बोकारो में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, सड़क पर उमड़ा आस्था का समंदर

दीपक झा
बोकारो।
ओडिशा के ऐतिहासिक पुरी धाम में जिस प्रकार गजपति राजा भगवान जगन्नाथ के प्रथम सेवक के रूप में रथ के सामने निस्वार्थ भाव से सेवा अर्पित करते हैं ठीक वही अलौकिक, भव्य और भावुक कर देने वाला दृश्य गुरुवार को इस्पातनगरी बोकारो में जीवंत हो उठा। मौका था भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र की पावन रथयात्रा का। इस पावन अवसर पर बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने नगर के ‘प्रथम सेवक’ यानी सांकेतिक राजा की भूमिका निभाई। सेक्टर-4 स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में देव प्रतिमाओं को अत्यंत उत्साह व भक्ति के साथ रथ पर विराजमान कराने की ‘पहंडी’ विधि पूर्ण हुई। इसके तुरंत बाद, निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने राजा की पारंपरिक वेशभूषा व अपार श्रद्धा के साथ अपने हाथों में सोने की झाड़ू थामी और रथ के चारों ओर बुहारकर ‘छेरा-पन्हारा’ की वह महान रस्म अदा की, जिसने वहां उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। इस अनूठे क्षण के गवाह बीएसएल के अधिशासी निदेशक, बोकारो महिला समिति की अध्यक्ष शुभम रंजन, गणमान्य नागरिक और आस्था के हिलोरें मारते समंदर में गोते लगाते श्रद्धालु बने।

खबरों से Quick Update बनें रहने के लिए Mithila Varnan के Whatsapp Channel से जुड़े- https://whatsapp.com/channel/0029VbAYGcqGZNClorjVZh2R

निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने एक अभिभावक की भांति अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि हम वर्तमान में जिन परिस्थितियों और औद्योगिक चुनौतियों के दौर से गुजर रहे हैं, उसमें यदि महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद हमारे साथ रहा तो सब कुछ बहुत अच्छा और मंगलमय होगा। उन्होंने भगवान से पूरे बोकारो परिवार के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना करते हुए विश्वास जताया कि बोकारो स्टील प्लांट सेल (SAIL) की तमाम इकाइयों में अपना परचम लहराते हुए शीर्ष स्थान हासिल करेगा। उन्होंने नगरवासियों को आपस में प्रेम, भाईचारे और एक-दूसरे का ख्याल रखने का संदेश दिया। कहा कि लोग सभी का ख्याल रखेंगे, तो भगवान उनका ख्याल रखेंगे।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan के #Facebook पेज facebook.com/mithilavarnan से जुड़ें

रथयात्रा के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो बोकारो की सड़कें आस्था का महासमुद्र बन चुकी हों। सेक्टर-4 जगन्नाथ मंदिर से रवाना होकर बोकारो जनरल अस्पताल, गांधी चौक, सिटी सेंटर और पत्थरकट्टा चौक होते हुए राम मंदिर जाने वाले रास्ते पर भक्तों के उल्लास सोपान पर रहा। झाड़ू से मार्ग स्वच्छ होने के बाद भगवान का रथ गतिमान हुआ तो उसकी विशाल रस्सियों को छूने और खींचने के लिए होड़ सी मच गई। रस्सी को आस्था की ताकत मिली और भगवान के रथ का पहिया चल पड़ा। युवा ढोल और मृदंग की ताल पर थिरक रहे थे, तो बुजुर्ग और महिलाएं हाथ जोड़े जय जगन्नाथ के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रथ का भव्य स्वागत किया। जैसे ही यह दिव्य रथ सेक्टर-1 स्थित श्रीराम मंदिर (मौसीबाड़ी) की चौखट पर पहुंचा, पुजारियों ने वैदिक शंखनाद और धूप-दीप की महाआरती से प्रभु का भावपूर्ण अभिनंदन किया और देव प्रतिमाओं को मौसीबाड़ी के गर्भगृह में विराजित कराया।

यात्रा के दौरान श्रीराम, माता सीता, राधा-कृष्ण और महाबली हनुमान के रूप में सजे कलाकारों की मनमोहक झांकियों ने शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन ने यातायात डायवर्जन के कड़े इंतजाम किए थे।

सेवा में तत्पर रहीं महिला समिति, जनसेवक, बोकारो सहित कई संस्थाएं

रथ यात्रा के दौरान, बोकारो महिला समिति सहित अन्य सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों ने भक्तों के लिए पेयजल, शरबत, फल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की। स्थानीय निवासियों और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने भी सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे पूरा माहौल भक्ति और उल्लास से भर गया।

खबरों से अपडेट बनें रहने के लिए Mithila Varnan को #X (Twitter) पर भी Follow करें- twitter.com/mithilavarnan

इनमें जनसेवक, बोकारो के युवा सदस्यों ने भी पूरी तत्परता के साथ भाग लिया। हजारों लोगों को शर्बत पिलाई। बच्चे भी इसमें हाथ बंटाते दिखे। तूफान चौरसिया, सुशांत द्विवेदी, कुमार अमित आदि लगे रहे। उल्लेखनीय है कि बोकारो इस्पात नगर में वर्ष 2001 से प्रतिवर्ष भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ-यात्रा निराली तरीके से निकाली जाती रही है। इसके अलावा, उपशहर चास और आसपास के इलाके में भी रथयात्रा के आयोजन हुए तथा पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

इनमें जनसेवक, बोकारो के युवा सदस्यों ने भी पूरी तत्परता के साथ भाग लिया। हजारों लोगों को शर्बत पिलाई। बच्चे भी इसमें हाथ बंटाते दिखे। तूफान चौरसिया, सुशांत द्विवेदी, प्रशांत द्विवेदी, कुमार अमित आदि लगे रहे। उल्लेखनीय है कि बोकारो इस्पात नगर में वर्ष 2001 से प्रतिवर्ष भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ-यात्रा निराली तरीके से निकाली जाती रही है। इसके अलावा, उपशहर चास और आसपास के इलाके में भी रथयात्रा के आयोजन हुए तथा पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

  • Varnan Live Report.

Leave a Reply

Trending