ED अनूप कुमार दत्त ने किया विमोचन, थपथपाई टीम की पीठ

संवाददाता
बोकारो।
Bokaro Steel Plant (BSL) के संकार्य प्रभाग ने तकनीकी विकास और सूचनाओं के पारदर्शी आदान-प्रदान की दिशा में एक ‘बड़ा धमाका’ किया है। शुक्रवार को प्लांट के टेक्निकल सेल विभाग द्वारा तैयार की गई विशेष त्रैमासिक तकनीकी बुलेटिन ‘The Endeavour’ के प्रथम अंक का भव्य विमोचन किया गया। इस गौरवशाली पल के मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त रहे, जिन्होंने बुलेटिन की पहली प्रति का अनावरण कर इसे पूरे जोश के साथ प्लांट के जांबाज अधिकारियों और कर्मचारियों को समर्पित किया।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

‘The Endeavour’ को केवल एक विभागीय पत्रिका समझना भूल होगी; यह वास्तव में BSL के भीतर हो रहे ऐतिहासिक बदलावों का एक जीवंत और व्यापक दस्तावेज है। इस बुलेटिन में सुरक्षा, पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों के साथ-साथ प्लांट के भीतर और बाहर चल रही बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं की ‘इनसाइड स्टोरी’ साझा की गई है। यह बुलेटिन प्लांट की कार्यक्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक सशक्त माध्यम बनने जा रहा है।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

इस अंक की सबसे बड़ी और धमाकेदार विशेषता है—प्लांट की खरीद प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव का खुलासा। बुलेटिन में विस्तार से बताया गया है कि कैसे अब एकल स्रोत (Single Source) पर निर्भरता खत्म कर, प्रतिस्पर्धात्मक निविदा (Competitive Tendering) के जरिए उपकरणों और पुर्जों की खरीद पर जोर दिया जा रहा है। BSL का यह कदम न केवल भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म करेगा और गुणवत्ता सुधारेगा, बल्कि लागत में भारी कमी लाकर प्लांट की आर्थिकी को भी मजबूती प्रदान करेगा।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

विमोचन के इस खास मौके पर मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल सेल) अजय कुमार समेत सुरक्षा, मैकेनिकल, कोल्ड रोलिंग मिल्स, रिफ्रैक्टरी और इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे प्रमुख विभागों के दिग्गज अधिकारी मौजूद रहे। अधिशासी निदेशक श्री दत्त ने प्रथम अंक की सफलता पर टेक्निकल सेल की पूरी टीम की जमकर सराहना की और उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने टीम को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आने वाले अंक और भी अधिक सूचनाप्रद और उपयोगी होने चाहिए, ताकि ‘द इंडेवर’ प्लांट की तकनीकी दक्षता बढ़ाने में एक ‘मील का पत्थर’ साबित हो सके।

  • Varnan Live

Leave a Reply

Trending