल इंडिया कराटे डू फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में बेरमो के दुग्दा स्थित कस्तूरबा की दो छात्रायें भाग लेंगी। इस संबंध में बोकारो थर्मल में सोमवार को बोकारो जिला के महामंत्री सेंसाई महादेव गोप ने जानकारी देते हुए बताया कि फेडरेशन कप का आयोजन 3-4 अगस्त को किया गया है, जिसमें दुग्दा कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की दो छात्रायें 13 वर्षीय मुस्कान कुमारी तथा 15 वर्षीय जया श्री सेन का चयन काता एवं कुमिते में किया गया है। उन्होेंने बताया कि मुबई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों से 600 कराटेकार छात्र एवं छात्रायें भाग लेंगे जिसमें झारखंड राज्य से 180 कराटेेकार भाग लेंगे।
    – Varnan Live Report.