दरभंगा : जिले के मनीगाछी थाने के कन्हौली गांव में लगातार बढ़ रही डकैती की घटनाओं से दहशत व्याप्त है। बीते हफ्ते किराना दुकानदार पुरेन्दु कुमार झा उर्फ मुन्ना के घर पर डकैतों ने धावा बोलकर करीब दस लाख की संपत्ति लूट ली। घटनास्थल पर एक झोले से पांच बम बरामद कर निष्क्रिय किया। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी की, परंतु खबर लिखे जाने तक कोई भी अहम सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार छह-सात की संख्या में बदमाश बांस लगाकर पुरेन्दु कुमार झा आंगन में घुसे। बरामदे पर सो रहे गृहस्वामी को उन्होंने अपने में कब्जे में ले लिया। इसके बाद चार कमरों में सो रहे परिजनों को बारी-बारी से अपने कब्जे में ले लिया। आलमीरा एवं ट्रक की तलाशी लेते हुए नकद करीब पांच लाख और पांच लाख के जेवरात व कीमती वस्त्र को लूट लिया। घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों की नाराजगी भी साफ तौर पर देखी गयी। उल्लेखनीय है कि गांव में तीन माह पहले बिजली विपत्र कलेक्शन एजेंट शंकर झा के घर डकैती हुई थी। विरोध करने पर डकैतों ने उन्हें गोली मार दी थी। लम्बे इलाज के बाद किसी तरह उनकी जान बच सकी थी। शायद इसी भय से पुरेन्दु के घर के लोगों ने कोई विरोध नहीं किया। ग्रामीण बताते हैं कि कन्हौली गांव में एक साल के अंदर एक ही टोले में दस से ज्यादा इस तरह की आपराधिक घटनायें हो चुकी हैं। इससे लोगों में जहां भारी दहशत है, वहीं प्रशासन की विफलता को लेकर आक्रोश भी।

मनीगाछी में लगातार डकैती से दहशत
दरभंगा : जिले के मनीगाछी थाने के कन्हौली गांव में लगातार बढ़ रही डकैती की घटनाओं से दहशत व्याप्त है। बीते हफ्ते किराना दुकानदार पुरेन्दु कुमार झा उर्फ मुन्ना के घर पर डकैतों ने धावा बोलकर करीब दस लाख की संपत्ति लूट ली। घटनास्थल पर एक झोले से पांच बम बरामद कर निष्क्रिय किया। अपराधियों…
1–2 minutes




Leave a Reply