मां मेहर स्टील के प्रोपराइटर रितेश सिंह को मिली धमकी, परिजन दहशत में

संवाददाता
बोकारो।
बोकारो के शांत माहौल में एक बार फिर संगठित अपराध की काली छाया गहरी हो गई है। झारखंड के कई जिलों में आतंक का पर्याय बने अमन साहू गैंग ने अब स्टील सिटी के व्यापारियों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामले ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है, जहां मां मेहर स्टील के प्रोपराइटर और रितुडीह निवासी रितेश सिंह से व्हाट्सएप कॉल के जरिए 5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगदारी मांगी गई है। यह धमकी केवल पैसों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें एक वीभत्स खूनी खेल की स्पष्ट चेतावनी दी गई है, जिससे व्यवसायी और उनका परिवार गहरे खौफ में है।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

रितेश सिंह को यह धमकी भरा संदेश रविवार दोपहर एक बजे उस वक्त मिला, जब वे दिल्ली से रांची के लिए फ्लाइट पकड़ने वाले थे। खुद को गैंग का सदस्य बताने वाले प्रकाश शुक्ला ने मैसेज में दावा किया कि वह अपने बॉस राहुल दुबे और मयंक सिंह के आदेश पर यह कॉल कर रहा है।

धमकी का लहजा इतना सनसनीखेज था कि अपराधी ने मैसेज में लिखा- बोकारो में गिरोह ने किसी बड़े व्यवसायी को खत्म करने का लक्ष्य रखा है और अब वह टारगेट तुम हो। अब रंगदारी नहीं लेंगे, अब सीधे मारेंगे।

इतना ही नहीं, अपराधियों ने रितेश सिंह की गतिविधियों की रेकी करने का दावा करते हुए उनकी काली गाड़ी को खून से लाल करने की खौफनाक बात भी लिखी है।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

लोहा और शराब कारोबार पर गैंग की टेढ़ी नजर
व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने रितेश सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने लोहे और शराब के कारोबार से अकूत संपत्ति बनाई है, इसलिए उनके बॉस को 5 करोड़ रुपये का हिस्सा देना ही होगा। जब रितेश सिंह ने इस अवैध मांग का विरोध किया, तो अपराधी अश्लील भाषा पर उतर आए और उनके सहयोगियों समेत पूरे परिवार को उड़ाने की धमकी दे डाली। पीड़ित व्यवसायी ने इस संबंध में सिटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी और उनके परिजनों की जान को गंभीर खतरा है, इसलिए उन्हें तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाए।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

पिछले हफ्ते ही प्रिंस खान ने दी थी धमकी
बोकारो में रंगदारी का यह कोई पहला मामला नहीं है। महज एक सप्ताह पूर्व ही बीएमडब्ल्यू कंपनी के एसके सिंह को कुख्यात प्रिंस खान गैंग के नाम पर धमकी दी गई थी, जिसकी प्राथमिकी बालीडीह थाने में दर्ज है। एक ओर जहां प्रिंस खान का खौफ पहले से था, वहीं अब अमन साहू गैंग की सक्रियता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो बड़े गैंग्स द्वारा एक के बाद एक व्यवसायियों को टारगेट किए जाने से शहर के उद्यमी वर्ग में भारी आक्रोश और असुरक्षा का भाव है। फिलहाल, बोकारो पुलिस इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन सूत्रों के अनुसार साइबर सेल और तकनीकी टीम व्हाट्सएप नंबर और लोकेशन को ट्रेस करने में जुटी है। अपराधियों ने जिस तरह से रेकी करने और परिवार को निशाना बनाने की बात कही है, वह यह संकेत देता है कि गिरोह के गुर्गे शहर के भीतर ही कहीं छिपे हो सकते हैं। धमकी के बाद से व्यवसायी के परिजन दहशत में हैं।

  • Varnan Live Report.

Leave a Reply

Trending