KYC Update, APK File जैसे हथकंडों के जरिए उड़ा लेते थे लोगों की जमापूंजी
बोकारो: साइबर अपराधियों के विरुद्ध बोकारो पुलिस ने एक बार फिर स्ट्राइक की है। पुलिस ने चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मालती लग्जरिया सिटी में छापेमारी कर जामताड़ा गिरोह के चार शातिर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये अपराधी एन-ब्लॉक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 को अपना सुरक्षित ठिकाना बनाकर पिछले कई महीनों से देशभर के भोले-भले लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे थे।
खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R
Diary और Laptop ने खोली जालसाजी की कलई
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जामताड़ा के रहने वाले प्रकाश दास, अंकित दास, प्रियांशु दास और पिंटू दास के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 16 महंगे स्मार्टफोन, एक लैपटॉप और एक संदिग्ध डायरी बरामद की है। इस डायरी में सैकड़ों लोगों के मोबाइल नंबर दर्ज थे, जो इनके अगले ‘शिकार’ होने वाले थे। ये अपराधी पिछले तीन-चार महीनों से बोकारो के इस पॉश इलाके में छिपकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें
स्क्रीन शेयर करते ही साफ हो जाता था खाता
SDPO प्रवीण कुमार सिंह ने एक प्रेसवार्ता में गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इन अपराधियों का तरीका बेहद शातिर और तकनीकी था। ये अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर केवाईसी अपडेट, एटीएम ब्लॉक या सस्ते लोन का झांसा देकर लोगों को कॉल करते थे। इनका सबसे घातक हथियार था पीड़ित के फोन में एपीके फाइल इंस्टॉल कराना और व्हाट्सएप के जरिए स्क्रीन शेयर करवाना। जैसे ही पीड़ित अपनी स्क्रीन शेयर करता, ये अपराधी पलक झपकते ही ओटीपी और गोपनीय पिन नंबर चुरा लेते थे और डिजिटल वॉलेट्स के जरिए खाते से पैसे उड़ा देते थे।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan
SIT ने देर रात ऐसे किया खुलासा
अपराधियों की भनक लगते ही एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। साइबर सेल की तकनीकी मदद से 15 अप्रैल की देर रात सटीक लोकेशन मिलते ही पुलिस ने फ्लैट पर धावा बोल दिया। पकड़े गए चारों अपराधियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
मकान मालिकों को कड़ी चेतावनी- पुलिस वेरिफिकेशन है अनिवार्य
बोकारो के पॉश इलाके जैसे चीराचास, बारी-कोऑपरेटिव और सेक्टर-9 लगातार साइबर अपराधियों की पनाहगाह बन रहे हैं। पुलिस ने मकान मालिकों से सख्त अपील की है कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी को भी कमरा किराए पर न दें। ऐसा करना न केवल कानूनी रूप से गलत है, बल्कि यह शहर की सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। प्रशासन अब उन मकान मालिकों पर भी नजर रख रहा है जो नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
- Varnan Live Report.




Leave a Reply