CCL की नाक के नीचे चल रहा ‘मौत का काला खेल’

कुमार संजय
बोकारो थर्मल :
अगर आप खतरनाक स्टंट और हैरतअंगेज सर्कस देखने के शौकीन हैं, तो आपको किसी पंडाल में जाने की जरूरत नहीं है। बोकारो थर्मल की सड़कों पर निकल जाइए, जहां कोयला तस्कर अपनी बाइकों पर मौत के साथ सर्कस करते सरेआम नजर आ जाएंगे। सीसीएल कथारा एरिया अंतर्गत स्वांग-गोविंदपुर परियोजना के कोल स्टॉक से इन दिनों बेरोकटोक कोयला चोरी का ऐसा हुनर दिखाया जा रहा है, जिसे देखकर राहगीरों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

अपलोड की गई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक ही बाइक पर 16 से 18 बोरा कोयला इस कदर लादा गया है कि बाइक खुद ही गायब नजर आ रही है। हद तो तब हो जाती है जब इन ऊंचे लगे बोरों के ऊपर एक और कारोबारी किसी कसरतबाज की तरह संतुलन बनाकर बैठ जाता है। सड़क पर फर्राटा भरती ये बाइकें किसी भी वक्त बड़े हादसे को निमंत्रण दे रही हैं। एक छोटी सी चूक न केवल इन कारोबारियों की जान ले सकती है, बल्कि सड़क पर चल रहे मासूम राहगीरों को भी मौत के आगोश में सुला सकती है।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

विडंबना यह है कि सीसीएल के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान तो चलाए जाते हैं, लेकिन ये सर्कस के खिलाड़ी उन अभियानों को ठेंगा दिखाकर फिर से सड़कों पर उतर आते हैं।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और सुरक्षा बलों की कार्रवाई केवल रस्म अदायगी बनकर रह गई है। जब तक इन जानलेवा स्टंटबाजों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक सड़कों पर मौत का यह लाइव सर्कस इसी तरह जारी रहेगा और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना क्षेत्र को दहला सकती है।

  • Varnan Live Report.

Leave a Reply

Trending