बोकारो। बोकारो में ठंड का असर लगातार दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी वेदर बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 10.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बोकारो पूरे प्रदेश में एक बार फिर सबसे ठंडा जिला रहा।

दिन के तापमान में भी गिरावट पाई गई, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था, जबकि मंगलवार को 24.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

इधर, तापमान गिरने के साथ ही शहर में लोगों का जनजीवन भी प्रभावित होना शुरू हो गया है। देर शाम होते ही बाजार में भीड़भाड़ में कमी दिख रही है। दूसरी तरफ, गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है, जिनकी खरीदारी करने को लोग उमड़ रहे हैं। बदले हुए मौसम में अधिकतर घरों में लोग सर्दी-जुकाम से भी परेशान होने लगे हैं।
– Varnan Live Report.