संवाददाता
बोकारो ः भाजपा युवा मोर्चा बोकारो जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष मयंक सिंह ने भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठन महामंत्री मंत्री नागेंद्र नाथ से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही इस अवसर पर नागेंद्र जी को शॉल एवं बुके देकर उन्हें सम्मान किया गया। इस असवर पर केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र का भी मार्गदर्शन प्राप्त किया। मयंक सिंह ने कहा आज का दिन काफी शुभ रहा, क्योंकि आज भाजपा संगठन के तीन माननीयों से आशीर्वाद लेने का अवसर मिलना एक अच्छा अनुभव प्रतीत होता है। साथ ही हमारे जैसे कार्यकर्ताओ के लिए सौभाग्य की बात भी है। इन सभी माननीयों के आशीर्वाद से मिली ऊर्जा को संगठन सींचने की स्फूर्ति मिलती है। साथ ही संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आत्मबल भी मिलता है। इस अवसर पर भाजपा नेता महावीर सिंह, भाजयुमो बोकारो जिला के पूर्व महामंत्री कुंज बिहारी पाठक, भाजयुमो बोकारो जिला के पूर्व उपाध्यक्ष सचिन सिंह, सौरव वत्स आदि उपस्थित रहे।
– Varnan Live Report.