संवाददाता
बोकारो : देश के मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से इस वर्ष पुनः आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (Re-NEET) यूजी 2026 में इस वर्ष भी इस्पातनगरी बोकारो के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शहर की शैक्षणिक शान दो स्कूलों – डीपीएस बोकारो और चिन्मय विद्यालय ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की। DPS बोकारो में जहां 26 छात्र-छात्राओं ने कामयाबी पाई, वहीं चिन्मय विद्यालय के भी एक दर्जन विद्यार्थी कामयाब रहे। चिन्मय के ईशान गोप एआईआर 517, तो डीपीएस बोकारो के आदित्य मिश्रा एआईआर 546 के साथ जिले के टॉपरों में सर्वश्रेष्ठ रहे।
खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R
सीबीएसई 12वीं साइंस के नेशनल टॉपर आदित्य ने फिर साबित की श्रेष्ठता

सीबीएसई 12वीं बोर्ड की साइंस स्ट्रीम में नेशनल टॉपर रहे दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के आदित्य मिश्रा ने नीट में भी अपनी सर्वश्रेष्ठता सिद्ध की। आदित्य ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 546 तथा जनरल कैटेगरी रैंक 344 प्राप्त कर यहां टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया। कुल प्राप्तांक 720 में 670 अंक उसने हासिल किए, जबकि उसका कुल परसेंटाइल 99.972 रहा। कैटेगरी रैंक एआईआर 859 और ओवरऑल एआईआर 7927 के साथ तेजस्वी दूसरे स्थान पर रही। उसने कुल 607 अंक प्राप्त किए तथा परसेंटाइल 99.594 रहा। वहीं, ईशान गौरव कैटेगरी रैंक 1296 के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें
10 विद्यार्थियों को 99 परसेंटाइल से अधिक अंक
डीपीएस बोकारो में समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय के 26 छात्र-छात्राओं के सफल होने की सूचना है। इनमें से 10 परीक्षार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए। श्रेणीवार प्राप्त आंकड़ों के तहत विद्यालय के सफल छात्र-छात्राओं में आदित्य मिश्रा (एआईआर 344- जनरल), तेजस्वी (एआईआर 859- जनरल-ईडब्ल्यूएस), ईशान गौरव (एआईआर 1296- एससी), तनिष्क यश (एआईआर 2785- जनरल), आयशा फलक सिद्दीकी (एआईआर 3585- जनरल), विनीत कुमार झा (एआईआर 4288- जनरल), अनुपम शर्मा (एआईआर 4731- ओबीसी एनसीएल), ईधा सिंह (एआईआर 5265- जनरल), अरिंजय सिंह (एआईआर 6711- जनरल) और मयंक राज (एआईआर 7449- ओबीसी एनसीएल) के अलावा तौज़ीह दूजा, श्रीसंत कुमार सिंह, अदिति चन्द्रा, अक्षिता पाठक, तान्या श्री, आव्या सिंह, रोहन कुमार राठौर सहित अन्य विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं।
खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan
रंग लाया छात्रों की मेहनत, लगन और शिक्षकों का मार्गदर्शन : डॉ. गंगवार

डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने अपने विद्यार्थियों की शानदार कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्राचार्य ने कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत व लगन और विद्यालय के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। पहली परीक्षा रद्द होने के बावजूद जिन विकट परिस्थितियों में छात्र-छात्राओं ने कामयाबी पाई, वह वास्तव में सराहनीय है। विदित हो कि बीते 21 जून 2026 को बोकारो में आठ सेंटरों पर कुल 2655 अभ्यर्थियों ने दोबारा नीट की परीक्षा दी थी।
चिन्मय विद्यालय में हर्ष और गर्व का वातावरण

चिन्मय विद्यालय के ईशान गोप ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 517 तथा सामान्य वर्ग में 325वां रैंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है। विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप-प्राचार्य नरमेंद्र कुमार एवं उप-प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में ईशान गोप ने एआईआर 517 एवं सामान्य वर्ग में 325वां रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। पायल मंडल ने एआईआर 666 एवं कैटेगरी रैंक 201, जबकि सानवी शर्मा ने एआईआर 12326 एवं कैटेगरी रैंक 4968 प्राप्त की। मिशाल भारती, यश राज, आकांक्षा महावर, पल्लवी रानी, अर्पित राज, अभिषेक कुमार, अनन्या प्रिया आदि ने भी कामयाबी पाई।
बरकरार रही उत्कृष्टता की परम्परा : महेश त्रिपाठी

इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सचिव महेश त्रिपाठी ने कहा कि चिन्मय विद्यालय, बोकारो ने सदैव शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की परंपरा को बनाए रखा है। प्राचार्य सूरज शर्मा ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और विश्वास है कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं संस्कारों के बल पर नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे।
- Varnan Live Report.




Leave a Reply