Vishal Agrawal.
गोमिया (बोकारो) :पलिहारी गुरुडीह पंचायत भवन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी गोमिया एवं साड़म मंडल की एक दिवसीय सम्मेलन मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं शिव शंकर दुबे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। यहां उपस्थित मुख्य वक्ता गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि निकट भविष्य में झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए मौजूदा भाजपा कार्यकर्ता बूथ, पंचायत और प्रखंड स्तर पर विशेष ध्यान दें। गोमिया विधानसभा भाजपा की परंपरागत सीट रही है और यहां से भाजपा पांच बार विजय हासिल की है, जिसे देखते हुए कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाए और उन्हें सरकार की नीतियों को बताएं। उन्होंने आजसू पर निशाना साधते हुए कहा कि कुर्सी दर्री बांटना विकास नहीं है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि यहां की जनता को विकास के नाम पर छला जा रहा है।
वहीं भाजपा के बोकारो जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार महतो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी सारी ताकत झोंक कर गोमिया विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत हासिल करें। इसके लिए बूथ कमेटी को मजबूत करें। वही गोमिया के पूर्व विधायक छत्रुराम महतो ने भी भाजपा सरकार की उपलब्धियों को आम जनता से अवगत कराने की अपील की। सम्मेलन को जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य गुणानंद महतो, प्रदेश भाजपा कारीगर प्रकोष्ठ के संयोजक देव नारायण प्रजापति, शांतिलाल जैन, भाजपा महिला नेत्री चंदना डे, महेश झा ने भी संबोधित कर आह्वान किया कि भाजपा कार्यकर्ता भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाए और उसकी उपलब्धियों से आम जनता को अवगत कराएं। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, गंदौरी राम, विनोद पासवान आदि उपस्थित थे।
- Varnan Live Report.