नियोजन और उद्यमिता के जरिए सशक्तिकरण की रची नई इबारत

कार्यालय संवाददाता
बोकारो :
 Bokaro Steel Plant (BSL) ने क्षेत्र की जनता, विशेषकर विस्थापित परिवारों और स्थानीय युवाओं के सामाजिक-आर्थिक उत्थान को अपनी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर रखा है। प्रबंधन की ओर से उठाए गए हालिया कदम इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि संयंत्र केवल इस्पात उत्पादन का केंद्र नहीं, बल्कि स्थानीय समाज के सशक्तिकरण का इंजन भी है। विस्थापित युवाओं के कौशल को सम्मान देने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए प्रबंधन ने एक दूरगामी नीति अपनाई है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखने लगे हैं।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

संयंत्र प्रबंधन ने अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान करते हुए संवेदकों के माध्यम से उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नियोजन उपलब्ध कराने की ठोस व्यवस्था की है। इस पहल के तहत अब तक 100 से ज्यादा युवाओं को विभिन्न कार्यों में समायोजित किया जा चुका है। इतना ही नहीं, रोजगार की यह रफ़्तार और तेज होने वाली है; अगले एक से दो महीनों के भीतर 125 और युवाओं को समायोजित करने से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। यह कदम न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है, बल्कि उनके तकनीकी कौशल का लाभ सीधे संयंत्र के कार्यों को भी मिल रहा है।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

सशक्तिकरण की यह लहर केवल नियोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए भी प्रबंधन सक्रिय है। विस्थापित ठेकेदारों को वरीयता के आधार पर कार्य आवंटित किए जा रहे हैं, ताकि वे न केवल आर्थिक रूप से सुदृढ़ हों, बल्कि स्वयं भी रोजगार सृजन के केंद्र बन सकें। प्रबंधन का मानना है कि संवाद और समन्वय के माध्यम से स्थानीय अपेक्षाओं को सुलझाना उनकी प्रतिबद्धता है। आने वाले समय में प्लांट के प्रस्तावित विस्तारीकरण से उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ-साथ रोजगार और व्यापार के नए द्वार खुलेंगे, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को एक नई और ऊर्जावान दिशा प्राप्त होगी।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

  • Varnan Live Report.

Leave a Reply

Trending