कुमार अनमोल ने रचा इतिहास, 99.729 Percentile के साथ बने टॉपर

दीपक झा
बोकारो : देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन (JEE Main) 2026 के दूसरे और अंतिम सत्र के परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि डीपीएस बोकारो (DPS Bokaro) का दबदबा अटूट है। सोमवार देर शाम जारी हुए नतीजों में विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने जिले में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का परचम लहराया है। खबर लिखे जाने तक, NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा निर्धारित कड़े Cut-off और मापदंडों को पार करते हुए विद्यालय के 55 से अधिक विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) के लिए क्वालीफाई कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विद्यालय के मेधावी छात्र कुमार अनमोल ने 99.729 Percentile के साथ स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। वहीं, रितन्मय मिश्रा ने 99.347 परसेंटाइल लाकर दूसरा, तो आदित्य मिश्रा ने 99.276 परसेंटाइल के साथ तीसरा स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इन छात्रों की सफलता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि डीपीएस बोकारो में शिक्षा का स्तर और शिक्षकों का मार्गदर्शन अद्वितीय है।

ये विद्यार्थी की दे सकेंगे JEE Advanced की परीक्षा…

खबर लिखे जाने तक जिन विद्यार्थियों ने आगामी मई महीने में होने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है, उनमें मुख्य रूप से कुमार अनमोल (99.729), रितन्मय मिश्रा (99.347), आदित्य मिश्रा (99.276), अनुज (99.236), सुदीप लायक (99.213), रिद्धिम गुप्ता (98.89), आदित्य राज (98.53), अमन राज अमन (98.34), साई शुभम साहु (98.33), आसित कुमार (98.31), सैयद अरहम अशरफ (97.93), आयुष सुमन (97.78), निलेश आनंद (97.71), सिद्धांत शर्मा (97.53), प्रेम राज (96.79), ध्रुव सत्यम (96.62), सात्विक अवि (96.60), सत्यम राज (95.97), आदित्य प्रताप सिंह (95.92), आयुष केशरी (95.73), तनिष्क यश (95.28), आयुष कुमार (94.70), यशार्थ गौतम (94.64), अमनजीत राज (94.58), नवदीप अग्रवाल (94.58), प्रियांशु शेखर (94.56), अक्षित आनंद राठौर (94.48), अंबर मुस्तफा (94.30), अभिनव सिंह (94.01), मयंक (93.78) और सूर्यांश केशव (93.77) के नाम शामिल हैं। इनके अलावा अपनी अलग-अलग श्रेणियों में क्रांति कृष महतो, लोकेश नंदन, अभिनव अग्रवाल, आदित्य भक्ता, सूरज कुमार झा, अंशुल उत्कर्ष, पीयूष कुमार, ऋत्विक आनंद, अंजलि सिंह, शुभम कुमार, आनंद कुमार, रिचा सिंह, नमन राज, युवराज गुप्ता, मंथन, प्रसन्न कुमार, प्रेम कुमार, तन्मय शाही सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भी एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

प्राचार्य डॉ. गंगवार ने दी बधाई, Advanced में भी बेहतर परिणाम की उम्मीद

DPS बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने अपने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर अपार हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि यह शिक्षकों के कुशल और समर्पित मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की अथक मेहनत और लगन का सुखद प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए आगामी मई महीने में होने वाली JEE Advanced परीक्षा में भी उनके बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई और इसके लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य की यह हौसला-अफजाई छात्रों को एडवांस्ड परीक्षा के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

दो सत्रों में आयोजित हुई थी परीक्षा, बोकारो में थे दो केंद्र

उल्लेखनीय है कि जेईई मेन की परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की गई थीं। पहला सत्र 21-29 जनवरी के बीच हुआ था, जबकि दूसरा सत्र 02 से 08 अप्रैल, 2026 की अवधि में संपन्न हुआ था। बोकारो में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां छात्रों ने पूरी लगन और मेहनत से परीक्षा दी थी। पहला सेंटर चिकसिया (चास) में डॉ. एस. राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के समीप बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट कैंपस स्थित अल्फा आईसीटी सेंटर तथा दूसरा ग्वालाडीह मोड़, पुरुलिया रोड, चास स्थित क्रिसेन्ट लैब्स (क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल के निकट) बनाया गया था। इन केंद्रों पर छात्रों ने अपने भविष्य की नींव रखने के लिए कड़ा संघर्ष किया और आज परिणाम उनके पक्ष में है।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

  • Varnan Live Report.

Leave a Reply

Trending