संवाददाता
बोकारो :
दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम में जारी इंटर स्टील प्लांट पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन वह सब कुछ देखने को मिला, जिसकी उम्मीद एक खेल प्रेमी करता है- धमाकेदार रेड, चट्टानी डिफेंस और आखिरी सेकंड तक टिका रोमांच! बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के शेरों ने अपने अदम्य साहस और जुझारूपन का परिचय देते हुए सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

शुक्रवार का दिन मैदान पर किसी फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं था। बोकारो का सामना दिग्गज भिलाई स्टील प्लांट की टीम से था। मैच के हर मिनट में पासा पलटता रहा। एक तरफ भिलाई की आक्रामकता थी, तो दूसरी तरफ प्रशिक्षक सह प्रबंधक गोपाल ठाकुर की कुशल रणनीति। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर ऐसी रही कि जब रेफरी की अंतिम सीटी बजी, तो स्कोरबोर्ड 28-28 की बराबरी पर थमा था। इस कड़े संघर्ष और शानदार प्रदर्शन के आधार पर बोकारो ने धमाकेदार अंदाज में सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

शनिवार का दिन बोकारो के लिए सुपर सैटरडे होने वाला है। सेमीफाइनल के पहले बड़े मुकाबले में बोकारो की भिड़ंत आरआईएनएल विशाखापत्तनम की मजबूत टीम से होगी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में सेलम स्टील प्लांट और भिलाई स्टील प्लांट की टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए जोर आजमाइश करेंगी। खेल प्रेमियों की निगाहें अब पूरी तरह से शनिवार के इस महामुकाबले पर टिकी हैं।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

मैदान पर बोकारो का परचम लहराने वाली इस टीम में निखिल कुमार, दिग्विजय राउत, शिव प्रसाद सोरेन, विक्की कुमार, गोलू कुमार, प्रिंस, राहुल, नवाज दिलशान, भीषण और कुलदीप कुमार जैसे धुरंधर शामिल हैं। टीम की इस उपलब्धि पर बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन सहित तमाम वरीय अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। हर तरफ बस एक ही उम्मीद है कि बोकारो की यह टीम विशाखापत्तनम को मात देकर खिताबी जीत दर्ज करे।

  • Varnan Live Report.

Leave a Reply

Trending