संवाददाता
बोकारो :
शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता के लिए विख्यात दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), बोकारो ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी सफलता का परचम लहराते हुए गौरव का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचारी प्रयोगों और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विद्यालय के निरंतर प्रयासों को अब भारत सरकार की मुहर मिल गई है। नीति आयोग और MSME मंत्रालय से संबद्ध ‘सेंटर फॉर एजुकेशनल डेवलपमेंट’ (CED) फाउंडेशन ने DPS बोकारो को प्रतिष्ठित ‘7-स्टार रेटिंग’ से सम्मानित किया है, जो विद्यालय को स्कूल स्तर पर सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDG) यानी संधारणीय विकास लक्ष्यों को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए प्रदान की गई है।

DPS बोकारो ने न केवल किताबी ज्ञान, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों में विशेष संचेतना जागृत करने की दिशा में एक नया राष्ट्रीय मानक स्थापित किया है। यही कारण है कि इस सर्वोच्च रेटिंग के साथ विद्यालय को सस्टेनेबल डेवलपमेंट की दिशा में देशभर में एक ‘पायोनियर’ यानी अग्रणी संस्थान के रूप में मान्यता मिली है। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण-मैत्री प्रयासों के लिए विद्यालय को गत वर्ष भी ‘SDG स्कूल अवार्ड’ से नवाजा जा चुका है, और अब 7-स्टार रेटिंग मिलना इसकी निरंतरता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

हाल ही में विद्यालय की सफलता के मुकुट में एक और अनमोल रत्न तब जुड़ा, जब प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार के कुशल मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। उन्हें भारत सरकार के MSME मंत्रालय से संबद्ध ‘नेशनल एजुकेशन ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (NEI) की ओर से ‘बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड’ प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें स्कूल कैंपस में बेहतरीन पर्यावरणीय प्रबंधन, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों और छात्रों में पारिस्थितिक जिम्मेदारी विकसित करने के प्रति उनके अटूट समर्पण के लिए दिया गया है।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

शुक्रवार को विद्यालय के वरीय उप प्राचार्य अंजनी भूषण एवं उपप्राचार्या शालिनी शर्मा ने औपचारिक रूप से यह गरिमामयी सम्मान प्राचार्य डॉ. गंगवार को सुपुर्द किया।

बोले प्राचार्य- सामूहिक मेहनत, स्पष्ट दृष्टि और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का जीवंत प्रतिबिंब

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ. गंगवार ने कहा कि यह 7-स्टार रेटिंग महज एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत, स्पष्ट दृष्टि और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का जीवंत प्रतिबिंब है।

उन्होंने इस सफलता का संपूर्ण श्रेय समर्पित शिक्षकों, अनुशासित विद्यार्थियों और सहयोगी अभिभावकों को देते हुए भविष्य में भी ‘हरित भारत’ के निर्माण और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की दिशा में सतत प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

  • Varnan Live Report

Leave a Reply

Trending