जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने दिलाई शपथ
संवाददाता
बोकारो : चास नगर निगम को मंगलवार को नया नेतृत्व मिल गया। नगर निगम सभागार में आयोजित एक भव्य और गरिमामय समारोह में नवनिर्वाचित महापौर (मेयर) भोलू पासवान सहित सभी 35 वार्डों के पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह के बीच शुरू हुआ यह शपथ ग्रहण समारोह चास के आगामी विकास की नई इबारत लिखता नजर आया।
खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R
जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही हो प्राथमिकता: डीसी
समारोह को संबोधित करते हुए डीसी अजय नाथ झा ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत की बधाई दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और प्रतिनिधियों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे जनता के भरोसे पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरें। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से तालमेल बिठाकर चास में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा विकास कार्यों को नई रफ्तार देने का आह्वान किया।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan
बोले मेयर भोलू- चास को बनाएंगे आदर्श शहर
शपथ ग्रहण के बाद अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए नवनिर्वाचित महापौर भोलू पासवान ने चास को आदर्श शहर बनाए जाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य चास को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर के रूप में पहचान दिलाना है। मैं सभी पार्षदों को साथ लेकर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और एक पारदर्शी शासन प्रणाली के लिए काम करूंगा। चास की जनता ने जो प्यार और जिम्मेदारी दी है, उसका ऋण विकास के जरिए चुकाया जाएगा।”
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें
चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच मूर्त रूप में उतरी नगर की सरकार
चास नगर की अपनी सरकार गठित करने के इस महत्वपूर्ण अवसर पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रही। समारोह में पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह, निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रांजल ढांडा, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ प्रदीप कुमार सहित जिले के कई आला अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इधर, DDC ने फुसरो नगर परिषद के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई शपथ


फुसरो नगर परिषद सभागार में आयोजित समारोह में मंगलवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मला देवी एवं 28 वार्डों से चुने गए पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने नगर के विकास, स्वच्छता, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
अपने संबोधन में डीडीसी श्रीमती मजूमदार ने सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परिषद क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने की बात कही।
मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. शफीक आलम, निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ,सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ, बेरमो मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
- Varnan Live Report.




Leave a Reply