संवाददाता
बोकारो :
नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत मंगलवार को चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद में उपमहापौर तथा उपाध्यक्ष पद के लिए हुए अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया बेहद रोमांचक और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिले के इन दोनों प्रमुख निकायों में नए जनप्रतिनिधियों के चुनाव के साथ ही अब विकास के नए अध्याय की शुरुआत हो गई है।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

चास नगर निगम में उपमहापौर पद के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, जहां वार्ड संख्या 22 की पूजा कुमारी और वार्ड संख्या 15 के अमर स्वर्णकार के बीच सीधा मुकाबला था। मतदान के दौरान कुल 35 वार्ड सदस्यों में से 33 मत वैध पाए गए। कड़े मुकाबले के बाद पूजा कुमारी ने 19 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अमर स्वर्णकार को 14 मत मिले। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा ने पूजा कुमारी को निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया, जिसके उपरांत नवनिर्वाचित महापौर भोलू पासवान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रदीप कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

वहीं दूसरी ओर, फुसरो नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन किसी थ्रिलर से कम नहीं रहा। यहां वार्ड संख्या 01 की रेणु देवी ने महज एक मत के अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल की। उन्होंने कुल 14 मत प्राप्त किए, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी वार्ड संख्या 16 की रश्मि सिंह को 13 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ ने रेणु देवी को विजेता घोषित किया, जिसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मला देवी ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। दोनों ही क्षेत्रों में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया और प्रशासनिक अधिकारियों ने सफल व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

  • Varnan Live Report.

Leave a Reply

Trending