संवाददाता
बोकारो: स्टील सिटी के लिए सोमवार का दिन किसी काल से कम नहीं रहा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो मौतों और सड़क पर मची चीख-पुकार ने आखिरकार सोए हुए प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। सेक्टर-12 के उकरीद मोड़ पर महिला की मौत के बाद भड़के भारी जनाक्रोश के आगे झुकते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब उकरीद मोड़ पर मात्र एक सप्ताह के भीतर गोलचक्कर (Roundabout) का निर्माण किया जाएगा। यह लिखित समझौता तब हुआ जब आक्रोशित जनता ने सड़क पर शव रखकर नेशनल हाईवे को रणक्षेत्र बना दिया। सवाल यही है कि क्या इस गोलचक्कर को बनाने के लिए किसी की जान जाने का इंतजार किया जा रहा था?

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R
उकरीद मोड़ पर अब होगा ‘फुलप्रूफ’ सुरक्षा का पहरा
सेक्टर-12 थाना प्रभारी और कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुए लिखित समझौते के अनुसार, अब उकरीद मोड़ और बारी को-ऑपरेटिव जैसे डेंजर जोन में ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती होगी। सिर्फ गोलचक्कर ही नहीं, बल्कि यहाँ आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल और स्पीड ब्रेकर भी लगाए जाएंगे। प्रशासन ने वादा किया है कि मृतका शीला देवी के परिवार को सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते के भीतर काम शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन और भी उग्र होगा।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें
तेलमोच्चो में रोंगटे खड़े करने वाली भिड़ंत… कार बनी लोहे का ढेर
वहीं दूसरी ओर, धनबाद-बोकारो मार्ग स्थित तेलमोच्चो पुल के पास एक भीषण टक्कर ने रोंगटे खड़े कर दिए। एक तेज रफ्तार 10 चक्का ट्रक और हुंडई क्रेटा कार के बीच आमने-सामने की ऐसी टक्कर हुई कि ट्रक के दो पहिए टूटकर अलग हो गए। इस हादसे में देवेंद्र कुमार नामक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथी अजय कुमार तिवारी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan
घुटनों पर आई यातायात व्यवस्था, मीलों लगा जाम
इन दो बड़े हादसों ने बोकारो की लाइफलाइन को पूरी तरह जाम कर दिया। एक तरफ दुर्घटना और दूसरी तरफ उकरीद में विरोध प्रदर्शन के कारण नेशनल हाईवे पर मीलों लंबा जाम लग गया। स्कूली बच्चे, ऑफिस जाने वाले लोग और एंबुलेंस घंटों कड़ी धूप में फंसे रहे। ‘ब्लैक मंडे’ की इन घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि बोकारो की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते भारी वाहन यमराज बनकर घूम रहे हैं, और प्रशासन अब केवल ‘डैमेज कंट्रोल’ में जुटा है।
- Varnan Live Report.




Leave a Reply