बोकारो ः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर धर्मवीर सिंह ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह- विधायक कमलेश सिंह, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती कुन्दन कुमारी, प्रदेश महासचिव गोपाल सिंह एवं प्रदेश कार्यकारिणी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कहा- जनहित में आवाज बुलंद करते रहेंगे

उन्होंने कहा कि अपने वर्षों के राजनीतिक सामाजिक जीवन में सूचिता के साथ उच्च नैतिक मूल्यों के आधार पर राजनीति एवं समाजसेवा की है और सदैव जनहित एवं राष्ट्र हित में आवाज बुलंद करते रहेंगे। कुछ महीना में ही बोकारो जिला मे एक सशक्त राजनीतिक दल के रूप में एनसीपी को स्थापित करेंगे तथा वैसे सभी अच्छे, सच्चे, समर्पित एवं निष्ठावान सामाजिक कार्यकर्ता को संगठन में जोड़कर दायित्व भी प्रदान करेंगे। साथ ही जन-समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन के माध्यम से जनता की आवाज पार्टी के बैनर तले बुलंद करेंगे। 

– Varnan Live Report.

Leave a Reply

Trending