BSL के अनूठे आयोजन की तैयारियां तेज, देशी व्यंजनों का शहरवासी ले सकेंगे आनंद

बोकारो: इस्पातनगरी के फूड लवर्स अपनी भूख और उत्साह दोनों बचाकर रखें, क्योंकि बोकारो की सड़कों पर पहली बार स्वाद का ऐसा सैलाब आने वाला है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) शहरवासियों के लिए एक ऐसी शाम लेकर आ रहा है, जहां सड़क पर सन्नाटा नहीं, बल्कि लजीज व्यंजनों की खुशबू और खुशियों का शोर होगा। आगामी 22 मार्च (रविवार) को सेक्टर-4 के गांधी चौक से बोकारो मॉल जाने वाली सड़क एक ‘फूड पैराडाइज’ में तब्दील हो जाएगी। यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि बोकारो के सामाजिक जीवन में एक नई जान फूंकने वाली जादुई पहल है।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

तैयारियां ऐसी हैं कि अभी से शहर का पारा चढ़ने लगा है। रविवार शाम 5:00 बजे से सजने वाली इस ‘फूड स्ट्रीट’ में न केवल झारखंड के पारंपरिक सोंधेपन का अहसास होगा, बल्कि ‘मिनी इंडिया’ कहे जाने वाले बोकारो की झलक हर थाली में दिखेगी। कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से बंगाल तक के मशहूर पकवान एक ही छत (खुले आसमान) के नीचे मिलेंगे। बीएसएल का उद्देश्य साफ है—सड़कें सिर्फ चलने के लिए नहीं, बल्कि यादें बनाने और साथ मिलकर खुशियां बांटने के लिए भी हैं।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

यह फूड स्ट्रीट स्थानीय छोटे खाद्य विक्रेताओं और युवा उद्यमियों के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है, जहाँ वे अपनी पाक कला का जलवा दिखा सकेंगे। बच्चों की मस्ती, युवाओं का उत्साह और बुजुर्गों के लिए पुराने जायकों का मिलन इस शाम को ऐतिहासिक बनाने वाला है। अगर आप भी खाने के शौकीन हैं और रविवार की शाम को यादगार बनाना चाहते हैं, तो 22 मार्च का कैलेंडर मार्क कर लीजिए। बोकारो की यह सड़क आपको स्वाद के एक ऐसे सफर पर ले जाने के लिए तैयार है, जिसका जिक्र आप बार-बार करेंगे।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

Varnan Live Report.

Leave a Reply

Trending